Back
जेल से भागा कैदी दीवार फांदकर गिरफ्तार, पत्नी से बातचीत के आधार पर छत्तीसगढ़ पहुंचा
MJManoj Jain
Mar 19, 2026 10:45:17
Shajapur, Madhya Pradesh
शाजापुर जिला जेल से रविवार 15 मार्च को एक विचाराधीन कैदी दीवार फांद कर फरार हो गया था। कैदी जेल से फरार होने के बाद तीन ट्रेन बदलकर पत्नी के पास छत्तीसगढ़ पहुंच गया। जेल प्रशासन ने फरार कैदी को मोबाइल पर बातचीत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। कैदी को गुरुवार को शाजापुर लाया गया। जिला जेल अधीक्षक दुष्यंत परागे ने बताया कि कैदी जयराम उर्फ जीवन पिता मोहनलाल (35) निवासी वार्ड क्रमांक 1 मक्सी रविवार सुबह करीब 11 से 11:30 बजे के बीच जेल के किचन में काम करने के दौरान फरार हो गया। कैदी ने पानी के पाइप और तार को बांधकर जेल की दीवार फांदकर भागने में सफल रहा। कैदी के भागने के बाद जेल प्रशासन ने उसके मक्सी स्थित निवास पर जेलकर्मियों को तैनात कर दिया। मोबाइल फोन पर पत्नी से बातचीत करने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। कैदी यहां से भागकर पहले पैदल बेरछा पहुंचा। बेरछा में एक रात रूककर ट्रेन के किराए की व्यवस्था लोगों से रूपए मांग कर की, उसके बाद सुबह इंटरसिटी से भोपाल पहुंचा, वहां से फिर दूसरी ट्रेन पकड़कर अमरकंटक पहुंचाा और तीसरी ट्रेन से छत्तीसगढ़ के दल्लीराजहर के भोयाटोला मोहल्ले में स्थित ससुराल पहुंच गया। ससुराल में पहुंचने के बाद पत्नी ने बताया वह यहां आ गया है और पैर में लगी हुई है। जेल प्रशासन पत्नी के संपर्क में था, वहां पहुंचकर फरार कैदी को स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर उसे आज शाजापुर लाया गया। फरार कैदी ने बताया मक्सी पुलिस थाने पर पदस्थ एस आई शर्मा ने उसे झूठे केस में फंसा दिया। पांच महीने से जमानत नहीं हो रही थी, इसलिए जेल से फरार हुआ। फरार होकर फरियादी से राजीनामे की बात कर जमानत करवाता। पत्नी और दो छोटे बच्चे मेरे जेल जाने के बाद से परेशान हो रहे थे। उनकी परेशानी को देखकर जेल से भागने का निर्णय लिया। दीवार कूदने में पैर में चोंट आई। क्या मामला दर्ज हुआ था फरार कैदी पर जेल से फरार हुए बंदी जीवन उर्फ जयराम के खिलाफ मक्सी थाने में 4 अक्टूबर 2025 को एक प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला मारपीट और जान से मारने की धमकी से संबंधित है। प्रकरण में फरियादिया डाली बाई पति माखन गोयल, उम्र 45 वर्ष, जाति चमार, निवासी नई आबादी तलाई वार्ड क्रमांक 1 मक्सी ने अपनी देवरानी राधा बाई पति रामबाबू के साथ थाना मक्सी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 4 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 10:30 बजे पड़ोस में रहने वाली सायर बाई पुरानी बात को लेकर उसे अश्लील गालियां देने लगी। जब डाली बाई ने गालियों से मना किया तो सायर बाई ने उसके साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। इसी दौरान फरार बंदी जीवन और प्रकाश भी वहां आ गए और उन्होंने भी डाली बाई और उसके पति माखन गोयल के साथ मारपीट की। आरोप है कि प्रकाश ने डंडे से माखन के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। बाद में परिजनों ने बीच-बचाव किया और घायल को अस्पताल ले जाया गया।इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों पर वह भारतीय न्याय संहिता (BNACS), 2023 की धारा 296, 115(2),351(3),3(5) के तहत प्रखंड दर्ज किया था उसके बाद से ही आरोपी जेल में बंद है बाईट-जिला जेल अधीक्षक दुष्यंत परागे बाईट- फरार कैदी जीवन
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
251
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 19, 2026 11:52:50386
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 19, 2026 11:52:33243
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 19, 2026 11:52:20Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़, उत्तर प्रदेश: मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता ने एक्टर-डांसर नोरा फतेही के विवादित गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर उनके खिलाफ फतवा जारी किया है।
151
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowMar 19, 2026 11:52:13233
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 19, 2026 11:52:0159
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 19, 2026 11:51:52365
Report
APAMOL PEDNEKAR
FollowMar 19, 2026 11:51:35113
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 19, 2026 11:51:04236
Report
AKAlok Kumar
FollowMar 19, 2026 11:50:54344
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowMar 19, 2026 11:50:44106
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 19, 2026 11:50:18217
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 19, 2026 11:50:04202
Report
199
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 19, 2026 11:49:44122
Report