284403
ललितपुरः बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आकांक्षा अहिरवार को एक दिन के लिए बनाया गया कोतवाल
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर के महरौनी कोतवाली में आकांक्षा अहिरवार को एक दिन के लिए कोतवाल बनाया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महरौनी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि बालिकाओं को स्वालंबी बनाने और प्रोत्साहित करने के लिए कोतवाल बनाया गया है। आकांक्षा अहिरवार राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज महरौनी के कक्षा 9 वीं की छात्रा हैं। प्रभारी निरीक्षक बन आकांक्षा अहिरवार ने कोतवाली मैं आए फरियादियों की समस्याओं को सुना और समस्या के निदान की राह बताई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के नाम बदले पर राय दी: जल्दबाजी न हो
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना *बिहार में नाम बदलने की राजनीति पर उपेंद्र कुशवाहा का बयान* बिहार में जगहों के नाम बदलने को लेकर जारी सियासत के बीच कुशवाहा ने कहा है कि ऐसे गंभीर विषयों पर चलते-चलते राय देना उचित नहीं है। लोगों की भावना, आकांक्षा और तमाम पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही इस तरह के फैसले होने चाहिए। बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुर किए जाने की मांग पर पूछे गए सवाल पर कुशवाहा की ओर से कहा गया कि यह मांग रखने वालों की अपनी राय है। राह चलते किसी विषय पर टिप्पणी करना मुनासिब नहीं है। वहीं JDU का नाम बदलकर जनता दल किए जाने की चर्चा पर कुशवाहा ने इसे पार्टी का आंतरिक मामला बताया। कहा गया कि JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा इस विषय पर अपनी इच्छा के अनुसार पार्टी के भीतर निर्णय की प्रक्रिया आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन इस मुद्दे पर तत्काल कोई राय देना उचित नहीं होगा। वही बाढ़ की स्थिति पर कुशवाहा ने कहा बिहार में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से पैदा हुई परेशानियों पर कुशवाहा ने कहा कि सरकार पूरी तरह गंभीर और तत्पर है। प्राकृतिक आपदा के कारण कई ऐसी परिस्थितियां होती हैं जो इंसान के नियंत्रण से बाहर होती हैं। सरकार ने माना कि कहीं-कहीं लोगों को परेशानी या कमी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सरकार अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रही है।0
0
Report
दमोह में बैंक हड़ताल जारी, अगले तीन दिन बैंक सेवाएं ठप
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में बैंक हड़ताल का असर दिख रहा है। बैंक कर्मियों ने कहा मांगे नहीं मानी गईं तो आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल हो सकती है। एंकर: आज देश भर के बैंक बंद हैं और कर्मचारी हड़ताल पर हैं, इसलिए दमोह में भी इसका खासा प्रभाव देखने को मिल रहा है। लोगों को बैंक के कामकाज में परेशानी हो रही है और आने वाले तीन दिनों तक उनके बैंक के काम नहीं हो पाएंगे। हड़ताली कर्मचारियों के मुताबिक वे पहले भी 21 दिन तक बैंक बंद कर चुके हैं; सरकार ने आश्वासन दिया लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठा, अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।0
0
Report
हांसी में बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल से सेवाएं ठप; सरकार से मांग तेज
Hansi, Haryana:हांसी हांसी में बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, बैंकिंग सेवाएं ठप, मांगे नहीं मानी तो बढ़ेगी हड़ताल हांसी में यूनियन का गठन नहीं होने से कर्मचारी हिसार में जुटे यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते hांसी समेत कई जगहों पर बैंकों में ताले लटके रहे और बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं। हांसी के नया जिला बनने के बाद यहां यूनियन का गठन नहीं होने के कारण बैंक कर्मचारी हिसार में एकत्रित हुए और वहां प्रदर्शन में शामिल हुए। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की。 बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करना, पीएलआई में विसंगतियां दूर करना, पेंशन अपडेट करना और बैंकों में पर्याप्त भर्ती करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी कई मांगें लंबित हैं, लेकिन सरकार की ओर से इनका समाधान नहीं किया गया。 हड़ताल के कारण बैंकिंग कामकाज बंद रहा, जिससे बैंकों में आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ग्राहक बैंक पहुंचने के बाद बिना काम करवाए वापस लौटने को मजबूर हुए。 भूपेंद्र राठौड़ ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। अगर सरकार ने मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आने वाले समय में هड़ताल की अवधि को और बढ़ाया जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
फैसलबाद एयरपोर्ट पर पाकिस्तान ने सिख श्रद्धालुओं को रोककर आस्था पर हमला किया
New Delhi, Delhi:श्री हेमकुंड साहिब की पवित्र यात्रा पर आ रहे हमारे पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं को फैसलबाद एयरपोर्ट पर रोकना और एनओसी के नाम पर उनके सफर में रोड़े अटकाना, वहां की सरकार की घिनौनी मानसिकता और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का एक और शर्मनाक सबूत है। अपने गुरु के दरबार में माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं को रोकना सीधे तौर पर उनकी धार्मिक भावनाओं और आस्था पर सीधा प्रहार है。 पाकिस्तान सरकार की यह फितरत साफ दिखाती है कि वह नहीं चाहती कि सिख श्रद्धालु अपने गुरु के चरणों में पहुंचकर अरदास कर सकें। ऐसी ओछी हरकतों से वह हमारी आस्था को नहीं डिगा सकती। पाकिस्तान सरकार तुरंत अपनी इस घटिया हरकत के लिए माफी मांगे और बिना किसी देरी के सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित भारत आने की अनुमति दे, ताकि वे श्री हेमकुंड साहिब में हाजिरी लगाकर मत्था टेक सकें। पाकिस्तान याद रखे - धर्म की राह पर दीवारें खड़ी करने से आस्था नहीं रुकती। खालसा पंथ और सिख संगत इस अन्याय को कभी नहीं भूलेगी!0
0
Report
कटनी में देर रात से रुक-रुक कर बारिश, नदी-नालों उफान पर
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में देर रात से रुक रुक कर हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण कटनी जिले के छोटे-बड़े नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। कटनी की जीवनदायिनी कही जाने वाली कटाएघाट नदी भी तेज बहाव के साथ उफान पर बह रही है। लंबे समय बाद हो रही इस बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों और आम लोगों को भी बारिश से काफी उम्मीदें हैं। लोगों का कहना है कि लगातार बारिश होने से जमीन में नमी बढ़ने के साथ-साथ जलस्तर में भी सुधार होने की उम्मीद है।0
0
Report
भोपाल मास्टर प्लान पर सियासी घमासान, पीसी शर्मा 31 घंटे के उपवास पर
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल मास्टर प्लान को लेकर सियासी घमासान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा 31 घंटे के उपवास पर बैठें सुबह 10 बजे से भोपाल में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का उपवास पर बैठे हैं भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर 31 घंटे के उपवास पर बैठें पीसी शर्मा पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के साथ पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भी धरने पर बैठे पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान सरकार सो रही है जल्द से जल्द मास्टर प्लान लागू करना चाहिए अगर सीलिंग की कार्रवाई करनी है तो बीजेपी के ऑफिस पर होने चाहिए वह रहवासी क्षेत्र में है 31 घंटे के उपवास पर बैठे हैं बाइट- पीसी शर्मा पूर्व मंत्री बाइट जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री0
0
Report
Advertisement
भोपाल में बीजेपी सेवा संकल्प पर सियासत, विपक्ष गर्म चर्चा में
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बीजेपी के सेवा संकल्प अभियान पर सियासत पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का बयान प्रधानमंत्री को बधाई पिछले 25 साल में सब कुछ के दाम बढ़े बिजली से लेकर के हर चीज हुई महंगी कांग्रेस के साथ बीजेपी का कोई तुलना नहीं कांग्रेस शासन काल में IIT , IIM, AIIMS जैसे संस्थान खुले पंडित जवाहीर लाल नेहरू ने यह सब खुलवाए थे शॉर्ट एनकाउंटर पर बोले आखिर सागर में इतना बड़ा कांड हुआ कैसे जो भी लोग हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए मंत्री गोविंद राजपूत के संबंध के लोगों के भी नाम है इनके कई नेताओं के नाम अपराधियों के साथ जुड़े हैं0
0
Report
चोरी के विरोध में व्यापारियों ने बंद किया बाजार; मंदिरों में भी चोरी
Panna, Madhya Pradesh:लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में व्यापारियों کا दुनकन बंद आंदोलन, दुकानों सहित मंदिरों में भी हुई है चोरी. बाजार में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन0
0
Report
बड़ौत में हत्या: पति-पत्नी ने ब्लैकमेलिंग के चलते दीपेंद्र की हत्या की
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत में पड़ोसी दुकान पर काम करने वाले दीपेंद्र की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में पति-पत्नी राहुल और सोनिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों मार्केट में चाय की दुकान चलाते हैं. पुलिस के मुताबिक, मृतक दीपेंद्र और सोनिया के बीच पहले संबंध थे. आरोप है कि दीपेंद्र ने सोनिया की अश्लील वीडियो बना ली थी और बाद में उसे ब्लैकमेल कर रहा था. इसी से परेशान होकर पति-पत्नी ने दीपेंद्र की हत्या की साजिश रची और हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी. मामले में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की बात भी सामने आई है. बड़ौत पुलिस ने 9 सितंबर को हुई हत्या का खुलासा किया है. सीओ बड़ौत अंशु जैन ने पूरे मामले की जानकारी दी है, सुनिए सीओ ने क्या कहा.0
0
Report
Advertisement
पूर्व CM भूपेश बघेल ने सरकार पर हमला; गौठान बंदी और गौरक्षक पर सवाल
Begun, Rajasthan:रायपुर पूर्व CM भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला गौठान बंद कराने को लेकर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल भाजपा मंत्रियों के घरों के बाहर गौवंश की पिटाई का वीडियो किया शेयर भूपेश बघेल का सवाल “कहां हैं ये गौरक्षक?” कहा- “इसी दिन के लिए गौठान बंद करवाए थे?” भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पूछा-“यही देखने के लिए भाजपा को वोट दिया था?”0
0
Report
बद्रीनाथ तप्त कुंड स्नान हादसे में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत
Karnaprayag, Uttarakhand:बद्रीनाथ धाम में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तप्त कुंड में स्नान करते समय दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 63 वर्षीय प्रेमा देवी पत्नी मदन और 71 वर्षीय रामू देवी पत्नी अमर के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान की रहने वाली थीं। पुलिस के अनुसार यह हादसा आज सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब दोनों महिलाएं तप्त कुंड में स्नान कर रही थीं। दोनों कुंड के अंदर बेहोश हालत में मिलीं। सूचना पर पुलिस और मंदिर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन अधिक उम्र होने के कारण दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
पड़ोसियों के मुताबिक राहुल शेयर मार्केट में पैसे लगाता था; 25 हजार उधार लिए
Jaipur, Rajasthan:मृतक बच्चियों की फोटो पड़ोसियों के अनुसार राहुल शेयर मार्केट में लगाता था पैसे कुछ दिन पहले पड़ोसियों से 25 हजार रुपए लिए थे उधार0
0
Report
Advertisement
अंबाला के सफाई कर्मचारियों की 37 दिन की हड़ताल, जन पंचायत से दबाव बढ़ा
Ambala, Haryana:अंबाला में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। हड़ताल आज 37वें दिन में प्रवेश कर गई। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए अंबाला शहर में जन पंचायत का आयोजन किया। जन पंचायत में आम लोगों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और अंबाला शहर से कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह चौधरी ने भी पहुंचकर कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। अंबाला में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को 37 दिन पूरे हो चुके हैं। लंबे समय से जारी हड़ताल के बीच कर्मचारियों ने अब सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए जन पंचायत का आयोजन किया। अंबाला शहर में आयोजित इस जन पंचायत में आम जनता के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी शिरकत की और सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सरकार के साथ 13 मई को समझौता हुआ था, जिसमें उनकी कई मांगों को सरकार की ओर से माना गया था। कर्मचारियों की मांग है कि अब उन मांगों को जल्द से जल्द लागू किया जाए। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार समय रहते उनकी मांगों को लागू नहीं करती, तो पूरे प्रदेश में चल रही पंचायतों के बाद एक निर्णायक आंदोलन खड़ा किया जाएगा। वहीं, जन पंचायत में पहुंचे अंबाला शहर से कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह चौधरी सहित कांग्रेस नेताओं ने भी सफाई कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। विधायक ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें जायज हैं और वह पूरी तरह उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।0
0
Report
जोहरीपुर गोलीकांड: महिला घायल, युवक ने खुद को मारी गोली, मौत
New Delhi, Delhi:जोहरीपुर में उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। 30 फुटा रोड स्थित गली नंबर-1, शिव मंदिर के पास एक महिला को गोली लगने से घायल होने के बाद उसी मकान की पहली मंजिल पर एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान नीरज (32) के रूप में हुई है। वहीं गोली लगने से घायल महिला राजवती (48) का राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 7:41 बजे फायरिंग की सूचना मिली। अस्पताल ले जाए जाने के बाद मकान की पहली मंजिल पर एक कमरे में नीरज खून से लथपथ हालत में पाया गया और उसके पास रिवॉल्वर बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में रिवॉल्वर नीरज के पिता के नाम पर लाइसेंस का उल्लेख है। घर के लोगों ने बताया कि नीरज ने कमरे को अंदर से बंद कर रखा था; दरवाजा तोड़कर परिवार वाले अंदर दाखिल हुए तो नीरज घायल हालत में मिला। राजवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर की सीढ़ियां चढ़ रही थीं, तब नीरज ने गोली चलाई और उनकी दाहिने पैर में चोट लगी। पुलिस ने FIR 207/26 दर्ज कर धारा 109(1) का विशेष उल्लेख किया है और मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलवाई गई। जांच के दौरान बालकनी से राजवती के घर की सीढ़ियाँ साफ दिखाई दे रही थीं; प्रारंभिक आधार पर पुलिस आशंका कर रही है कि पहले राजवती पर गोली चलाई और फिर उसी रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। नीरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया है; इनक्वेस्ट जारी है और घटना के पीछे की वजह की गहराई से जांच हो रही है।0
0
Report
LG ने TB मुक्त भारत अभियान में 100% निवारक देखभाल के निर्देश दिए
New Delhi, Delhi:दिल्ली में TB मुक्त भारत अभियान की LG ने की समीक्षा, समयबद्ध तरीके से निवारक देखभाल को 100% तक पहुंचाने के निर्देश। अस्पताल में भर्ती होते ही TB स्क्रीनिंग का सुझाव, बीमारी कोई भी हो, मरीज की सहमति लेकर जांच करने की बात। TB को लेकर जागरूकता और मीडिया आउटरीच बढ़ाने के निर्देश, हाई-रिस्क इलाकों में सक्रिय स्क्रीनिंग पर जोर। 30 सितंबर 2026 तक TPT कवरेज का लक्ष्य 80% और Differentiated TB Care का लक्ष्य 90% निर्धारित है। फिलहाल TPT कवरेज 55% और Differentiated TB Care 74% है। AI-enabled हैंडहेल्ड X-Ray मशीनों की तैनाती में रेडियोग्राफरों की कमी बड़ी बाधा, LG ने तत्काल कमी दूर करने के निर्देश दिए। लंबित DBT भुगतान जल्द जारी करने के निर्देश, पात्र लाभार्थियों को बिना देरी लाभ पहुंचाने पर जोर। हाई-रिस्क वार्ड और भीड़भाड़ वाले स्थानों में जागरूकता अभियान तेज होगा, TB से जुड़े कलंक को कम करने और स्क्रीनिंग बढ़ाने पर फोकस। LG सरदार टी.एस. संधू ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। यह अभियान की दूसरी समीक्षा थी; पहली समीक्षा 23 जून 2026 को हुई थी।0
0
Report
Advertisement
