Lalitpur - जनपद के ग्रामीण विकास की पोल खोलती तस्वीर हुई वायरल
Baroda Bijlon, Uttar Pradesh:मामला विकास विकास खंड जखौरा क्षेत्र के ग्राम झरकोन का है। जहाँ ललितपुर जनपद के ग्रामीण विकास की पोल खोलती एक तस्वीर वायरल हुई है। गाँव में रास्ता खराब होने से प्रशव पीड़ा के चलते रात में गर्भवती महिला को चारपाई से कंधो पर ले जाने को मजबूर ग्रामीण घर से करीब एक किमी दूर ख़डी एम्बुलेंस तक महिला को लेके गए। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है,ग्रामीणों का कहना है कि ये सारी गलती गाँव के प्रधान की है उसने ही अभी तक गावों का विकाश नहीं कराया।
ललितपुरः पेड़ पर फंदे से लटकता मिला किसान का शव, परिजनों ने विपक्षियों पर लगाया हत्या का आरोप
Mahrauni, Uttar Pradesh:सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटकता किसान का शव मिला। मृतक के परिजनों ने विपक्षियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
ललितपुरः बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
Mahrauni, Uttar Pradesh:बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भारत में साधु संतों की अगुवाई में सभी हिंदू संगठनों ने जनप्रतिनिधियों के साथ और आम जनमानस ने सड़कों पर उतर कर बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पथ मन्नू कोरी सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के साथ तमाम जनप्रतिनिधि एवं साधु संत इस प्रदर्शन में शामिल रहे.
ललितपुर तुवन प्रांगण में सनातन एकता को लेकर एक विशाल जन सभा का हुआ आयोजन
Baroda Bijlon, Uttar Pradesh:ललितपुर के तुवन प्रांगण में सनातन एकता को लेकर सनातन एकता संघ की राष्ट्रिय अध्यक्ष श्रीमती हरिप्रिया भार्गव ने सनातन एकता के लिए शंकराचार्य जी व बहुत से धर्म प्रेमियों को एकत्रित कर एक सभा एवं भंडारे का आयोजन किया गया, और शाम को सनातन यात्रा टीकमगढ़ यात्रा की और रवाना किया गया।
ललितपुरः दो व्यक्तियों को 14 किलो गांजा सहित किया गया गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर से दो व्यक्तियों के पास 14 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जितेन्द्र सिह उम्र करीब 43 वर्ष निवासी ग्राम व पोस्ट मुरावली थाना दामोह तहसील लाहर जनपद भिण्ड म0प्र0 और छोटे सिंह पुत्र माता प्रसाद कौरव उम्र करीब 25 वर्ष निवासी कुरथर थाना आलमपुर तहसील लाहर जनपद भिण्ड म0प्र0 हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करके न्यायालय में पेश करने को कहा है।
