Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lakhimpur Kheri262701

LPG के लिए एजेंसी आने की जरूरत नहीं।

Mar 12, 2026 13:38:47
Lakhimpur, Uttar Pradesh
⚠️ जनहित में सूचना / Public Advisory द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी लखीमपुर। सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि गैस सिलेंडर रिफिल बुक कराने के लिए गैस एजेंसी या गोदाम पर आने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने घर से ही निम्न माध्यमों से आसानी से बुकिंग कर सकते हैं: 📞 IVRS / फोन कॉल से बुकिंग • भारत गैस – 7715012345 / 7718012345 • इंडेन गैस – 7718955555 • एचपी गैस – 8888823456 📲 मिस्ड कॉल से बुकिंग •भारत गैस –7710955555 • इंडेन गैस – 8454955555 • एचपी गैस – 9493602222 💬 व्हाट्सएप से बुकिंग • भारत गैस – 1800224344 • इंडेन गैस – 7588888824 • एचपी गैस – 9222201122 📱 मोबाइल ऐप से बुकिंग • Bharatgas Hello BPCL • IndianOil ONE • HP PAY 🌐 ऑनलाइन माध्यम Paytm, Amazon, Google Pay, PhonePe तथा संबंधित कंपनियों की वेबसाइट के माध्यम से भी बुकिंग की जा सकती है। ✅ उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अनावश्यक भीड़ से बचें और उपरोक्त माध्यमों से ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KCKumar Chandan
Mar 12, 2026 15:16:48
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से today झारखंड मंत्रालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नव प्रोन्नत झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी नव प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों से कहा कि अब तक के सेवा काल में आप सभी जिस तरह राज्य के विकास में अहम योगदान देते आ रहे हैं और आगे भी इसी तरह हर व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं का समाधान पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निभाएंगे। आप सभी के सहयोग से ही राज्य का सर्वांगीण विकास संभव है। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले नव प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों में श्री दिलेश्वर महतो, श्री इश्तियाक अहमद, श्री विद्यानंद शर्मा पंकज, श्रीमती संगीता लाल, श्री रोबिन टोप्पो, श्री अनिलसन लकड़ा, श्री अरुण कुमार सिंह, श्री नागेंद्र पासवान, श्री आसिफ इकराम, श्री नीरज कुमार सिंह, श्री जुल्फिकार अली, श्रीमती अर्चना मेहता एवं श्री आलोक शिकारी कच्छप शामिल थे。
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Mar 12, 2026 15:16:37
Harda, Madhya Pradesh:पशुपालन महाविद्यालय विद्यार्थी किसानों को जैविक खेती के लिये प्रेरित करेंगे जिला प्रशासन एवं निजी क्षेत्र के लाल बहादुर पशुपालन पत्रोपाधि महाविद्यालय के बीच जिले के किसानों को रासायनिक खेती से प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर करने के लिये कार्य करने का एमओयू किया गया है। जिसके तहत महाविद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी को पांच-पांच किसान आवंटित किये जायेंगे। ये विद्यार्थी आवंटित किसानों के बीच पहुँचकर उनको जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लाभ बताएंगे। साथ ही रासायनिक खेती छोड़कर जैविक/प्राकृतिक खेती अपनाने के लिये प्रेरित करेंगे। महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों को कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिक द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लाभों के बारे में भलीभांति प्रशिक्षित किया जाए ताकि वे किसानों को इस संबंध में अच्छी तरह जागरूक कर सके। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों को जिला प्रशासन द्वारा जैविक खेती जागरूकता के क्षेत्र में कार्य करने का प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इस कार्य का अगला चरण जिले को जैविक दुग्ध उत्पादन में अग्रणी बनाना भी होगा।
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Mar 12, 2026 15:16:15
Panna, Madhya Pradesh:महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों ने पन्ना कलेक्ट्रेट में हंगामा किया , प्रशासन की टेंशन बढ़ी 24 घंटे से चल रहा किसान आंदोलन 7 दिनों के लिए स्थगित जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद 7 दिनों में कमियों को पूरा करने की रजामंदी पन्ना जिले के मझगाय गांव में स्थित मझगाएं सिंचाई योजना और रुन्झ नदी पर बना रहे रुन्झ बाँध योजना से प्रभावित और विस्थापित हुए किसानों के परिवारों ने कल दोपहर से पन्ना कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया था। उनकी मांग थी कि प्रशासन ने उनको उचित मुआवजा नहीं दिया है। जो 18 वर्ष के व्यक्तियों की इकाई मुआवजा के लिए मानी जानी थी उसमें विसंगतियां हुई है, बुधवार से शुरू हुआ यह आंदोलन आज गुरुवार शाम तक चला और प्रशासनिक आश्वासन के बाद 7 दिनों के लिए यह आंदोलन स्थगित कर दिया गया। पन्ना कलेक्ट्रेट में काफी हंगामा के साथ साथ किसान नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीखी नोंक-झोंक भी देखने के लिए मिली, स्थिति को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था, लगभग चार थानों का पुलिस बल एसडीओपी राजीव भदौरिया के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में तैनात किया गया था। इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन किसानों के घर जमीन सब कुछ प्रशासन ले रहा है उसके बावजूद भी उनको उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। जो कारवाही की जा रही है उसकी लिखित जानकारी भी मुहैया नहीं कराई जा रही है। वहां आए किसानों ने यह भी बताया कि काफी परेशान होने के बाद उन्होंने आंदोलन का रास्ता अपनाया। मौके से इस पूरे मामले पर पन्ना एसडीएम संजय नागवंशी ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन ने दिशा निर्देश दिए हैं उसी के पिरयालन में मुआवजा की राशि का वितरण किया गया है। किन्हीं गांवों में 5-10% ही विसंगतियां देखने को मिल रही है लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों का कलेक्ट्रेट परिसर में आना समझ से परे है। मौके की स्थिति को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 144 लागू कर दी गई है, और किसानों ने जो भी मांग रखी है उसके निराकरण के लिए विशेष दल बनाया गया है जो अगले 7 दिनों में उनकी समस्याओं को सूचीबद्ध करेगा और उनका विधि पूर्वक निराकरण किया जाएगा। बाइट -- संजय नागवंशी एसडीएम पन्ना इस पूरे आंदोलन में एक बात तो साफ तौर पर दिखाई दी कि निश्चित रूप से जमीनी स्तर पर जो मुआवजा का वितरण किया गया है उसे किसान संतुष्ट नहीं है, और यह भी हो सकता है कि प्रशासन ने जो प्रक्रिया अपनाई है वह उनके समझ से परे हो और उन्हें इसमें पारदर्शिता नजर ना आ रही हो। लेकिन प्रशासन का यह कर्तव्य और जिम्मेदारी भी है कि जिन किसानों का घर मकान और जमीन सब कुछ जा रहा हो उनको नियमों से अवगत कराया जाए और उनकी जो भी वैध मांग है उसको पूरा किया जाए। बहरहाल आज 24 घंटे से ज्यादा चले इस आंदोलन ने प्रशासन के हाथ पांव फुला दिए थे क्योंकि इतनी भारी संख्या में लोगों के आने से उनके रुकने से पीने के पानी , उनके भोजन की व्यवस्थाओं की चिंता भी प्रशासन को हो रही थी।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 12, 2026 15:15:52
Jodhpur, Rajasthan:नोट--गैस सिलेंडर व एजेंसी के विजुअल चलावे सुबह भेजे थे。 जोधपुर। ईरान-इजरायल युद्ध के बाद देशभर में गैस को लेकर लोगों में चिंता का माहौल देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर लोग घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर एजेंसियों के बाहर कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घबराने की जरूरत नहीं है और गैस की सप्लाई पहले की तरह ही जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश के बाद जोधपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस संबंध में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार जिले में गैस सप्लाई की व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी भी तरह की घबराहट में आकर अनावश्यक रूप से सिलेंडर लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सप्लाई सामान्य रूप से जारी है। कलेक्टर ने बताया कि फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडर पर रोक लगाई गई है, लेकिन इसमें भी कुछ जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है। मेडिकल संस्थानों, हॉस्टलों और मिड-डे मील तैयार करने वाले संस्थानों को कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम में अब तक करीब 25 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें अधिकांश शिकायतें गैस बुकिंग नहीं होने से जुड़ी थीं। इस पर उन्होंने कहा कि उपभोक्ता यूपीआई आधारित मोबाइल एप के माध्यम से भी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही गैस एजेंसियों को सिलेंडर डिलीवरी के समय ओटीपी सत्यापन अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की कालाबाजारी या गड़बड़ी पर अंकुश लगाया जा सके। कलेक्टर ने बताया कि खाद्य एवं रसद विभाग की टीमें भी लगातार बाजार पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। बाइट गौरव अग्रवाल जिला कलेक्टर जोधपुर
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 12, 2026 15:15:17
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में लूणी विधान सभा क्षेत्र के नंदवान में गुरुवार को दुल्हा अपनी दुल्हन को हैलीकॉप्टर से लेकर गांव पहुंचा। यह नजारा देखकर हर कोई अचंभित हो गया। समाजसेवी सुमेर बेनीवाल ने बताया की युवा उद्यमी रमेश बेनीवाल ने अपने बेटे अभिषेक बेनीवाल की शादी को अनोखा और यादगार बनाने के लिए एक हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की। पिता ने बताया कि अभिषेक बेनीवाल का सपना था कि वह अपनी दुल्हन को लेकर आसमान से गांव पहुंचे और गुरुवार को वह सपना पूरा हो गया। जब उनका बेटा दुल्हन को लेकर हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचा। जोधपुर से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, उड़ान के दौरान ही हेलीकॉप्टर गांव के प्रमुख धार्मिक स्थलों के ऊपर से चक्कर लगाते हुए आगे बढ़ा। गांव की सीमा में प्रवेश करते ही हेलीकॉप्टर ने आसमान से फूल बरसाने शुरू कर दिए। गांव के लोग छतों और गलियों से यह दृश्य देख कर खुशी से झूम उठे। आसमान से बरसते फूलों ने शादी की खुशी को कई गुना बढ़ा दिया। जैसे ही हेलीकॉप्टर नंदवान गांव के मैदान में उतर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई। सभी ने इस नवाचार की सराहना की और कहा कि यह शादी आने वाले कई सालों तक याद रखी जाएगी।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 12, 2026 15:03:10
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर-छतरपुर के प्रभारी कलेक्टर नमः शिवाय अरजरिया ने बड़ामलहरा क्षेत्र के ग्राम पीरा में उपार्जन पंजीयन का मौके पर फसल का औचक निरीक्षण किया। मौके पर किसान का पंजीयन बड़ामहलरा की बजाय गौरिहार क्षेत्र में पाया गया और खेत पर मसूर की जगह गेहूं की फसल पाई गई। प्रभारी कलेक्टर ने बोई गई फसल का मौके पर परीक्षण कर पाया कि किसान जीतेन्द्र सिंह ने रकबे 33,30,29,40 एवं 77 पर लगभग 9 हेक्टेयर भूमि पर मसूर का पंजीयन गौरिहार की सेवा सहकारी समिति पचवरा में कराया गया है। प्रथम दृष्टया पाया गया कि पीरा बड़ामलहरा का व्यक्ति गौरिहार में फसल बेचना पंजीयन क्यों कराएगा। लापरवाही पाए जाने पर प्रभारी कलेक्टर ने एसडीएम बड़ामलहरा को पटवारी हल्का पीरा गजेन्द्र सिंह गौड़, सर्वेयर, कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बाइट-नमः शिवाय अरजरिया-प्रभारी कलेक्टर
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 12, 2026 15:02:48
Agra, Uttar Pradesh:महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा की शादी पर विवाद गर्माया , योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष हिंदूवादी नेता कुंवर अजय तोमर ने दी चेतावनी । योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष हिंदूवादी नेता कुंवर अजय तोमर ने कहा मोनालिसा के बॉयफ्रेंड फरमान खान की हड्डी पसली तोड़ देंगे हाथ पैर तोड़ देंगे । हिंदूवादी नेता कुंवर अजय तोमर ने कहा कि मोनालिसा को विदेशी फंडिंग के आधार पर फरमान खान ने लव जिहाद का शिकार बनाया है जिसे योगी यूथ ब्रिगेड बर्दाश्त नहीं करेगी । कुंवर अजय तोमर ने वीडियो जारी कर कहा कि जल्द मोनालिसा को योगी यूथ ब्रिगेड बचाने का काम करेगी, लव जिहाद में अब एक भी हिंदू बेटी को फंसने नहीं देंगे । वहीं हिंदूवादी नेता कुंवर अजय तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार को संसद में दो कानून बनाने चाहिए कि कोई भी हिंदू लड़की किसी अन्य धर्म मजहब में या मुस्लिम से विवाह न कर पाएं इसके साथ ही दूसरा कानून यह बनना चाहिए कि जो लव जिहाद धर्मांतरण करा रहें हैं उन पर ठोस कार्रवाई हो । बाइट कुंवर अजय तोमर/अध्यक्ष योगी यूथ बिग्रेड
0
comment0
Report
UPUmesh Parab
Mar 12, 2026 15:02:13
Ranbambuli, Maharashtra:सिंधुदुर्ग- राजू शेट्टी बाईट ऑन मोर्चा- आमच्या मागण्या पालकमंत्री आणि जिल्हाधिकाऱ्यांमार्फत शासनाला कळवल्या आहेत. आंबा कलमाला ५,००० रुपये प्रति झाड किंवा हेक्टरी ५ लाख रुपये नुकसान भरपाई. काजू पिकाला हेक्टरी ३ लाख रुपये नुकसान भरपाई. मिळावी. विम्याची मुदत ३० मे पर्यंत वाढवण्यात यावी. या संदर्भात मुख्यमंत्र्यांनी सकारात्मकता दाखवल्याचे पालकमंत्र्यांनी सांगितले आहे. सध्या विधीमंडळाचे अधिवेशन सुरू असल्यामुळे धोरणात्मक निर्णय सभागृहाबाहेर घेता येत नाही. त्यामुळे आम्ही संयमाची भूमिका घेऊन २३ मार्चपर्यंत (१० दिवस) सरकारची वाट बघण्याचे ठरवले आहे. जर १० दिवसांत सरकारने ठोस निर्णय घेतला नाही. तर २३ मार्च रोजी सकाळी १० वाजल्यापासून 'मुंबई-गोवा राष्ट्रीय महामार्ग' बेमुदत रोखून धरला जाईल, असा इशारा आम्ही सरकारला दिला आहे. बाईट- राजू शेट्टी शेतकरी नेते
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Mar 12, 2026 15:01:19
Karnaprayag, Uttarakhand:गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाये जाने की मांग को लेकर क Karnprayag में कॉंग्रेस और परिवर्तन यूथ क्लब के स्थानीय युवाओं ने धामी सरकार के ख़िलाफ़ मशाल जलूस निकाला, इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगो ने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्षों बाद भी उत्तराखंड की स्थायी राजधानी का मामला नही सुलझ पाया है। बजट सत्र के दौरान लोगो को इंतजार था कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित किया जाएगा लेकिन आज बजट सत्र में गैरसैंण की कोई बात नही हो रही है । गैरसैंण को स्थायी राजधानी की मांग एक सड़को पर फिर से उठने लगी है । स्थायी राजधानी की मांग को लेकर बजट सत्र के दौरान जगह जगह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे है । कर्णप्रयाग में आज कॉंग्रेस सहित विभिन्न स्थानीय युवाओं ने आज सरकार के खिलाफ मशाल जलूस निकाला , और धामी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, प्रदर्शन कर रहे लोगो का कहना है कि राज्य स्थापना से पूर्व से उठ रही स्थायी राजधानी का मसला सुलझ नही पाया है । जिससे इस राज्य का समुचित विकास नही हो पा रहा है । लोगो का कहना है कि भाजपा को जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार दी है । लेकिन बीजेपी सरकार का पहाड़ो की ओर कोई धयान नही है । युवाओं का कहना है कि जब तक स्थायी राजधानी गैरसैंण नही बनायीं जाती है तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा ।
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 15:00:22
Hapur, Uttar Pradesh:जनपद के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत टियाला गांव में स्थित भारत गैस के गोदाम पर आज उस समय भारी हंगामा हुआ, जब घंटों लाइन में लगने के बाद भी ग्रामीणों को सिलेंडर नहीं मिले। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी उन्हें आपूर्ति नहीं दी जा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि लोगों के पास सिलेंडर डिलीवर होने के फर्जी मैसेज आ रहे थे, जबकि धरातल पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि गोदाम पर गैस की कमी बताकर वही सिलेंडर चोरी-छिपे मोहल्लों में 1500 से 1600 रुपये की अवैध कीमतों पर बेचे जा रहे हैं। प्रशासनिक जांच में स्टॉक रजिस्टर और जरूरी दस्तावेजों के अभाव के साथ-साथ स्टॉक में भारी विसंगतियां पाई गईं, जो सीधे तौर पर कालाबाजारी की पुष्टि करती हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और आपूर्ति विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महेंद्र गैस सर्विसेज और उसके गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। वर्तमान में पुलिस द्वारा एजेंसी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन अब यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि प्रभावित उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द निर्धारित सरकारी दरों पर गैस की आपूर्ति बहाल की जा सके।
1
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Mar 12, 2026 14:54:12
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा जिला अभिभाषक संघ का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित हाईकोर्ट जस्टिस गणेश राम मीणा रहे मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश केशव कौशिक सहित जिले के न्यायिक अधिकारी हुए शामिल बार के अध्यक्ष कुंज बिहारी शर्मा सहित कार्यकारिणी ने किया सभी का स्वागत जस्टिस ने कहा बार ओर बेंच में रहे आपसी समन्वय ताकि पक्षकारों को समय पर मिल सके न्याय दौसा जिला अभिभाषक संघ की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाई कोर्ट जस्टिस गणेशाराम मीना रहे इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश केशव कौशिक , कलेक्टर देवेंद्र कुमार , एसपी सागर राणा सहित जिले के अन्य न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे हाई कोर्ट जस्टिस के दौसा पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तो वही बार पदाधिकारीयों और अधिवक्ताओं द्वारा उनका पुष्प माला से भव्य स्वागत किया गया हाई कोर्ट जस्टिस गणेशाराम मीणा ने कहा बार और बेंच आपसी समन्वय से काम करें ताकि पक्षकारों को समय पर न्याय मिल सके वही जस्टिस ने कहा मैं जयपुर किसी संस्था के कार्यक्रम में शामिल होने नहीं जाता लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में मैं जरूर जाता हूं हालांकि हमारी कुछ बंदिश होती है लेकिन मैं कोई गलत करने नहीं जाता मेरा मकसद है कि जो लगातार नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है वह खत्म हो उस पर नियंत्रण हो इसको लेकर गांव के प्रबुद्ध जन और पंच पटेलों से आग्रह करता हूं कि वह इस पर काम करें ताकि क्षेत्र में नशे की जो प्रवृत्ति पनप रही है वह पूरी तरह खत्म हो सके । बाइट गणेशराम मीणा हाईकोर्ट जस्टिस राजस्थान
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top