Back
ईरान-इजरायल युद्ध के बाद जोधपुर में गैस सप्लाई पर कड़ा नियंत्रण, घबराहट से बचें
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 12, 2026 15:15:52
Jodhpur, Rajasthan
नोट--गैस सिलेंडर व एजेंसी के विजुअल चलावे सुबह भेजे थे。
जोधपुर। ईरान-इजरायल युद्ध के बाद देशभर में गैस को लेकर लोगों में चिंता का माहौल देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर लोग घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर एजेंसियों के बाहर कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घबराने की जरूरत नहीं है और गैस की सप्लाई पहले की तरह ही जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश के बाद जोधपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस संबंध में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार जिले में गैस सप्लाई की व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी भी तरह की घबराहट में आकर अनावश्यक रूप से सिलेंडर लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सप्लाई सामान्य रूप से जारी है। कलेक्टर ने बताया कि फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडर पर रोक लगाई गई है, लेकिन इसमें भी कुछ जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है। मेडिकल संस्थानों, हॉस्टलों और मिड-डे मील तैयार करने वाले संस्थानों को कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम में अब तक करीब 25 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें अधिकांश शिकायतें गैस बुकिंग नहीं होने से जुड़ी थीं। इस पर उन्होंने कहा कि उपभोक्ता यूपीआई आधारित मोबाइल एप के माध्यम से भी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही गैस एजेंसियों को सिलेंडर डिलीवरी के समय ओटीपी सत्यापन अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की कालाबाजारी या गड़बड़ी पर अंकुश लगाया जा सके। कलेक्टर ने बताया कि खाद्य एवं रसद विभाग की टीमें भी लगातार बाजार पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
बाइट गौरव अग्रवाल जिला कलेक्टर जोधपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 12, 2026 16:48:470
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 12, 2026 16:48:130
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 12, 2026 16:47:590
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 12, 2026 16:47:10Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
LPG गैस सप्लाई को लेकर कलेक्टर का आदेश
सिर्फ घरेलू उपयोग के लिए दी जाएगी LPG गैस
कमर्शियल उपयोग में अब नहीं मिलेगी गैस
SDM,CSP और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी करेंगे निगरानी
घरेलू गैस का अवैध अंतरण और व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जा सकेगा
0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowMar 12, 2026 16:46:380
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 12, 2026 16:46:160
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 12, 2026 16:45:590
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 12, 2026 16:45:400
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 12, 2026 16:45:270
Report
0
Report
0
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 12, 2026 16:31:010
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 12, 2026 16:30:540
Report
RMRam Mehta
FollowMar 12, 2026 16:30:370
Report