262805
लखीमपुर खीरी में लाखों की ठगी करने वाले नकली इंस्पेक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sikandrabad Kheri, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो नकली क्राइम इंस्पेक्टर बनकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करता था। आपको बता दें कि आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को गुमराह करता और उनसे पैसे ठग लेता था। वहीं कई दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने उसे महेवागंज से गिरफ्तार किया। सूत्रों के मुताबिक यह शातिर अपराधी पहले भी कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुका है जिसके चलते पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मिड-टर्म चुनाव से राजनीतिक परिदृश्य बदला: क्या बदलेगा सरकार- विपक्ष?
Noida, Uttar Pradesh:Midterm election0
0
Report
दानिश आजाद ने विपक्ष के मुद्दों पर निशाना साधा, ईवीएम पर आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में चल रहे प्रदर्शन पर यूपी सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी बोले विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है पहले ईवीएम का मुद्दा था अब वोट चोरी का मुद्दा बनाकर माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है अखिलेश यादव के PDA रथ यात्रा पर बोले दानिश आजाद इस यात्रा पर पहले ही कांग्रेस ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि रायबरेली से रथ यात्रा की शुरुआत कांग्रेस के गढ़ से क्यों की गई और इन दोनों का आपसी मतभेद पहले से चल रहा है कोई गठबंधन नहीं है सिर्फ दिखावे का गठबंधा है इंडिया गठबंधन बैठक पर बोले दानिश आजाद की सुना है इस बैठक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही शामिल नहीं हो रहे हैं यह गठबंधन पूरी तरह से ड्रामेबाजी है सभी को मुख्यमंत्री बनना है सभी को प्रधानमंत्री एआइएमआइएम का गठबंधन अखिलेश यादव नें नाकार दिया इस पर दानिश आजाद ने कहा मुसलमान वोट सबको चाहिए मगर मुसलमानों का भला किसी ने नहीं किया इस गठबंधन के तहत भी मुसलमान का वोट खींचने की कोशिश की जा रही थी मुसलमान सिर्फ भाजपा को वोट देगा मुसलमान के लिए भाजपा लगातार काम कर रही है0
0
Report
पंचकुला में कांग्रेस का चुनाव आयोग विरोध, ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग
Panchkula, Haryana:पंचकूला। चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस ने पंचकूला में भी प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और केंद्र सरकार व मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका तथा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। यह प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा देशभर में किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों का हिस्सा रहा। प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी बरिंदर सिंह ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी कथित राजनीतिक चालों को छिपाने के लिए कई जगह ऐसी परिस्थितियां पैदा करती है, जिससे लोगों को यह महसूस हो कि उन्हें न्याय मिला है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सरकार के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। पार्टी की ओर से चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूचियों में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग भी देशभर में उठाई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
सरकार को घेरने की रणनीति तय, कांग्रेस एकजुट होकर काम करेगी
Raipur, Chhattisgarh:प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आज प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारणी और कनेक्ट सेंटर की बैठक हुई. बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें. बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने बड़ा बयान देते हुए कहा- बैठक में विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनी. अभी यहां के डेटा पर जानकारी ले रहा हूं. फिर उसकी समीक्षा करूंगा. जो पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रहे हैं उन्हें रिप्लेस किया जाएगा. सभी को संगठन में जगह नहीं मिल सकती, लेकिन हम अच्छी टीम बनाएंगे. एकजुटता के साथ मिलकर सबको पार्टी का काम करने को बोला गया है. अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी बाईट- सुखदेव भगत, प्रदेश प्रभारी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस0
0
Report
1 नवंबर से दिल्ली में निर्माण-तोड़फोड़ पर रोक, प्रदूषण कम करने के लिए बड़ा फैसला
New Delhi, Delhi:दिल्ली में 1 नवंबर से निर्माण कार्य पर रोक: दिल्ली सरकार ने प्रदूषण रोकने के लिए लिया अहम फैसला दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली की सरकार ने एक फैसला लिया है आज सुबह पर्यावरण में हुई बैठक में जिसमें केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे उसमें एक अहम निर्णय लिया गया है. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए निर्माण और तोड़फोड़ पर पाबंदी लगाई जाएगी. 1 नवंबर से बाहरी तोड़फोड़ व निर्माण पर रोक रहेगी, जबकि 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण पूरी तरह बंद रहेगा. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने निर्माण कार्यों पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है। प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर आज सुबह पर्यावरण भवन में एक अहम बैठक हुई। बैठक में दिल्ली के मौजूदा प्रदूषण स्तर की समीक्षा की गई और प्रदूषण पर काबू पाने के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदमों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और PWD मंत्री प्रवेश वर्मा मौजूद रहे. बैठक में फैसला लिया गया कि प्रदूषण के लिहाज से संवेदनशील अवधि में निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर चरणबद्ध तरीके से नियंत्रण लगाया जाएगा। 1 नवंबर से खुले में होने वाली तोड़फोड़ और निर्माण गतिविधियों पर रोक लागू होगी, जबकि 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक सभी निर्माण कार्य पूरी तरह बंद रहेंगे।0
0
Report
वन अमला के अतिक्रमण हटाने पर ग्रामीणों का भारी विरोध, जाम और हंगामा
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग — सीधी अतिक्रमण हटाने पहुंचा वन अमला, ग्रामीणों का हंगामा - सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध - रेंजर नवीन सिंह पर ग्रामीणों ने गलत कार्रवाई का लगाया आरोप - वन अमले पर मारपीट और जबरन कब्जा हटाने का भी लगाया आरोप - कार्रवाई के विरोध में मौके पर जमकर हुआ हंगामा - बरसात के बीच दर्जनों अनुसूचित परिवारों के बेघर होने का ग्रामीणों का दावा - चुरहट तहसील के कोल्हूडिह में कार्रवाई को लेकर बढ़ा विवाद - आक्रोशित ग्रामीणों ने चुरहट-सीधी मार्ग पर लगाया जाम - हंगामे के बीच मौके से वन अमला वापस लौटने की सूचना - सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए रवाना हुई पुलिस - जाम में एंबुलेंस भी फंसी, राहगीरों को हुई परेशानी - कार्रवाई और ग्रामीणों के आरोपों को लेकर वन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल0
0
Report
Advertisement
देचू में 70वीं राज्य मलखंभ खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी जिले के देचू उपखंड मुख्यालय पर स्थित आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में 70 वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मलखंभ का शुभारंभ सोमवार को किया गया।इस प्रतियोगिता में 17 एवं 19 वर्ष छात्र एवं छात्रा भाग लेंगे।पूरे राजस्थान से इस प्रतियोगिता में 82 में हिस्सा ले रही है जिसमें 41 लड़कों की टीम व 41 लड़कियों की टीम है।3 दिन तक इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देचू उपखंड अधिकारी दिनेश आचार्य,आदर्श विद्यालय के सचिव कुंभ सिंह भाटी के द्वारा 70 वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का ध्वजारोहण किया गया खिलाड़ियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से आए हुए अधिकारियों का स्वागत किया गया।0
0
Report
चिराग पासवान ने युवाओं के साथ UP चुनावी जज्बा बढ़ने का दावा किया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने 'यूथ बोले तो' कार्यक्रम पर कहा, "....कल प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के युवाओं का साथ देखने को मिला। ये मेरे उस विश्वास को बढ़ाता है जिस सोच के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में मेरी पार्टी चुनाव लड़ने की सोच रखती है। कल भारी संख्या में युवा एकत्रित हुए तो मैं मानता हूं कि उत्तर प्रदेश में चुनावी सोच के साथ हम बढ़ रहे हैं। जरूर लोगों का साथ मिलेगा...."0
0
Report
मुज़फ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार; CCTV फुटेज सामने
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटना नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा इलाके में बीते बुधवार की शाम सामने आई। पीड़िता के परिजनों ने शिकायत में बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के साथ दुर्व्यवहार कर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई। नगर थाना पुलिस ने आरोपी ललित कुमार को गिरफ्तार कर अदालत में प्रस्तुत कर दिया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद राजद ने बिहार सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा में दिनदहाड़े नाबालिक को सड़क पर घसीट कर ले जाया जा रहा है और उसकी बहनों पर भी लोहे के रॉड से हमला किया गया। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर वह घटनास्थल पर जाकर लोगों से मिलते तो सरकार सजग होती।” उन्होंने कहा बिहार में सुशासन की सरकार है और इस तरह की घटनाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है। locals say आरोपी ललित कुमार की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है और वह उसी क्षेत्र में कपड़े प्रेस का काम करता है; बच्चों के द्वारा उसे चिढ़ाया जाता था, और उसी दिन नाबालिग पकड़ाई गई जिसे आरोपी ने मारपीट दी। घटना पुलिस को मिलने पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लिया गया; कोर्ट ने आरोपी के मानसिक स्थिति को देखते हुए जमानत दे दी.0
0
Report
Advertisement
जम्मू में कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखा
Jammu, जम्मू में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू अर्बन की ओर से राजीव भवन, शहीदी चौक से यह प्रदर्शन शुरू किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता रमन भल्ला और योगेश साहनी भी मौजूद रहे。 प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी सवाल उठाए और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली तथा मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध जताया। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में जम्मू पुलिस और CRPF के जवान तैनात हैं। सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन से डीसी कार्यालय की ओर मार्च कर रहे हैं। रमन भल्ला और योगेश साहनी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद हैं। प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस चुनाव आयोग से जुड़े अपने मुद्दों और मांगों को सामने रख रही है。0
0
Report
उत्तरकाशी के बर्फीले क्षेत्र में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित
Dehradun, Uttarakhand:उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर ली राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स के संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ट्रैकिंग एवं पर्वतारोहण के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गए सभी ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में सभी आवश्यक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला जाए। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में गए पर्यटकों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ ही उनके लिए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, भोजन एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित विभाग पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।0
0
Report
विश्व पर्यटन दिवस पर कौसानी में होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
Bageshwar, Uttarakhand:विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध हिल स्टेशन कौसानी में होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिशन की ओर से पर्यटन एवं आतिथ्य संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष गजेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में होटल व्यवसायियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने कौसानी की प्राकृतिक सुंदरता, हिमालयी संस्कृति और पर्यावरण को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।0
0
Report
Advertisement
वजीरगंज में जर्जर बिल्डिंग गिराने की तैयारी, लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ वजीरगंज क्षेत्र में जर्जर बिल्डिंग को गिराया जाएगा . भारी संख्या में पुलिस के साथ अधिकारी मौजूद. भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं निर्देश की सभी जर्जर भवन से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए जिसके बाद नगर निगम की तरफ से आदेश जारी किया गया है की जो जर्जर भवन है उनको तत्काल खाली कराया जाए और जरूरत पड़े तो भवन को गिराने के साथ ही रास्ते को भी बंद किया जाए मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अधिकारी जर्जर भवनों पर करवाई कर रहे हैं0
0
Report
जेन-जी की जिद के बाद जयपुर की मानसागर झील अब साफ होने लगी
Jaipur, Rajasthan:जेन-जी की जिद के बाद गंदगी के ढेर वाली जयपुर की झील अब बदलती हुई दिखाई दे रही है.300 साल पुराने जलमहल की मानसागर झील का रंग अब बदलने लगा है.कुछ दिन पहले जहां मानसागर झील में आपको सिर्फ कचरा ही कचरा दिखाई देता था,अब वही झील काफी कद तक साफ लगने लगी है.झील का पानी दिखने लगा है.पहले गंदगी और कचरे के ढेर के कारण झील का पानी तक दिखाई नहीं देता था.पिछले दिनों सोशल मीडिया पर झील को साफ करने की जंग छिडी तो उसके बाद प्रशासन भी जागा और झील से लाखों टन कचरा हटाया जा रहा है.हालांकि अभी भी झील के पानी में कचरा आपको दिखाई दे रहा होगा,लेकिन पहले से झील अब काफी साफ दिखाई दे रही है.देश विदेशी टूरिस्ट जब जयपुर आते है तो वो जलमहल आना कभी नहीं भूलने.इसलिए जल महल की झील को साफ रखने की जिम्मेदारी सबकी है.जागरूकता के बाद जयपुर के लोग एनजीओ की मदद से झील को साफ करने खुद ही पहुंच रहे है.जैसे मध्यप्रदेश की अजनार नदी भी साफ सफाई के लिए चर्चाओं में आई थी,ठीक उसी तरह से अब जल महल की मानसागर झील भी जयपुर में चर्चा का विषय बन गई है.0
0
Report
गंडक नदी ने बेतिया के दियारे में रिकॉर्ड तोड़ तबाही, गांव खाली
Bettiah, Bihar:जी मीडिया की यह ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट आप देखकर दंग रह जायेंगे बेतिया के दियारे इलाके में गंडक नदी ने ऐसी तबाही मचाई है जहां गांव के गांव खाली हो गया है गांव के लोग घर बार छोड़ ऊंचे स्थानों पर चले गए है गांव वीरान हो गए है योगापट्टी का मदारपुर सहित कई टोला में सैकड़ो घरों के लोग पलायन कर चुके है गंडक नदी ने बीस सालों के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है जी मीडिया की टीम नाव से उन इलाकों का जायजा लिया जहां से लोग ऊंचे स्थानों पर चले गए है घर पूरी तरह से डूब गए है ना सड़क का पता है ना ही घर का कितने घरों ने जलसमाधि ले लिया है ऐसी तस्वीर दशकों बाद लोगो ने देखी है0
0
Report
Advertisement
