icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262701
Vineet Kumar GuptaVineet Kumar GuptaFollow3 Dec 2024, 04:04 pm

लखीमपुर खीरीः सपा पदाधिकारियों की विधायक सुनील लाला के भाई के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने की मांग

Lakhimpur, Uttar Pradesh:

लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। बीते दिनों मितौली थाना में पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने जमीन पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया था।पुलिस ने सपा के पूर्व कस्ता विधायक सुनील लाला के भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आज मंगलवार को सपा पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कस्ता विधायक सुनील लाला के भाई के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने की मांग की है। FIR रद्द न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हाईकोर्ट के फैसले से आदिवासी आरक्षण 32% से घटकर 20%; अध्यादेश की मांग तेज

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर में सर्व आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में आरक्षण मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात का फैसला लिया गया. सर्व आदिवासी समाज ने मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष शिशुपाल सोरी का कहना है कि स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से भर्ती के विज्ञापन में बैकलॉग पद को लेकर सरकार की ओर से सही से पक्ष नहीं रखने से आदिवासी वर्ग का आरक्षण 32 प्रतिशत से घटकर 20 प्रतिशत करने का हाईकोर्ट का फैसला आया है. इससे आदिवासी समाज आहत है. उन्होंने इसे लेकर सरकार से अध्यादेश जारी करने की मांग भी की है
0
0
Report
Advertisement

कोर्ट रोड ठेले वालों को दीपावली राहत, 10 नवंबर तक ठेला लगाने की अनुमति

Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी। शहर के कोर्ट रोड पर ठेले लगाकर अपना रोजगार चलाने वाले छोटे व्यापारियों को दीपावली के त्योहार को देखते हुए 10 नवंबर तक अस्थायी राहत दी गई है। अब ठेले वाले 10 नवंबर तक कोर्ट रोड पर अपने ठेले लगा सकेंगे। इस निर्णय से ठेले संचालकों में खुशी की लहर है। जानकारी के अनुसार, आज बड़ी संख्या में ठेले वाले अपनी मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। ठेले संचालकों ने त्योहार के मद्देनजर कोर्ट रोड पर ठेले लगाने की अनुमति दिए जाने की मांग रखी। इस दौरान विधायक देवेंद्र जैन ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए 10 नवंबर तक ठेले लगाने की छूट दी गई है। विधायक देवेंद्र जैन ने स्पष्ट किया कि 10 नवंबर के बाद ठेले वालों को कोर्ट रोड से अपने ठेले हटाने होंगे। इसके बाद प्रशासन की ओर से उन्हें अन्य स्थान पर जगह उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उनके रोजगार पर असर न पड़े। त्योहार के मद्देनजर मिली इस अस्थायी राहत से ठेले संचालकों ने खुशी जताई है। हालांकि 10 नवंबर के बाद ठेले वालों को निर्धारित वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट करने की व्यवस्था प्रशासन को करनी होगी。
0
0
Report

ग्वालियर बाजार में ठगी: झांसी जाने का रास्ता बताकर महिला के सोने के आभूषण लूटे

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में खरीदारी करने बाजार आई एक महिला को दो युवकों ने झांसी जाने का रास्ता पूछकर बातों में उलझाया फिर नोटों की गड्डी का लालच देकर अपने जाल में फंसा कर महिला से सोने की दो झुमकियां और अंगूठी उतरवा लीं। बदले में उसे कपड़े की पोटली और रुमाल थमा दिया। घर पहुंचकर महिला ने पोटली खोली तो उसमें नोटों की जगह कागजों की गड्डी और जेवर के लिए दिए गए रुमाल में कंकड़-पत्थर भरे मिले । पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल पनिहार थाना क्षेत्र के ग्राम बरई की रहने वाली 40 वर्षीय रेखा राठौर अपनी 5 साल की बेटी के साथ दीपावली की खरीदारी करने महाराज बाड़ा आई थीं। दोपहर करीब 1 बजे एसबीआई बैंक के सामने उन्हें एक अज्ञात युवक मिला। युवक ने उनसे कहा कि वह कहीं से पैसों की बड़ी गड्डी लेकर भागा है और उसे झांसी जाने का रास्ता नहीं मालूम।युवक ने रास्ता बताने के बदले गड्डी में से रुपए देने का लालच दिया। इसी दौरान उसका दूसरा साथी भी वहां पहुंच गया। उसने महिला को गड्डी的 रुपए आधे-आधे बांटने की बात कहकर अपने झांसे में ले लिया। दोनों आरोपी महिला को बातों में उलझाकर सराफा बाजार की तरफ ले गए। वहां से उसे ई-रिक्शा में बैठा लिया। रास्ते में रकम देने का बहाना बनाकर आरोपियों ने महिला से सोने की दोनों झुमकियां और अंगूठी उतरवा लीं। जेवर अपने पास रखकर उन्होंने महिला को कपड़े की एक पोटली थमा दी। इसके बाद रेलवे स्टेशन से पहले बने पुल के पास उसे उतारकर फरार हो गए। घर पहुंचने के बाद महिला ने पोटली खोली। उसमें ऊपर 500 रुपए का एक असली नोट रखा था, जबकि नीचे सादे कागजों की गड्डी थी। इसके बाद उसने जेवर रखने के लिए दिया गया दूसरा रुमाल खोला तो उसमें कंकड़-पत्थर भरे मिले। तब महिला रेखा ने अपने भाई अनिल राठौर को पूरी घटना बताई। इसके बाद दोनों कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
0
0
Report

शेखावत परिवार की राजश्री करणी सिंह भाजपा प्रत्याशी, लाड़नूं पंचायत समिति चुनाव उबाल

Didwana, Rajasthan:एंकर- डीडवाना जिले के लाड़नूं में पंचायत समिति चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बार चुनावी मैदान में एक ऐसा नाम भी सामने आया है, जिसका जुड़ाव राजस्थान की राजनीति के एक प्रतिष्ठित परिवार से है। पूर्व उपराष्ट्रपति और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत की पौत्री राजश्री करणी सिंह अब पंचायत समिति का चुनाव लड़ने जा रही हैं। भाजपा ने उन्हें लाड़नूं पंचायत समिति के वार्ड संख्या 25 से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। राजश्री करणी सिंह पूर्व विधायक स्वर्गीय मनोहर सिंह लाड़नूं की पुत्रवधू और भाजपा नेता करणी सिंह की धर्मपत्नी हैं। प्रत्याशी घोषित होने के बाद उन्होंने अपना आवेदन प्रस्तुत किया। राजश्री ने क्षेत्र के विकास, ग्रामीण समस्याओं के समाधान और पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा एवं स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को अपनी प्राथमिकता बताया है। अब देखना होगा कि लाड़नूं के वार्ड संख्या 25 में चुनावी मुकाबला क्या तस्वीर सामने लाता है। आपको बता दें कि राजश्री को प्रधान पद का भी दावेदार माना जा रहा है। भाजपा नेता करणी सिंह ने बताया कि इस बार ना केवल लाडनूं में भाजपा का प्रधान बनेगा बल्कि डीडवाना जिला प्रमुख का पद भी भाजपा के खाते में जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

75वें जन्मदिन पर कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा की भजन संध्या धमाकेदार रही

Sawai Madhopur, Rajasthan:हेडलाईन-कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के 75 वें जन्मदिन पर आयोजित हुई भजन संध्या। भजन संध्या में झूमे किरोडीलाल। सवाई माधोपुर विधायक एंव प्रदेश के कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के 75 वे जन्म दिवस पर सवाई माधोपुर में बीती रात विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया । जिसमें डॉक्टर किरोडी लाल मीणा भी भजनों की धुन पर थिरकते हुवे नजर आये । कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा खंडार तिराहे से अपने समर्थकों के साथ विटेंज कार में सवार होकर भजन संध्या स्थल राजबाग मैदान पहुँचे ।इस दौरान उनके साथ नगर परिषद सभापति मेवा चौधरी और उपसभापति माया गोयल भी मौजूद रहीं। खंडार तिराहे से राजबाग पहुंचने के दौरान बाजार में जगह जगह पर स्थानीय लोगों ने कृषि मंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान दंडवीर बालाजी मंदिर के पास श्याम कृपा परिवार द्वारा कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा की फलों से तोलने गया ।जिसके बाद कृषि मंत्री राजबाग मैदान में आयोजित भजन संध्या में पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थकों ने केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया और भजन संध्या में भजनों का आनंद लिया। राजबाग मैदान में आयोजित भजन संध्या के दौरान राजू खंडेलवाल, श्रेष्ठ दीक्षित, पलक गोस्वामी, गोकुल शर्मा ने खाटू श्याम के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी और समां बांधा दिया । इस दौरान कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा भी बाबा श्याम के भजनों पर अपने समर्थकों के बीच जमकर थिरके , भजन संध्या के दौरान कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि वे भले ही 75 साल के हो गये है, लेकिन अभी भी 25 साल लड़के को हरा सकते हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन का किस्सा सुनाते हुए कहा कि उनके पिताजी उन्हें स्कूल में दाखिला कराने गये तो मास्टरजी जी जन्म की तारीख पूछी, जिस पर पिताजी ने कहा कि तारीख तो पता नहीं है, लेकिन इतनी लिख दो कि यह दसवीं पास कर मास्टर बन जाए। इस दौरान कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल बोले कि वे चार जिलों से विधायक रहे चुके है, दो बार लोकसभा सदस्य बने है, लेकिन मंत्री सवाई माधोपुर के लोगों ने ही बनाया है, उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर में 850 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जो आगामी समय में धरातल पर नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ योगी की तरह बुल्डोजर चलाकर कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टर किरोडी के जन्म दिवस पर आयोजित भजन संध्या देर रात तक चली ,जिसमें डॉक्टर किरोडी लाल मीणा भी देर रात तक बैठे रहे और भजनों का भरपूर जोश के साथ आनंद लिया ।
0
0
Report

मुरैना में श्रीराम कॉलेज की बस पर हमला, मारपीट–वीडियो वायरल

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में श्रीराम कॉलेज की बस पर युवकों का हमला, छात्रों से मारपीट और तोड़फोड़; VIDEO वायरल! मुरैना। धौलपुर से छात्रों को लेकर मुरैना आ रही श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज की बस को नेशनल हाईवे-44 पर पुल के ऊपर कुछ युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने बस के शीशे तोड़ दिए और अंदर बैठे छात्रों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। अचानक हुए हमले से बस में अफरा-तफरी मच गई। छात्रों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद छात्र शिकायत लेकर सिटी कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस मारपीट में शामिल युवाओं के दोपहिया वाहन भी थाने ले आई है। अब सवाल यह है कि नेशनल हाईवे पर कॉलेज बस रोककर छात्रों से मारपीट करने वाले आरोपियों पर पुलिस कब तक सख्त कार्रवाई करती है?
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ से जूझते बिहार के किसान: आय दोगुनी के वादे पर सरकार का जवाब

Patna, Bihar:जहां तक बाढ़ और सुधार की बात है, सरकार के पास कोई ठोस योजना ही नहीं है。 आज बिहार के किसानों की जो स्थिति है, उससे बदतर स्थिति क्या हो सकती है? वर्ष 2022 में आपने वादा किया था कि बिहार के किसानों की आय दोगुनी करेंगे। अब 2026 आ गया है, सरकार बताए कि किसानों की आय दोगुनी हुई या नहीं? आज किसानों की वास्तविक स्थिति क्या है? बिहार के किसान इस सरकार से निराश हैं। वहीं, एसआईआर की आड़ में कथित तौर पर 13 करोड़ लोगों को उनके मताधिकार से वंचित करने का आरोप है। ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि यह सरकार चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के जरिए सत्ता में आई है。 बिहार में बाढ़ आती है तो गाद निकालने की बात सरकार करती है。 सवाल है कि गाद निकालने की जिम्मेदारी किसकी है? जाहिर है, यह सरकार और संबंधित विभागों का काम है। गाद की सफाई के नाम पर अरबों रुपये खर्च होने और इंजीनियरों तथा जूनियर इंजीनियरों के स्तर पर अनियमितताओं के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में दोषी आम जनता है या व्यवस्था में बैठे जिम्मेदार अधिकारी? नहरों की सफाई कराना, गाद निकलवाना, किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराना और खेतों तक सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। आखिर सरकार अपनी इन बुनियादी जिम्मेदारियों से कब तक बचती रहेगी。
0
0
Report

जयपुर खाद्य सुरक्षा विभाग ने 2,960 किलोग्राम सामग्री सीज, कई प्रतिष्ठान بند

Jaipur, Rajasthan:Jaipur जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई 2 हजार 960 किलो सूजी, मैदा और बेसन सीज, 25 किलो खराब सामग्री नष्ट करवाई एक दिन में चार प्रतिष्ठानों की जांच, खाद्य पदार्थों के 7 नमूने लिए महेश्वरी फूड प्रोडक्ट्स का लाइसेंस में दर्ज पता मिला बंद बिना विभाग को बताए दूसरी जगह शुरू कर दिया था कारोबार मैसर्स महेश्वरी फूड प्रोडक्ट्स पर कार्रवाई सरना डूंगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित लाइसेंस में दर्ज पते पर जांच की तो वहां प्रतिष्ठान बंद मिला करीब 6 महीने पहले बिना विभाग को सूचना दिए अपना कारोबार दूसरी जगह शुरू किया वीकेआई स्थित फर्म की दूसरी इकाई की भी जांच खाद्य लाइसेंस में दर्ज नहीं थी ये यूनिट टीम ने मौके से करीब 2,960 किलो सूजी, मैदा और बेसन सीज किया, 3 नमूने लिए। मैसर्स लक्ष्मी बेकर्स की निर्माण इकाई की भी जांच नानखटाई बिस्किट और सुमन गोल्ड ब्रांड वनस्पति के एक-एक नमूने सहित कुल 2 नमूने जांच के लिए लिए। रिद्धि सिद्धि स्वीट्स और दूध मिष्ठान भंडार की भी जांच जयपुर गोपालपुरा स्थित मैसर्स रिद्धि सिद्धि स्वीट्स और सहकार मार्ग स्थित मैसर्स दूध मिष्ठान भंडार का भी निरीक्षण मावा मिठाई के एक-एक नमूने जांच के लिए लिए रिद्धि सिद्धि स्वीट्स से करीब 25 किलो सामग्री भी नष्ट करवाई
0
0
Report
Advertisement

1996 Farakka जल संधि 2026 समाप्त, बिहार के लिए हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग तेज

Katihar, Bihar:2026 में खत्म हो रही संधि, नए सिरे से विचार की मांग, संजय झा ने 1996 के समझौते पर उठाए सवाल या तो इस संधि का नवीनीकरण न किया जाए यदि इसका नवीनीकरण होता भी है, तो वर्ष 2050 तक की अनुमानित आबादी की जरूरतों को ध्यान में रखा जाए फरक्का जल संधि और बिहार के हितों को लेकर कटिहार में अभियान का समापन 1996 की संधि में बिहार के हितों की अनदेखी का आरोप कटिहार 12वां तथा अंतिम जिला कटिहार में फरक्का जल संधि और नीतीश संवाद को लेकर चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान का अंतिम चरण संपन्न हुआ । इस अवसर पर संजय झा, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे पहले अलग-अलग चरणों में 11 जिलों को कवर किया गया था और कटिहार 12वां तथा अंतिम जिला है। ये सभी 12 जिले गंगा नदी के किनारे बसे हैं, जो जल स्तर और गाद की समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि 1996 में जब भारत-बांग्लादेश के बीच फरक्का जल संधि हुई थी, तब बिहार के हितों को नजरअंदाज किया गया और राज्य के अधिकारों की बलि चढ़ा दी गई। उस समय जो लोग केंद्र और राज्य की सत्ता में थे, उन्होंने बिहार के साथ हुए इस अन्याय को रोकने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने रेखांकित किया कि यह जल संधि 12 दिसंबर 2026 को समाप्त होने जा रही है। ऐसे में उनकी पार्टी और राज्य की स्पष्ट मांग है ।उन्होंने आगे कहा कि 1996 में बिहार की जनसंख्या लगभग 7 करोड़ थी, जो अब बढ़कर करीब 14 करोड़ हो चुकी है। ऐसे में पीने के पानी, कृषि सिंचाई और आगामी औद्योगिक विकास के लिए जल की बढ़ती मांग का पूरा आकलन कर बिहार का वाजिब हिस्सा सुनिश्चित किए बिना कोई समझौता स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। इसी मांग को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए यह यात्रा निकाली गई थी। बाइट -- संजय झा, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री -- विजुअल -- रिपोर्ट -- रंजन कुमार, कटिहार
0
0
Report

Agniveer योजना पर राजेंद्र पाल गौतम का बयान, राहुल गांधी के भाषण से जुड़ा मुद्दा

Noida, Uttar Pradesh:Sangrur (Punjab): Delhi: Rajendra Pal Gautam (Congress Leader) On Agniveer Scheme And Rahul Gandhi's Speech on Punjab CM Bhagwant Mann Speaker 1: अरे जैसे पहले था वैसे कर दो ना परमानेंट अपनी पूरी नौकरी करे बंदा। आप जो भी क्राइटेरिया लगा लिए लगाना है सिलेक्शन में लगा लीजिए। उसके बाद उसको पूरी नौकरी करने दीजिए जैसे बाकी लोग करते हैं। अगर करना ही है तो पुरानी व्यवस्था को बहाल कीजिए अन्यथा आपको शर्म नहीं आती। अब 2 साल बढ़ा के क्या कहना चाह रहे हो जिन बच्चों की अब नौकरी खत्म हो रही है फिर 2 साल के बाद उन्हें लगेगा फिर जाने वाली है। अरे भाई उनको परमानेंट करिए। यह बहानेबाजी छोड़िए आप।
0
0
Report

बूंदी मंडी में धान की बंपर आवक, अच्छे दाम से किसान खुश

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी कृषि उपज मंडी में धान की बंपर आवक हो रही है। मंडी में रोजाना करीब एक लाख बोरी धान पहुंच रहा है। गत वर्ष के मुकाबले इस बार धान के अच्छे भाव मिलने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। मानसून की बेरुखी के चलते धान की पैदावार में कमी आई है, लेकिन बेहतर दाम मिलने से किसानों को राहत मिली है। मंडी सचिव क्रान्तिलाल मीणा ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए मंडी में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और कैंटीन सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। धान का समय पर लदान और उठान सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि किसानों को परेशानी नहीं हो। विजिट श्रेणी की मंडी होने के चलते व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंडी प्रशासन का प्रयास है कि किसानों को उपज बेचने में बेहतर सुविधा और उचित दाम मिलें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top