Back
Jail-run toxic liquor network: Somnath Jagt surrendered in court
DKDARSHAN KAIT
Mar 19, 2026 15:16:19
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र :- जहरीली शराब कांड और जेल से संचालित अवैध नेटवर्क के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे जिला जेल अधीक्षक ने अदालत में सरेंडर कर दिया है। सितंबर 2024 से फरार चल रहे जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने मंगलवार शाम कुरुक्षेत्र के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में कुरुक्षेत्र जिला जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि जेल अधीक्षक सोमनाथ के अदालत में आत्मसमर्पण करने के बारे में अदालत से जानकारी मिली है। जिले में जेल अधीक्षक सोमनाथ के खिलाफ दर्ज मामले में उन्हें जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि सोमनाथ जगत सितंबर 2024 से फरार चल रहे थे। इससे पहले उनके खिलाफ जांच तेज हो गई थी और राज्य अपराध अनुसंधान शाखा पंचकूला ने उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भी जारी किया था। उन्हें तीन सितंबर 2024 को पंचकूला स्थित राज्य अपराध अनुसंधान शाखा के समक्ष पेश होना था, लेकिन उन्होंने इससे पहले ही मुख्यालय से पांच दिन की छुट्टी ले ली थी और उसके बाद से ही वह फरार चल रहे थे।
दरअसल, इस मामले की शुरुआत नवंबर 2023 में हुए उस जहरीली शराब कांड से हुई थी, जिसमें यमुनानगर में 22 लोगों की मौत हो गई थी। जांच में खुलासा हुआ था कि अंबाला के गांव धनौरा स्थित फैक्ट्री से सप्लाई हो रही जहरीली शराब का नेटवर्क जेल में बंद गैंगस्टर मोनू राणा और उसके साथी अंकित उर्फ मोगली द्वारा संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मोनू राणा को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की तो सामने आया कि वह कुरुक्षेत्र जिला जेल के भीतर से ही पूरे नेटवर्क को चला रहा था और उसे मोबाइल सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। पूछताछ के दौरान मोनू राणा ने फोन को जेल की भट्ठी में जलाने की बात भी कही थी।
जांच में यह भी सामने आया कि जेल के कुछ अधिकारी और कर्मचारी इस रैकेट में सहयोग कर रहे थे। इसी आधार पर यमुनानगर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया की शिकायत पर कुरुक्षेत्र के शहर थाना में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ा और जेल प्रशासन के कई अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू हुआ। इस प्रकरण में पहले ही जेल के सहायक अधीक्षक अश्विनी और जेल वार्डर किशोरी को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वह सितंबर 2024 से फरार चल रहे थे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAlok Kumar
FollowMar 19, 2026 16:32:370
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 19, 2026 16:32:220
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 19, 2026 16:32:100
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 19, 2026 16:31:590
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 19, 2026 16:31:460
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 19, 2026 16:30:270
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 19, 2026 16:30:150
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 19, 2026 16:24:34328
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 19, 2026 16:24:14435
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 19, 2026 16:23:57294
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 19, 2026 16:23:41279
Report
ADAnup Das
FollowMar 19, 2026 16:22:28432
Report
285
Report
ADAnup Das
FollowMar 19, 2026 16:19:40196
Report