262701
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश का फूंका पुतला
Lakhimpur, Uttar Pradesh:बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर लखीमपुर खीरी जिले में आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार को शहर के कलेक्ट्रेट गेट के पास विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां और नारों की गूंज के बीच प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के खिलाफ नारे लगाए और प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सीमा पार से आ रही पीड़ादायक खबरें मानवता को झकझोरने वाली हैं।0
0
Report
262701
विलोबी हाल के पास नगर पालिका के द्वारा रातों रात बनवाई गई मानकविहीन सड़क
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर नगर पालिका के द्वारा मानक विहीन बनाई गई सड़क को देख कर डीएम का चढ़ा पारा, डीएम ने औचक निरीक्षण कर EO का वेतन रोकने के दिए आदेश, सड़क निर्माण कार्य की जांच के दिया आदेश।0
0
Report
262701
लखीमपुर खीरी के न्यू लाइफ अस्पताल में बगैर हनुमत के महिला की डॉक्टर ने निकाल दी बच्चेदानी
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी जिले में अवैध अस्पतालों की भरमार है। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत न्यू लाइफ हॉस्पिटल में विनोद कुमार की पत्नी का बगैर अनुमति के डॉक्टरों ने बच्चेदानी निकाल दी है। पीड़ित परिवार आज बुधवार को लखीमपुर खीरी के डीएम कार्यालय पहुंचा और मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है0
0
Report
Advertisement
262701
निघासन तहसील क्षेत्र ग्रंट नंबर 12 में शिव मंदिर देखते ही देखते शारदा नदी में समाया
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी जिले के निघासन तहसील क्षेत्र के ग्रंट नंबर 12 गांव में शारदा नदी ने गुरुवार को ऐसा कहर बरपाया कि ग्रामीणों की आंखों के सामने श्रद्धा का प्रतीक भोलेनाथ मंदिर मात्र 23 सेकंड में नदी की धारा में समा गया।मंदिर से पहले ही गांव के 6 घर नदी में समा चुके थे।इस भयावह दृश्य को देखकर ग्रामीणों की आंखों से आंसू छलक पड़े और गांव में अफरा-तफरी मच गई।ग्रामीणों की माने तो हर साल करोड़ों रुपए की बाढ़ बचाव योजनाएं बनाई जाती हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कटान रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते।0
0
Report
262701
Lakhimpur kheri - बगैर सेफ्टी उपकरण के बहुमंजिला इमारत पर काम कर रहे है मजदूर
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस लाइन परिसर में बगैर सेफ्टी उपकरण के जान जोखिम में डालकर बहुमंजिला इमारत पर नियमों को दरकिनार कर मजदूरों से काम कराया जा रहा है। जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान। हो सकता है बड़ा हादसा।0
0
Report
