261501
Lakhimpur Kheri - गैस टैंकर और ट्राली में हुई भिड़ंत, दो की मौत
Behajam, Uttar Pradesh:मितौली थाना क्षेत्र में हुआ बडा़ हादसा, भीखमपुर नहर के पास टेढ़ेनाथ मंदिर जा रहे दर्जनों लोग से भरे ट्रैक्टर ट्राली और एलपीजी गैस टैंकर में जोरदार टक्कर हो गई. ट्राली पलटने से एक की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 13 लोग घायल हो गए. मृतक का नाम कैलाश कुमार बताया जा रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया ,जहाँ घायलों का उपचार जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जंतर-मंतर पर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना, अराजक तत्वों के आरोप
Jaipur, Rajasthan:चौमूं, जयपुर जंतर-मंतर आंदोलन पर बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना बीजेपी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला राहुल गांधी को लेकर भी रामलाल शर्मा ने दिया बयान कहा- कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने बनाया अराजकता का माहौल नीट मामले में धांधली के आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल जंतर-मंतर पर तोड़फोड़ करने वाले विद्यार्थी नहीं हो सकते: रामलाल शर्मा आंदोलन में छात्रों की आड़ में अराजक तत्वों के शामिल होने का लगाया आरोप0
0
Report
खाजूवाला में चोरी: अंडरग्राउंड गोदाम तोड़कर लाखों का माल फरार
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला/बीकानेर के खाजूवाला में चोरों के हौसले बुलंद. मीणा मार्केट स्थित परचून दुकान के गोदाम में लाखों की चोरी, देर रात अंडरग्राउंड गोदाम के ताले तोड़कर चोरी. बीड़ी, सिगरेट की बोरियां सहित लाखों का सामान चोर ले गए. घटना खाजूवाला पुलिस थाने से महज 100 मीटर दूरी पर हुई. दुकानदार सुनील के पहुंचने पर चोरी का खुलासा हुआ. सूचना मिलते ही खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाए जा रहे.0
0
Report
आशा वर्कर्स ने 30 हजार वेतन और स्थायी दर्जे की मांग पर जेल भरो
Panchkula, Haryana:पंचकूला में न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये निर्धारित करने, स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने और अन्य लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदेशभर की हजारों आशा वर्कर्स ने पंचकूला में प्रदर्शन किया। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा (सीटू) के आह्वान पर भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में आशा वर्कर्स पंचकूला बस स्टैंड पर पहुंचीं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन की राज्य उपाध्यक्ष रानी ने की, जबकि संचालन राज्य अध्यक्ष सुनीता ने किया। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स पिछले 21 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को धरातल पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रही। उन्होंने आरोप लगाया कि काम का बोझ लगातार बढ़ाया जा रहा है, जबकि मानदेय और प्रोत्साहन राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की ओर से यूनियन को 28 जुलाई को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया है। इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक भी शामिल होंगे। यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री को 21 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की है। सीटू के प्रदेश महासचिव जय भगवान और कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि सरकार स्थायी प्रकृति के कार्य अस्थायी कर्मचारियों से करवाकर उनका शोषण कर रही है। उन्होंने कर्मचारी संगठनों के साथ हुए समझौतों को लागू करने की मांग की। आशा वर्कर्स ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 10 अगस्त को प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इसमें करीब 20 हजार आशा वर्कर्स के शामिल होने का दावा किया गया है। इसके अलावा 17 अगस्त को रोहतक में राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित कर आंदोलन की आगामी रणनीति बनाई जाएगी।0
0
Report
Advertisement
कंगना रनौत ने कहा: राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों को पीएम आवास की ओर धकेला
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "कल बहुत बड़ा सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है। राहुल गांधी ने पूरी कोशिश की कि प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री के आवास की ओर आगे बढ़ा दिया जाए। जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हो रहा था तब राहुल गांधी क्यों प्रधानमंत्री के आवास की ओर प्रदर्शन करना चाह रहे थे... हमारी सरकार लगातार संवाद कर रही है... ये कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री इस्तीफा दें? वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं आखिर वे क्यों इस्तीफा देंगे?"0
0
Report
दारहल में क्लाउड बर्स्ट, राजौरी जिला में ताजा सूचना की प्रतीक्षा
Jammu, Cloud burst in Darhal area of Rajouri district. More details awaited0
0
Report
रामनगर में कोबरा ने युवक को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचाया, लोगों में सनसनी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में उस समय सरकारी अस्पताल में अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जब एक युवक को कोबरा सांप के काटने के बाद इलाज कराने अस्पताल पहुंचा, लेकिन उसके हाथ में वही जिंदा कोबरा सांप था, जिसने उसे कुछ देर पहले काटा था। युवक सांप को डिब्बे में बंद करके सीधे रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंच गया। अस्पताल में युवक के साथ कोबरा को देखकर वहां मौजूद लोग हैरत में पड़ गए, फिलहाल चिकित्सकों ने युवक का उपचार शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद जिले के रहने वाले अरुण कुमार पिछले चार-पाँच वर्षों से रामनगर के बेड़ाझाल क्षेत्र में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा हैं, अरुण यहां टाइल्स लगाने का काम करता हैं और साथ ही जरूरत पड़ने पर सांपों का रेस्क्यू भी करता है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह 5 बजे अरुण को सूचना मिली कि रामनगर के गुबानपुर क्षेत्र में नितिन कुमार के घर के अंदर एक कोबरा सांप घुस आया है, सूचना मिलने के बाद अरुण सांप को रेस्क्यू करने के लिए मौके पर पहुंच गया, अरुण ने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद करने का प्रयास किया, इसी दौरान कोबरा ने उनके हाथ की उंगली पर काट लिया. कोबरा के काटने के बावजूद अरुण घबराया नहीं, उसने पहले सांप को सुरक्षित डिब्बे में बंद किया और फिर उसी सांप को लेकर इलाज के लिए रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गया, अस्पताल में जब डॉक्टरों और लोगों ने युवक के साथ डिब्बे में बंद कोबरा को देखा तो हर कोई हैरान रह गया. सांप के काटे अरुण कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह करीब पांच बजे सांप निकलने की सूचना मिली थी, वह मौके पर पहुंचा और कोबरा को रेस्क्यू करने लगा, सांप को डिब्बे में पैक करने के दौरान उसने उसकी उंगली में काट लिया। इसके बाद वह सांप को लेकर अस्पताल आ गया. वहीं राम दत्त संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. तौहीद ने बताया कि सांप के काटने के बाद मरीज को अस्पताल लाया गया है, मरीज के हाथ की इंडेक्स फिंगर पर सांप के काटने के निशान हैं। चिकित्सकों की टीम ने उसका उपचार शुरू कर दिया है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. फिलहाल कोबरा के काटने के बाद उसी को डिब्बे में लेकर अस्पताल पहुंचे अरुण कुमार की तस्वीर और पूरा मामला रामनगर में चर्चा का विषय बना हुआ है. Byte.1-अरुण कुमार,सांप के काटा व्यक्ति Byte.2-डॉ तोहीद,चिकित्सक संयुक्त चिकित्सालय0
0
Report
Advertisement
राजोरी के दारहल क्षेत्र में बादल फटने से तबाही की आशंका, विवरण अभी बाकी
Noida, Uttar Pradesh:Cloud burst in Darhal area of Rajouri district. More details awaited0
0
Report
बृजभूषण ने कहा आंदोलन हाईजैक हुआ; राहुल गांधी के प्रदर्शन पर सरकार से बातचीत जरूरी
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आज बुधवार सुबह मीडिया से बात करते हुए दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को लेकर के बड़ा बयान दिया है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि क्योंकि सारा धरना प्रदर्शन मेरे ही दरवाजे पर चल रहा था मेरा सरकारी आवास जंतर मंतर पर ही है और सुबह से लेकर के शाम तक हम उस धरना प्रदर्शन को देखते रहे। छात्रों द्वारा तो एक एक पवित्र उद्देश्य से यह आंदोलन किया गया लेकिन जैसे हर आंदोलन के साथ होता है वैसे इन छात्रों के आंदोलन के साथ हुआ। ये दाएं बाएं लेफ्ट और राइट पहुंच करके इस आंदोलन को हाईजैक कर लिए और एक बार फिर छात्र ठगा गया। तो मैं तो यही अपील करना चाहता हूं छात्रों से अपील करना चाहूंगा कि आपके साथ खेल कर दिया लेफ्ट,राइट ने फिर खेल कर दिया आपके आंदोलन को उन्होंने हाईजैक कर लिया। आप पवित्र मन से विचार करें और जो भी आपकी समस्या है वह सरकार से बात करें और उसे बात करने में यह लेफ्ट और राइट दाहिने बाए नहीं होने चाहिए। आपका आंदोलन अच्छा था पवित्र उद्देश्य के लिए था मैं उसे बात का समर्थन करता हूं। लेकिन जब यह लेफ्ट राइट कूद पड़े वामपंथी कूद पड़े और तमाम लोग कूद पड़े तो यह आंदोलन भटक गया। तो ऐसे में मैं छात्रों से अपील करना चाहता हूं मैं भी उनके जनभावना के साथ हूं मैं अपील करना चाहता हूं कि लेफ्ट राइट से पिंड छुड़ाएं नहीं तो इनका आंदोलन राजनीति के भेंट चढ़ जाएगा।0
0
Report
दिल्ली के बाद पंजाब में गरीब बच्चों के लिए शानदार शिक्षा शुरू
Noida, Uttar Pradesh:अगर हमें अपने देश को विकसित और समृद्ध बनाना है तो सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा देना ज़रूरी है। दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी गरीबों के बच्चों को शानदार शिक्षा देनी शुरू की है। ये वीडियो देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा。 Video0
0
Report
Advertisement
टोंक पुलिस का बड़ा सर्च अभियान, कबाड़ बाजार में दबिश और चोरी के सुराग
Kota, Rajasthan:रटोंक पुलिस का बड़ा सर्च अभियान कबाड़ियों के गोदाम दुकान पर बड़ा सर्च अभियान चोरी के सामान अवैध गतिविधियों को लेकर बड़ा एक्शन Dysp मृत्युंजय मिश्रा के नेतृत्व में कई टीमों ने एक साथ दी दबिश कबाड़ी मार्केट में अचानक पुलिस पहुंचने से मचा हड़कम चोरी की गाड़ी की पहचान करने के लिए परिवहन विभाग टाटा कंपनी के वर्कर भी शामिल 7 थाने के थाना अधिकारी भी मौजूद0
0
Report
डीएम ऑफिस में वीडियो शूट करने,सीएम के आदेशों की धज्जियां उड़ाने के मामले में केवल कारण बताओ,नोटिस
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली शामली जनपद के जिलाधिकारी कार्यालय में होमगार्ड द्वारा ऑफिस की गोपनीयता को भंग करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।जहा मामले में जांच अधिकारी और कंपनी कमांडेंट होमगार्ड्स द्वारा आरोपी होमगार्ड को केवल कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई की खानापूर्ति करते हुए दिख रहे है। वहीं उक्त अधिकारी कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। आप को बता दे कि जनपद की सोशल मीडिया पर एक जिला अधिकारी के कार्यालय के अंदर वीडियो शूट करते हुए होमगार्ड की वीडियो वायरल हुई थी।शामली कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में एक होमगार्ड द्वारा जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में कार्यालय के अंदर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी।जब कि यूपी मुख्यमंत्री द्वारा सख्त आदेश देते हुए ड्यूटी के दौरान सरकारी कार्यालयों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों द्वारा वीडियो बनाने पर पाबंदी लगाई थी।सीएम के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए फिर भी वर्दी धारी ड्यूटी के दौरान वीडियो बना रहे है। वहीं मामला सामने आने के बावजूद वीडियो वायरल होने के बाद मामले में केवल कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभा रहे हैं। उधर, मीडिया ने जब इस संबंध में कंपनी कमांडेंट होम गार्ड्स से सवाल किए तो वे कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।0
0
Report
रंका के क्रशर से ग्रामीणों की जिंदगी प्रभावित, विधायक ने लिया जायजा
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले के रंका प्रखंड क्षेत्र में मौजूद क्रशर प्लांट संचालन के खिलाफ गोलबंध हुए ग्रामीण। क्रशर और mining से ग्रामीणों की खेती व जन जीवन हो रही है प्रभावित; ग्रामीणों ने भाजपा विधायक से लगाई गुहार तो विधायक स्थल पर पहुंचे लिया जायजा, संचालक के खिलाफ मोर्चा खोला गया। यह खदान वैध है जो नियमों की अनदेखी कर संचालक को माइनिंग का लाइसेंस दिया है लेकिन अब यह खदान ग्रामीणों को गाँव में रहना दुभर कर दिया है क्योंकि इसका डस्ट और बालास्टिंग इतना नुकसानदायक है कि लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं। रंका प्रखंड के पिंडरा गांव के ग्रामीणों ने गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को गांव में बुलाकर अपनी व्यथा सुनाकर न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि गासेदाग गांव में संचालित Tara Construction के क्रशर प्लांट से काफी परेशानी हो रही है। क्रशर प्लांट के पास सिंचित भूमि से ऊपर बांध बना दिया है, जिससे एक दर्जन ग्रामीणों की करीब 50 एकड़ भूमि में खेती करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या का समाधान की मांग करने पर क्रशर संचालक के द्वारा धमकी दी जा रही है। ग्रामीण राहुल दयाल व दशरथ राम ने 20 जुलाई को रंका थाने में जान से मारने व घर उठाने की धमकी देने की लिखित शिकायत भी किया है। पिंडरा गांव के ग्रामीण राहुल दयाल, रामेश्वर सिंह, सुरेंद्र राम, संजय राम आदि ने विधायक के समक्ष कहा कि हमलोग की भूमि बर्बाद हो रही है। खेती करने के समय में क्रशर प्लांट के पास संचालक द्वारा बांध बनाने से पानी खेत में जमा हो गया है। ऐसे में खेती नहीं कर पा रहे हैं। जब क्रशर संचालक से क्रशर पर कार्यरत एक कर्मी ने अपने फोन से बात कराया तो वे आग बबूला हो गए। धमकी देने लगे। ग्रामीणों ने अपने आपबीती सुनाकर न्याय की गुहार लगाई। दूसरी ओर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि यह गंभीर मामला है और ग्रामीणों को न्याय मिलेगा; वे डीसी व एसपी से मिलकर बात करेंगे और विधान सभा में भी उठाएंगे। उन्होंने कहा कि रंका में नियम का उल्लंघन कर क्रशर संचालकों को एनओसी दिया गया है जो गलत है; अवैध क्रशर संचालन से ग्रामीणों को नुकसान हो रहा है। विधायक ने कहा कि सरकार आते जाते रहते हैं; अधिकारियों को अपने दायरा में रहकर निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए; कुछ अधिकारी राजनीतिक दलों के एजेंट के रूप में कार्य करते हैं जिससे भविष्य में परेशानी उठानी पड़ती है।0
0
Report
Advertisement
यूपी बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू की
Lucknow, Uttar Pradesh:2027 विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी बीजेपी ने युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है प्रदेश भर की सभी विधानसभा में आज बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बूथ सम्मेलन में शिरकत की इस मौके पर पार्टी के तमाम पदाधिकारी नेता और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। इस मौके पर बूथ अध्यक्षों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं नेताओं में ऊर्जा आती है युद्ध स्तर पर ग्राउंड पर काम करेंगे विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करेंगे हर एक वोटर तक पहुंचने का लक्ष्य है और उन्हें जागरूक करेंगे कि वह अपना वोट जरूर डालें।0
0
Report
लखनऊ कैंट से विधायक ब्रजेश पाठक बोले- मेरा बूथ सबसे मजबूत, जीत का मूल मंत्र
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत हमारी पार्टी का नारा है और यही जीत का मूल मंत्र है। प्रदेश भर में सम्मेलन करके पार्टी को ऊर्जा और कार्यकर्ताओं नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अपने हर एक वोटर तक पहुंचने को लेकर योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की नगरी शाहजहांपुर के जलालाबाद जिसका नाम बदलकर अब परशुराम पुरी कर दिया गया है वहां भी सम्मेलन करूंगा और भगवान परशुराम के पद चिन्हों पर पार्टी चलेगी। संभल मामले की रिपोर्ट मानसून सत्र में पटल पर रखे जाने पर उन्हें कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा प्रदेश में दंगा फैलाया है गुंडे माफियाओं की पार्टी है जिसको लेकर संभल दंगे की भी रिपोर्ट पेश की जाएगी। लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बीजेपी के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि जिस तरीके का कुकरत कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में पीएम आवास के सामने किया वह किसी तरह से स्वीकार नहीं है आज हमारे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पार्टी के कार्यकर्ताओं नेताओं के साथ पैदल march निकालकर कांग्रेस कार्यालय को घेरने का काम करेंगे।0
0
Report
श्रावणी मेले की तैयारी चरम पर, मुख्यमंत्री के कर-कमलों से शुभारंभ संभव
Naya Chak, Bihar:एंकर - आस्था के सबसे बड़े समागम, विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले के आगाज़ में अब महज़ सात दिन शेष हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सुल्तानगंज पूरी तरह सजने-संवरने लगा है। जिला प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नमामि गंगे घाट, सीढ़ी घाट और अजगैबीनाथ गंगा घाट पर व्यापक इंतज़ाम किए जा रहे हैं। नमामि गंगे घाट पर मेले के भव्य उद्घाटन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अत्याधुनिक जर्मन हैंगर टेंट तैयार किया जा रहा है, जबकि घाट के बाहर कांवरियों के ठहरने के लिए विशाल टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों से इस वर्ष के श्रावणी मेले का विधिवत शुभारंभ होगा।\n\nवहीं, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को 25 जुलाई तक हर तैयारी हर हाल में पूरी करने का सख्त निर्देश दिया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उधर, मुख्य सावन शुरू होने से पहले ही बांग्ला सावन का सिलसिला आरंभ हो चुका है। पश्चिम बंगाल से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु सुल्तानगंज की पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम की 105 किलोमीटर लंबी कांवर यात्रा पर निकल रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती आमद के साथ पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।0
0
Report
Advertisement
