262804
लखीमपुर खीरी ओवरलोड गन्ने के ट्रक से हो रहे हादसेे 'प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई '
Bagbahi, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में चीनी मिलों के द्वारा ट्रकों से गन्ना ढुलाई का कार्य किया जाता है .लेकिन जिन ट्रकों से गन्ना ढुलाई का कार्य किया जाता है ,वह सड़कों पर ओवरलोड होकर चलते हैं जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं लेकिन पुलिस व परिवहन विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है और लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हल्द्वानी में घर के अंदर जहरीला सांप घुसा, वन विभाग ने रेस्क्यू की सलाह दी
Haldwani, Uttarakhand:मानसून की विदाई के बाद भी मौसम में बदला मिजाज बना हुआ है. उत्तराखंड के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश जारी है और हल्द्वानी में भी कभी बारिश तो कभी धूप के कारण उमस है. इस बदलाव के बीच रिहायशी इलाकों में जहरीले सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं. हल्द्वानी के कठघरिया इलाके में एक जहरीला सांप घर के भीतर घुस गया, जिसे देखकर परिवार हड़कंप mound गया. मालिक ने खुद सांप का रेस्क्यू कर लिया और परिवार ने राहत की सांस ली. वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. अधिकारी कहते हैं कि घर या आसपास सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न उसे पकड़ने या मारने की कोशिश करें. ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग की रेस्क्यू टीम से संपर्क करें या टोल फ्री नंबर 1926 पर सूचना दें. टीम के मौके पर पहुंचने तक लोगों को सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए, बच्चों और पालतू जानवरों को वहां से दूर रखें. यदि सांप किसी कमरे में दिखाई दे, तो सुरक्षित दूरी से उसके अंतिम लोकेशन की जानकारी रेस्क्यू टीम को दें. थोड़ी-सी लापरवाही भी खतरनाक हो सकती है, इसलिए सांप दिखाई दे पर खुद रेस्क्यू करने के बजाय प्रशिक्षित टीम की मदद लेना ही सुरक्षित विकल्प है. याद रखिए, सतर्कता ही बचाव है.0
0
Report
नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर ट्रक में अचानक आग, मची हलचल
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल में हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर खड़े एक ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना आज सुबह नलेना के पास की बताई जा रही है, जहां ट्रक आग की लपटों में घिर गया और देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगा। ट्रक में आग लगने की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों और घटना में हुए नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।0
0
Report
BJP महिला मोर्चा ने प्रदेशाध्यक्ष समेत सभी जिलों के अध्यक्ष घोषित
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने सभी क्षेत्रों की महानगर और जिले के अध्यक्ष घोषित किए अवध क्षेत्र में लखनऊ महानगर की जिम्मेदारी अर्चना साहू को दी गई है। वहीं लखनऊ जिला की कमान सुनीता पांडेय संभालेंगी। लखीमपुर में प्रतिमा सिंह भदौरिया, हरदोई में अनुराधा मिश्रा, बाराबंकी में रामेश्वरी मिश्रा, गोंडा में बीनाराय राजभर, अयोध्या जिला में अंजू पांडेय, उन्नाव में निम्मी अरोरा को अध्यक्ष बनाया गया है।0
0
Report
Advertisement
पूरनपुर में नशे का कहर,युवक ने एक के बाद एक लगाए नशीले इंजेक्शन,वीडियो देख उड़े होश।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर, बीती शाम शेरपुर फाटक के पास एक युवक का नशीले इंजेक्शन लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक डिवाइडर पर बैठकर एक के बाद एक प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन लगाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है और खुलेआम सड़क किनारे नशा कर रहा था। राह चलते किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर पूरनपुर में धड़ल्ले से चल रहे नशे के कारोबार की पोल खुल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों और अवैध तस्करों द्वारा खुलेआम प्रतिबंधित इंजेक्शन व नशीली दवाएं बेची जा रही हैं, जिससे युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है।लोगों ने पुलिस प्रशासन से नशा तस्करों पर कठोर कार्रवाई करने और ऐसे नशीले इंजेक्शनों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।0
0
Report
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में सुनवाई आज
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा....श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में सुनवाई आज श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े मामलों में मआज प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की एकल पीठ के समक्ष होने वाली सुनवाई में लंबित आवेदनों पर विचार किया जा सकता है। पिछली सुनवाई 18 सितंबर को हुई थी। यह जानकारी देते हुए हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि मंगलवार को होने वाली सुनवाई में प्रकरण से जुड़े अन्य लंबित आवेदनों पर अदालत का रुख महत्वपूर्ण रहेगा। मामले में विभिन्न वादों की सुनवाई के साथ पक्षकारों की ओर से प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों पर भी न्यायालय में सुनवाई होगी।0
0
Report
चितलवाना क्षेत्र के राहुल सुथार 15 वर्षीय दो दिन से लापता; परिवार तलाश में
Jalore, Rajasthan:जालोर। सांचौर विधानसभा क्षेत्र के चितलवाना थाना क्षेत्र के अगड़ावा गांव निवासी 15 वर्षीय राहुल सुथार दो दिन से लापता है। राहुल पुत्र नरेंद्र उर्फ नाथूराम सुथार 11 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे घर से निकला था, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटा। बालक के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। राहुल का पता नहीं चलने से परिजन चिंतित और परेशान हैं। परिजनों ने मामले की सूचना चितलवाना पुलिस थाने में देकर गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस से बालक की तलाश कर सकुशल घर पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है। परिजन और पुलिस बालक के संबंध में जानकारी जुटाने में लगे हैं。0
0
Report
Advertisement
नवरात्र के तीसरे दिन चंद्रघंटा की पूजा से भक्तों में उत्साह और आस्था
Noida, Uttar Pradesh:रशारदीय नवरात्रि में मैया के भक्त शक्ति की उपासना में लीन हैं। जगह-जगह माता की चौकी सज रही हैं। मंदिरों में दर्शनों की लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। नवरात्रि के तीसरे दिन (Navratri 3rd Day) मां दुर्गा के चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta) स्वरूप की पूजा की जाती है。 दस भुजाओं वाली चंद्रघंटा स्वरूप में देवी एक तरफ कमल और कमंडल तो दूसरी ओर शत्रुओं के नाश के लिए त्रिशूल, गदा और खड्ग जैसे अस्त्र भी धारण करती हैं। मां चंद्रघंटा की सवारी सिंह है और उनका रूप सौम्य है। माथे पर घंटे के आकार का अर्थचंद्र है, इसलिए उन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। इस खास मौके पर आप मातारानी के भक्तों को संदेश भेजकर शुभकामनाएं दें0
0
Report
नवरात्रि के तीसरे दिन चंद्रघंटा की पूजा से भक्तों में उत्साह
Noida, Uttar Pradesh:शारदीय नवरात्रि में मैया के भक्त शक्ति की उपासना में लीन हैं। जगह-जगह माता की चौकी सज रही हैं। मंदिरों में दर्शनों की लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। नवरात्रि के तीसरे दिन (Navratri 3rd Day) मां दुर्गा के चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta) स्वरूप की पूजा की जाती है। दस भुजाओं वाली चंद्रघंटा स्वरूप में देवी एक तरफ कमल और कमंडल तो दूसरी ओर शत्रुओं के नाश के लिए त्रिशूल, गदा और खड्ग जैसे अस्त्र भी धारण करती हैं। मां चंद्रघंटा की सवारी सिंह है और उनका रूप सौम्य है। माथे पर घंटे के आकार का अर्थचंद्र है, इसलिए उन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। इस खास अवसर पर आप मातारानी के भक्तों को संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे0
0
Report
बोकारो में दुर्गा पूजा सुरक्षा कड़ी, SSP के निरीक्षण में पंडालों पर निगरानी
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में दुर्गा पूजा बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती देने के लिए पुलिस भी अब पूरी तरह से मुस्तैद है जहां बोकारो एसपी के नेतृत्व में पंडालों का जायजा लिया जा रहा है साथ ही शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर लगे CCTV के जरिए असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने की दिशा में पहल किया जा रहा जहां जिला नियंत्रण कक्ष को कंट्रोल रूम बनाया गया है। बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा को चाक चौबंद किया गया है। उन्होंने सेक्टर 2 सहित सेक्टर 9 और सेक्टर 12 सहित विभिन्न पंडालों में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए।0
0
Report
Advertisement
जमुई कोशी स्नातक MLC चुनाव: महागठबंधन के नीतीश कुमार यादव का स्वागत
Jamui, Bihar:जमुई कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन के MLC उम्मीदवार नीतीश कुमार यादव टिकट मिलने और नामांकन के बाद जमुई पहुंचे। यहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सहित महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लिहाजा, आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दरअसल, जमुई के रामनेश्वर हॉल में आगामी एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर स्नातक मतदाताओं, राजद नेताओं और महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद के जमुई जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी यादव ने की। इस दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी बातें रखीं तथा चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नीतीश कुमार यादव का स्वागत करते हुए उन्हें समर्थन देने और स्नातक मतदाताओं के बीच पहुंचकर उनके पक्ष में मतदान की अपील करने का भरोसा दिलाया। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव में काम करने तथा अपने-अपने स्तर से मतदाताओं से संपर्क साधने की बात कही। बहरहाल, बैठक के जरिए महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी कोशी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों पर चर्चा की। बाइट: नीतीश कुमार यादव, महागठबंधन उम्मीदवार, कोशी स्नातक MLC0
0
Report
सूखा मेढ़पालों के लिए भटकना मजबूरी, चारे की कमी भारी
Nashik, Maharashtra:दुष्काळ: मालेगाव ( नाशिक ) विशाल मोरे - दुष्काळी परिस्थितीच्या मेंढपाळांना फटका.. - मेंढ्यांना जगविण्यासाठी करावी लागतेय गावोगाव फिरस्ती.. - आठ महिने मेंढ्या कश्या जगवायच्या...? दुष्काळामुळे रानातील गवत व ओला चारा संपुष्टात आला असून,त्याचा सर्वाधिक फटका मेंढपाळांना बसत आहे. सध्याच ओसांड रानात कसे तरी मेंढ्यांना चारण्याचा केविलवाणा प्रयत्न मेंढपाळ करताहेत. ऑक्टोबर महिन्यापासून मेंढ्या जगविण्यासाठी भटकंती करण्याची वेळ मेंढपाळांवर आली आहे. पुढील आठ महिने कसे काढायचे या विचाराने मेंढपाळ हतबल होतांना दिसत आहे. एक वेळ मोठ्या जनावरांना तरी शासन चारा पाण्याची सोय करेल पण फिरस्ती असणाऱ्या मेंढ्यांना चारा पाण्याअभावी जगविणे अवघड होवून बसणार आहे.मेंढ्यांना चारा पाणी उपलब्ध करून द्यावे अशी मागणी मेंढपाळ करीत आहे.0
0
Report
देवी प्रतिमा स्थापना पर विवाद, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज; मोहल्ले में तनाव
Sagar, Madhya Pradesh:देवी प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद, पुलिस में शिकायत दर्ज.. दरअसल मोतीनगर थाना क्षेत्र के भूतेश्वर मंदिर के पास करीब चार दशकों से देवी पंडाल सजाया जा रहा है और यहां नो दिन के लिए देवी स्थापना की जाती है। अभी तक यहां कोई विवाद नहीं था लेकिन इस बार इसी इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने आपत्ति दर्ज कराई और दावा किया कि उनकी जमीन है और वो यहां पंडाल नहीं सजाने देंगे, इस बात का विरोध हुआ तो मामला मारपीट में बदल गया, आपत्ति दर्ज कराने वाले शख्स पर बदसलूकी गाली गलौच और पिटाई का आरोप है। जिसके बाद पूरे मुहल्ले के लोग मोतीनगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई है , इस मामले में पुलिस का कहना है कि आपत्तिकर्ता असामाजिक तत्व है और उसके खिलाफ आई शिकायतों पर जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ: ओमेक्स न्यू हजरतगंज होटल की 10वीं मंजिल से संदिग्ध मौत, युवक फरार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में ओमेक्स न्यू हजरतगंज होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में चौक निवासी युवती की मौत। पुरुष मित्र के साथ युवती वहां थी। युवती के गिरने के बाद सुल्तानपुर निवासी युवक मौके से फरार। सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 12/10/2026 को समय करीब 18.34 को होटल ओमेक्स न्यू हजरतगंज के सिक्योरिटी इंचार्ज द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि होटल सेलेश्टियल ओमेक्स न्यू हजरतगंज के कमरा नंबर 1037 में एक लड़की समरीन पुत्री मो0 तज्जू उम्र करीब 24 निवासी 419/10 हाता सूरत सिंह थाना चौक लखनऊ एक लड़के अवनीश पुत्र संतलाल जायसवाल निवासी मोहल्ला फिरोजपुर खुर्द नगर पंचायत दोस्त पुर सुल्तानपुर के साथ दिनांक 12/10/2026 समय करीब 11.46 बजे कमरा नंबर 1037 में एंट्री की थी तथा समय करीब 6 बजे शाम को उक्त कमरे से नीचे गिर गई । मौके पर फील्ड यूनिट बुलवाकर फोटो ग्राफी एवं वीडियोग्राफी कर साक्ष्य सुरखित किए गए है शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया है लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।0
0
Report
सतना में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन
Satna, Madhya Pradesh:सतना। नारी सम्मान, सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर सोमवार शाम भाजपा महिला मोर्चा ने जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। शाम करीब 5 बजे जयस्तंभ चौक पर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता पहुंचीं और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। कांग्रेस कार्यालय के सामने बैरिकेडिंग की गई थी। इस दौरान आक्रोशित महिला कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़ने का प्रयास भी किया। भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं द्वारा लगाए गए कथित यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से संबंधित सांसद की भूमिका स्पष्ट करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की गई और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।0
0
Report
पुरुलिया जंगलों में दुर्गोत्सव के लिए वन विभाग की हाई-टेक सुरक्षा, ड्रोन से रात-दिन निगरानी
Purulia, West Bengal:পুরুলিয়া : দুর্গোৎসবের দিনগুলোতে জঙ্গলমহলে বিশেষ নজরদারি ও নিরাপত্তায় জোর বন বিভাগের। বনকর্মী এবং আধিকারিকদের সমস্ত ছুটি বাতিল । পুজোর দিনগুলিতে জঙ্গল এবং বন্যপ্রাণ সংলগ্ন রাস্তায় দিবারাত্রি টহলদারিতে থাকবে কিউআরটি টিম। ড্রোন ক্যামেরার মাধ্যমে চালানো হবে নজরদারি, জঙ্গল সংলগ্ন গ্রামাঞ্চলের প্রতিটি পুজো মণ্ডপে মোতায়েন থাকবে বন বিভাগের টিম । পুজোর জন্য প্রত্যেক রেঞ্জ এরিয়ায় আধিকারিকদের তত্ত্বাবধানে আলাদা করে হোয়াটসঅ্যাপ গ্রুপ খোলা থাকবে । পুজোর দিনগুলিতে ড্রোন ক্যামেরায় বন্যপ্রাণীদের গতিবিধি উপরেও নজরদারি চালাবি হবে । জঙ্গল ও বনাঞ্চল ক্যাম্পিং করা সহ রাত্রে পর্যটক এবং সাধারণ মানুষের জন্য গাইডলাইন বেঁধে দিয়েছে বন বিভাগ। পুজোর দিনগুলিতে বহু পর্যটক পুরুলিয়ায় আসেন । অন্যদিকে জেলায় হাতি, চিতাবাঘ, বন বিড়াল হায়না, পেঙ্গোলিন, বন ইঁদুর, বিভিন্ন প্রজাতির সাপের উপস্থিতি রয়েছে । সেই কথা মাথায় রেখে এবং জঙ্গল ও বন্যপ্রাণ রক্ষার জন্য নিষিদ্ধ জায়গায় যাওয়া বারণ, শব্দ বাজি নিষিদ্ধ জারি করেছে বন বিভাগ । নির্দেশিকা না মালনে বন বিভাগের পক্ষ থেকে নেওয়া হবে কড়া ব্যবস্থা । বাইট : ১) অঞ্জন গুহ (ডিএফও, পুরুলিয়া বনবিভাগ)0
0
Report
Advertisement
