262905
Kheri - अज्ञात कारणों के चलते गांव में लगी भीषण आग 'पांच घर जलेलाखों का नुकसान'
Singha Kalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के एक गांव में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई,आग लगने से गांव में अफरा तफरी मच गई,वहीं लाखों का नुकसान बताया जा रहा है , सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पूरी घटना सिंगाही थाना क्षेत्र के ऐली गांव की है ,आग लगने से छप्पर नुमा 5 घर व उनमें रखा लाखों रुपए की गृहस्थी जलकर राख हो गई, सिंगाही थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया आग लगने से पांच घर जले हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CM मोहन यादव ने भाजपा प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में भाग लिया
Noida, Uttar Pradesh:INDORE (MADHYA PRADESH): MADHYA PRADESH CM MOHAN YADAV ATTENDS BJP TRAINING CAMP CONCLUDING SESSION / VISUALS इंदौर, मध्य प्रदेश: CM मोहन यादव ने कहा, "BJP पूरे देश में शहरी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है। प्रशिक्षण के बारे में जागरूकता पैदा की जा रही है। पहले, संभाग के भीतर जिला-स्तरीय ढांचा हुआ करता था। मुझे बताया गया है कि हमारे प्रशिक्षण सत्र अब पूरे हो चुके हैं..."0
0
Report
सतना में आंधी-तूफान से बड़ा खतरा, घर के बाहर फॉल्ट ने आग लगाई
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर में आए तेज आंधी-तूफान ने भारी कहर बरपाया है। प्रेम नगर स्थित कपूर सर्विस सेंटर के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर हरिओम अग्रवाल के घर के बाहर अचानक विद्युत केबल में जोरदार फॉल्ट हो गया, जिससे मौके पर भीषण आग लग गई। तारों से उठती लपटों को देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, स्थानीय निवासियों ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अपने स्तर पर आग पर काबू पा लिया। इस घटना में सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।0
0
Report
भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर तेजाब से भरे टैंकर के पलटने से चालक की मौत
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी के भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेजाब (केमिकल) से भरे टैंकर के चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर भोजासर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। भोजासर थानाधिकारी जमील खान ने बताया कि भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर एक टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। टैंकर में तेजाब (केमिकल) भरा हुआ था, जो अहमदाबाद से पंजाब की ओर जा रहा था। हादसे में टैंकर चालक बाबूराम पुत्र हीराराम, निवासी सड़ा, थाना सिंधरी, जिला बालोतरा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस व प्रशासन की टीम ने चालक के शव को बाहर निकालकर सीएचसी आऊ पहुंचाया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को क्रेन की सहायता से सड़क किनारे हटाने का कार्य किया जा रहा है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।0
0
Report
Advertisement
11 केवी लाइन पोल से टकराने पर बाइक सवार की मौत, बेलवा में हादसा
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर से तिंवरी रोड़ पर खड़ी 11 केवी की विधुत लाईन के पोल से एक बाईक सवार जाकर टकराया जिससे पोल टूटकर नीचे गिर गया एवं पोल के नीचे दबनें से बेलवा ग्राम पंचायत निवासी एक 32 वर्षिय युवक की मौत हो गयी । मृतक के शव को बालेसर सीएचसी लेकर आये जहां पर शव को मोर्चरी में रखवाया गया । वही बालेसर पुलिस भी मौके पर पहुंची हैं। पुलिस एंव प्रत्यशदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार बेलवा ग्राम पंचायत निवासी 32 वर्षिय भोमराज सोनी पुत्र जवरीलाल सोनी अपने ससुराल ओसियां गया हुआ था। रविवार को दोपहर के समय वह ससुराल से वापिस अपने घर बेलवा लौट रहा था कि बालेसर – तिंवरी रोड़ पर बिराई गांव में उसकी बाईक सड़क किनारें खड़ी 11 केवी की विधुत लाईन के पोल से जाकर टकराई। बाईक की टक्कर लगते ही विधुत पोल नीचे गिर गया एवं वह युवक बाईक सहित पोल के नीचे दब गया । आसपास के लोग दोड़कर आये पहले तो करंट के डर से कोई पास नही गया । बाद में बिजली घर से लाईट कटवाकर उसको पोल के नीचे से निकाल कर बालेसर सीएचसी लेकर आये जहां पर नर्सिगं ऑफिसर रामप्रसाद, जितेन्द्र सोनी सहित स्टाफ ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया । वही घटना की जानकारी मिलने पर बालेसर थाने के हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश डूडी मय जाब्ता सीएचसी पहुंचे मृतक के शव को बालेसर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया । वही मृतक के भाई और परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामलें की तलाश में जुटी हुई हैं।0
0
Report
इंदौर भाजपा शिविर में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला, हार-झुकाव का चुटीला तंज
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोला. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बिना नाम लिए कांग्रेस नेता को टपोरी बताया और कहा कि कांग्रेस के नेता जो अपने ही क्षेत्र में 40 हजार वोटों से चुनाव हारा है. इंदौर में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे आक्रामक तेवर में दिखाई दिए. उन्होंने भाजपा के इतिहास, संगठन की ताकत और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर हमेशा से भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है और यहां की जनता ने लगातार कांग्रेस को नकारने का काम किया है. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की संगठनात्मक स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज कांग्रेस मुकाबले की बात कर रही है, जबकि वह क्षेत्र से करीब 40 हजार वोटों से चुनाव हार चुके हैं. उन्होंने कहा कि जो नेता अपना क्षेत्र और अपना बूथ तक नहीं संभाल पाया, वह पूरे प्रदेश का नेतृत्व करने की बात कर रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर में कांग्रेस की स्थिति यह है कि नगर निगम, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जनता ने उसे लगातार नकार दिया है. कांग्रेस के नेता बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जनता उनके नेतृत्व और कार्यशैली दोनों को अस्वीकार कर चुकी है. अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 40-40 हजार वोट से हार जाए, अपने बूथ पर हार जाए और फिर भी मुकाबले की बात करे, यह कांग्रेस की वास्तविक स्थिति है. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के नेता पर टपोरी शब्द का इस्तेमाल भी किया, जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियों और नारों के साथ प्रतिक्रिया दी. डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा विचारधारा, संगठन और सेवा भाव के आधार पर राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस केवल आरोप-प्रत्यारोप और भ्रम फैलाने की राजनीति में लगी हुई है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक कानून और देश के विकास से जुड़े फैसलों का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा आधार उसका समर्पित कार्यकर्ता है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के कारण ही भाजपा लगातार चुनावों में सफलता हासिल कर रही है.0
0
Report
देवरिया पुलिस ने मौसम चेतावनी के बाद लोगों को सुरक्षित रहने को कहा
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में देवरिया पुलिस ने आज एक सराहनीय कार्य किया। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले तीन घंटे में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। इसके मद्देनजर देवरिया के एसपी ने जनपद के सभी थानों को अलर्ट कर दिया, और सभी थाना प्रभारी ने अपने क्षेत्र में घूम-घूमकर लोगों को जागरूक किया कि वे अगले तीन घंटे में घरों से बाहर न निकलें और मौसम विभाग की जानकारी लोगों को दी जाए।0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट पहाड़ी थाना: नाबालिग दुष्क्रम मामला, अफसर निलंबित
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट पहाड़ी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता के रेप के बाद आत्महत्या मामले में डीआईजी का एक्शन नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित चित्रकूट। नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या के चर्चित मामले में डीआईजी राजेश एस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहाड़ी थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी प्रवीण सिंह और उपनिरीक्षक राजेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच में दोनों अधिकारियों की लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। मामला पहाड़ी थाना क्षेत्र का है, जहां बीते वर्ष होली के दौरान एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। घटना के बाद पीड़िता ने आत्महत्या कर ली थी। मामले को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद उच्चाधिकारियों द्वारा जांच कराई गई। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जांच में तत्कालीन थाना प्रभारी प्रवीण सिंह और उपनिरीक्षक राजेश यादव की गंभीर लापरवाही उजागर हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीआईजी राजेश एस के आदेश पर दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। डीआईजी की इस सख्त कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। चित्रकूट में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या मामले में पुलिस विभाग पर बड़ी गाज गिरी है। जांच में लापरवाही साबित होने पर पहाड़ी थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी और एक उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। डीआईजी राजेश एस की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। बीते वर्ष होली के दौरान पहाड़ी थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। घटना के बाद पीड़िता ने आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच में तत्कालीन थाना प्रभारी प्रवीण सिंह और उपनिरीक्षक राजेश यादव की लापरवाही सामने आई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीआईजी राजेश एस ने दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि संवेदनशील मामले में बरती गई लापरवाही के चलते यह कार्रवाई की गई है। पुलिस विभाग का कहना है कि जनता के विश्वास से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा。0
0
Report
गिरिराज सिंह बोले—टीएमसी नेताओं पर हमला नहीं, जनता का गुस्सा है
Noida, Uttar Pradesh:DANAPUR, PATNA (BIHAR): GIRIRAJ SINGH (UNION MINISTER) ON ATTACK ON TMC LEADERS ABHISHEK BANERJEE & KALYAN BANERJEE रबड़ी जो अभी तक 20 - 22 साल हो गया है वो उभार नहीं पाई है, के सत्ता उनके हाथ नहीं है उन्हें भूल जाना चाहिए ये कानून का राज्य है, कानून का समान करे वरना कानून उन पर करवाही करेगा, लालू जी का राज्य नहीं है ये बात उनको समझ नहीं आ रही है हमला हुआ ही नहीं अगर लोगों ने काला झंडा दिखाया तो ये जनता ka गुस्सा है जब चोट hi नहीं आई है तो हमला क्या हुआ है राहुल गांधी तो समझते हैं कि वो सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं उनको लगता है प्रधानमंत्री उनके यहां से ही बनने वाले उनका ही राज चले0
0
Report
जयपुर के होटल सफारी प्राइम में दबिश, जुआ खेलते 9 गिरफ्तार, 1.87 लाख बरामद
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur जयपुर की होटल सफारी प्राइम में पुलिस की दबिश जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 1.87 लाख रुपये बरामद श्याम नगर थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई होटल सफारी प्राइम के रूम नंबर 110 में चल रहा था जुआ होटल संचालक/मालिक की संलिप्तता की भी चल रही जांच जुआ खेलते हुए केशव हिरानी, अतुल श्रीवास्तव, हेमंत पारीक, गौरव जैन, हर्ष पाटोदिया, अशोक कुमार भाटिया, अजय शर्मा, सविनय, केशव गुप्ता हुए गिरफ़्तार0
0
Report
Advertisement
बेमेतरा में CM साय ने कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह समारोह में आशीर्वाद दिए
Bemetara, Chhattisgarh:प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेमेतरा जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक बेसिक स्कूल खेल मैदान में आयोजन मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत की और संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में भी शामिल हुए। समारोह में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू एवं तरुणा सहित कुल 23 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिन्हें मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे। वहीं जिला पंचायत परिसर में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और प्रदेश की प्राथमिकताओं को लेकर मीडिया को विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को आवश्यक सामग्री एवं आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विकास कार्यों में गति लाने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए।0
0
Report
गजेंद्र चौहान ने महाकाल मंदिर दर्शन से युवाओं में जागरूकता को शुभ संकेत बताया
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर पहुंचे अभिनेता गजेंद्र चौहान ने कहा- युवाओं में धर्म के प्रति बढ़ रही जागरूकता देश के लिए शुभ संकेत, धार्मिक विषयों पर बन रही फिल्मों को बताया सकारात्मक बदलाव उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म एवं टीवी अभिनेता गजेंद्र चौहान ने विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने देश में युवाओं के बीच बढ़ती धार्मिक जागरूकता को सकारात्मक संकेत बताया। गजेंद्र चौहान ने कहा कि आज का युवा धर्म और संस्कृति के प्रति पहले की तुलना में अधिक जागरूक हुआ है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर youths की बढ़ती उपस्थिति, धार्मिक गीतों और भजनों की लोकप्रियता तथा हनुमान चालीसा के नए-नए प्रस्तुतिकरण इस बदलाव का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि आज कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी युवा हनुमान चालीसा का मंचन और प्रस्तुति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव से जुड़े गीतों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और वे अलग-अलग मिक्स तथा रीमिक्स रूपों में युवाओं तक पहुंच रहे हैं। उनके अनुसार फिल्म इंडस्ट्री में भी धर्म और संस्कृति आधारित विषयों की ओर सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रामायण जैसी भव्य फिल्में भी दर्शकों के सामने आने वाली हैं, जो भारतीय सभ्यता और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम करेंगे। महाकाल मंदिर में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और भीषण गर्मी के बावजूद उमड़ रही भीड़ को लेकर गजेंद्र चौहान ने कहा कि भगवान के दरबार में आने वालों के लिए न गर्मी मायने रखती है, न सर्दी और न ही बारिश। यह पूरी तरह आस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि जिसकी श्रद्धा होती है और जिसे बाबा महाकाल का बुलावा आता है, वह हर परिस्थिति में दर्शन के लिए पहुंचता है। उन्होंने कहा कि तापमान 42 डिग्री हो, 48 डिग्री हो या उससे भी अधिक, श्रद्धालुओं का सैलाब रुकने वाला नहीं है। बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने स्वयं को भी सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि उन्हें बाबा महाकाल के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला, जिसे वह अपने जीवन का विशेष क्षण मानते हैं। अंत में उन्होंने कामना की कि बाबा महाकाल की कृपा और आशीर्वाद देशवासियों पर सदैव बना रहे। बाइट - गजेंद्र चौहान अभिनेता0
0
Report
उज्जैन में नौतपा के बीच सन हेलो ने लोगों को चकित किया
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन नौतपा के बीच मौसम में आई नरमी के दौरान रविवार को उज्जैन जिले के बड़नगर में लोगों को आसमान में एक दुर्लभ और अद्भुत प्राकृतिक नजारा देखने को मिला। यहाँ सूरज के चारों ओर इंद्रधनुषी रंगों का एक बेहद खूबसूरत और चमकदार घेरा दिखाई दिया, जिसे वैज्ञानिक भाषा में ‘सन हेलो’ या ‘सूर्य का प्रभामंडल’ कहा जाता है। रविवार को बड़नगर का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नौतपा के सामान्य दिनों के मुकाबले काफी कम रहा। इसी बीच आसमान में बने इस अनोखे छल्ले ने स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और लोग इस अद्भुत नजारे को देखकर हैरान रह गए। इस खूबसूरत दृश्य की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि, विशेषज्ञों ने इस संबंध में सावधानी बरतने की सलाह दी है कि सन हेलो को कभी भी सीधे नग्न आंखों से लगातार नहीं देखना चाहिए, क्योंकि सूर्य की तीव्र किरणें आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसे सुरक्षित रूप से देखने के लिए कैमरे या सनग्लासेस का उपयोग करना ही सबसे उपयुक्त माना जाता है。0
0
Report
Advertisement
करजरा गांव के छह साल के बच्चे की मौत, पोस्टमार्टम से मौत के सच खुलेंगे
Chandauli, Uttar Pradesh:छह वर्षीय बालक का शव मिलने से गांव में मचा हड़कंप कंपोजिट विद्यालय के गेट के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव करजरा गांव निवासी कृष्णानंद सिंह के पुत्र कार्तिक सिंह (6) की हुई मौत सुबह घर से निकला था बालक, काफी तलाश के बाद भी नहीं चला था पता विद्यालय परिसर की चहारदीवारी के अंदर मिला मासूम का शव ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू की जांच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का होगा खुलासा धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव का मामला.0
0
Report
झांसी के नवाबाद में दुर्घटना: शादी के एक साल बाद महिला की मौत, देवर-देवरानी गंभीर
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के कानपुर हाइवे कोछाभंवर गांव के पास हुए सड़क हादसे में शादी के महज एक साल बाद महिला की मौत हो गई। जबकि देवर-देवरानी गंभीर रूप से घायल हो गए, मृतका अपने देवर-देवरानी के साथ बाइक से मायके जा रही थी। बताया जा रहा है कि देवर बाइक की टंकी पर एक बड़ा बैग रखे हुए था। इसी वजह से बाइक अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे बने फुटब्रिज की सढ़ियों में घुस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने साक्षी को मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर दी है। घायल देवर और देवरानी का इलाज चल रहा है।0
0
Report
चंदौली पहाड़ी इलाके में जुआ रेड: 6 गिरफ्तार, नकद-ताश-पोर्टेबल बरामद
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - जुआ खेलते 6 लोगों को किया गिरफ्तार - पहाड़ी क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई से हड़कंप - मौके से ₹19,600 नकद, 52 ताश के पत्ते और 8 मोबाइल बरामद - जामा तलाशी में ₹1,470 नकदी भी मिली - कुछ आरोपी मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस - सभी गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज - एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर कार्यवाही - चकिया कोतवाली पुलिस को फत्तेपुर पहाड़ी से मिली सफलता. विजुअल0
0
Report
Advertisement
