262804
मोहम्मदी में IPC की जगह BNS होगा लागू, जन जागरूकता अभियान शुरू
Islamabad, Uttar Pradesh:1 जुलाई 2024 से भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) लागू हो गई है। सूचना के अनुसार उचौलिया थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने उजौलिया ग्राम सभा में ग्राम प्रधान और जनता के साथ बैठक कर नए कानून की जानकारी दी। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि हर गली, मोहल्ले में लोगों को नई धाराओं के प्रति जागरूक करना उनका मुख्य लक्ष्य है। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता की जागरूकता से पुलिस का काम आसान हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उदयपुर में नव गठित जिला जन अभियोग निराकरण समिति की पहली बैठक आयोजित
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर नव गठित जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की पहली बैठक जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में चल रही है बैठक जिला कलेक्टर ने सभी नव मनोनीत सदस्यों का स्वागत करते हुए समिति के दायित्वों की जानकारी दी जिला कलेक्टर ने सभी सदस्यों से आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रकरणों को समिति में रेफर करने का किया अनुरोध बैठक में समिति में पंजीकृत प्रकरणों पर जांच की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश बैठक में एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, यूडीए सचिव राजपाल सिंह, समिति सदस्य चंद्रगुप्त सिंह चौहान, देवेंद्रपालसिंह अरोड़ा, भंवर भट्ट, माधुरी राठौड़, गोपालकुंवर शक्तावत, देवनारायण, युधिष्ठिर कुमावत है उपस्थित0
0
Report
सावन शुरू: शिवभक्ति से शहर गूंझा, जलाभिषेक और पौधारोपण का संदेश
Jaipur, Rajasthan:आज से कैलेंडर का एक पन्ना नहीं, बल्कि भक्ति का पूरा महीना खुल गया है...सावन की शुरूआत से ही अब हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देने लगी हैं। कहीं शिवलिंग पर जल चढाते भक्त, कहीं कांवड़िए भोलेनाथ के दरबार की ओर बढ़ते, तो कहीं मंदिरों में रुद्राभिषेक और सहस्त्रघट से माहौल शिवमय हो गया हैं। कहा जाता है कि देव सोते हैं तो देवाधिदेव महादेव जागते हैं... और यही वजह है कि सावन को शिव कृपा का सबसे खास महीना माना जाता है। इस बार चार सोमवार, चार मंगला गौरी व्रत और कई शुभ संयोग इस आस्था को और खास बना रहे हैं। आज से कैलेंडर की शुरूआत पर छोटीकाशी के शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल नजर आया...हर-हर महादेव, बम-बम भोले के उद्घोष के साथ साथ पूरे दिन हजारों किलो दूध, पंचामृत से अभिषेक हुए...सावन की शुरुआत के साथ ही गुलाबी शहर में अब एक महीने तक शिव भक्ति का रंग दिखाई देगा। आज से शुरू हुए श्रावण मास इस बार शिव आराधना, व्रत, जलाभिषेक और धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी देगा। 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के साथ सावन का समापन होगा। श्रावण को भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। यही वजह है कि महीने के पहले दिन से ही शहर के शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई हैं। सुबह से ही छोटीकाशी के शिवालयों में श्रद्धालु शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर रहे हैं। मंदिरों में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, शिव चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन शुरू हो गए हैं। सावन के चार सोमवार विशेष आकर्षण रहेंगे, जबकि महिलाओं के लिए चार मंगला गौरी व्रत भी होंगे। पौराणिक मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को भगवान शिव ने सृष्टि की रक्षा के लिए अपने कंठ में धारण किया था। विष के प्रभाव से उनका कंठ नीला हो गया और वे नीलकंठ कहलाए। मान्यता है कि विष की गर्मी शांत करने के लिए देवताओं ने भगवान शिव पर जल अर्पित किया। इसी कथा से सावन में शिवलिंग पर जलाभिषेक की परंपरा को जोड़ा जाता है। इसीलिये सावन में शिवालयों में हर हर महादेव के जयकारों के बीच जलाभिषेक का सिलसिला चलता है। कई श्रद्धालु पवित्र नदियों से जल लेकर शिवलिंग का अभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा भी शिव भक्ति के इस माहौल को और खास बनाएगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार सावन में चार सोमवार और चार मंगला गौरी व्रत होंगे। महीने में सुकर्मा, धृति और शिव योग सहित कई शुभ संयोग भी बनेंगे। मान्यता है कि सावन में शिव आराधना और सोमवार व्रत से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। सावन केवल पूजा तक सीमित नहीं रहेगा। बाग-बगीचों में झूले, श्रावणी गीत, महिलाओं के पारंपरिक आयोजन, मंदिरों में सहस्त्रघट और सामूहिक गोठ जैसे आयोजन भी होंगे। धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक मेलजोल का रंग भी दिखाई देगा। श्रावण आत्मचिंतन और सेवा के साथ प्रकृति संरक्षण का भी संदेश देता है। श्रद्धालुओं को इस दौरान पीपल या बेलपत्र का पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। यानी सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के साथ एक पौधे को पानी देना भी शिव आराधना का हिस्सा बनाया जा सकता है। ये दिन रहेंगे खास 3 अगस्त — नागपंचमी और सावन का पहला सोमवार 4 अगस्त — मंगला गौरी व्रत 9 अगस्त — कामिका एकादशी और विश्व आदिवासी दिवस 10 अगस्त — सोमप्रदोष व्रत और सावन का दूसरा सोमवार 11 अगस्त — मासिक शिवरात्रि 12 अगस्त — हरियाली अमावस्या 14 अगस्त — सिंजारा 15 अगस्त — तीज, स्वतंत्रता दिवस और पारसी नूतन वर्ष 16 अगस्त — बूढ़ी तीज 17 अगस्त — सावन का तीसरा सोमवार 18 अगस्त — डिग्गी कल्याणजी पदयात्रा 19 अगस्त — गोस्वामी तुलसीदास जयंती 23 अगस्त — पवित्रा एकादशी 24 अगस्त — गोविंददेवजी एकादशी व्रत और सावन का चौथा सोमवार 25 अगस्त — प्रदोष व्रत 26 अगस्त — बारावफात और ओणम 27 अगस्त — चांद्रपूर्णिमा व्रत 28 अगस्त — रक्षाबंधन, श्रावणी पूर्णिमा और संस्कृत दिवस बहरहाल,धार्मिक मान्यता है कि देवशयनी एकादशी के बाद भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और इस अवधि में सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी भगवान शिव संभालते हैं। इसलिए सावन को शिव कृपा प्राप्त करने का विशेष समय माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने से भक्तों को मनोवांछित फल प्राप्त होता है। इस सावन शहर में आस्था का संदेश साफ होगा शिव को जल चढ़ेगा, मंदिरों में हर-हर महादेव गूंजेगा और प्रकृति को बचाने के लिए पौधे भी लगाए जाएंगे।0
0
Report
बांकीपुर उपचुनाव के बाद रवि शंकर प्रसाद ने NDA की जीत का दावा किया
Patna, Bihar:पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान करने के बाद पटना साहिब से सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से विमेंस कॉलेज मतदान केंद्र पर वोट डालते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें जनता का व्यापक समर्थन मिला है और उन्हें पूरा विश्वास है कि बांकीपुर की जनता विकास के मुद्दे पर एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएगी। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में और नितिन नवीन के विधायक रहने के दौरान पटना में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत, पटना एयरपोर्ट के विस्तार, अटल पथ और जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) जैसे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता इन उपलब्धियों को देख रही है और विकास के पक्ष में मतदान करेगी। उन्होंने मतदान के बाद दिल्ली रवाना होने की बात भी कही और बताया कि संसद की कार्यवाही में शामिल होने के लिए उन्हें जाना है। अंत में उन्होंने बांकीपुर के मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि विकास की यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
रविशंकर प्रसाद बोले- पटना के विकास के लिए जनता से भारी मतदान की अपील
Patna, Bihar:पटना साहिब से सांसद रवि शंकर प्रसाद का बयान आज मैंने मतदान किया है बहुत उत्साहित हूं यह विमेंस कॉलेज जो पिछले 20 साल से मैं यही वोट कर रहा हूं। बांकीपुर में लगभग 10-15 दिनों से प्रचार भी कर रहा हूं। जो मैं यहां का हाल देखा है बहुत प्रभावी रूप से हमें जीताएगी, क्योंकि उन्होंने पटना के विकास में जो काम हुआ है नीतीश कुमार की सरकार हो सम्राट जी की सरकार हो और नितिन नवीन ने काम किया है। जनता से मैं अपील करूंगा कि आए और बड़ी संख्या में वोट करें।0
0
Report
CLG मीटिंग: युवाओं को खेल से जोड़ने और नशे के दुष्परिणाम रोकथाम की अपील
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर पुलिस थाना सूरतगढ़ सदर में CLG मीटिंग का आयोजन की गई। थाना क्षेत्र के सभी गाँवों से CLG सदस्य, ग्राम रक्षक, सुरक्षा सखीयों ने व गणमान्य लोग ने बड़ी संख्या में भाग लिया। थानाधिकारी रामकुमार लेघा द्वारा बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों को बताते हुए नशे पर अंकुश लगाने हेतु स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की गई। अपने अपने क्षेत्र में सजग रहकर युवाओं को खेलों से जोड़कर शारीरिक रूप से व मानसिक रूप से मज़बूत रहने का आह्वान किया गया। यातायात नियमों की जानकारी दी जाकर यातायात नियमों का पालन करने पर विचार व्यक्त किए गए, महिलाओं को महिला अपराधों के बारे मे बताते हुए आत्मरक्षा व आपात स्थिति में सुरक्षा की जानकारी देते हुए अपने परिवार को व बच्चों को नशे से दूर रखने की हिदायत दी गई। CLG मीटिंग में उपस्थित नागरिकों ने अपने विचार सुझाव थानाधिकारी से साझा किये व भविष्य में सहयोग का आश्वासन दिया गया। पुलिस थाना थाना के सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार कटारिया की प्रेरणा द्वारा जन सहयोग से निर्मित फ़र्नीचर युक्त HM कार्यालय (प्रशासनिक भवन) में सहयोग करने वाले नागरिकों को धन्यवाद दिया गया। CLG मीटिंग में पधारे CLG सदस्यों, ग्राम रक्षको, सुरक्षा सखियों का सूचना अधिकारी विक्रम सिंह द्वारा धन्यवाद दिया गया。0
0
Report
सावन शुरू: चार सोमवार और चार मंगला गौरी व्रत के बीच शिव आराधना का माहौल
Jaipur, Rajasthan:आज से कैलेंडर का एक पन्ना नहीं, बल्कि भक्ति का पूरा महीना खुल गया है...सावन की शुरूआत से ही अब हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देने लगी हैं। कहीं शिवलिंग पर जल चढाते भक्त, कहीं कांवड़िए भोलेनाथ के दरबार की ओर बढ़ते, तो कहीं मंदिरों में रुद्राभिषेक और सहस्त्रघट से माहौल शिवमय हो गया हैं। कहा जाता है कि देव सोते हैं तो देवाधिदेव महादेव जागते हैं... और यही वजह है कि सावन को शिव कृपा का सबसे खास महीना माना जाता है। इस बार चार सोमवार, चार मंगला गौरी व्रत और कई शुभ संयोग इस आस्था को और खास बना रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
मधेपुरा हत्या: बाबू साहब की मौत, पैसे के लेन-देन से जुड़ा मामला
Madanpur, Bihar:मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के बालम गढ़िया वार्ड-1 निवासी मौर्या लैब के मैनेजर बाबू साहब (24) की अपराधियों ने हत्या कर दी। बुधवार शाम उनका शव घर से करीब 10 किलोमीटर दूर रतनपुरा-दुधैला सड़क किनारे धान के खेत में बोरे में बंद मिला। शव के गले पर काला निशान था, जबकि मुंह से खून निकल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी निशा कुमारी ने सदर थाना में आवेदन देकर मनी कुमार यादव, उसकी पत्नी पूजा कुमारी, मनी के पिता दिनेश यादव, पूजा के पिता नरेश यादव तथा मनी के भाई संदीप कुमार को नामजद आरोपी बनाया है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि घटना वाले दिन सुबह मनी कुमार, संदीप कुमार और पूजा कुमारी ने लगातार फोन कर बाबू साहब को अपने घर बुलाया। पहले उन्होंने जाने में असमर्थता जताई, लेकिन बार-बार आग्रह किए जाने पर करीब 10 बजे घर से निकल गए। दोपहर बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और शाम को सोशल मीडिया के माध्यम से बोरे में बंद शव मिलने की जानकारी मिली। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाबू साहब का मनी कुमार के साथ पैसों का लेन-देन था। पत्नी ने आशंका जताई है कि नामजद आरोपियों ने 5 से 7 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हत्या की है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मृतक के पास मौजूद करीब आठ लाख रुपये नगद, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, सोने की अंगूठी, सोने की चेन और चांदी का ब्रेसलेट भी गायब है। सदर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ने बताया कि सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा。0
0
Report
आगरा के अर्ध सरकारी स्कूल: बिजली नहीं, शिक्षा बदहाल, बच्चों की संख्या घटती
Agra, Uttar Pradesh:योगी सरकार बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए बच्चों को स्कूलों तक पहुंचाने के लिए तमाम योजनाएं चला रही है लेकिन धरातल पर जिम्मेदार जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे है,आलम ये है कि अर्ध सरकारी स्कूल जो कक्षा 1 से 12वीं तक है में सिर्फ 11 बच्चे और 11 शिक्षक ही है तो दो दशक से बिजली का कनेक्शन तक नहीं है,देखिए ये खास रिपोर्ट आगरा शहर के बीचों बीच राजा मंडी में स्थित महाराजा सूरज मल इंटर कालेज है, यहां कागजों में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई होती है लेकिन स्कूल के नाम पर कैसा मजाक है ये जानकर आप भी दंग रह जाएंगे,यहां 11 शिक्षा है और छात्र छात्राएं भी सिर्फ 12 है,आलम ये है कक्षा 1 से 5 तक में कोई छात्र ही नहीं है जबकि कक्षा 6 से 12 में सिर्फ 11 छात्र छात्राएं है,स्कूल में पिछले 20 साल से बिजली का कनेक्शन नहीं है तो शुद्ध पेयजल की भी कोई व्यवस्था नहीं है,कार्यवाहक प्रिंसिपल सीमा सिंह ने खुद कहां की इन समस्याओं को लेकर वो कई बार जिला विद्यालय निरीक्षक को लिखत में पत्र दे चुकी है लेकिन व्यवस्थाएं वही की वही है बाइट सीमा सिंह/प्रिंसिपल महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज यहां स्कूल में एक और शिक्षिका मिली स्वाति जिन्होंने बताया कि पहले इस स्कूल में 800 सौ से ज्यादा बच्चे हुआ करते थे लेकिन ध्यान न देने से 2023 के बाद से बच्चे नहीं आते,शिक्षिका ने ये तक आरोप लगाया कि जो बच्चे आते हैं उन्हें भगा दिया जाता है बाइट स्वाति/शिक्षिका एक अन्य शिक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि 2015 तक बच्चों की संख्या 800 + थी लेकिन पूर्व में एक प्रधानाचार्य रहे ऋषिपाल त्यागी जो हम लोगों से द्वेष मानते थे,जिसके बाद से स्कूल में एडमिशन बंद हो गए लगातार अधिकारियों को पत्राचार किया लेकिन कही कोई सुनवाई नहीं हुई,शिक्षक ने ये भी बताया कि जब चुनाव के लिए बूथ बनते है या परिक्षा का सेंटर बनाया जाता है तो अस्थाई बिजली कनेक्शन लिया जाता है और जरूरत पूरी होने पर फिर बिजली काट दी जाती है बाइट पुष्पेंद्र चौहान/शिक्षक महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज इस पूरे मामले को लेकर जब हमने जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र तोमर से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की और विषय पर बाइट के लिए बोला तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया,जिसके बाद समझा जा सकता है कि किस तरह योगी सरकार की सर्व शिक्षा अभियान को पलीता लगाया जा रहा है जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाहर से वॉक थ्रू0
0
Report
तीन दिन में एंबुलेंस न मिलने से डिलीवरी और नवजात की मौत: कलेक्टर ने एक्शन लिया
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले के हटा क्षेत्र में तीन दिन पहले गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल जाने घंटों इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस न मिलने, फिर प्रायवेट गाड़ी में महिला की डिलीवरी और नवजात की मौत मामला ने हर एक को झकझोर दिया था सिस्टम पर सवाल भी खड़े हुए और इस घटना में इन अभियानों की भी हवा निकाली जिनका प्रचार प्रसार जोरों पर हो रहा है कि मातृ शिशु मृत्यु दर को कम करना है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जहां प्रशासनिक लापरवाही के लिए कलेक्टर जांच करा रहे हैं वहीं एंबुलेंस सेवा में लापरवाही ऐसे देरी को आधार बनाकर एक बार फिर कलेक्टर ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है और संबंधित एजेंसी के खिलाफ जुर्माना और बाकी कार्यवाही करने के लिए लिखा गया है और अब सरकार के कदम का इंतजार है। आपको बता दें कि ऐसे ही एक मामले में जब एंबुलेंस न मिलने, के बाद बस अड्डे के यात्री प्रतीक्षालय में महिला की डिलीवरी होने के बाद कलेक्टर के प्रस्ताव पर ही एम एंबुलेंस सेवा देने वाली एजेंसी पर करीब दो लाख 35 हजार का जुर्माना लगाया गया है。0
0
Report
Advertisement
आत्मानंद स्कूलों के नाम नहीं बदेंगे: शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बड़ा बयान सामने आया है शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के समय बनाई गई स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल का नाम नहीं बदलेगा सभी स्कूल आत्मानंद स्कूल के नाम से ही जानी जाएगी इतना ही नहीं गजेंद्र यादव ने यह भी कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में 700 के लगभग आत्मानंद स्कूल है और बीजेपी की सरकार को ढाई साल से ज्यादा हो चुके है किसी भी स्कूल का नाम अब तक नहीं बदला गया है और ना ही बदला जाएगा आत्मानंद स्कूल इसी नाम से जानी और पहचानी जाएगी आपको बता दे की 2018 से 2023 के बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फ्लैगशिप योजना में से एक आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की योजना थी प्रदेश में सरकार बदलने के बाद उम्मीद की जा रही थी की आत्मानंद स्कूल का नाम बीजेपी की सरकार बदल देगी लेकिन आज शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्पष्ट कर दिया कि आत्मानंद स्कूल का नाम नहीं बदला जाएगा वही शिक्षा मंत्री ने कहा कि राजनीति के लिए नाम बदलना उचित नहीं होगा हमारी सरकार द्वेष पूर्ण भाव से कार्य नहीं करती द्वेष पूर्ण और पक्षपात पूर्ण कार्य करने का काम कांग्रेस पार्टी करती है सरकारी जनता के हित के लिए काम कर रही है जो और बेहतर और जो सुधार हो सकता है उसके लिए हम और कार्य कर रहे हैं. बाइट-गजेंद्र यादव (शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़).0
0
Report
रक्षाबंधन तक दिल्ली की महिलाओं के खाते में पैसे पहुँचेंगे, मोदी का बड़ा तोहफा
Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी के सांसद कह रहे हैं कि संसद में आज फिर राहुल गांधी से माफी की मांग करेंगे। वहीं आज पेपर लीक से जुड़ा हुआ बिल राज्यसभा में पेश होने की संभावना है। हालांकि राज्यसभा की कार्य सूची में अभी यह बिल लिस्ट नहीं है लेकिन दोपहर तक संशोधित सूची आएगी। वहीं लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट के जजों से जुड़ा हुआ संशोधन विधेयक आएगा… और क्या-क्या होगा दिनभर होगा लोकसभा और राज्यसभा में इस पर संसद से ग्राउंड रिपोर्ट। बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा है कि रक्षाबंधन तक दिल्ली की महिलाओं को उनके खाते में पैसा मिलने लगेगा। दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा तोहफा होगा— दिल्ली की बहनों को0
0
Report
सावन में पोस्ट ऑफिस से गंगाजल: हरिद्वार न जा सकने वालों के लिए राहत
Ambala, Haryana:आज से सावन की शुरुआत हो चुकी है । जो लोग हरिद्वार नहीं जा सकते उन शिव भक्तों के लिए पोस्ट ऑफिस में अबकी बार फिर से गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है । शिवरात्रि के दिन कुछ विशेष मंदिर है जैसे अंबाला , पंचकूला , यमुनानगर उनके मुख्य मंदिरों के बाहर स्टॉल लगाकर शिव भक्तों के लिए गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। जैसे ही सावन की शुरुआत होती है तो पूरे देश में शिव भक्तों में खुशी की लहर दौड़ जाती है । कहते है कि शिव भगवान का सबसे प्यारा महीना सावन होता है । इस महीने में लोग अपने अपने तरीके से शिव को खुश करने में लग जाते है कोई काँधे पर कांवड़ रखकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिव को चढ़ाते है कुछ लोग शिव कांवड़ शिविर लगाकर भोले के भक्तों की सेवा करके शिव को प्रसन्न करते है तो बहुत लोग ऐसे भी होते है जो हरिद्वार जाकर गंगाजल लेकर नहीं आ सकते ऐसे शिव भक्तों के लिए डाक विभाग द्वारा गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है । जीपीओ अंबाला के प्रवर अधीक्षक डाकघर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गंगाजल के लिए डाक विभाग ने विशेष प्रबंध किया है ताकि मुख्य डाकखानों के द्वारा आम पब्लिक को गंगा जल उपलब्ध कराया जा सके । उन्होंने बताया कि सभी लोग हरिद्वार जाकर गंगाजल नहीं ला सकते इसी लिए उनके लिए डाक विभाग द्वारा गंगाजल उपलब्ध कराया जाता है । गंगाजल का कोई रेट नहीं होता जो खर्चा होता है सिर्फ वो हो लिया जाता है। उन्होंने बताया कि एक विशेष बोतल होती है जिसमें गंगाजल लोगों को उपलब्ध कराया जाता है । शिवरात्रि तक अंबाला , पंचकूला , यमुनानगर के मुख्य मंदिरों के बाहर स्टॉल लगाकर शिव भक्तों के लिए गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा ।0
0
Report
Advertisement
सावन के पहले दिन जोधपुर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़, पूजन शुरु
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। सावन मास की शुरुआत के साथ ही सूर्यनगरी जोधपुर सहित पूरे जिले में शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। सावन के पहले दिन सोमवार नहीं होने के बावजूद भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। शहर के प्राचीन जबेश्वर महादेव मंदिर में सुबह पांच बजे से रुद्री पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सावन के पहले दिन शिवालयों में भगवान शिव का विशेष पूजन और अभिषेक किया गया। रुद्री पाठ के साथ ही मंदिरों में शिवलिंग का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पंचामृत अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को दूध, दही, फल-फूल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ का दौर जारी रहेगा। सावन मास के दौरान पूरे महीने शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक किए जाएंगे। शहर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें देखने को मिल रही हैं। सावन के चलते मंदिरों में धार्मिक माहौल बना हुआ है और भक्त भगवान शिव की आराधना में लीन हैं।0
0
Report
अनूपगढ़ के कनॉट पैलेस IIIFL होम लोन दफ्तर में आग लगने से नुकसान
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर अनूपगढ़ के कनॉट पैलेस चौक पर दूसरी मंजिल पर स्थित आईआईएफएल होम लोन के ऑफिस में आज सुबह अचानक आग लग गई। ऑफिस में आग लगने के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने जब ऑफिस से धुआं निकलते हुए देखा तो उन्होंने इसकी सूचना अनूपगढ पुलिस थाने में दी। सूचना मिलने पर एएसआई प्रेम कुमार गिरी मौके पर पहुंचे और मौके पर विद्युत विभाग तथा फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत प्रभाव से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया मगर धुंआ अधिक होने के कारण कर्मचारियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। करीब 2 घंटे की करीब मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आईआईएफएल होम लोन के सीनियर सेल्स ऑफिसर रणजीत सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस आगजनी की घटना में ऑफिस में रखा हुआ फर्नीचर, प्रिंटर, एलईडी, कैमरे तथा ऑफिशियल दस्तावेज जलकर राख हो गए हैं। मौके पर मौजुद पूर्व वार्ड पार्षद मुराद खान ने बताया कि यह ऑफिस दूसरी मंजिल पर स्तिथ है। उन्होंने बताया कि जब ऑफिस में आग लगी तो उस समय ऑफिस में जाने वाली सीढ़ियों और ऑफिस में भी ताला लगा हुआ था। बढ़ती आग को देखते हुए सीढ़ियों और ऑफिस का ताला तोड़कर आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया और इसकी सूचना ऑफिस के सीनियर सेल्स ऑफिसर रणजीत सिंह को भी दी गई। सीनियर सेल्स ऑफिसर रणजीत सिंह ने बताया कि ऑफिस में रखा हुआ करीब करीब सारा सामान जलकर राख हो चुका है। इस आगजनी की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है। वही मौके पर पहुंचे एएसआई प्रेम कुमार गिरि ने बताया कि पुलिस के द्वारा मामले में जांच शुरू कर दी गई है। प्रथमदृष्टया में आग लगने का कारण ऑफिस में रखे हुए इनवर्टर में हुए शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है。0
0
Report
रक्षाबंधन तक दिल्ली की महिलाओं के खाते में पैसे: मोदी का बड़ा तोहफा
Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा है कि रक्षाबंधन तक दिल्ली की महिलाओं को उनके खाते में पैसा मिलने लगेगा। दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा तोहफा होगा दिल्ली की बहनों को0
0
Report
Advertisement
