icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

बीजापुर के स्वास्थ्य शिविर में 405 ग्रामीणों का परीक्षण, दुर्गम क्षेत्र में उपचार जारी

Dantewada, Chhattisgarh:बीजापुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुश्किल हालात के बीच ग्रामीणों तक पहुंचकर इलाज और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।Boड़गा और ताकिलोड़ में आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 405 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। स्वास्थ्य टीम को गांव तक पहुंचने के लिए कच्ची और दुर्गम सड़कों से गुजरना पड़ा, वहीं कई जगह रास्ता बंद होने के बाद टीम ने इंद्रावती नदी पार कर पैदल गांव तक पहुंचकर शिविर लगाया। शिविर में 21 मलेरिया, 70 बुखार, 2 टीबी, 2 कुष्ठ, 5 मोतियाबिंद और 10 खुजली के मरीज सामने आए। इसके अलावा 179 ग्रामीणों की बीपी और शुगर की जांच की गई। 8 गर्भवती महिलाओं और 12 बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। वहीं रात करीब 2 बजे सर्पदंश की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य अमला तत्काल सक्रिय हुआ और पीड़ित को अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दुर्गम इलाकों में भी ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा。
0
0
Report

बारिश से क्षतिग्रस्त पुल पर NHAI अधिकारी मौके पर पहुंचे, मरम्मत की संभावना जाहिर

Dindori, Madhya Pradesh:डिण्डौरी में एक बार फिर zee मीडिया की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है... खबर दिखाए जाने के बाद NHAI के जिम्मेदार अधिकारी और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे... जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाइवे के बीच बरगांव में सिलगी नदी पर बने क्षतिग्रस्त पुल का अधिकारियों ने निरीक्षण किया है.. जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाइवे पर अंग्रेजों के जमाने का यह पुल भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था... पुल के पिलर का एक हिस्सा टूटने के बाद हादसे की आशंका बनी हुई थी... zee मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था... जिसके बाद NHAI अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जल्द मरम्मत कराने की बात कही है... वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुल पर बैरिकेडिंग भी कर दी गई है...
0
0
Report
Advertisement

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर ग्राम-नगर रक्षा समिति के सदस्यों को पुलिस लाइन में प्रशिक्षण

Vidisha, Madhya Pradesh:आगामी त्यौहारों को देखते हुए ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण. विदिशा के पुलिस लाइन में जिलेभर के समिति सदस्य हुए शामिल. इन त्योहारों में उनके कार्य क्या है, उन्हें किस प्रकार से तैनात किया जाना है, पुलिस की वह किस तरीके से मदद करेंगे. घटनाक्रम होने पर किस प्रकार से पुलिस को सूचना देंगे, इन सब विषयों को लेकर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आज पुलिस लाइन में आयोजित किया गया. जिसमें एडिशनल एसपी मोनिका तिवारी, रक्षित निरीक्षक नीरज सिकरवार सहित अन्य अधिकारियों ने समिति सदस्यों को प्रशिक्षित किया
0
0
Report

रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना निरीक्षण: 1 हजार भोजन पैकेट वितरित

Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन- रामदेवरा मंडल रेल प्रबंधक जोधपुर अनुराग त्रिपाठी पहुंचे रामदेवरा रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत निर्माणधीन कार्यों का किया निरीक्षण पश्चमी राजस्थान का महाकुंभ कहा जाने वाले बाबा रामदेव भादवा मेले में रेल से आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए दिए निर्देश 1 हजार लोगों को खाने के पैकेट मंडल रेल प्रबंधक के हाथों से वितरित किए गए रामदेवरा, जैसलमेर मंडल रेल प्रबंधक जोधपुर अनुराग त्रिपाठी एकदिवसीय दौरे पर रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे विशेष रेलगाड़ी से रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत निर्माणधीन कार्य का बारीकी से अवलोकन किया जो भी कार्य अभी भी अधूरा पड़ा है उसे तत्परता के साथ पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन परिसर पर साफ सफाई पीने का पानी शौचालय की व्यवस्था बेहतर नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को लताड़ भी लगाई वह व्यवस्था में सुधार करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। रेलवे की तरफ से रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर बैठे लोगों को 1 हजार से अधिक खाने के पैकेट का वितरण भी मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के द्वारा किए गए पैकेट पाकर यात्रा करने वाले भक्त काफी उत्साहित व खुश नजर आए।गौरत है कि इन दिनों पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ कहा जाने वाला बाबा रामदेव भादवा मेला अपने पूरे सबाब पर चल रहा है ऐसे में देश के अलग-अलग स्थान से लाखों लोग रेल में यात्रा करते हुए रामदेवरा पहुंच रहे हैं। उनकी सुविधा को देखते हुए रेलवे की तरफ से अतिरिक्त मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया गया है। जो जोधपुर से रामदेवरा तक संचालित हो रही है रेलवे स्टेशन परिसर पर यात्रियों के विश्राम कक्ष में बैठने की सुविधा प्लेटफार्म पर सुविधा सहित अन्य प्रकार की सुविधाओं का उन्होंने बारीकी से निरीक्षण किया इस अवसर पर जोधपुर डिवीजन के आला अधिकारी सहित अन्य अधिकारी गण भी उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

गभाना में बंदरों के आतंक से 55 वर्षीय महिला की मौत

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र में बंदरों के आतंक ने एक महिला की जान ले ली। छत पर काम करने गई 55 वर्षीय महिला रामवती को बंदर ने घुड़की दी, जिससे वह घबरा कर छत से नीचे आंगन में गिर पड़ीं और हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामला गभाना क्षेत्र के गांव बलवंत नगलिया का है, जहां बुधवार सुबह करीब सात बजे प्रमोद कुमार सिंह की पत्नी रामवती छत पर किसी काम से गई थीं। इसी दौरान अचानक एक बंदर वहां पहुंच गया और रामवती को घुड़की देने लगा। महिला ने बंदर को भगाने का प्रयास किया, लेकिन बंदर के लगातार घुड़की देने से वह घबरा गईं और छत से नीचे आंगन में गिर पड़ीं। हादसे के समय रामवती घर पर अकेली थीं; उनके दोनों बेटे नोएडा नौकरी के लिए गए हुए थे जबकि पति प्रमोद गांव में डेयरी पर दूध डालने गए थे। कुछ देर बाद लौटे प्रमोद ने पत्नी को घायल हालत में देखा और शोर मचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने गांव में बढ़ते बंदरों के आतंक पर चिंता जताई है।
0
0
Report

उत्तराखंड: अर्ध कुंभ 2027 की तैयारियाँ तेज, समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निर्माण को प्राथमिकता

Haridwar, Uttarakhand:उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन शुक्रवार को हरिद्वार दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने अर्ध कुंभ मेला 2027 के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ जरूरी दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने मेला प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बस में सवार होकर कुंभ मेला क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। साथ ही राज्य अतिथि गृह डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समयबद्ध और पूरी गुणवत्ता के साथ कराए जाएं। उन्होंने कहा कि अर्ध कुंभ मेले में अधिक से अधिक स्थाई निर्माण कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि मेले के आयोजन से पहले सभी कार्य पूरे हो जाएं और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु अच्छा अनुभव लें。
0
0
Report

संभल । कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम नरेश के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर

SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow8m ago
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री / राज्यसभा सांसद जयराम रमेश के खिलाफ सिविल जज (सीनियर डिवीजन )कोर्ट में याचिका दायर की गई है । याचिका में कांग्रेस पूर्व मंत्री जयराम नरेश पर भगवान ब्रह्मा ,विष्णु और शंकर की तुलना जवाहर लाल नेहरू , महात्मा गांधी , मोहम्मद अली जिन्ना से तुलना कर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है । हिंदू वादी नेता सिमरन गुप्ता ने सिविल जज ( सीनियर डिवीजन ) कोर्ट में याचिका दायर की है । कोर्ट ने 18 सितंबर की तारीख निर्धारित कर पुलिस को मामले की रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है
0
0
Report
Advertisement

बेला इंडस्ट्रियल एरिया में नाइट गार्ड की हत्या, पुलिस ने शुरुआती जांच शुरू की

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के बेला इंडस्ट्रियल एरिया में बुजुर्ग नाइट गार्ड शिव नारायण भगत की हत्या की घटना सामने आई है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. इलाके में हड़कंप मच गया है. FSL की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है. जानकारी के अनुसार अघोरिया बाजार नीम चौक निवासी 60 वर्षीय शिव नारायण भगत करीब पांच महीने से बेला इंडस्ट्रियल एरिया के सीमेंट गोदाम में नाइट गार्ड की नौकरी कर रहे थे और आज सुबह उनकी हत्या की खबर प्राप्त हुई. पत्नी बेबी देवी ने बताया कि दिन के समय एक बाइक सवार ने सूचना दी कि शिव नारायण तबीयत खराब है, पहुंचने पर उनकी मौत हो चुकी थी. SDPO सुरेश कुमार ने बताया कि डेड बॉडी बेला इंडस्ट्रियल एरिया के गोदाम के पास पड़ी थी. जांच में मृतक के शरीर पर जगह-जगह जख्म के निशान मिले. वहीं डेड बॉडी मौके से कुछ दूरी पर पाई गई. यह हत्या प्रतीत होती है. जांच जारी है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. FSL टीम भी मौके पर साक्ष्य इकट्ठा कर रही है.
0
0
Report

बिहार सरकार श्रावणी सेवा करने वालों को सम्मानित करेगी, सूची बनाकर मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे

Patna, Bihar:बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करने वाले स्वयंसेवी संस्थाओं और लोगों को सम्मानित करने का ऐलान किया है, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि सुल्तानगंज से देवघर, पाहलेजा घाट से मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर, बाबा सिंहेश्वर मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों तक लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। श्रावणी मेला के दौरान प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गईं वहीं बड़ी संख्या में स्वयंसेवी संस्थाओं ने टेंट सिटी, भोजन और अन्य सुविधाओं के जरिए श्रद्धालुओं की सेवा की, मंत्री के मुताबिक पूरे बिहार में करीब पांच हजार से ज्यादा संस्थाओं और लोगों ने सेवा में भूमिका निभाई। अब बिहार सरकार सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों से सेवा करने वाली संस्थाओं की रिपोर्ट लेगी और उन्हें सूचीबद्ध किया जाएगा, इसके बाद इन संस्थाओं और सेवा करने वाले लोगों को पटना बुलाकर मुख्यमंत्री के कर-कमलों से सम्मानित किया जाएगा।
0
0
Report

IAF का ड्रोनाथन-2026 पोकरण में तीन दिवसीय मेगा अभ्यास, 14-16 सितम्बर

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर। भारतीय वायुसेना की ओर से 14 से 16 सितंबर 2026 तक जैसलमेर जिले की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में ‘ड्रोनाथन-2026’ मेगा अभ्यास आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस अभ्यास में स्वदेशी ड्रोन तकनीक, हमलावर मानव रहित हवाई प्रणालियों और काउंटर-यूएएस यानी एंटी-ड्रोन तकनीक का शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। उसका प्रमुख उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना और स्वदेशी प्रणालियों की परिचालन क्षमता को परखना है। देशभर की रक्षा कंपनियां और स्टार्टअप होंगे शामिल अभ्यास में प्रमुख रक्षा निर्माता कंपनियां, ड्रोन स्टार्टअप्स, शोध संस्थानों के साथ भारतीय वायुसेना और तीनों सेनाओं के अधिकारी भाग लेंगे। पोकरण की गर्मी, रेतीली हवाओं और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच ड्रोन तकनीकों का सजीव परीक्षण किया जाएगा। 1,000 किमी से ज्यादा रेंज वाले हमलावर ड्रोन आकर्षण का केंद्र अभ्यास में लंबी दूरी तक मार करने वाले स्वदेशी हमलावर ड्रोन प्रमुख आकर्षण रहेंगे। इनमें वन-वे अटैक और लोइटरिंग म्यूनिशन जैसी प्रणालियां शामिल हैं। इनकी निगरानी, लक्ष्य पहचान और सटीक हमले की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा。 AI आधारित स्वार्म ड्रोन का भी प्रदर्शन अभ्यास में AI आधारित स्वार्म ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन भी प्रस्तावित है। इसमें बड़ी संख्या में छोटे ड्रोन एक साथ उड़कर सामूहिक रूप से मिशन पूरा करने की क्षमता प्रदर्शित करेंगे। इस तकनीक के जरिए निगरानी और एक साथ कई लक्ष्यों पर कार्रवाई जैसी क्षमताओं को परखा जाएगा। कार्गो और मेडिकल इवेक्यूएशन ड्रोन भी उतरेंगे रसद और मानवीय सहायता के लिए विकसित बड़े पेलोड वाले ड्रोन भी अभ्यास में शामिल होंगे। इनसे कठिन परिस्थितियों में भारी सामान, ईंधन और चिकित्सा सामग्री पहुंचाने की क्षमता का प्रदर्शन किया जाएगा। एंटी-ड्रोन सिस्टम भी दिखाएंगे ताकत ‘ड्रोनाथन-2026’ में दुश्मन के ड्रोन का मुकाबला करने वाली काउंटर-यूएएस और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर प्रणालियों का भी परीक्षण होगा। इन प्रणालियों की ड्रोन की पहचान, ट्रैकिंग और उन्हें निष्क्रिय करने की क्षमता को रेगिस्तानी परिस्थितियों में परखा जाएगा। पोकरण में बनेगा युद्ध जैसे हालात का माहौल पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज की गर्मी, रेतीले तूफान और खुले रेगिस्तानी इलाके को वास्तविक युद्ध जैसी परिस्थितियों के परीक्षण के लिए उपयोग किया जाएगा। अभ्यास के जरिए भारतीय रक्षा उद्योग की स्वदेशी ड्रोन और एंटी-ड्रोन तकनीकों की वास्तविक परिचालन क्षमता को परखने पर जोर रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top