icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
274304
Prabhansh VihwakarmaPrabhansh VihwakarmaFollow9 Jan 2025, 03:44 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मोहर्रम के दृष्टिगत जरवा पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति-अपील*

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollowJust now
Mohkampur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है। शनिवार को कोतवाली जरवा श्री योगेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ चौकी बघेलखंड सहित सम्पूर्ण थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। पैदल गश्त के साथ-साथ बाइक रैली के माध्यम से प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। पुलिस टीम ने संबंधित स्थलों पर सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आमजन को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। बलरामपुर पुलिस मोहर्रम पर्व पर 24x7 मुस्तैद है।
0
0
Report
Advertisement

करौली में साइबर ठगी गिरोह पर शिकंजा, 17.24 लाख के मामले में 2 गिरफ्तार

Karauli, Rajasthan:करौली में साइबर ठगी के बड़े गिरोह पर शिकंजा, 17.24 लाख की ठगी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, 2.86 लाख रुपए बरामद, जिला करौली साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटी वायरस 2.0 अभियान के तहत करौली साइबर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 17.24 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में दो अंतरराज्यीय आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी बाबुल मनोज पाण्डे के कब्जे से 2 लाख 86 हजार 740 रुपए भी बरामद किए हैं. मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है. पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश चंद मीना के सुपरविजन में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के नालासोपारा क्षेत्र से बाबुल मनोज पाण्डे और रवि गणेश शर्मा को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. पुलिस के अनुसार परिवादी मनोज कुमार मीना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 फरवरी 2024 को साइबर ठगों ने स्वयं को COIN DCX कंपनी से जुड़ा बताकर ऑनलाइन बिजनेस, होटल एवं रेस्टोरेंट रिव्यू-रेटिंग, रजिस्ट्रेशन तथा डेटा टास्क पूरा करने का लालच दिया. अधिक मुनाफे का झांसा देकर विभिन्न खातों में रकम जमा कराई गई, जिससे उसके खाते से कुल 17 लाख 24 हजार 948 रुपए की ठगी कर ली गई. जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की पड़ताल कर आरोपियों की पहचान की. इससे पहले इस प्रकरण में तीन आरोपियों को मध्य प्रदेश और लखनऊ से गिरफ्तार किया जा चुका था. कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. मामले में गहन अनुसंधान जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी कैलाश चन्द्र मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
0
0
Report
Advertisement

सीवान में ट्रक हादसे में दो नाबालिग चचेरे भाई जख्मी, एक की मौत

Siwan, Bihar:सीवान में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो नाबालिक चचेरे भाइयों को रौंद दिया है।जिसमें एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई है।वहीं दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है।घायल को सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है।दोनों भाई अस्पताल में भर्ती बहन के इलाज का पैसा इंतजाम करने के लिए निकले हुए थे।इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए।घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।घटना गुठनी थाना क्षेत्र के बाभनौली गांव के पास की है।इस हादसे में प्रिंस कुमार की मौत हो गई है और मुन्ना कुमार घायल हो गया है।बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए भाइयों ने अपनी बहन को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था।जिसके इलाज के लिए पैसा का इंतजाम करने के लिए दोनों भाई बाइक से भगवानपुर गांव निकले हुए थे।इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दोनों भाइयों को कुचल दिया।घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।वहीं स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीवान सदर अस्पताल भेजवाया।जहां डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया वहीं घायल मुन्ना कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश करने में जुटी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

हिमाचल के होटलों में भारी छूट, HP-TDC के नए कार्ड लॉन्च

mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:एचपीटीडीसी के नए कार्ड लाॅच, पर्यटकों को मिलेगा डिस्काउट अब बेवसाइट पर घर बैठे मिलेगी पर्यटन निगम के होटलों की जानकारी पर्यटन निगम के अध्यक्ष बोले, पर्यटन निगम के होटल होंगे स्तरोन्नत धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के अध्यक्ष आरएस बाली ने आज धर्मशाला के कश्मीर हाउस में एचपीटीडीसी की नई सदस्यता योजना के अंतर्गत प्लैटिनम, गोल्डन एवं सिल्वर कार्ड और हिमाचल टूरिज्म विकास निगम की नई वैबसाइट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना, पर्यटकों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा हिमाचल को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में और अधिक सशक्त बनाना है。 आरएस बाली ने बताया कि इन कार्डों के माध्यम से पर्यटकों को एचपीटीडीसी के होटलों, रेस्तरां तथा अन्य पर्यटन सेवाओं में विभिन्न प्रकार की रियायतें और विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह योजना नियमित पर्यटकों, परिवारों, कॉर्पोरेट संस्थानों तथा पर्यटन प्रेमियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगी。 आर एस बाली ने बताया कि प्लैटिनम कार्ड के लिए 99 हजार, गोल्डन कार्ड के लिए 75 हजार रूपये तथा सिल्वर कार्ड के लिए 50 हज़ार रूपये का शुल्क अदा करना होगा। उन्होंने बताया कि प्लैटिनम कार्ड तीन साल के लिए, गोल्डन कार्ड दो साल के लिए तथा सिल्वर कार्ड एक साल के लिए वैध होगा। कार्ड धारकों को हिमाचल टूरिज्म के होटलों व रेस्तरां में 50 प्रतिशत कमरे के किराये, 20 प्रतिशत भोजन सामग्री तथा 10 प्रतिशत हार्ड व सोफ्ट ड्रिक में छूट दी जाएगी। कोई भी कार्ड धारक एक समय में दो कमरे बुक करवा सकेगा。 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पर्यटन क्षेत्र को आधुनिक स्वरूप प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पर्यटन क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है तथा नई योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हिमाचल टूरिज्म के संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से अपग्रेड किया जा रहा है एचपीटीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि प्लैटिनम, गोल्डन एवं सिल्वर कार्ड धारकों को निर्धारित शर्तों के अनुसार आवास, खान-पान एवं अन्य सेवाओं में आकर्षक छूट उपलब्ध होगी। इससे न केवल पर्यटकों को लाभ मिलेगा बल्कि पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने प्रदेश तथा देशभर के पर्यटकों से इस योजना का लाभ उठाने का आग्रह करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम भविष्य में भी पर्यटकों की सुविधा एवं संतुष्टि के लिए नवाचारपूर्ण पहल करता रहेगा।
0
0
Report

शराब के नशे में युवक की मारपीट, वायरल वीडियो के बीच धरहरा थाने में कार्रवाई

Munger, Bihar:धरहरा थाना क्षेत्र के इलाके में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को ग्रामीण युवक लाठी-डंडे से जमकर मारपीट कर रहे थे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शराब पिए हुए युवक को पकड़कर थाने ले गयी। मुंगेर जिला एक तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो धरहरा थाना क्षेत्र इटवा पंचायत बतायी जा रही है। वीडियो आज शनिवार की दोपहर का है। जानकारी के अनुसार सुंदरडीह भलार गांव निवासी दिलखुश कुमार मुसहरी में शराब पीने के लिए गया था; वही शराब पीने के दौरान कुछ ग्रामीण युवकों के बीच नोक-झोंक हुई। नोक-झोंक इतनी बढ़ी कि चार से पांच संख्या में ग्रामीण युवकों ने शराब के नशे में धुत युवक दिलखुश को पकड़कर लाठी-डंडे से जमकर मारपीट कर दीं; वहीं ग्रामीणों ने दिलखुश को मारते हुए उसके घर तक ले गये। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने युवक द्वारा मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और घटना की जानकारी धरहरा थाना की पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके वारदात पर पहुंची, जहाँ शराब के नशे में धुत युवक दिलखुश को पकड़कर थाने लाया गया; वही इस वीडियो को लेकर जब परिजनों से बात की तो वह कैमरे पर बोलने से मना कर दिया। धरहरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि डायल 112 को सूचना मिली कि इटवा पंचायत में एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा है; इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शराब पीकर हंगामा कर रहे दिलखुश को पकड़ा गया, जिसके बाद थाना लाया गया। उन्होंने कहा कि दिलखुश कुमार पूर्व में कई मामलों में जेल जा चुका है।
0
0
Report

जयपुर में अवैध पटाखा भंडारण; रोहित अग्रवाल गिरफ्तार, बड़े हादसे की आशंका

Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर में सुभाष चौक थाना क्षेत्र के पानों का दरीबा और चाणक्या मार्ग के बीच स्थित एक गली में दो मंजिला मकान में अवैध रूप से पटाखे भरे मिले हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि स्थानीय निवासी रोहित अग्रवाल सीजनल पटाखों की दुकान चलाता है, जिसने अपने घर में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे थे। रोहित नाम का युवक इसी मकान में अपने माता-पिता और परिवार के साथ रहता है। मकान के कुछ हिस्सों में किरायेदार भी रह रहे हैं। इसके अलावा मकान के पास ही कोयले का गोदाम भी है। जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मौके पर पहले सीएसटी की टीम पहुंची। इसके बाद सुभाष चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान के अंदर एक बंद कमरे में रखे पटाखों को लेकर जांच शुरू की। मकान मालिक के पिता से पूछताछ की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोहित अग्रवाल नाम के युवक को गिरफ़्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरामद किए गए पटाखों की मात्रा और वैधता की पड़ताल की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

सिकंदराराऊ में धार्मिक यात्रा पर जा रहे युवक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत,बच्चों का रोनासुन हरआंख हुई नम

Mohammad RajaMohammad RajaFollow4m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:​सिकंदरा राऊ (हाथरस)-पुरदिल नगर रोड पर शनिवार दोपहर एक भीषण हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियाँ छीन लीं। कासगंज के सहाबर निवासी वीरेश गुप्ता (37) अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से जलेसर जात करने जा रहे थे। तभी पुरदिल नगर के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से वीरेश सड़क पर गिर गए और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। ​सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित करते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ​अस्पताल में सबसे मार्मिक दृश्य तब देखने को मिला जब मृतक के मासूम बच्चे अपने पिता के शव से लिपट गए। बच्चों की बिलखती पुकार—"पापा उठो... पापा उठो..."—सुनकर वहाँ मौजूद हर शख्स की आँखें नम हो गईं। ​इस हादसे के बाद धार्मिक यात्रा पर निकले अन्य श्रद्धालु बीच रास्ते से ही मायूस होकर लौट गए। वीरेश की मौत से वृद्ध माता-पिता, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है
0
0
Report

चानौत गांव को शहरी पेयजल लाइन के लिए टी-जॉइंट की मंजूरी, 36 दिन बाद जीत

Bhiwani, Haryana:हांसी चानौत गांव की दहलीज पर पहुंची जीत, चानौत को मिली टी-जॉइंट की मंजूरी 36वें दिन चानौत के संघर्ष की जीत हांसी क्षेत्र के चानौत गांव के लिए बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से पेयजल संकट को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों की मांग पर आखिरकार मुहर लग गई है। चानौत गांव को शहरी पेयजल लाइन से जोड़ने के लिए टी-जॉइंट की मंजूरी मिल गई है। आपको बता दे कि थाली-ताली बजाकर ग्रामीणों ने जीत का स्वागत किया। 36 दिनों से चल रहे आंदोलन और अनिश्चितकालीन धरने के बाद आखिरकार चानौत गांव की मांग मान ली गई और शहरी पेयजल पाइपलाइन से जोड़ने के लिए टी-जॉइंट की मंजूरी मिल गई। गौरतलब है कि आंदोलन के दौरान सरकार और प्रशासन लगातार यह कह रहे थे कि चानौत गांव को शहरी पाइपलाइन से पानी नहीं दिया जा सकता। लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे और लगातार संघर्ष जारी रखा। आखिरकार सरकार को ग्रामीणों की मांग के आगे झुकना पड़ा。 मंजूरी की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने थाली-ताली बजाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और जीत का जश्न मनाया। धरना स्थल पर भी उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां लोगों ने इसे गांव की एकता और संघर्ष की बड़ी जीत बताया। ग्रामीणों का कहना है कि यह जीत पूरे गांव की है, जिसने 36 दिनों तक एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ी। अब गांव के लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही शहरी पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति शुरू होगी और वर्षों पुरानी पानी की समस्या का स्थायी समाधान होगा。 ग्रामीणों के लगातार धरने, अनशन और संघर्ष के बाद यह फैसला गांव के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। टी-जॉइंट की मंजूरी मिलने से अब चानौत को शहरी जलापूर्ति व्यवस्था से जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है, जिससे वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद बढ़ गई है। ग्रामीणों ने इसे अपने संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि गांव के लोगों की एकजुटता और लगातार आंदोलन का ही परिणाम है कि सरकार और प्रशासन को उनकी मांग माननी पड़ी। अब सभी की नजरें कार्य शुरू होने और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित होने पर टिकी हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top