274304
कुशीनगरः तौल केंद्र बदले जाने की सूचना पर किसानों ने किया विरोध प्रर्दशन
Mithha Mafi, Uttar Pradesh:नेबुआ नौरंगिया विकास खंड क्षेत्र में तौल केंद्र बदले जाने की सूचना पर रामकोला चीनी मिल के गन्ना तौल केंद्र नौरंगिया के दर्जनों किसानों ने पहुंचकर हंगामा किया। किसानों ने नारेबाजी कर विरोध प्रर्दशन कर केंद्र नहीं बदलवाने की मांग जिला प्रशासन से किया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो किसान बृहद आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छतरपुर में अवैध खनन: अस्थायी परमिट की समीक्षा के बाद कार्रवाई
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में अवैध खनन: आरोप है कि बिजावर-अमानगंज रोड पर बिना परमिट के खोदाई और उत्खनन हो रहा है। जब मीडिया ने खनिज अधिकारी से सवाल किया तो उन्होंने माना कि मामला संज्ञान में आया है। अब अभिलेखों से परीक्षण होगा कि ठेकेदार को अस्थाई परमिट दिया गया था या नहीं। अगर परमिट नहीं होगा तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा, संज्ञान लिया गया है, अपने अभिलेखों से परीक्षण कर लेते हैं। उनका कहना है कि देखा जाएगा कि संबंधित को अस्थाई परमिट दिया गया है या नहीं दिया गया है। अगर अस्थाई परमिट सूचित नहीं होगा, खोदने और उत्खनन करने की अनुमति नहीं होगी, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एक ठेकेदार का नाम सामने आया है - राम राजा कंस्ट्रक्शन। अधिकारी ने कहा - हमें जो संज्ञान है, एक कांट्रेक्टर है राम राजा कंस्ट्रक्शन, तो उनके द्वारा रोड है और ये कोई और भी कांट्रेक्ट का काम कर रहा है, जिसके बारे में हमें जानकारी नहीं है।0
0
Report
जन्म के 17 घंटे में 1.5 किग्रा नवजात को पेसमेकर, जयपुर अस्पताल में जीवन बचा
Jaipur, Rajasthan:जन्म के महज 17 घंटे में 1.5 किलो के नवजात को लगाया पेसमेकर, बचाई जान हृदय की गंभीर बीमारी से जूझ रहे महज तीन दिन के नवजात को पेसमेकर लगाकर नई जिंदगी देने का एक चुनौतीपूर्ण मामला जयपुर के सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में सामने आया है। जन्म के समय करीब 1.5 किलोग्राम वजन वाले इस बच्चे के दिल की धड़कन बेहद कम होकर 30 से 40 प्रति मिनट रह गई थी। सामान्य नवजात शिशु की तुलना में यह काफी कम थी और बच्चे के जीवन पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था। ऐसी स्थिति में डॉक्टरों की टीम ने जन्म के लगभग 17 घंटे के भीतर ही पेसमेकर लगाने की जटिल प्रक्रिया पूरी की। अस्पताल के वरिष्ठ पीडियाट्रिक हार्ट सर्जन डॉ. सुनील कौशल ने बताया कि बच्चे के दिल की धड़कन धीमी होने की समस्या गर्भावस्था के दौरान ही पता चल गई थी। पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रेरणा भट्ट ने गर्भ में ही बच्चे के दिल की विशेष जांच (फीटल इकोकार्डियोग्राफी) की थी। जांच में पता चला कि बच्चे के दिल में धड़कन नियंत्रित करने वाली प्राकृतिक विद्युत प्रणाली का समुचित विकास नहीं हुआ था। इसी कारण जन्म के बाद उसके दिल की धड़कन सामान्य से काफी कम थी। दवाइयों और इंजेक्शन से धड़कन बढ़ाने के प्रयास किए गए, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसके बाद विशेष चिकित्सकीय निगरानी में प्रसव कराया गया। डॉ. कौशल के अनुसार, नवजात का वजन बेहद कम था और उसकी रक्त वाहिकाएं भी बहुत छोटी व नाजुक थीं। ऐसे में पेसमेकर लगाना डॉक्टरों के लिए बड़ी चुनौती थी। पेसमेकर और उससे जुड़ी तार को सुरक्षित रखने के लिए ऑपरेशन के माध्यम से पेट में विशेष जगह बनाई गई। इसके बाद पेसमेकर प्रत्यारोपित किया गया। जन्म के महज 17 घंटे के भीतर पूरी की गई यह प्रक्रिया नवजात के लिए जीवनरक्षक साबित हुई। पेसमेकर लगाए जाने के बाद बच्चे के दिल की धड़कन और सांस लेने की स्थिति में सुधार हुआ। अस्पताल में लगातार चिकित्सकीय निगरानी के दौरान उसका वजन में करीब 700 ग्राम बढ़ भी गया। डॉक्टरों के अनुसार, जन्मजात हृदय रोगों में समय पर पहचान और उचित उपचार बेहद महत्वपूर्ण है। आधुनिक चिकित्सा तकनीकों की मदद से अब नवजात शिशुओं के कई जटिल हृदय रोगों का उपचार भी संभव हो रहा है। इनमें कुछ स्थितियों में बिना ओपन हार्ट सर्जरी के भी उपचार किया जा सकता है। इस जटिल उपचार प्रक्रिया में डॉ. सुनील कौशल, डॉ. प्रेरणा भट्ट, डॉ. गौरव गोयल सहित अनुभवी तकनीकी विशेषज्ञों और नर्सिंग स्टाफ की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।0
0
Report
टीकाराम जूली बोले—जसवंत यादव ने राजनीति में कई नए लोगों को आगे बढ़ाया
Alwar, Rajasthan:डॉ. जसवंत यादव को याद कर भावुक हुए टीकाराम जूली, बोले- मेरी राजनीतिक शुरुआत भी उन्होंने ही कराई थी अलवर के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत यादव के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए राजनीतिक नेताओं के उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उनके आवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया और दिवंगत डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डॉ. जसवंत यादव को याद करते हुए टीकाराम जूली भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर साहब ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने राजनीति में कई नए लोगों को आगे बढ़ने का अवसर दिया। उनकी अपनी राजनीतिक शुरुआत भी डॉ. जसवंत यादव ने ही कराई थी। उनके निधन से न केवल अलवर, बल्कि पूरे राजस्थान की राजनीति में एक ऐसी कमी आई है, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। जूली ने उनके राजनीतिक जीवन और संघर्ष को याद करते हुए कहा कि डॉ. जसवंत यादव ने अपने पूरे जीवन में संघर्ष किया। सत्ता में रहे हों या विपक्ष में, उन्होंने कभी संघर्ष का रास्ता नहीं छोड़ा। उन्होंने करीब डेढ़ दर्जन चुनाव लड़े और इससे भी अधिक चुनावों में दूसरों को चुनाव लड़वाया। उनका जीवन बेहद सादगीपूर्ण था और वे हमेशा जनता के बीच सक्रिय रहते थे। टीकाराम जूली ने उनके साथ बिताए पलों को साझा करते हुए बताया कि डॉ. जसवंत यादव रोज सुबह उठकर पूरे जिले के दौरे पर निकल जाते थे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से मिलते और आमजन के सुख-दुख में शामिल होते थे। किसी भी परिस्थिति में जनता के बीच पहुंचना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। उनकी राजनीतिक सक्रियता को लेकर जूली ने बताया कि वे कई बार उनसे मजाक में कहते थे कि आप सोते भी होंगे तो राजनीति के बारे में ही सोचते होंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. जसवंत यादव का पूरा जीवन जनसेवा और राजनीति को समर्पित रहा। उनका निधन अलवर की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। उनके संघर्ष, सादगी और जनसेवा के कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
यमुना किनारे शिकारगाह: हजारों पेड़ काटे जाने पर डिस्ट्रीक्ट फारेस्ट अधिकारी झलकर उइके सस्पेंड
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद के यमुना के पास अलीपुर शिकारगाह में हजारों पेड़ काटे जाने को लेकर फिर हुआ बड़ा एक्शन फरीदाबाद के डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर झलकार उइके को किया सस्पेंड शिकारगाह में हजारों पेड काटे जाने की विभाग को मिली थी शिकायत शिकायत के बाद मौके पर पहुंच अधिकारियों ने पेड़ काटे जाने के मामले में रेंज अपसर सहित दो कर्मचारियों को पहले किया था निलंबित और अब इस मामले में फरीदाबाद डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर को किया गया है सस्पेंड0
0
Report
जयपुर की गुलाबी पहचान: 299 सालों में शहर कैसे बना पर्यटन का हब?
Jaipur, Rajasthan:पिंक सिटी कैसे बना जयपुर एंकर इंट्रो 299 साल का सफर… इतिहास, विरासत और शाही ठाठ की पहचान… जयपुर… जिसे दुनिया पिंक सिटी के नाम से जानती है… लेकिन क्या आप जानते हैं… जयपुर को गुलाबी रंग आखिर किसने दिया… और क्यों पूरे शहर को गुलाबी रंग में रंगा गया था… जयपुर की इमारतों पर गुलाबी रंग चढ़ने के पीछे एक शाही मेहमान की कहानी है… 18 नवंबर को जयपुर के स्थापना दिवस पर देखिए… कैसे पीले और सफेद रंग से निकलकर जयपुर बना गुलाबी नगरी… VO-1 राजस्थान की शान… गौरवशाली इतिहास और राजसी विरासत का प्रतीक… जयपुर… आज अपने 299वें स्थापना दिवस पर इतिहास के उस सफर को याद कर रहा है… जिसने इस शहर को दुनिया के नक्शे पर खास पहचान दिलाई… VO-2 जयपुर की स्थापना 18 नवंबर 1727 को कछवाहा शासक महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने की थी… एक व्यवस्थित और आधुनिक शहर की कल्पना के साथ जयपुर की नींव रखी गई… शहर की योजना बनाने में वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य की अहम भूमिका रही… चौड़ी सड़कें… व्यवस्थित बाजार… चौक और नौ खंडों में शहर की बसावट… जयपुर को उस दौर के सबसे सुनियोजित शहरों में शामिल करती है… बाइट-जयंती लाल,इतिहासकार VO-3 लेकिन उस दौर का जयपुर आज की तरह गुलाबी नहीं था… शहर की इमारतों पर पीले और सफेद रंग की छटा दिखाई देती थी… फिर आया साल 1876… ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स के जयपुर दौरे की तैयारी शुरू हुई… शाही मेहमान के स्वागत में तत्कालीन महाराजा सवाई राम सिंह द्वितीय ने पूरे शहर को गुलाबी रंग से सजाने का फैसला लिया… शहर की इमारतों को गुलाबी रंग में रंगा गया… गुलाबी रंग को आतिथ्य और स्वागत का प्रतीक माना गया… और यही रंग जयपुर की पहचान बन गया… गुलाबी रंग से सजे जयपुर ने शाही मेहमान का स्वागत किया… लेकिन ये रंग महज स्वागत तक सीमित नहीं रहा… धीरे-धीरे गुलाबी रंग जयपुर की पहचान बन गया… बाजारों से लेकर हवेलियों और ऐतिहासिक इमारतों तक… गुलाबी रंग ने शहर को एक अलग पहचान दी… आज भी पुराने जयपुर की दीवारों और बाजारों में वही रंग शहर की विरासत को जीवंत रखता है… बाइट-दिया कुमारी,डिप्टी सीएम VO-5 नाम और पहचान के कई ऐतिहासिक रूपों से गुजरता जयपुर… जैनगर… जेयपोर और जयपूर जैसे नामों से भी इतिहास में दर्ज रहा… लेकिन जयपुर नाम और गुलाबी रंग… दोनों ने मिलकर इस शहर को दुनिया भर में मशहूर कर दिया… 299 साल बाद भी जयपुर की गुलाबी पहचान बरकरार है… और यही पहचान इसे सिर्फ एक शहर नहीं… बल्कि इतिहास… संस्कृति… स्थापत्य और शाही मेहमाननवाजी की मिसाल बनाती है… आउट्रो एक शाही स्वागत के लिए रंगा गया जयपुर… आज उसी गुलाबी रंग से अपनी पहचान कायम रखे हुए है… 299 साल के सफर में शहर बदला… वक्त बदला… लेकिन जयपुर का गुलाबी रंग आज भी इसकी विरासत और गौरव का प्रतीक है… इस खबर की फीड OFC से JPR_PINK_CITY भेजी है, बाइट pinkcity r1 स्लॉग से भेजी है0
0
Report
बारां पुलिस ने नाबालिग के दुष्कर्म मामले में स्वयं परिवादी बनकर मुकदमा दर्ज कर किया सम्मुख
Baran, Rajasthan:परिजन नहीं आए आगे तो पुलिस खुद बनी परिवादी, नाबालिग को दिलाया न्याय का भरोसा बारां परिजन शिकायत दर्ज कराने को तैयार नहीं हुए तो बारां पुलिस स्वयं परिवादी बनकर सामने आई और नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में स्वतः संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मात्र 15 दिन में अनुसंधान पूरा कर विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने बताया कि महिलाओं व बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति बारां पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है। घटना 26 अक्टूबर 2026 की है। थाना कस्बाथाना क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जेकेलोन अस्पताल कोटा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि पीड़िता ने उपचार के दौरान परिवार के ही एक सदस्य द्वारा यौन हमला किए जाने की बात बताई है। पारिवारिक व सामाजिक परिस्थितियों के कारण परिजन मुकदमा दर्ज कराने को तैयार नहीं थे। इस पर पुलिस ने स्वयं परिवादी बनकर 27 अक्टूबर को थाना कस्बाथाना पर प्रकरण संख्या 106/2026 धारा 65(1), 351(3) भारतीय न्याय संहिता व पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के निर्देशन व वृत्ताधिकारी शाहबाद हेमंत गौतम के सुपरविजन में थानाधिकारी योगेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पीड़िता की काउंसलिंग कराई गई, महिला पुलिस अधिकारी से बयान लिए गए और न्यायालय में धारा 183 बीएनएसएस के तहत बयान दर्ज कराए गए। मेडिकल रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट सहित सभी वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए। साक्ष्यों के आधार पर विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बारां पुलिस ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति है। शिकायत नहीं मिलने पर भी सूचना पर स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पटवारी हड़ताल, समान वेतन और पदोन्नति की मांग तेज
Saiki, Bihar:स्लग/सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पटवारियों का जन आक्रोश रैली, अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने दिया समर्थन। एंकर/सारंगढ़-बिलाईगढ़। राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ (जिला शाखा सारंगढ़-बिलाईगढ़) के बैनर तले 13 अक्टूबर 2026 से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत पटवारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार जन आक्रोश रैली निकाली। इस आंदोलन को छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया है。 खाड़ा बंद तालाब से भारत माता चौक तक निकाली रैली हड़ताल पर बैठे सभी पटवारी और फेडरेशन के कर्मचारी बड़ी संख्या में खाड़ा बंद तालाब के पास एकत्रित हुए। वहां से शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक विशाल रैली निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए भारत माता चौक तक पहुंची। रैली के दौरान कर्मचारियों ने "समान कार्य, समान वेतन, समान हक" के नारों के साथ अपनी एकता का प्रदर्शन किया और शासन के समक्ष अपनी प्रमुख मांगें रखीं। पटवारी संघ की 4 प्रमुख मांगें: 1. विभागीय पदोन्नति: राजस्व निरीक्षक (RI) के पदों पर विभागीय पदोन्नति की जाए। 2. वेतन विसंगति: पटवारियों की वेतन विसंगति को जल्द से जल्द दूर किया जाए। 3. सीधी भर्ती पर रोक: राजस्व निरीक्षक पदों पर सिर्फ विभागीय पदोन्नति के आधार पर ही भर्ती हो और सीधी भर्ती को बंद किया जाए। 4. तकनीकी सुधार: ऑनलाइन कार्यों के लिए उपयोग होने वाले PV एप को सरल बनाया जाए और अनावश्यक एप आधारित कार्य प्रणाली पर रोक लगे। इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में जिले के पटवारी और अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के सदस्य मौजूद रहे। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा। तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। बाइट/फकीरा यादव जिला अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन सारंगढ़ बिलाईगढ़0
0
Report
दमोह की पहचान बनेगी आंवला पेड़: मिशन ग्रीन दमोह शुरू
Damoh, Madhya Pradesh:आंवला नवमी पर धार्मिक मान्यताओं के साथ अलग संकल्प, दमोह में मिशन आंवला शुरू, आंवला बनेगा दमोह की पहचान... दमोह में बुधवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला और इस सब के बीच शहर के लोगों ने एक बड़ा संकल्प भी लिया कि आने वाले कुछ सालों के भीतर दमोह की पहचान आंवला के रूप में होगी। दरअसल एक दशक से ज्यादा समय से पर्यावरण को संरक्षित करने और दमोह को हरा भरा बनाने के लिए एक मिशन चल रहा हैं और इस मिशन का नाम है मिशन ग्रीन दमोह, ये संस्था साल भर अलग अलग माध्यमों से लोगों को निशुल्क पौधे बांटने का काम करती है तो खुद भी इसके सदस्य प्लान्टेशन का काम करने में जुटे है ऐसे इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे है। ऐसे में अब आंवला नवमी के दिन इस संस्था के साथ महिलाओं और आम नागरिकों ने नया संकल्प लिया है ये संकल्प है दमोह में अधिकतम आंवला के पेड़ लगाने का। दरअसल दमोह के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जटाशंकर धाम में हर साल की तरह मिशन ग्रीन दमोह के कार्यकर्ता पौधे बांटने के लिए जमा हुए और महिलायें मंदिर परिसर में आंवला पूजन करने के बाद बाहर निकली तो प्रसाद की भूमिका में उन्हें आंवला के पौधे दिए गए और एक संकल्प लिया गया कि अब साल भर जिले भर में आंवला के पौधे रोपे जायेंगे और आने वाले कुछ ही सालों में ये पौधे वृक्ष बनेंगे जिनसे पर्यावरण संतुलन तो बनेगा ही साथ ही लोगों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इस नए संकल्प के साथ अब मिशन ग्रीन दमोह का मिशन आंवला शुरू हुआ है। एक बड़े धार्मिक महत्व वाले दिन धार्मिक महिलाओं ने इस मिशन में भागीदारी निभाने की बात कही और कहा कि वो आंवला का बगीचा भले तैयार न कर पाएं लेकिन अपने घर में एक आंवला का वृक्ष जरूर तैयार करेंगी ताकि वो घर पर भी अगले साल आंवला नवमी पर पूजन कर सकें।0
0
Report
अलवर पंचायत चुनाव मतगणना: 15 SHO स्तर के अधिकारी तैनात, सुरक्षा चाक-चौबंद
Alwar, Rajasthan:पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर अलवर प्रशासन अलर्ट, 15 कमरों में SHO स्तर के अधिकारी संभालेंगे सुरक्षा की कमान अलवर। पंचायत चुनाव की मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बुधवार को जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मतगणना से जुड़े प्रोटोकॉल, अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना के दिन की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। मतगणना के दौरान करीब 1000 से 1500 या इससे अधिक लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि मतगणना स्थल के प्रत्येक कमरे में SHO स्तर के अधिकारी की तैनाती की जाएगी। करीब 11 पंचायत समितियों और अतिरिक्त मतगणना कक्षों को मिलाकर कुल 15 कमरों में 15 SHO स्तर के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक की फोर्स डिप्लॉयमेंट योजना के तहत अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी तैनात किया जाएगा, ताकि मतगणना के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके। वाहनों की पार्किंग के लिए दशहरा मैदान में व्यवस्था की जा रही है। वहीं, मतगणना स्थल पर आने वाले लोगों की सुविधा के लिए चल और अचल शौचालयों की व्यवस्था भी की गई है। पूरे परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। जिला प्रशासन का लक्ष्य मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। अब मतगणना के दिन प्रशासन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक परीक्षा होगी। बाइट: आर्तिका शुक्ला जिला निर्वाचन अधिकारी0
0
Report
Advertisement
ब्राजील के पाराना में पिन्हाओ पर विशाल शेल्फ क्लाउड तेजी से बढ़ रहा है
Noida, Uttar Pradesh:A massive shelf cloud rapidly advancing over Pinhão in the Brazilian state of Parana0
0
Report
विदिशा मंडी में अव्यवस्थाएं, किसानों ने चक्का जाम और बोली में गड़बड़ी का आरोप
Vidisha, Madhya Pradesh:मंडी में अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों का चक्काजाम एंकर : विदिशा कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज किसानों ने मंडी के सामने चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। किसानों का आरोप है कि मंडी में व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं, वहीं फसल की बोली लगने के बाद पर्ची बनाते समय दर्ज किए जा रहे भाव में भी गड़बड़ी की जा रही है। देखते ही देखते मौके पर किसानों की बड़ी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश देकर मामला शांत कराया, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ और आवागमन फिर शुरू हो सका। वीओ : विदिशा कृषि उपज मंडी में किसानों की नाराजगी उस समय सामने आई, जब मंडी की व्यवस्थाओं और फसल बिक्री के बाद भाव दर्ज करने की प्रक्रिया को लेकर किसानों ने सवाल उठाए। किसानों का आरोप है कि बोली लगने के बाद पर्ची बनाते समय भाव में गड़बड़ी की जा रही है, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंडी के सामने किसानों ने एकत्रित होकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर किसानों से चर्चा की और उन्हें समझाइश दी। इसके बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त किया और यातायात बहाल हो सका। बाइट: किसान बाइट : मनीष कुमार जैन, एसडीएम विदिशा0
0
Report
पटवारियों के आंदोलन के बीच बिलासपुर में मांगों के समाधान की अपील
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।न्यायधानी बिलासपुर में पटवारियों के अनिश्चितकालीन आंदोलन और उनके खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर अब कर्मचारी-अधिकारी संगठन भी लामबंद होने लगे हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों के समर्थन में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनकी मांगों का बातचीत से समाधान निकालने की मांग की है। वहीं प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र के समान लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता एरियर्स सहित देने की मांग भी उठाई है। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने 18 नवंबर को दो सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन ने पटवारियों के खिलाफ की जा रही एसीबी कार्रवाई सहित तमाम दंडात्मक कार्रवाइयों को तत्काल वापस लेने की मांग की है। संगठन का कहना है कि पटवारी राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी अहम भूमिका रहती है। ऐसे में उनकी लंबित मांगों का समाधान बातचीत के जरिए किया जाना चाहिए, न कि कार्रवाई कर आंदोलन को दबाने का प्रयास करना चाहिए। फेडरेशन ने पटवारी संघ की मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए सम्मानजनक समाधान निकालने की अपील की है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते का मुद्दा भी ज्ञापन में उठाया गया है। फेडरेशन की मांग है कि केंद्र सरकार के समान कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और पेंशनरों को महंगाई राहत वास्तविक देय तिथि से एरियर्स सहित प्रदान की जाए। बिलासपुर में जिला संयोजक राजेश कुमार गुप्ता और जिला महासचिव किशोर शर्मा ने ज्ञापन सौंपकर शासन तक कर्मचारियों की मांगें पहुंचाईं। फेडरेशन ने उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी, लेकिन मांगें पूरी नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी है।0
0
Report
Advertisement
विधिक सेवा सप्ताह में मेराथॉन और साइकल रेस सहित कई आयोजन
Vidisha, Madhya Pradesh:न्यायोत्सव के तहत मेराथॉन दौड़ का आयोजन किया गया। लोगों को विधिक सेवा के अंतर्गत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। 14 नवम्बर से कार्यक्रम चल रहे हैं; 19 नवम्बर को साइकल रेस का आयोजन होगा। न्यायाधीश, वकील और खिलाड़ी शामिल थे।0
0
Report
AKVAN चक्रवात के कारण विशाखापत्तनम- किरंदुल- विशाखापत्तनम एक्सप्रेस दो दिन रद्द
Jagdalpur, Chhattisgarh:संभावित चक्रवाती तूफान AKVAN को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। तूफान के संभावित प्रभाव को देखते हुए विशाखापत्तनम- किरंदुल- विशाखापत्तनम एक्सप्रेस को दो दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के मुताबिक ट्रेन नंबर 18515 और 18516 आगामी 19 और 20 नवंबर को दोनों दिशाओं में संचालित नहीं होगी। रेलवे ने यह फैसला एहतियातन लिया गया है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा के साथ रेल परिचालन को भी सुरक्षित रखा जा सके। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की गई है。0
0
Report
नगर निगम सफाईकर्मी ही बन गए चोर, कचरे के पीछे छुपा था बड़ा गैंग
Gaya, Bihar:नगर निगम के सफाईकर्मी निकले शातिर चोर, जिन घरों से उठाते थे कचरा, उन्हीं को बनाते थे निशाना गयाजी में चोरी की घटनाओं का ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने सबको चौंका दिया है। जिन घरों से नगर निगम के सफाईकर्मी रोज कचरा उठाते थे, उन्हीं घरों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। छठ में बंद घरों को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति चोरी करने वाले इस गिरोह में नगर निगम के चार सफाईकर्मी समेत आठ लोग शामिल थे। पुलिस ने दो ज्वेलरी दुकानदारों को भी गिरफ्तार किया है, जो चोरी के गहने खरीदते थे। गया के सीनियर एसपी सुशील कुमार ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि 15 नवंबर 2026 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अतरी के मुखिया और एक अन्य बंद घर में चोरी की घटना हुई थी। छठ व्रत के कारण दोनों घरों के लोग बाहर गए हुए थे। चोरों ने इसका फायदा उठाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वजीरगंज डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया。 जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर सात अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में चार गया नगर निगम के सफाईकर्मी हैं। इनमें दो आरोपित पहले धनबाद नगर निगम में भी काम कर चुके हैं। पुलिस के अनुसार सफाईकर्मी घर-घर कचरा उठाने जाते थे। इसी दौरान उन्हें पता चल जाता था कि कौन सा मकान खाली है और किस घर में लोग मौजूद नहीं हैं। इसके बाद वे बंद घरों को निशाना बनाते थे। गिरोह के सदस्य पहले रेकी करते और फिर मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।एसएसपी के मुताबिक, चोरी की वारदात में छह लोग सक्रिय रूप से शामिल रहते थे, जबकि दो लोग चोरी के गहने खरीदने का काम करते थे। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोप में चंदौती चौराहा स्थित मोहिनी ज्वेलर्स के संचालक सौरभ कुमार वर्मा और आभूषण दुकान चलाने वाले रामनंदन प्रसाद को गिरफ्तार किया है। दोनों पर चोरी के सोने-चांदी के आभूषण खरीदने का आरोप है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक कार, दो मोटरसाइकिल, छह ग्राम गलाया हुआ सोना, कई आभूषण, बड़ी संख्या में चांदी के सिक्के और पांच मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया है। गिरोह के सदस्य दूर के इलाकों में चोरी करने जाने के लिए कार का इस्तेमाल करते थे। इस कार्रवाई से पुलिस ने बंद घरों को निशाना बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। खास बात यह है कि घरों की निगरानी और सफाई के काम से जुड़े लोग ही कथित तौर पर चोरी की वारदात में शामिल पाए गए।0
0
Report
Advertisement
