चार गोवंशों की हत्या से क्षेत्र मे उबाल, बजरंग दल ने किया धरना-प्रदर्शन
कुशीनगर। गोवंश हत्या की घटनाओं को लेकर क्षेत्र में आक्रोश चरम पर है। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नेटुआ बीर बाबा स्थान पर धरना प्रदर्शन कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि क्षेत्र में चार गोवंशों की हत्या के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।
धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दो दिन पूर्व हुई गाय की हत्या के मामले में तत्काल खुलासा करने की मांग की। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कठोर कार्रवाई करने तथा अपराधियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की भी जोरदार मांग उठाई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|