नगर पंचायत भटनी बाजार, जनपद देवरिया की ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत भटनी बाजार, जनपद देवरिया के अध्यक्ष श्री विजय कुमार गुप्त, अधिशासी अधिकारी श्री अमित कुमार सिंह एवं समस्त सभासदगण की ओर से समस्त नगरवासियों, प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर पर जापानीस इन्सेप्लाईटिस/डेंगू आदि मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु नगर पंचायत की ओर से सभी सम्मानित नागरिकों से विनम्र अपील है कि—
1. सदैव घरेलू शौचालय का प्रयोग करें, खुले स्थान पर शौच करना एक सामाजिक अपराध है अतएव खुले स्थल पर शौच न करें एवं नाला, नाली मे मल इत्यादि न बहायें।
2. किसी भी प्रकार के प्लास्टिक व थर्माकोल से बनी वस्तु जैसे गिलास, प्लेट, थाली को सरकार द्वारा पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है इनका प्रयोग स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की दृष्टि से हानिकारक है.
3. नगर पंचायत भटनी बाजार द्वारा नगर में लगाए गये वृक्षों को क्षति न पहुँचायें उनकी रक्षा करें ये आपका कर्तव्य है, पर्यावरण के हित में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।
4. ये नगर आप का है नगर को साफ सुथरा रखने में सहयोग प्रदान करें।
5. नगर पंचायत भटनी बाजार का गृहकर, आदि का समय से भुगतान करें।
6. भवन मानचित्र स्वीकृत कराने के उपरान्त ही भवन निर्माण कार्य करावें।
7. निकाय में लगे हाईमास्ट एवं एल०ई०डी० लाईटों को क्षतिग्रस्त न करें ये निशा काल के प्रहरी है।
8. निकाय के सड़क, नाली तथा भूमि पर अतिक्रमण न करें।
9. नाले, नालियो, तालाब, पोखरों में कूड़ा-कचरा न डाले।
(स्वच्छ भारत - एक कदम स्वच्छता की ओर)
आइए, मिलकर स्वस्थ समाज और विकसित नगर के संकल्प को साकार करें।
जय हिंद!
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|