Back
ज़हर से युवक की मौत में नया मोड़: मां बोली– बेटे की सुनियोजित हत्या, तीन लोगों पर नामजद तहरीर
Kunda, Uttar Pradesh
संदिग्धावस्था में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत में नया मोड़ आया है। मृतक की मां ने बेटे को घर से बुलाकर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बेटे के जेब से पर्ची मिली जिसमें तीन लोगों का नाम लिखा है, मौत के जिम्मेदार उन्हीं को बताया। मृतक की मां ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के बिछलहला गांव निवासी पवन श्रीवास्तव के 22 वर्षीय बेटे सूरज की शुक्रवार को संदिग्धावस्था में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी।उसी मामले में मृतक की मां सुनीता देवी ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। शुक्रवार को वह अपनी दुकान पर थी, करीब दस बजे उसने अपने बेटे सूरज को फोन किया तो उसने कहा मम्मी जो बात करनी हो कर लो इसके बाद हम नहीं मिलेंगे। वह घर पहुंची तो बेटा नहीं मिला, पड़ोसन ने बताया कि एक युवक सूरज को साथ लेकर गया। दूसरी महिला ने बताया कि वह तालाब किनारे पड़ा है, जब वहां पहुंची तो सूरज ने रोते हुए कहा। मम्मी, मोनू भाई और पापा की जान को खतरा है उन्हें बचा लो। हमको धोखे से जहर खिला दिया गया है। उसने पूछा किसने खिलाया हो तो बेटे ने जेब से एक पर्ची निकालकर दी, जिसमें तीन लोगों का नाम लिखा था। बेटे को अस्पताल ले गए तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां सुनीता देवी ने पर्ची के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है कि उसके बेटे की जहर खिलाकर हत्या की गई है। इंस्पेक्टर नरेन्द्र सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है जो सही होगा कार्रवाई की जाए
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowFeb 11, 2026 11:48:060
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 11, 2026 11:47:530
Report
ARAmit Raj
FollowFeb 11, 2026 11:47:110
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 11, 2026 11:46:160
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 11, 2026 11:46:060
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowFeb 11, 2026 11:45:560
Report
RKRampravesh Kumar
FollowFeb 11, 2026 11:45:110
Report
3
Report
100
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 11, 2026 11:39:000
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 11, 2026 11:38:530
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 11, 2026 11:38:360
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 11, 2026 11:36:490
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 11, 2026 11:36:400
Report
0
Report