
UP News: ओवरब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से सनसनी
कौशांबी जिले के राम वन गमन मार्ग पर बन रहे ओवरब्रिज से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अज्ञात व्यक्ति का कई दिन पुराना शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कैमूर जिले के भभुआ-मोहनिया पथ पर बबूरा पुल के पास पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक से एक लाख रुपये निकालकर लौट रही 65 वर्षीय गमका देवी का पर्स छीन लिया। महिला अपने नाती पीयूष तिवारी के साथ बाइक से परसिया गांव लौट रही थी। छीना-झपटी में महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को सदर अस्पताल भभुआ में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है। डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।