कौशांबी लौटे प्रदेश मंत्री केसरवानी का हुआ भव्य स्वागत
Manjhanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री बने नरोत्तम दास केसरवानी का कौशांबी लौटने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। सूचना के अनुसार मनौरी व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर केसरवानी की अगुवाई में फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। साथ ही सुधीर केसरवानी ने अपने बड़े भाई पुरुषोत्तम दास से आशीर्वाद लिया। वहीं बनवारी लाल कंछल को सातवीं बार अध्यक्ष और रमेश अग्रहरि को दूसरी बार महामंत्री चुने जाने की जानकारी भी दी गई। आपको बता दें कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में खुशी का माहौल था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ECI कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ी, बैरिकेडिंग और पुलिस बल तैनात
Noida, Uttar Pradesh:नई दिल्ली: मौजूदा स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग (ECI) के कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। परिसर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और बैरिकेडिंग की गई है।डेढ़ लाख आबादी के लिए अस्पताल में 23 डॉक्टर पद खाली, मरीज परेशान
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी में करीब डेढ़ लाख की आबादी को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले जयचंद मोहिल उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की भारी कमी सामने आई है। अस्पताल में डॉक्टरों के 28 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में महज 5 चिकित्सक ही सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में 23 पद रिक्त होने से अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर दबाव बना हुआ है और मरीजों को उपचार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नगर अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी ने अस्पताल का जायजा लेकर पीएमओ डॉ. विजय कुमार गर्ग से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकों की संख्या और रिक्त पदों की स्थिति की जानकारी ली। चर्चा में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को होने वाली परेशानियों और अस्पताल के कामकाज पर पड़ रहे असर का मुद्दा भी उठा। पीएमओ डॉ. विजय कुमार गर्ग ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों के 28 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 5 चिकित्सक ही कार्यरत हैं। रिक्त पदों को भरने के लिए उच्च अधिकारियों को कई बार पत्र लिखकर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। चिकित्सकों के 23 पद खाली होने से सीमित स्टाफ पर काम का अधिक बोझ है। वहीं, अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भी पर्याप्त चिकित्सा सेवाएं मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब डेढ़ लाख की आबादी की स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए चिकित्सकों की नियुक्ति का मुद्दा अहम बना हुआ है। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रकाश कुमावत ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा विधायक के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने पर्याप्त चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए प्रयास करने की बात कही, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। इस दौरान प्रमोद कुमार कोठारी, राकेश इंदौरा, जतिन दक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।बांसवाड़ा के अमरदीप कॉलोनी में 6 फीट अजगर का सफल रेस्क्यू
Banswara, Rajasthan:एंकर - बांसवाड़ा शहर की अमरदीप कॉलोनी में उस समय लोगों में हलचल मच गई, जब एक करीब 6 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर स्थानीय लोगों में उत्सुकता के साथ डर का माहौल बन गया। इसके बाद कॉलोनीवासियों ने तुरंत वागड़ बने वृंदावन की टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया। सूचना मिलने पर टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और अजगर को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी देर तक चली मशक्कत के बाद टीम ने अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया। इस दौरान मिसीत जैन, यश और गणेश ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ा और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। अजगर के रेस्क्यू के दौरान मौके पर कॉलोनीवासियों की भीड़ जमा हो गई। लोग पूरी कार्रवाई को देखते रहे। टीम की तत्परता और सूझबूझ से अजगर को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के लिए नए विरोध स्थल निर्धारित किए; CBD ग्राउंड शामिल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर को गैर-अधिसूचित करने के बाद तीन नए नामित वैकल्पिक विरोध स्थलों में से एक, सीबीडी ग्राउंड के दृश्यनेशनल हाईवे 52 पर हादसा: एक की मौत, तीन घायल
Sikar, Rajasthan:नेशनल हाईवे 52 पर सड़क हादसा, एक की मौत, तीन घायल एंकर इन्ट्रो- सीकर के लक्ष्मणगढ़ इलाके में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। एनएच-52 पर अलखपुरा गांव के पास रोडवेज बस और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए सीकर रेफर किया गया है। गम्भीर रूप से घायल एक को लक्ष्मणगढ़ के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सवार लोग हरियाणा के श्रद्धालु बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बाइट जीवराज सिंह, जांच अधिकारी थाना लक्ष्मणगढ़छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
