Back
शाहजहांपुर में होली से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढकने पर कौशांबी में बहस तेज
AMALI MUKTA
Feb 24, 2026 12:05:29
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में होली से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढकने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब 60 मस्जिदों को एहतियातन ढका जा रहा है। इस फैसले को लेकर कौशांबी के मुस्लिम समाज में भी चर्चा तेज है। स्थानीय लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।
शाहजहांपुर में प्रशासन द्वारा होली से लगभग 10 दिन पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढकने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर कौशांबी में मुस्लिम समाज के लोगों ने अलग-अलग राय रखी है।
ज़ीशान हैदर रिज़वी ने कहा कि मोहम्मद साहब ने कहा है कि देश से मुहबत आधा ईमान है, अगर हमारी सरकार/ प्रशासन आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठा रहा है तो इसमे कोई हर्ज़ नही है। लेकिन इसी तरह हर त्यौहार में सभी मजहबो का ख़्याल रखा जाए, सभी को कानून और व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए। ये अच्छी बात है, बेहतर है कि मस्जिद को ढक दिया जाए, जिससे किसी तरह का दंगा फ़साद न हो।
सरदार हुसैन रिज़वी ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुखिया योगी जी, इनके पास कोई विज़न है नही, ये इस तरह की हरकतें करते रहते है। इनके पास विकास का मुद्दा नही है। मस्जिद ढक दो, ईदगाहों को बंद कर दो, इसको मुद्दा बना रखा है। क्या इससे पहले भाजपा सरकार नही थी उत्तरप्रदेश में, राजनाथ सिंह थे, कल्याण सिंह थे, ये सब भी भाजपाई थे। इसके समय मे इस तरह की चीज़ें नही पैदा की गई। योगी जी जानबूझकर इस तरह के मुद्दे उछाल रहे है, ताकि प्रदेश में , समाज मे नफ़रत फैलती रहे, और इनका वोट बैंक मजबूत होता रहे। लेकिन योगी जी भूल गए है कि प्रदेश की जनता इनके बहकावे में नही आ रही है, ये कुछ भी कर डाले, ये चिल्लाते रहे कि ज़ीरो टॉलरेंस कर रहे है, लेकिन सच्चाई ये है कि अराजकता फैली हुई है। अपराधियो का बोलबाला है। क्या हुड़दंगियों पर काबू नही पा सकते है की मस्जिदों पर रंग मत डालो, लेकिन ये खुद छूट देकर के हुड़दंग करने को मजबूर कर रहे है। नौजवानों के कैरियर खराब कर रहे है। नौजवानों पर मुकदमा भी लिखेगी। इसके लिए ये सब काम कर रहे है।
शमशाद अली ने कहा कि शांति और सौहार्द सबसे ऊपर है। अगर एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं तो अच्छी बात है, लेकिन साथ ही यह भी जरूरी है कि किसी समुदाय की भावनाएं आहत न हों।
फिलहाल इस मुद्दे पर प्रशासन की ओर से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। होली के मद्देनज़र पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है, ताकि त्योहार आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हो सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRam Mehta
FollowFeb 24, 2026 13:20:300
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowFeb 24, 2026 13:20:190
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 24, 2026 13:20:030
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 24, 2026 13:19:380
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 24, 2026 13:19:240
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 24, 2026 13:19:06Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:लापरवाह सिस्टम के चलते गाजियाबाद में एक बार फिर एक शख्स की जान चली गई... हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल सकेगा की शख्स की मौत चोट लगने से हुई या दम घुटने
0
Report
ASARUN SINGH
FollowFeb 24, 2026 13:18:510
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowFeb 24, 2026 13:18:340
Report
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 24, 2026 13:17:510
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 24, 2026 13:17:300
Report
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 24, 2026 13:17:180
Report
PSPramod Sinha
FollowFeb 24, 2026 13:17:030
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 24, 2026 13:16:170
Report
JPJai Pal
FollowFeb 24, 2026 13:16:02Haldwani, Uttar Pradesh:बाल यौन शोषण के आरोपों में घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने हाईकोर्ट का रुख किया और अग्रिम जमानत याचिका दायर की. यानि अब समाजवादी पार्टी के बाद कांग्रेस भी खुलकर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में आ गई
0
Report