Back
सोनभद्र कोडीन सिरप तस्करी: फरार सरगना के विरुद्ध कुर्की और गिरफ्तारी की चेतावनी
ADArvind Dubey
Feb 24, 2026 13:19:24
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र में कोडीन सिरप तस्करी प्रकरण में पुलिस ने अब शिकंजा कस दिया है। फरार मुख्य सरगना और उसके सहयोगियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर सख्त कार्रवाई की गई है। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने धारा 84 बीएनएसएस के तहत आरोपियों के आवास पर उद्घोषणा चस्पा कर साफ संदेश दे दिया है कि अब बचना आसान नहीं होगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों को 27 फरवरी 2026 तक न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। चेतावनी साफ है—अगर तय तारीख तक हाजिर नहीं हुए तो चल और अचल संपत्ति की कुर्की की कठोर कार्रवाई की जाएगी।
थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 1191/2025 में भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के साथ-साथ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी, 27ए और 29 के तहत मामला दर्ज है। इस प्रकरण में मुख्य अभियुक्त शुभम जायसवाल निवासी वाराणसी समेत उसके सहयोगी निशांत कुमार गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता निवासी भदोही और विजय गुप्ता निवासी वाराणसी लगातार फरार चल रहे हैं। विशेष न्यायाधीश न्यायालय सोनभद्र द्वारा जारी उद्घोषणा आदेश के अनुपालन में पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपियों के घर नोटिस चस्पा किया गया। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि यदि निर्धारित तिथि तक अभियुक्त समर्पण नहीं करते हैं तो न्यायालय से आदेश लेकर उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत इस कार्रवाई को बड़ा और निर्णायक कदम माना जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
AKAtul Kumar
FollowFeb 24, 2026 14:33:440
Report
AKAtul Kumar
FollowFeb 24, 2026 14:33:230
Report
0
Report
PSPrabhanjan Singh
FollowFeb 24, 2026 14:32:480
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 24, 2026 14:32:260
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 24, 2026 14:32:14Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
राहुल गांधी के ट्रेड डील वाले बयान पर भाजपा ने कहा राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे है भारत अमेरिका के बीच जो ट्रेड डील हुई है वो भारत के हित में है सभी सेक्टर के लोगों के इस डील का फायदा मिलेगा, कांग्रेस की सरकार थी तब दबाव में डील हुआ करती थी。
0
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 24, 2026 14:31:580
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 24, 2026 14:31:410
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 24, 2026 14:31:03Unnao, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ की तरह नोएडा में भी एक कार्यक्रम में खूबसूरती के लिए लगाए गए गमलों को लोग उठाकर घर ले गए. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि लोग प्रदर्शनी देखने आए थे या फिर गमलों को लूटने.
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report