Back
खंडवा-ओंकारेश्वर में रक्तदान बढ़ाने के लिए मुफ्त VIP दर्शन योजना शुरू
PSPramod Sinha
Feb 24, 2026 13:17:03
Khandwa, Madhya Pradesh
खंडवा में रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए खंडवा जिला प्रशासन ने अनोखी पहल की है। आज से ओंकारेश्वर में रक्तदान करने वाले श्रद्धालुओं को फ्री में पूरे प्रोटोकॉल के साथ भगवान भोलेनाथ के VIP दर्शन करवाए जाएंगे। आज पहले दिन 10 श्रद्धालुओं ने इस व्यवस्था का लाभ उठाया। खंडवा कलेक्टर ने बताया कि रक्तदान महादान है इससे किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं है। साथ ही ऐसे श्रद्धालुओं को भगवान भोलेनाथ के विशेष दर्शन और आशीर्वाद की सुविधा मंदिर ट्रस्ट की ओर से दी जा रही है।
वी ओ,कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तुरंत इलाज और अस्पताल में ब्लड की कमी को ध्यान रखते हुए आम लोगों को ब्लड डोनेशन के प्रति जागरूक करना अनिवार्य है। इसी क्रम में तीर्थस्थल ओंकारेश्वर में आने वाले श्रद्धालुओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की गई है। आज ही ओंकारेश्वर में करीब दस से अधिक लोगों ने रक्तदान कर चुके है। रक्तदान करने में इच्छुक दर्शनार्थियों को पहले रक्तदान करना होगा, इसके बाद उन्हें प्रोटोकॉल के तहत फ्री दर्शन कराए जाएंगे। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की सराहना की है।
वी ओ, खंडवा जिला अस्पताल में हर दिन लगभग 80 बोतल खून मरीजों को चढ़ाया जाता है। इसमें 50-55 यूनिट ब्लड ही परिवार वालों की और से दिया जाता है , बाकी ब्लड अस्पताल बैंक से उपलब्ध कराया जाता है। यही कारण है कि अस्पताल बैंक में में खून की कमी है। इसलिए ब्लड डोनेशन के प्रति लोगों को लगातार जागरूक करना अनिवार्य है। सप्ताह में 2 दिन मंगलवार और शनिवार के दिन ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में ब्लड कैंप आयोजित किया जाएगा। ब्लड डोनेशन के सर्टिफिकेट के आधार पर फ्री प्रोटोकॉल और आई पी दर्शन मंदिर ट्रस्ट की ओर से कराए जाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 24, 2026 14:31:03Unnao, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ की तरह नोएडा में भी एक कार्यक्रम में खूबसूरती के लिए लगाए गए गमलों को लोग उठाकर घर ले गए. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि लोग प्रदर्शनी देखने आए थे या फिर गमलों को लूटने.
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 24, 2026 14:21:250
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 24, 2026 14:20:250
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 24, 2026 14:20:130
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 24, 2026 14:19:520
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 24, 2026 14:19:390
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowFeb 24, 2026 14:18:540
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 24, 2026 14:18:420
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 24, 2026 14:17:390
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 24, 2026 14:17:240
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 24, 2026 14:16:580
Report
1
Report