Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amroha244221

हसनपुर में मजदूर की पिटाई वीडियो वायरल: कारखाने में बंधक बनाकर मारपीट

VAVINEET AGARWAL
Feb 24, 2026 13:20:03
Amroha, Uttar Pradesh
हसनपुर के अमरोहा अड्डे के पास स्थित सरसों तेल कारखाने में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। मजदूरी के पैसों के मामूली विवाद में एक मजदूर को कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पिटाई का आरोप लगा है। मामला वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित का आरोप है कि मेहनताना मांगने पर उसे बंधक बनाकर गाली-गलौज और मारपीट की गई। लहूलुहान हालत में उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो में मजदूर की बेबसी साफ नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है, वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPrabhanjan Singh
Feb 24, 2026 14:32:48
Masaurhi, Bihar:गोदाम से 13 लाख का कॉपर वायर ले उड़े बदमाश। छानबीन के क्रम में 6 आरोपी गिरफ्तार। पिकअप वैन और 40 कार्टून कॉपर वायर जप्त। मसौढ़ी गौरीचक थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट गोदाम से बदमाश 13 लाख के कॉपर वायर की चोरी कर फरार हो गए। सभी एक पिकअप वैन पर सवार थे। पुलिस ने छानबीन करते हुए 6 आरोपियों को पकड़ लिया। जिनके पास से पिकअप वैन में लदा 40 कार्टून कॉपर वायर को बरामद किया गया है। घटना मंगलवार अहले सुबह की है। पुलिस को सूचना मिली कि उक्त गोदाम में पिकअप वैन से आए आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से छानबीन शुरू की। लोकेशन मिलते ही बेलदारीचक के पास छापेमारी की गई। जहां से चार आरोपियों को पकड़ा गया। उनके निशानदेही पर दो अन्य लोग भी गिरफ्तार हुए। प्रशिक्षु डीएसपी सह गौरीचक थाना के एसएचओ विनय कुमार रंजन ने बताया कि पिकअप वैन के साथ चोरी हुए 40 कार्टून कॉपर वायर को बरामद किया गया है। मामले में 6 लोग गिरफ्तार हुए हैं। जिनके पास से एक लाख 42 हजार मिले है। जो चोरी हुए कॉपर वायर की बिक्री के दौरान अग्रिम राशि थी।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Feb 24, 2026 14:31:58
CHANDI, Harnaut, Bihar:नालंदा, बिहार: अहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में चुलिहारी मोड़ के पास बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने से हुआ। मृतकों की पहचान murari raut के पुत्र पुटुस राउत और डोमन राउत के पुत्र मनिष राउत के रूप में हुई है, जो सफराज नगर कुम्भरा गांव और चुलिहारी गांव के रहने वाले थे। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमै़र्न्ट के लिए भेज दी है। परिवार ने बताया कि पुटुस राउत अपने परिवार के यहाँ चुलिहारी गांव आया था और ममेरे भाई मनिष राउत के साथ बाइक से जा रहा था। दुर्घटना के वक्त चुलिहारी मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराकर दोनों की मौत हो गई।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Feb 24, 2026 14:31:41
Hajipur, Bihar:वैशाली से बड़ी खबर है, जहां पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।विक्रम सिहाग के निर्देश पर हाजीपुर में 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी महेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई हाजीपुर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की।जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित अपराधी महेंद्र राय अपने घर में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर को चारों ओर से घेर लिया और छापेमारी शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस ने महेंद्र राय को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया।बताया जा रहा है कि महेंद्र राय कई महीनों से फरार चल रहा था और वैशाली पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उसके खिलाफ मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। लगातार फरारी के कारण पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर गठित टीम ने सुनियोजित तरीके से छापेमारी कर आरोपी को दबोचा। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।वैशाली पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 14:28:58
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top