Back
केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी दौरे में SIR के नाम पर विपक्ष पर हमला
AMALI MUKTA
Dec 05, 2025 11:37:48
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी पहुंचे और SIR को लेकर विपक्ष पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष SIR से बौखलाया हुआ है, क्योंकि इस मुहिम से उनका राजनीतिक भविष्य खतरे में नजर आ रहा है। केशव मौर्य ने साफ कहा कि SIR से न बूथ लूट पाएंगे, न फर्जी मतदाता बच पाएंगे, और न ही मतदाता सूची में गड़बड़ी हो सकेगी। उन्होंने विपक्ष के दुष्प्रचार पर भी सख्त बयान दिया।
कौशांबी दौरे पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत ने भी SIR अभियान पर अपनी मुहर लगा दी है। इसके बाद भी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार दुष्प्रचार kar रहे हैं कि SIR के आधार पर भाजपा आरक्षण खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि ऐसा फर्जी प्रचार करने वालों को जनता उचित सज़ा दे रही है। भाजपा आरक्षण की समर्थक है और संविधान की पुजारी है।
बीएलओ की मौत के मामले में भी अखिलेश यादव द्वारा किए जा रहे आरोपों पर केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद कई बीएलओ से बात की है, सभी ने बताया कि उन्हें किसी तरह का तनाव नहीं है। जो थोड़ी बहुत समस्या थी, वह भी 4 से 11 दिसंबर समय बढ़ाने से दूर हो गयी हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष एक तरफ SIR का विरोध कर रहा है, लेकिन खुद भी हिस्सा ले रहा है। यह एक पवित्र यज्ञ है, जो हर 20 साल में होता है और इस बार भी उसी प्रक्रिया के तहत चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को इसलिए दिक्कत है क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता भी इस प्रक्रिया में सक्रिय हैं और उनकी "फर्जीगिरी" नहीं चलने दी जाएगी।
PD A समर्थकों के नाम काटे जाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि ये मुद्दा लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव बिहार पहुंचे थे, लेकिन वहां की जनता ने SIR का स्वागत किया और NDA को ऐतिहासिक जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष को अब भी समझ नहीं आया है, तो बंगाल में समझ आ जाएगा。
प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सोशल मीडिया में चल रहे संदेशों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया से प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनता है।
कौशांबी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयानों ने SIR को लेकर चल रही राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVijay1 Kumar
FollowDec 05, 2025 12:17:340
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 05, 2025 12:17:070
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowDec 05, 2025 12:16:560
Report
MVManish Vani
FollowDec 05, 2025 12:16:460
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowDec 05, 2025 12:16:300
Report
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowDec 05, 2025 12:15:400
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowDec 05, 2025 12:15:220
Report
0
Report
PSPrince Suraj
FollowDec 05, 2025 12:09:520
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowDec 05, 2025 12:09:290
Report
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowDec 05, 2025 12:09:100
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 05, 2025 12:08:470
Report
VSVishnu Sharma
FollowDec 05, 2025 12:08:250
Report