Back
भाजपा दो साल पूरे: प्रचार रथों से जनता तक पहुंचाएगी सरकार की कल्याण योजनाएं
VSVishnu Sharma
Dec 05, 2025 12:08:25
Jaipur, Rajasthan
राज्य की भजनलाल सरकार को दो साल पूरे हो रहे हैं। दो साल में सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए बीजेपी संगठन ने कमर कस ली है। प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार रथ घूमेंगे। इन रथों के साथ बीजेपी कार्यकर्ता होंगे जो सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएंगे.
राज्य में दिसम्बर 2023 में बीजेपी सरकार बनी थी। मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा ने 15 दिसम्बर को शपथ ली थी। सरकार बनने के बाद कई जनकल्याणकारी कदम उठाए गए। कई नीतिगत फैसले लिए गए वहीं कई योजनाएं शुरू की गई। सरकार को 15 दिसम्बर को दो साल पूरे हो रहे हैं तो इन जनकल्याणकारी योजनाओं को नीचे धरातल पर लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश बीजेपी संगठन ने तैयारी की है। प्रदेश बीजेपी के महामंत्री भूपेंद्र सैनी का कहना है कि सरकार के दो साल पूरे होने पर सरकार के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सरकार के दो साल के उत्सव पर जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। पार्टी और कार्यकर्ताओं की ओर से जिले से लेकर विधानसभा स्तर पर कई कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे。
महामंत्री भूपेंद्र सैनी का कहना है कि इसके लिए संगठनात्मक स्तर पर आगामी तीन दिन तक बैठकों के साथ कार्यशाला तथा प्रदेश की वृहद बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें 6 दिसम्बर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बाकी बचे संभागों के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद करेंगे। इसमें सुबह दस बजे कोटा संभाग, दोपहर एक बजे जोधपुर तथा दोपहर तीन बजे जयपुर संभाग की संगठनात्मक बैठक लेंगे। इन बैठकों में सभी मंडलों के अध्यक्ष, संभाग में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही संभाग और जिले के पदाधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी बैठकों में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री इनसे सीधे रूबरू हाेकर संगठन की मजबूती के साथ ही सरकार के कार्याें को जनता तक पहुंचाने की बात करेंगे। इससे पहले अजमेर, बीकानेर, भरतपुर तथा उदयपुर संभाग की संगठनात्मक बैठकें ले चुके हैं।
इसी तरह 7 दिसम्बर रविवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर सोशल मीडिया पर वर्कशॉप होगी। इसमें पार्टी से जुड़े सोशल मीडिया एनफ्ल्युऐंसर तथा पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। महामंत्री सैनी ने कहा कि इसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी प्रवक्ता और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस सोशल मीडिया वर्कशॉप में एक हजार लोग रहेंगे। सरकार की उपलब्धियां सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचे इसके लिए विचार साझा किए जाएंगे। कैसे पार्टी के विचार मंच के साथ ही अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए योजनाएं जनता तक पहुंचे।
बाइट - भूपेंद्र सैनी, प्रदेश महामंत्री बीजेपी
इसी तरह 8 दिसम्बर को पार्टी प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक होगी। प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने कहा कि प्रदेश पदाधिकारी, विधायक और जिला अध्यक्ष, सांसद प्रदेश सहित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मार्गदर्शन मिलेगा तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का दिशा निर्देश कार्यकर्ताओं को मिलेगा। सैनी ने बताया कि सरकार के दो साल पूरे होने पर जिलों में, विधानसभाओं में कई कार्यक्रम होंगे। सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में रथ रवाना किए जाएंगे। इन रथों पर बीजेपी प्रदेश कार्यकर्ता साथ रहेंगे। इसके लिए स्थानीय विधायकों तथा विधायक प्रत्याशियों से पूछकर रूट तैयार किया जा रहा है। क्षेत्र में गांव ढाणी और वार्डों में जाकर रथों से जानकारी दी जाएगी।
कुल मिलाकर राज्य की भजनलाल सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें जनभागीदारी बढ़ाने के लिए प्रचार रथों के साथ ही अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SLSanjay Lohani
FollowDec 05, 2025 12:47:280
Report
PSPradeep Sharma
FollowDec 05, 2025 12:47:200
Report
ANAnil Nagar1
FollowDec 05, 2025 12:46:550
Report
ANAnil Nagar1
FollowDec 05, 2025 12:46:400
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 05, 2025 12:46:310
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowDec 05, 2025 12:45:580
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 05, 2025 12:45:200
Report
SSandeep
FollowDec 05, 2025 12:42:020
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 05, 2025 12:39:5218
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowDec 05, 2025 12:39:35100
Report
SKSandeep Kumar
FollowDec 05, 2025 12:39:19111
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 05, 2025 12:39:0370
Report
AMATUL MISHRA
FollowDec 05, 2025 12:38:3985
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowDec 05, 2025 12:38:2575
Report
NPNavratan Prajapat
FollowDec 05, 2025 12:37:5822
Report