कौशांबी में सभासदों ने किया ईओ का घेराव
Manjhanpur, Uttar Pradesh:कौशांबी मंझनपुर नगर पालिका में दर्जनों सभासद लामबंद होकर कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। आरोप है कि नवागत EO प्रतिभा सिंह के ज्वाइन के बाद से मोहल्लों में विकासकार्य ठप है। जिसके चलते नाला, सड़क सहित कोई विकासकार्य नहीं हुआ। कई मोहल्लों में जल जमाव की समस्या व पेयजल की समस्या बनी हुई है। इससे परेशान लोगों ने EO का घेराव कर नारेबाजी की। वहीं शिकायत में अफसरों से कार्रवाई की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज ने सभासदों को जल्द विकास शुरु कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
