कौशांबी में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, 5 झुलसे
Kaushambi, Uttar Pradesh:मंझनपुर थाना क्षेत्र थांबा गाँव के रहने वाले राममिलन के घर में खाना बनाते समय सिलेंडर लीकेज होने के चलते आग लग गई। आग लगने से 2 महिलाएं समेत 5 लोग झुलस गए। आग ने गांव के तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। विकराल होती आग की सूचना पर मंझनपुर थाना और दमकल की टीमों ने काफी देर की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए आग से झुलसे सभी लोगो को मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उनको बर्न वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर सपाइयों पर पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा,15 नाम दर्ज और 40अज्ञात
Odera, Uttar Pradesh:हमीरपुर:- राठ में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर सपाइयों पर पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा, उपनिरीक्षक सत्यम सिंह की तहरीर पर 14 नामजद सहित 30-40 लोगो पर दर्ज किया गया मुकदमा, बिना अनुमति जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने और पेट्रोल डालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का आरोप, काजीपुरा से जुलूस निकालकर चोपड़ा गेट के आगे मुख्य सड़क पर किया गया पुतला दहन, पुतला बुझाने के दौरान प्रभारी निरीक्षक व दरोगा पवन चौधरी का हाथ झुलसने का पुलिस ने किया दावा, सपाइयो नें बीते दिन वोट चोरी के आरोप मे प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त का फूका था पुतला, मानसिंह यादव, मेहराज राईन, दीपक यादव, मीरा यादव समेत 14 नामजद और 30 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज...!!
