Back
कासगंज में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या, शव खेत में दफना दिया
GZGAURAV ZEE
Feb 19, 2026 11:53:55
Kasganj, Uttar Pradesh
कासगंज यूपी के कासगंज में महिला अपने पुराने मित्र से फोन पर बात कर रही थी और पति ने बात करते हुए देख लिया फिर बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और हत्या कर शव को खेत में दफना दिया आज पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
दरअसल मामला जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र का है 14 दिसंबर 2024 को प्रियंका की शादी रविंद्र कुमार ग्राम गंगपुर के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी शादी के बाद ससुरारीजन अत्यधिक दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे दिनांक 14.04.2025 को प्रार्थिया की पुत्री के जेठ राजेश ने फोन करके प्रार्थिया के पुत्र बीटू को बताया कि प्रियंका व रवेन्द्र काम करने के सिलसिले में कहीं बाहर जा रहे हैं, काफी दिन बीत जाने के बाद जब उसकी पुत्री से उसकी फोन पर कोई बातचीत नहीं हुयी तब प्रार्थिया के पति एवं पुत्र प्रार्थिया की पुत्री खैर खबर लेने उसकी ससुराल गये तो राजेश मिला, जब उससे बात हुई तो कोई भी संतोष जनक जवाब नहीं दिया और टालमटोल कर दिया। फिर प्रार्थिया ने लगातार अपनी पुत्री की अन्य रिश्तेदारी में पता लगाया तो उसका आज तक कोई पता नहीं चला। प्रार्थिया को ऐसा प्रतीत होता है कि प्रार्थिया की पुत्री के ससुरालीजन ने एक षडयन्त्र के तहत प्रार्थिया की पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना घटित कर दी है और मेरी पुत्री को गायब कर दिया है। इस सूचना पर थाना सिकंदरपुर वैश्य पर मुअसं- 26/26 धारा 61(2), 85, 140(3), 351(3) बीएनएस व 3/4 द0प्र0 अधि0 पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सिकन्दरपुर वैश्य पुलिस द्वारा दिनांक 18.02.2026 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रवेन्द्र कुमार पुत्र छोटे लाल निवासी गंगपुर थाना सि0पुर वैश्य जनपद कासगंज को गंगपुर से सनौड़ी जाने वाले रास्ते से समय करीब 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त से की गई पूछताछ एवं उसकी निशानदेही पर उसकी पत्नी प्रियंका का खेत में दबा शव एवं अपने घर में बने कमरे के टांड पर से एक आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद हुई है।
आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि
पूछताछ एवं विवेचना से यह तथ्य प्रकाश में आए कि करीब एक वर्ष पूर्व आरोपी तथा उसकी पत्नी प्रियंका का उसके किसी पुराने मित्र से फोन पर बात करने को लेकर दोनों में रात को झगड़ा हुआ था। दोनों अपने गांव के घर पर कमरे में थे, जव वाद विवाद बढ़ा तो आरोपी ने अपनी पत्नी प्रियंका के साथ मारपीट की और उसी दौरान कमरें में रखी कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर दिए जब प्रियंका की मौके पर ही मृत्यु हो गई तो रवेन्द्र ने अपने भाई राजेश को बेड पर पड़ी चादर में उसके शव को लपेट कर एक प्लास्टिक की बोरी में भर लिया। रात में ही बुग्गी में रखकर एक खेत जो उमेश पुत्र सोरन सिंह निवासी ग्राम गढ़ी वढौला थाना सिकन्दरपुर वैश्य जनपद कासगंज का था में अपने पिता छोटे लाल की मदद से गड्डा खोद कर उसमें दफना दिया। उसके अगले दिन रवेन्द्र घर से गायब हो गया, और उसके भाई राजेश ने रवेन्द्र की ससुरालियों को फोन से बता दिया कि दोनों घर से चले गये हैं। रवेन्द्र उपरोक्त द्वारा बताए गए स्थान की खुदाई कराने पर प्रियंका का सड़ी गली अवस्था में शव बरामद हुआ है अभियुक्त की निशानदेही पर ही उसके घर में बने कमरे के टांड पर से एक आलाकत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
रवेन्द्र कुमार पुत्र छोटे लाल निवासी गंगपुर थाना सिकदंरपुर वैश्य जनपद कासगंज
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 13:22:130
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowFeb 19, 2026 13:21:410
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 19, 2026 13:21:120
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 19, 2026 13:20:450
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 19, 2026 13:20:320
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 19, 2026 13:20:160
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 13:19:470
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 19, 2026 13:19:400
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 19, 2026 13:19:290
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 19, 2026 13:19:110
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 19, 2026 13:18:590
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 19, 2026 13:18:390
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowFeb 19, 2026 13:18:310
Report