Back
गोरखपुर में मोतियाबिंद कैंप से भारी संक्रमण, 9 मरीजों की आँखें निकलीं
NTNagendra Tripathi
Feb 19, 2026 13:19:29
Gorakhpur, Uttar Pradesh
स्लग: गोरखपुर में मोतियाबिंद कैंप बना त्रासदी, 30 में से 18 मरीज संक्रमित, 9 की निकाली गई आँख।
एंकर:
यूपी के गोरखपुर से स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली खबर सामने आई है।
गोरखपुर के दक्षिणी ग्रामीण इलाके सिकरीगंज स्थित न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में 1 फरवरी को लगे मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप में 30 मरीजों का ऑपरेशन किया गया था।
लेकिन ऑपरेशन के 24 घंटे के भीतर ही कई मरीजों की आंखों में गंभीर संक्रमण फैल गया।
हालत इतनी बिगड़ी कि 9 मरीजों की आंख निकालनी पड़ी, जबकि कई अन्य मरीजों की रोशनी प्रभावित हो गई है।
जिलाधिकारी ने अस्पताल सील कर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं।
वीओ-1:
घटना की शुरुआत 1 फरवरी को सिकरीगंज के न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में कैंप लगाकर आसपास के गांवों से आए 30 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया।
ऑपरेशन के 3-4 घंटे बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया।
लेकिन अगले ही दिन मरीजों को आंख में तेज दर्द, सूजन, मवाद और खून आने की शिकायत होने लगी।
18 मरीज दोबारा अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी हालत गंभीर पाई गई है।
मामला बिगड़ने पर मरीजों को गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ और एम्स दिल्ली रेफर किया गया।
वीओ-2: 9 मरीजों की आंख निकाली गई
इलाज के दौरान सामने आया कि 18 मरीजों में गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण हुआ है।
बताया जा रहा है कि इनमें से 9 मरीजों की आंख की रोशनी चली गई, जबकि 9 मरीजों की आंख संक्रमण रोकने के लिए निकालनी पड़ी।
परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दूसरे दिन ही आंखों में मवाद आने लगा था, लेकिन समय रहते उचित इलाज नहीं मिला。
बाइट: मरीजों के परिजन
संजय सिंह, नागेंद्र सिंह, रमेश, पुष्पा, दीपू कुमार, विकास कुमार।
बाइट: दीपक मीणा, जिलाधिकारी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने 3 फरवरी को मजिस्ट्रियल जांच के orders दिए। जांच कमेटी में अपर जिलाधिकारी (नगर) के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों को शामिल किया गया है।
प्राथमिक जांच में गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण की बात सामने आई है। अस्पताल के नेत्र विभाग को सील कर दिया गया है और ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
बाइट: डॉ. राजेश झा, सीएमओ गोरखपुर।
गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने बताया कि 4 फरवरी को संक्रमण की जानकारी मिली।
इसके बाद जिला स्तरीय कमेटी गठित कर जांच शुरू की गई।बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा सैंपल जांच की गई है। प्रथम दृष्टया मामला संक्रमण का प्रतीत हो रहा है। एहतियातन पूरे अस्पताल को सील कर दिया गया है और अन्य ग्रामीण अस्पतालों को भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
फिलहाल 30 मरीजों के ऑपरेशन से शुरू हुआ यह मामला अब बड़ी चिकित्सीय लापरवाही की जांच का विषय बन चुका है। मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट एक-दो दिन में आने की उम्मीद है। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 19, 2026 14:48:500
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 19, 2026 14:48:380
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 19, 2026 14:48:140
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 19, 2026 14:47:520
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 14:47:29Noida, Uttar Pradesh:ATS और नोएडा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 31 साल से फरार आतंकी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया।
बताया गया है कि सुखविंदर सिंह खालिस्तान कमांडो फोर्स का आतंकी है (प्रतिबंधित संगठन).
0
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 19, 2026 14:47:180
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 19, 2026 14:47:060
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 19, 2026 14:46:540
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 19, 2026 14:46:290
Report
PDPAWAN DURGAM
FollowFeb 19, 2026 14:46:150
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 19, 2026 14:45:590
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 19, 2026 14:45:460
Report
APAVINASH PATEL
FollowFeb 19, 2026 14:45:170
Report
0
Report