Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bareilly243001

बरेली बवाल में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, बहेड़ी पुलिस ने दो दबोचे,5 पिस्टल व कारतूस बरामद

Feb 19, 2026 13:30:02
Bareilly, Uttar Pradesh
बरेली में हुए बवाल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बहेड़ी पुलिस ने दंगा करने वाले तत्वों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो अन्य साथी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 अवैध पिस्टल, 32 बोर के जिंदा कारतूस तथा .315 बोर के कारतूस बरामद किए हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों मौलाना तौकीर रजा के आवाहन पर हुए बवाल के दौरान पुलिस पर फायरिंग और पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई थीं। जांच में एसिड हमले की बात भी सामने आई थी। इस मामले में मौलाना तौकीर समेत 100 से अधिक लोग वर्तमान में जेल में बंद हैं। पुलिस के मुताबिक, थाना बहेड़ी क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में सवार दो व्यक्तियों के पास से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अवैध हथियारों की सप्लाई का कार्य करते हैं और बरामद हथियारों को विभिन्न स्थानों पर बेचने की योजना बना रहे थे।गिरफ्तार अभियुक्तों में तस्लीम और सोमू खान शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि मौलाना तौकीर रजा के करीबी फरहात का भाई इशरत अली और उसका साथी गफ्फार भी इस नेटवर्क से जुड़े हुए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।प्रारंभिक जांच में यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी पूर्व में भी अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। बरामद हथियारों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRANJAN KUMAR
Feb 19, 2026 15:04:05
Katihar, Bihar:दिनदहाड़े लाखों की चोरी से मनिहारी में लोग दहशत में. कपड़ा व्यवसायी अनुज मित्तल के घर अज्ञात चोरों ने सुबह लगभग 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच धावा बोलकर लॉकर में रखे करीब 7 से 8 भर सोना, लगभग 1 लाख रुपये नकद, 20 चांदी के सिक्के सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घऱ के अंदर समान बिखरा मिला. संदिग्धों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही. घटना के सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचे और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. लोगों ने नियमित गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है. कटिहार जिला के मनिहारी नगर पंचायत के वार्ड 13 में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. पुलिस प्रथम दृष्टया जांच कर रही है और नुकसान की वास्तविक राशि का सत्यापन किया जा रहा है.
0
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Feb 19, 2026 15:03:36
Raipur, Chhattisgarh:बालोद. जिला मुख्यालय से लगे पर्यटन स्थल तांदुला ईको टूरिज्म रिसॉर्ट आदमाबाद के पास आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां एक व्यक्ति का खून से सना हुआ शव देर शाम बरामद किया गया चेहरे को जंगली जानवरों द्वारा क्षति पहुंचाई गई है, सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , फोरेंसिक एक्सपर्ट सहित बालोद थाने की टीम पहुंची, शव मिलने की सूचना के थोड़े ही देर बाद शव की शिनाख्त कर ली है, कपड़ा और शरीर देखकर बड़े भाई ने सुनील मिश्रा के रूप में शिनाख्त की जिसके बाद अब पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक के शव के पास कीटनाशक और शराब की बोतल बरामद हुई है मृतक तलाकशुदा था और अपनी बीमारी से परेशान था वीओ - मौके पर पहुंची फोरेंसिक एक्सपर्ट ने कीटनाशक पीने की आशंका व्यक्त की है वहीं मृतक सुनील मिश्रा के बड़े भाई सुशील मिश्रा ने बताया कि मृतक मंगलवार से घर से लापता था वहीं उसका मोबाइल भी बंद था जिसके बाद आज अचानक पुलिस के माध्यम से यह सूचना मिली है जिससे हम काफी परेशान हैं उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपनी बीमारी को लेकर परेशान था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने की तैयारी शुरू कर दी है अगले दिन फॉरेंसिक जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Feb 19, 2026 15:03:19
Raigarh, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कोसा व्यापारी मनोज देवांगन के द्वारा काली माता का रथ यात्रा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। करीब 1.50 करोड़ रुपये की देनदारी को लेकर निकाली गई इस यात्रा में मां काली की प्रतिमा के साथ उन लोगों की तस्वीरें प्रदर्शित की गईं, जिन्हें व्यापारी ने बकायेदार बताया। दिन में शहर और आसपास के इलाकों में भ्रमण करती इस रथ यात्रा ने न केवल आम नागरिकों बल्कि व्यापारिक समुदाय का भी ध्यान खींचा। मामले ने नया मोड़ तब लिया जब रायगढ़, सारंगढ़ और जांजगीर-चांपा सहित विभिन्न क्षेत्रों के कई व्यापारी रायगढ़ पहुंचे और रायगढ़ एसपी शशि मोहन से मुलाकात कर पूरे मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं और भुगतान किस्तों में किया जा रहा था। कुछ व्यापारियों ने आपसी सहमति व एग्रीमेंट का भी दावा किया है। उनका आरोप है कि सार्वजनिक रूप से तस्वीरें दिखाने से सामाजिक छवि और कारोबार दोनों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पीड़ित व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराते हुए इसे “सार्वजनिक बदनामी” जैसा कृत्य बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, मनोज देवांगन का कहना है कि लंबे समय से रकम अटकी होने के कारण वे आर्थिक संकट में हैं और यह कदम मजबूरी में उठाया गया। अब निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं कि दोनों पक्षों के दावों की जांच किस दिशा में जाती है- क्या समझौते की राह निकलेगी या कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Feb 19, 2026 15:02:55
Katni, Madhya Pradesh:कटनी - फर्जी बैंक अकाउंट से लाखों का ट्रांजेक्शन, 7 पासबुक और एटीएम समेत 3 गिरफ्तार; अंजली के गिरफ्तार होते ही बेनकाब होगा मास्टरमाइंड। कटनी जिले में फर्जी बैंक खातों के जरिए लाखों रुपये के अवैध लेन-देन करने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने महिला समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से 7 पासबुक, 7 एटीएम कार्ड और खातों से लिंक सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब रबर फैक्ट्री रोड निवासी अभिषेक तोमर ने शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसके परिचित योगेश सिंह ठाकुर ने बिजनेस के नाम पर खाता खुलवाकर हर माह 10 से 15 हजार रुपये देने का लालच दिया। खाता खुलते ही आरोपी ने पासबुक, एटीएम और मोबाइल सिम अपने कब्जे में ले ली। कुछ ही दिनों में खाते में लाखों रुपये का संदिग्ध ट्रांजेक्शन होने लगा। लिखित शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी योगेश सिंह ठाकुर पर BNS की धारा 318(4), 319(2) मामला दर्जकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया है। पुलिस पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह लोगों को लालच देकर ‘म्यूल अकाउंट’ खुलवाता था और दस्तावेज अपने साथियों को सौंप देता था। जांच में फरियादी के खाते में तीन दिनों में करीब 6 लाख 35 हजार रुपये का संदिग्ध लेन-देन सामने आया है। पूरे मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपी एक गिरोह की तरह काम करता था जिसके कब्जे से 7 बैंक पासबुक, 7 एटीएम कार्ड समेत सिमकार्ड मिली है। इन बैंक अकाउंट का प्रयोग वो किस गतिविधियों के लिए कर रहा था और रकम कहां से आ रही थी कहां जा रही थी इसकी विस्तृत जांच जारी है। फिलहाल कटनी पुलिस ने पूरे मामले पर हर्ष नागवानी, अग्नीज उर्फ सैम चंदनानी समेत रजनी यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है वहीं इस मामले पर माधवनगर की अंजली नामक महिला का नाम सामने आने के बाद हवाला कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Feb 19, 2026 15:02:31
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर आ रही है जहाँ रामनगर राज के राजा संजय विक्रम शाह को रंगदारी के आरोप में SDPO रागिनी कुमारी के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया है। रामनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। रामनगर राज घराने से जुड़ी एक बड़ी खबर है कि राजा संजय विक्रम शाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रामनगर राज घराने के बड़े राजा संजय शाह पर भूमि की खरीद-बिक्री में रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप है। पीड़ित राजत तुलस्यान ने कोर्ट में परिवाद के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि संजय राजा द्वारा 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। लिहाजा पुलिस ने राजघराने के पुत्र संजय विक्रम शाह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह मामला 4 मार्च 2025 का बताया गया है जिसमें वारंट के बाद मुख्य आरोपी को पकड़ा गया है। संजय विक्रम शाह के अलावा मोक्ष विक्रम शाह उर्फ मयंक, सीमा शाह और पाँच अन्य लोगों पर भी आरोप लगे हैं। यहीं वजह है कि अब पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। इस सम्बन्ध में रामनगर थानाध्यक्ष ने बताया है कि एक और वारंट का मामला माननीय न्यायालय द्वारा प्राप्त हुआ है, जिसके आलोक में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है। बिहार में कानून का राज है लिहाजा सरकार भी जीरो टॉलरेन्स की नीति पर काम कर रही है और ऐसे राज परिवार के सदस्य भी गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा रहे हैं।
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 19, 2026 15:02:16
Madhepura, Bihar:करीब 23 साल पुराने एक हत्याकांड में गुरुवार को अदालत ने आरोपी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। मामला 26 फरवरी 2003 का है। पुरैनी थाना क्षेत्र के झोटियाही बहियार में मंटुन मेहता एक पोखर से पंपसेट के जरिए पानी निकालकर मछली मार रहा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने मंटुन मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी थी。 इस संबंध में मृतक के भाई पवन कुमार मेहता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की थी। जांच के क्रम में सपरदह वार्ड सात निवासी शेख मंटू उर्फ मो. परवेज को नाम आया था। अदालत में इस मामले की लंबी सुनवाई चली। अभियोजन पक्ष की ओर से कुल नौ गवाहों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। हालांकि, दो दशक से अधिक समय बीत जाने और पुख्ता सबूतों की कमी के कारण अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ दोष सिद्ध करने में पूरी तरह विफल रहा। बचाव पक्ष की ओर से बहस करते हुए चीफ एलएडीसीएस सीपी चंदन ने कोर्ट को बताया कि उनके मुवक्किल को इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया था और पुलिस द्वारा पेश किए गए साक्ष्य अपर्याप्त थे। साक्ष्य के अभाव में एडीजे-4 धीरेंद्र राय की अदालत ने आरोपी शेख मंटू को रिहा करने का आदेश दिया। आरोपी शेख मंटू उर्फ मो. परवेज करीब ढाई साल से जेल में बंद था। गुरुवार को न्यायालय ने उसे सभी आरोपों से मुक्त कर दिया।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Feb 19, 2026 15:01:58
Bihar:समस्तीपुर जिले में घटहो थाना क्षेत्र के रात्रि वाहन जांच के दौरान तीन बदमाशों को रोककर तलाशी ली गई। इनके पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पूछताछ में पता चला कि ये लोग किसी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए बाइक पर जा रहे थे। इनके साथ और भी साथी भी जा रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार तीनों की पहचान घटहो थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार, नीरज कुमार और कुंदन कुमार के रूप में हुई। घटना के संबंध में एसडीपीओ विवेक शर्मा ने बताना है कि कल देर शाम वाहन जांच के क्रम में दो बाइक पुलिस को देखकर भागने लगीं; पीछा करने पर तलाशी के दौरान लोडेड देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ; साथ ही दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल भी बरामद हुए।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Feb 19, 2026 15:01:43
CHANDI, Harnaut, Bihar:केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि भारत में अल्पसंख्यक समुदाय पूरी तरह सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि देश के मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी समुदायों को सरकार उनके समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है. राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेरिका जैसे देश की कुल जनसंख्या से भी अधिक संख्या भारत के अल्पसंख्यक समुदाय की है. अल्पसंख्यक समुदाय का विकास बाधित रहेगा तो विकसित भारत का लक्ष्य अधूरा रह जाएगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास” का उल्लेख करते हुए कहा कि यही सरकार की कार्यशैली का मूल आधार है. इस मंत्र के माध्यम से सरकार सभी समुदायों को साथ लेकर आगे बढ़ने की दिशा में कार्य कर रही है. चिंतन शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए श्री रिजिजू ने कहा कि केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना और जमीनी स्तर पर लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना इस बैठक का प्रमुख लक्ष्य रहा है. इस अवसर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री जॉर्ज कुरियन, बिहार सरकार के मंत्री जमा खान सहित कई राज्यों के अल्पसंख्यक मंत्री व अधिकारी मौजूद थे.
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 15:01:25
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस की वाटर वर्क्स कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक चार पहिया वाहन का इस्तेमाल कर सूअरों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह वारदात गुरुवार सुबह हुई। चोरों ने सूअरों को पकड़कर अपनी कार में डाला और मौके से फरार हो गए। चोरी के दौरान इलाके के कुत्ते लगातार भौंकते रहे, लेकिन चोरों ने इसकी परवाह नहीं की और अपना काम जारी रखा। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पशु स्वामी राहुल कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपने पशुओं को दाना-पानी खिलाने के लिए निर्धारित स्थान पर गए थे। गुरुवार सुबह जब वे वहां पहुंचे, तो उन्हें अपने पशु नहीं मिले। आसपास तलाश करने पर भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद राहुल कुमार ने अपने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में सुबह 4:52 बजे कुछ अज्ञात लोग एक चार पहिया कार से आते और सूअरों को उठाकर ले जाते हुए कैद हुए। इस घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है।
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Feb 19, 2026 15:01:24
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां आम जनता की समस्याओं के समाधान करने के लिए सरकार प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम चला रही है सात निश्चय 3 के तहत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसी कड़ी में आज नौतन प्रखंड में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम संपन्न हुआ बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुरुआत की नौतन प्रखंड के हरदिया कोठी में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ पर आम जनता का 792 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया हरदिया कोठी में कई विभाग के स्टाल लगे थे दिव्यांग के लिए अलग स्टाल लगे थे तो वही फार्मर आईडी राजस्व विभाग स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड कृषि पंचायती राज जीविका आईसीडीएस तमाम विभाग के स्टाल लगे थे जहां पर 792 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया जिससे ग्रामीणों को त्वरित राहत मिला कार्यक्रम के दौरान बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने सभी विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया आम लोगों से बेतिया डीएम खुद बात कर उनके समस्याओं का समाधान करते दिखे दिव्यांग जनों को ट्री साइकिल दिया गया वही चार लाभ को को व्हीलचेयर भी दिया गया बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने बताया कि प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को आम जनता तक सीधे पहुंचना है उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना है और सात निश्चय 3 के तहत नए संकल्प और नया निश्चय निर्धारित किया गया है जिसका लक्ष्य आमजन के जीवन को सरल बनाना है आम जनता की जीवन को सम्मान पूर्वक सुविधा उपलब्ध कराना है
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 19, 2026 14:48:50
Chittorgarh, Rajasthan:बेगूं उपखंड में आज जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने उपखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण और आमजन को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की। इसके बाद सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर पिछले दो वर्षों में की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। साथ ही मोतीपुरा में रात्रि चौपाल आयोजित कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनने की बात कही। इस दौरान उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Feb 19, 2026 14:48:38
Obra, Uttar Pradesh:सपा नेताओं ने महंगाई के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। सपा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के झूठे वादों की प्रदर्शनी लगाई गई। सपा नेताओं ने आज सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया, सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के झूठे वादों की प्रदर्शनी लगाई गई और भारत के नाम को बदनाम किया गया, वही सपा कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज के मेन बाजार से निकलने वाले बाईपास को लेकर कहा कि व्यापारी सहमा हुआ है लेकिन सदन में सदर विधायक ने आवाज तक नहीं उठाया। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्ण जयंती चौक पर महंगाई बेरोज़गारी ट्रामा सेंटर बंद बर्न यूनिट बंद आदि समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया नेतृत्व करते हुए समाजवादी पार्टी जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के वादे विकास कार्य सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गया है आज सोनभद्र में ट्रामा सेंटर बंद है जिससे गरीब आदमी बनारस अस्पतालों का सहारा ले रहा है। किसान नौजवान व्यापार सभी लोग परेशान हैं, राबर्ट्सगंज के मेन बाजार से निकलने वाले बाईपास को लेकर व्यापारी सहमा हुआ है। लेकिन सदन में सदर विधायक ने आवाज तक नहीं उठाने का काम किया, भाजपा सरकार केवल जनता का शोषण कर रही है, भाजपा सरकार में दवा महंगा है, पेट्रोल डीजल में आग लगा है, सिलेंडर महंगा है, गिट्टी बालू महंगा है, हर घर जल नल योजना में भ्रष्टाचार, है किसी के घर शुद्ध पानी नहीं पहुंच रहा है, सोनभद्र की सड़के जर्जर अवस्था में है, जबकि यहां के भाजपा विधायक केवल सो रहे हैं।
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Feb 19, 2026 14:48:14
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Feb 19, 2026 14:47:52
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा का कहना है कि हरियाणा में नेतृत्व कार्यकर्ताओं और राहुल एवं खड़गे का है, बाक़ी सब सिपाही हैं। सब कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। वहीं उन्होंने पंजाब और उत्तर प्रदेश election को लेकर कहा कि पंजाब में कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी जोड़ तोड़ की राजनीति करती है। कुमारी शैलजा पूर्व केंद्रीय मंत्री उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की हरियाणा में हालात बद से बदतर हैं, अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। लोग पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, पेपर लीक, शिक्षा प्रणाली, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर परेशान है। यहां उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। पहले लोगों की पेंशन काट दी गई और फिर से बहाल की गई सरकार को यू टर्न लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के सभी जिलों में प्रधान बन चुके हैं। जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। बीजेपी सरकार के केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हरियाणा में आने वाले बजट को लेकर कुमारी शैलजा ने कहा कि लोग ना उम्मीद हो चुके हैं। केंद्र के बजट में भी हरियाणा को कुछ नहीं मिला। यमुनानगर से चंडीगढ़ वाया नारायणगढ़ रेल लाइन का मुद्दा वह वर्षों से उठती रही गंभीर प्रयास किया, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। कुमारी शैलजा पूर्व केंद्रीय मंत्री बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि वह यात्रा निकाल रहे हैं अच्छी बात है। चौधरी वीरेंद्र सिंह लंबे समय से कांग्रेस में रहे, अध्यक्ष रहे। बृजेंद्र सिंह कांग्रेसी हैं वह सद्भाव यात्रा निकाल रहे हैं अच्छा प्रयास है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top