Back
भांजे-भांجی के प्रेम खुलने से मामा ने 15 वर्षीय किशोर की गला घोंट कर हत्या की
PPPraveen Pandey
Mar 10, 2026 14:17:54
Kanpur, Uttar Pradesh
कानपुर
म mama ने अपनी भांजी के साथ अपना प्रेम छुपाने के लिए भांजे की कर दी हत्या
घाटमपुर कठेठा गांव में गला घोंट किशोर की हत्या का खुलासा
पुलिस ने हत्यारोपित युवक को किया गिरफ्तार
मृतक किशोर की बहन से एकतरफा प्यार में पागल युवक ने की थी हत्या।
बहन को प्रपोज करते देख मृतक किशोर ने हत्यारोपित की शिकायत की थी।
घर मे शिकायत पर हत्यारोपित को पिता ने फटकार लगाई थी।
हत्यारोपित ने मृतक किशोर को अपने प्यार में बाधा मानकर की थी हत्या।
पुलिस पूछताछ में हत्यारोपित ने पहले गुमराह किया,फिर जुर्म कबूला।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के कठेठा गांव में 15 साल के किशोर प्रतीक उर्फ कृष्णा सिंह की हत्या करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को पूछताछ में आरोपी आशुतोष सिंह ने बताया कि म्रतक कृष्णा की बहन से उसका प्रेम प्रसंग था और इसी बात के खुल जाने के डर ने कृष्णा को मार डाला।
शनिवार को कृष्णा को उठाकर आशुतोष ने खेत में पटक दिया। इसके बाद उसके सीने पर चढ़कर हाथों से गला दबाने लगा। जब वह छटपटाने लगा तो उसकी लोअर का नाड़ा निकालकर उसी से गला कस दिया और उसकी हत्या कर दी।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि कृष्णा के पिता के समझाने के करीब पांच-छह दिन बाद वह फिर से कृष्णा की बहन से मिलने पहुंच गया था। इसी दौरान कृष्णा ने उसे दोबारा देख लिया। हालांकि, इस बार उसने यह बात अपने पिता से नहीं बताई, लेकिन यह बात आरोपी के दिमाग में घर बैठ गई कि कभी भी राज खुल सकता है।
आरोपी आशुतोष ने बताया कि 7 मार्च की सुबह उसकी कृष्णा से कोई खास बातचीत नहीं हुई थी। उसी दिन कृष्णा ने अपने पिता से कहा कि खेत में गाय घुस गई है, उसे निकालने जा रहे हैं। इसके बाद वह उसके पास आया और बोला, मामा खेत चलोगे इस पर वह उसके साथ खेत की ओर चल पड़ा।
आरोपी ने पुलिस को बताया- खेत तक जाते समय उसके मन में हत्या जैसी कोई बात नहीं थी। लेकिन, लौटते समय अचानक उसके मन में यह ख्याल आया कि अगर कृष्णा ने यह बात घर में बता दी तो बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।
उसने बताया कि कृष्णा शारीरिक रूप से उससे कमजोर था। उसने अचानक उसे उठाकर खेत में पटक दिया। इसके बाद उसके सीने पर चढ़कर हाथों से गला दबाने लगा। जब वह छटपटाने लगा तो उसकी लोअर का नाड़ा निकालकर उसी से गला कस दिया और उसकी हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद आशुतोष अपने घर चला गया। वहां से वह गजनेर में ठेकेदार के पास चला गया ताकि किसी को उस पर शक न हो। शाम करीब चार बजे जब वह गांव लौटा तो पता चला कि कृष्णा के परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं।
कृष्णा के चाचा ने आशुतोष को फोन कर कहा कि बउआ मिल नहीं रहा है, घर आओ। इसके बाद वह कृष्णा के घर पहुंचा और बाइक से परिजनों के साथ ढूंढने का नाटक करने लगा। इसी बीच देखा तो कृष्णा के पिता उसकी लाश सड़क किनारे रखकर रो रहे थे।
दरअसल, घाटमपुर थाना क्षेत्र के कठेठा गांव निवासी संतोष सिंह के 15 वर्षीय बेटे प्रतीक उर्फ कृष्णा सिंह का शव शनिवार को खेत के पास माइनर किनारे पड़ा मिला था। उसकी लोअर के नाड़े से गला घोंटकर हत्या की गई थी। घटनास्थल के पास किशोर की साइकिल स्टैंड में ताला लगी खड़ी मिली थी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम परिजनों ने मूसानगर घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- कृष्णा के पिता ने गांव के ही बउरा और प्रभाकर पर हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के दौरान परिजनों और संदिग्धों की कॉल डिटेल और सीडीआर खंगाली। जांच में सामने आया कि आशुतोष की मृतक के घर के नंबर पर काफी बातचीत होती थी। पुलिस ने सोमवार को आशुतोष को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पूछताछ में आशुतोष ने बताया कि कृष्णा उसकी रिश्तेदारी में भांजा लगता था, जबकि कृष्णा की बहन उसकी भांजी लगती है। वह ग्रेजुएशन प्रथम वर्ष की छात्रा है। इसी रिश्ते के बावजूद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे और उसी राज के खुलने के डर ने आरोपी को हत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
बाइट/ दीपेंद्र नाथ चौधरी डीसीपी साउथ
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 18:46:300
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 10, 2026 18:46:21Noida, Uttar Pradesh:बैठक करें... कालाबाजारी रोकें... मध्यप्रदेश सरकार ने सभी कलेक्टर को रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लिखा पत्र... कालाबाजारी ना होने दें... कंपनियों के साथ लगातार करें बैठकें..!
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 10, 2026 18:46:080
Report
MJManoj Jain
FollowMar 10, 2026 18:45:450
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 10, 2026 18:45:270
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 10, 2026 18:45:100
Report
0
Report
0
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 10, 2026 18:31:030
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 10, 2026 18:30:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report