208012
कानपुर में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आंदोलन रद्द किया, 15 दिन में समाधान का आश्वासन
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने 26 अगस्त से बेड़ियों में जकड़कर लखनऊ तक शांति मार्च का ऐलान किया था। दिव्यांगजनों के उत्पीड़न के खिलाफ उनकी रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग पर आंदोलन की योजना थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से वार्ता के बाद 15 दिन में कानूनी सलाह लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाने का आश्वासन मिला, जिसके बाद आंदोलन रद्द कर दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजसमंद पंचायत चुनाव: पहले चरण में 3.68 लाख मतदाता 230 प्रत्याशियों की किस्मत
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में पंचायत चुनाव का पहला चरण आज, 5 पंचायत समितियों के 3.68 लाख मतदाता चुनेंगे 230 प्रत्याशियों का भाग्य राजसमंद जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। पहले चरण में जिले की आमेट, चारभुजा, कुंभलगढ़, खमनोर और देलवाड़ा पंचायत समितियों में चुनाव संपन्न कराए जा रहे हैं। इस चरण में कुल 3,68,916 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 230 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। जिला परिषद के 13 और पंचायत समिति के 81 वार्डों में सीधा मुकाबला वीयो- प्रथम चरण में जिला परिषद के 13 वार्डों के लिए 36 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वहीं 5 पंचायत समितियों के 81 वार्डों में कुल 194 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। 170 संवेदनशील बूथों पर पुलिस की कड़ी चौकसी चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पूरे क्षेत्र में कुल 428 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने 170 बूथों को संवेदनशील चिह्नित किया है, जहाँ पुलिस बल की विशेष निगरानी और अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है।0
0
Report
निर्माणाधीन मकान की छत डलवाने आए रिश्तेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
Chandapur, Uttar Pradesh:महराजगंज रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे उदवत गांव में रिश्तेदारी में आए एक अधेड़ की बुधवार की रात 8:30 बजे के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई मृतक के रिश्तेदार जब उसे लेकर सीएससी पहुंचे तो डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे उदवत मजरे ज्योना गांव निवासी हरिश्चंद्र के यहां मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार को स्लैब डालने की तैयारी थी। छत की स्लैब में हरिश्चंद्र का रिश्तेदार चंद्र भवन 45 वर्ष पुत्र रजऊ आया था। रिश्तेदारी में ही बुधवार की रात 8:00 बजे के करीब उसकी हालत बिगड़ गई परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना से मृतक के रिश्तेदारों में कोहराम मचा है सीएचसी के इमरजेन्सी डॉक्टर एस के राय की मेमो सूचना पर मौके पर पहुंची चंदापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।0
0
Report
बागेश्वर के बदियाकोट में मां भगवती मंदिर का पुनर्निर्माण शुरू, 1.18 करोड़ में भव्य रूप
Bageshwar, Uttarakhand:एंकर: बागेश्वर के बदियाकोट स्थित मां भगवती मंदिर के पुनर्निर्माण का काम शुरू हो गया है। 16 अक्टूबर को अग्निकांड में मंदिर पूरी तरह जलकर राख हो गया था। अब मंदिर को फिर भव्य स्वरूप देने की तैयारी है।मंदिर कमेटी ने पूजा-अर्चना के बाद जले हुए अवशेषों को हटाने का काम शुरू करा दिया है। मंदिर का पुनर्निर्माण 1 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। डीएम अपूर्वा पांडेय के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर को दोबारा भव्य रूप देने के निर्देश दिए हैं। अग्निकांड में मंदिर की ऐतिहासिक काष्ठकला को भी भारी नुकसान पहुंचा था। Byte 01:गोविन्द सिंह दानू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख Byte 02:अपूर्वा पाण्डेय, DM0
0
Report
Advertisement
छोटी दीवार मरम्मत: क्या आपको यह काम करना चाहिए?
Noida, Uttar Pradesh:small wall repair0
0
Report
200 किलो पुलाव ने शहर में मचा दिया तहलका
Noida, Uttar Pradesh:Pulao 200 KG Pulao0
0
Report
नवादा में गर्भवती महिला सुनीता कुमारी की मौत: हत्या बनाम आत्महत्या पर चर्चा
Nawada, Bihar:नवादा में महिला की मौत, पति ने बताया आत्महत्या, भाई ने हत्या का आरोप लगाया,28 वर्षीय सुनीता गर्भवती थी, गले पर निशान; पुलिस जांच में जुटी नवादा के ननौरा गांव में 28 वर्षीय गर्भवती महिला सुनीता कुमारी की मौत हो गई। पति रजनीकांत मेहता ने इसे आत्महत्या बताया, जबकि भाई बबलू कुमार ने हत्या की आशंका जताई। सुनीता दो महीने की गर्भवती थी और उनका एक बेटा भी है। पति रजनीकांत ने बताया कि वह मोबाइल दुकान में काम करता है। एक लड़की के फोन आने पर सुनीता नाराज थी और संबंध को लेकर पांच दिन से शक कर रही थी। रजनीकांत के अनुसार, पत्नी की नाराजगी के बाद उसने ससुराल वालों को बताया। रात में सुनीता दूसरे कमरे में थी और उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पति ने किसी और से संबंध होने से इनकार किया। मृतका के भाई बबलू कुमार ने आरोप लगाया कि तीन साल पहले भी बहन की पिटाई हुई थी। उन्होंने मोबाइल कॉल डिटेल जांच की मांग की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। महिला के गले पर निशान भी मिले। बाइट मृतक के भाई बबलू कुमार बाइट मृतक के पति रजनीकांत मेहता0
0
Report
Advertisement
त्योहारों के लिए अलीगढ़ पुलिस की कड़ी सुरक्षा गश्त शुरू
Aligarh, Uttar Pradesh:*ब्रेकिंग न्यूज़ | अलीगढ़* त्योहारों को लेकर अलीगढ़ पुलिस अलर्ट, देर रात सड़कों पर उतरे पुलिस अधिकारी! एसएसपी के आदेश पर जिलेभर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान! बाजारों में बढ़ती चहल-पहल के बीच सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर! सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई! थाना बन्नादेवी समेत जिले के सभी थानों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश! भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गश्त तेज, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद! संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी निगरानी! एसपी सिटी आदित्य बंसल ने खुद सड़क पर उतरकर संभाला मोर्चा! त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में जुटा पुलिस प्रशासन! अलीगढ़ में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सख्त रुख!0
0
Report
बाढ़ क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, छह से अधिक घायल
Barh, Bihar:बाढ़ के गोरक्षनी में भीषण सड़क हादसा में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। एक अनियंत्रित कार ने पहले पैदल यात्री को टक्कर मारी, फिर बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारने के बाद ऑटो में जाकर भिड़ गई। कार सवार अपनी बहन की विदाई के बाद बिहारशरीफ से उमानाथ लौट रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल लोगों को अनुमंडल अस्पताल बाढ़ प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। दुर्घटना के बाद कई लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन जब सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया तब एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची।0
0
Report
पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में मतदान शुरू; 642 केंद्रों पर 5.86 लाख मतदाता
Pali, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के लिए का दौर शुरू हो चूका है, देर शाम मतदान के बाद प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा वही पहले चरण में बगड़ी, सोजत, मारवाड़ जंक्शन, रानी व सुमेरपुर पंचायत समिति की 157 ग्राम पंचायतों के सभी 95 वाडों के लिए एवं जिला परिषद् के 18 वार्डो के लिए चुनाव होगा। इस बार 6 सीटों पर भाजपा पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है। मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति क्षेत्र की 51 ग्राम पंचायतों के 174, सोजत की 28 ग्राम पंचायतों के 108, बगड़ी की 15 ग्राम पंचायतों के 73, सुमेरपुर की 34 ग्राम पंचायतों के 150 मतदान केन्द्र एवं रानी में 29 ग्राम पंचायतों के 137 मतदान केन्द्र हैं। इसके लिए कुल 642 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5 लाख 86 हजार 667 मतदाता मतदान करेंगे। ऐसे में जिला परिषद् सदस्यों में लिए 33 वार्डो में 73 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे है वही बगड़ी में 15 वार्डो में 39, मारवाड़ में 27 वार्डो में 59, रानी में 17 वार्डो में 49, सोजत में 15 वार्डो में 38 एवं सुमेरपुर में 21 वार्डो में 61 प्रत्याशी पंचायत समिति सदस्य के लिए चुनावी मैदान में है,0
0
Report
Advertisement
पुष्कर सिंह धामी ने अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी
Noida, Uttar Pradesh:Pushkar Singh Dhami @pushkardhami @BJP4India के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, सहकारिता के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में समृद्धि के नए द्वार खोलने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा और विकास को नई दिशा देने वाले कुशल प्रशासक, देश के यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री AmitShah जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका सशक्त नेतृत्व, अटूट राष्ट्रनिष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। बाबा केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं。0
0
Report
रामपुर कार्यक्रम के बाद AIMIM प्रवक्ता का दावा, आजम-आखिलेश पर सवाल उठे
Noida, Uttar Pradesh:शादाब चौहान एक्स @यादवअखिलेश जी अपनी तरह भाजपा सरकार में जांच से बचने का फार्मूला समझाएंगे आजम खान साहब को? क्या सॉफ्ट हिंदुत्व और सनातन ही समाजवाद की शिक्षा भी अखिलेश देंगे आजम खान साहब को? संविधान योद्धा मेरे नेता एडवोकेट शादाब चौहान राष्ट्रीय प्रवक्ता AIMIM साहब के रामपुर के ऐतिहासिक कार्यक्रम के बाद आपका यह डर अच्छा लगा। अभी तो इबतदा ए इश्क है, आगे-आगे देखो होता है क्या उत्तर प्रदेश का मुसलमान फैसला ले चुका है कि अब हिस्सेदारी देना पड़ेगा, अब बराबरी की बात होगी। आपका कोई सियासी ड्रामा जनता को भ्रमित नहीं कर पाएगा।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में दुकान में घुसे बदमाश: युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में सनसनीखेज वारदात, दुकान में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला। • बाइक सवार 6 हमलावर, आरोपियों ने घेरकर शुरू की थी मारपीट。 • दुकान में ली शरण, जान बचाने के लिए दुकान के अंदर भागा था पीड़ित。 • दुकान में घुसकर पीटा, बेखौफ बदमाश पीछा करते हुए अंदर घुसे。 • जग से 8 बार किया वार, सिर पर जग से ताबड़तोड़ किए गए 8 गंभीर प्रहार。 • सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो, दिल दहला देने वाली पूरी वारदात कैमरे में रिकॉर्ड。 • इलाके में मचा हड़कंप, अनंत फूड कोर्ट के पास की बताई जा रही है घटना。 • आरोपी फरार, वारदात को अंजाम देकर मौके से भागे सभी हमलावर。 • पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल, सरेआम दबंगई से सहमे स्थानीय लोग。 • फुटेज से तलाश जारी, सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस।0
0
Report
आजादी के 79 साल बाद जिरहुलिया में पुल नहीं, बरसात में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं
Ansar Nagar, Jharkhand:आजादी के 79 साल बाद भी पुल को तरस रहा जिरहुलिया बरसात में बच्चों की पढ़ाई ठप, मरीजों को खटिया पर पार करानी पड़ती है नदी。 चतरा : आजादी के 79 साल बाद भी हंटरगंज प्रखंड के जिरहुलिया गांव के ग्रामीण मोंथा नदी पर पुल बनने की राह देख रहे हैं। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ते ही गांव का संपर्क प्रभावित हो जाता है। बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है, वहीं बीमार मरीजों को खटिया पर लादकर नदी पार करानी पड़ती है। मुखिया प्रतिनिधि चैतु यादव के अनुसार, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता के प्रयास से डीएमएफटी फंड से पुल निर्माण के लिए 48 लाख रुपये की योजना स्वीकृत हुई थी। लेकिन राशि कम पड़ने की बात कहकर टेंडर स्थगित कर दिया गया। इसके बाद पुल निर्माण की दिशा में क्या पहल हुई। मोथा नदी पर पुल नहीं बनने के कारण ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय विकास के वादे किए जाते हैं, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं होती। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आवश्यक राशि की व्यवस्था कर जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है。 बाइट 1 : नेहा कुमारी कक्षा 5 की छात्रा。 बाइट 2 :प्रीति कुमारी, कक्षा 5 की छात्रा。0
0
Report
खूँटी में छह नाबालिग बच्चियाँ अपहरण की कोशिश, ग्रामीणों ने कार से बचाया
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - अगवा होने से बाल-बाल बची छह नाबालिग बच्चियाँ। एंकर - खूँटी में देर शाम छह बच्चियाँ बाल बाल बच गयी । सभी नाबालिग बच्चियाँ मारंगहादा थाना क्षेत्र के बांडी गाँव की हैं और खूँटी मेला देखने आयी थी । और नाम होने पर लौट रही थी । लेकिन तबतक गाड़ी नहीं मिलने पर एक कार में पांच आदिवासी लड़के उन्हें उनके घर घर तक छोड़ देने की बात कहकर कार में बैठा लिये और फिर उन्हें मारंगहदा सड़क पर न ले जाकर दूसरे सड़क पर ले गये । इतने में बच्चियाँ उतारने के लिए कहने लगी । तभी जिवरी तक पहुँचते ही थे कि जिवरी गांव के लोग कार को रोक लिक्षा और वाट्सऐप ग्रुप में घटना को प्रसारित किया और तुरंत लोग जमा हो गये। तभी कार सवार सारे लोग बच्चियों को वहीं उतार दिया और भाग गये । बताया जाता है कि इन छह लड़कियों में एक का उसमें एक लड़का परिचित था । इसलिए उन लड़कों के कहने पर कार में बैठ गयी थी। जिसके बाद सभी लड़कियों को सयको थाना ले जाया गया और अभिभावकों को बुलाकर सौंप दिया गया ।0
0
Report
Advertisement
