208020
कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान पकड़ा गया मुन्ना भाई
Rampur Bhimsen, Uttar Pradesh:कानपुर में 31 अगस्त 2024 को पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान, थाना किदवई नगर में प्रथम पाली में रमाकान्त के स्थान पर उसके चचेरे भाई सोनू सिंह ने परीक्षा देने की कोशिश की। सोनू सिंह ने रमाकान्त के नाम का कूटरचित आधार कार्ड पेश किया। कार्ड नंबर और बायोमेट्रिक जानकारी में मिसमैच होने के कारण वह पकड़ा गया। थाना किदवई नगर में इस मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य के रामनगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
Ramanagara, Karnataka:राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का रामनगर में भव्य स्वागत, मालधन से छोई और कालाढूंगी तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत एंकर.- नैनीताल जिले के निवासी दिनेश आर्य के राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद पहली बार रामनगर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला,मालधन, रामनगर, छोई और कालाढूंगी समेत विभिन्न क्षेत्रों में राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का जोरदार स्वागत किया गया,इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर अपनी खुशी जाहिर की. किसान आयोग के सदस्य संजय डोर्वी,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री दिनेश मेहरा, सत्यप्रकाश शर्मा, पृथ्वी सिंह रावत ,भगीरथ लाल चौधरी,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस स्वागत कार्यक्रम में मौजूद रहे. रामनगर पहुंचने पर मिले भव्य स्वागत से सांसद दिनेश आर्य भी अभिभूत नजर आए। बता दें कि नैनीताल जिले के रहने वाले दिनेश आर्य को निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुना गया है, सांसद बनने के बाद पहली बार रामनगर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। मालधन से लेकर रामनगर, छोई और कालाढूंगी क्षेत्र तक कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी. स्वागत कार्यक्रम में किसान आयोग के सदस्य एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य, सत्यप्रकाश शर्मा, पृथ्वी सिंह रावत सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के आगमन को लेकर उत्साह जाहिर किया और उनके साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित की. मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने अपने स्वागत और मिले प्रेम के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया,उन्होंने कहा कि रामनगर पहुंचने पर उन्हें जिस तरह से लोगों का स्नेह और सम्मान मिला है, उसके लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं, उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का भी उल्लेख किया. राज्यसभा सांसद बनने के बाद दिनेश आर्य के रामनगर में हुए इस प्रथम स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया. विभिन्न क्षेत्रों में हुए स्वागत कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति अपना समर्थन और सम्मान जाहिर किया,अब क्षेत्रीय लोगों को उम्मीद है कि राज्यसभा में दिनेश आर्य की मौजूदगी से नैनीताल जिले और उत्तराखंड से जुड़े मुद्दों को भी मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा. बाइट.- दिनेश आर्य, राज्यसभा सांसद0
0
Report
संगमनेर तालुक के चणेगांव प्रवरा नदी बाँध से युवक ने कूदकर आत्महत्या की कोशिश
Shirdi, Maharashtra:संगमनेर तालुक्यातील झरेकाठी येथील सतीश आप्पासाहेब वाणी या 35 वर्षीय तरूणाने चणेगाव येथील प्रवरा नदिवर असलेल्या बंधा-यावरून उडी मारल्याची घटना घडली आहे. काल सायंकाळी आठ वाजेच्या दरम्यान काही ग्रामस्थांनी बंधाऱ्यावरून एकाला उडी मारत असल्याचे बघीतलं त्यानंतर पोलीस प्रशासनाला कळवल्यानंतर आज सकाळपासून शोध मोहीम सुरू आहे. या तरूणाने कोणत्या कारणाहून नदीत उडी घेतली याबद्दल अजून कोणतीही माहिती मिळू शकली नाही.0
0
Report
कोई समाचार उपलब्ध नहीं
Ujjain, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा में हिंदू-मुस्लिम एकता: 51 फीट रावण पुतला तैयार
Jaipur, Rajasthan:सौहार्द की मिसाल बना रावण का निर्माण बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा वर्षों से भीलवाड़ा में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिशाल बना हुआ है। जिले के दो कारीगर दोस्त और उनका परिवार पिछली 3 पीढ़ियों से दशहरे पर्व के लिए रावण का पुतला बनाता आ रहा है। जिसमें से एक परिवार हिन्दू है तो दुसरा मुस्लिम है। भीलवाड़ा में नगर निगम द्वारा हर वर्ष शहर के 4 स्थानों पर रावण दहन किया जाता है। जिसमें सबसे बड़ा 51 फीट का रावण तेजाजी चौक में तो वहीं लेबर कॉलोनी, पुर और सांगानेर स्थित टंकी के बालाजी में रावण दहन किया जाता है। इनके लिए रावण और अन्य पुतले बनाने का कार्य वर्षों से 2 परिवारों को दिया जाता है। जिसमें से एक परिवार हिन्दू तो दुसरा मुस्लिम परिवार है। यह परिवार रावण, मेघनाथ, कुंभकरण सहित रावण परिवार का पुतले तैयार करते है। रावण तैयार करने वाले मुस्लिम परिवार के कारीगर अब्दुल सलाम सोरगर ने कहा कि मैं बचपन से ही अपने दादाजी और फिर पिताजी के साथ रावण बनाने का काम करता आ रहा हूं। ग्यासीलाल गांढ़ा के साथ भी बचपन से काम किया है। अब तीसरी पीढ़ी के रूप में मैं खुद रावण बना रहा हूं। इस बार मैं राजेश गांढ़ा के साथ मिलकर यह काम कर रहे हैं। इस बार तेजाजी चौक में 51 फीट ऊंचा रावण बनाया जा रहा है। इसके साथ 35-35 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाथ भी बनाए जाएंगे। इस बार पुतले में रावण की आंखों से अंगारे निकलने और नाभि में चक्र चलने जैसी विशेष आकर्षक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। अभी तक करीब 50 से 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। मैं छोटा था तब से ही हम एक परिवार की तरह रहते आए है। यह हमारी तीसरी पीढ़ी है और आज तक हमारे बीच कभी हिंदू-मुस्लिम का भेदभाव नहीं रहा। हम हमेशा भाईचारे के साथ मिलकर काम करते हैं। करीब 40 साल से यह रिश्ता बना हुआ है और आज भी हम सब मिल-जुलकर इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे है। बाइट – अब्दुल सलाम सोरगर, कारीगर, रावण पुतला वहीं हिंदू परिवार के कारीगर राजेश गांढ़ा ने कहा कि मेरे पिताजी ग्यासीलाल गांढ़ा पिछले करीब 50 साल से यहां रावण बनाने का काम करते थे। उनके साथ सुलेमान सोरघर भी रावण बनाते थे। पिताजी के बाद अब मैं अब्दुल समद सोरघर और उनके बेटे सलाम के साथ मिलकर यह काम कर रहा हूं। हमें साथ काम करते हुए करीब 50 साल हो गए हैं। हमारे बीच कभी हिंदू-मुस्लिम जैसा भेदभाव नहीं रहा हमें कभी ऐसा लगा कि हम अलग-अलग धर्मों के हैं और न कभी आपस में लड़ाई हुई। हम हमेशा भाईचारे से रहते आए हैं और आज भी मिल-जुलकर रावण बनाने का काम करते हैं। बाइट – राजेश गांढ़ा, कारीगर, रावण पुतला दशहरे पर भीलवाड़ा में दहन होने वाले रावण का पुतला देश की गंगाजमुनी तहजीबे को पेश करता है। यह दोनों परिवार जिस तरह एक साथ होकर काम करते है वैसे ही देश में भी हो तो नफरत को कहीं कोई जगह ही नहीं मिलेगी।0
0
Report
केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फलोदी में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा की
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पंचायतीराज चुनाव के तहत आज फलोदी जिले के विभिन्न गांवों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा में भाग लेकर संबोधित। इस दौरान राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, पूर्व जिला परिषद के सदस्य रावल जाणी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
चितरंजन पार्क में महा अष्टमी के साथ महासप्तमी पूजा की धूम
New Delhi, Delhi:दिल्ली के मिनी बंगाल कहे जाने वाले चितरंजन पार्क में आज महाअष्टमी होने के बावजूद महासप्तमी की हो रही पूजा श्रद्धालु माता दुर्गा के पुष्पांजलि के लिए हाथों में फूल और अक्षत लेकर हाथ जोड़ आंखों में आंसू लिए माता दुर्गा से विनती करते दिखे श्रद्धालु अपने सभी कष्टों और दुखों को माता से श्रद्धा पूर्वक निवारण हेतु निवेदन करते श्रद्धालु पूजा में शामिल हुए. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दिल्ली के प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे और महासप्तमी पर माता दुर्गा के पूजा में शामिल हुए. वही श्रद्धालु नितू बॉबी बताती है कि बहुत अच्छा लग रहा है चितरंजन पार्क में आकर क्योंकि दुर्गा पूजा चितरंजन पार्क का फेमस है इसलिए हम लोग चितरंजन पार्क के कालीबाड़ी मंदिर में माता दुर्गा के पूजा करने के लिए पहुंचे हैं. वही अनुश्री चटर्जी बताती हैं कि बहुत अच्छा लग रहा है और इस समय का सभी बंगाली कम्युनिटी को इंतजार रहता है दुर्गा पूजा चितरंजन पार्क में विशेष तौर पर आयोजित होती है और बंगाली कम्युनिटी के द्वारा यहां माता दुर्गा की पूजा की जाती है सभी विधि विधान से पूजा किए जाने की वजह से यहां का दुर्गा पूजा प्रसिद्ध है माता अपने मायके आई है और माता का दशमी के दिन विदाई हो जाता है उससे पहले हम लोग दुर्गा पूजा महोत्सव को इंजॉय करते हैं. वही श्रद्धालु रुचि बताते हैं कि दुर्गा पूजा बंगाली समुदाय का सबसे बड़ा पूजा होता है और चितरंजन पार्क इलाके में कई पूजा पंडाल बहुत बड़े पैमाने पर बनाए गए हैं यहां की पूजा की सबसे विशेष होती है अभी हम लोग कालीबाड़ी मंदिर में पूजा में सम्मिलित हुए हैं और इसके बाद हम लोग चितरंजन पार्क के सभी पूजा पंडालों को देखने के लिए जाएंगे. नोट: नीतू बॉबी, अनुश्री चटर्जी और रुचि कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे श्रद्धालु वहीं हम आपको बता दें आज माहा सप्तमी और महा अष्टमी एक साथ होने की वजह से कई जगह पर माहा सप्तमी की पूजा हो रही है तो वहीं कई जगह पर महा अष्टमी की भी पूजा हो रही है जबकि सुबह 8:27 पर महा अष्टमी शुरू हो रहा है ऐसे में आज दिल्ली के प्रसिद्ध मिनी बंगाल कहे जाने वाले चितरंजन पार्क इलाके के पूजा पंडालों में महा सप्तमी की पूजा हो रही है. चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा देखने के लिए पिछली बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे जहां उन्होंने कालीबाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजा के दौरान लोगों से मुलाकात भी किया था.0
0
Report
हेमंत सोरेन की मां के संस्कार: नेमरा में हजारों आगंतुक, मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं की निगरानी
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता दिवंगत रूपी सोरेन के संस्कार भोज में सम्मिलित होने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या आगंतुक उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं एक-एक कर सभी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं ताकि दूर-दराज से आने वाले किसी भी आगंतुक को कोई असुविधा न हो। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन नेमरा पहुंचे मेहमानों से मुलाकात कर उनका अभिवादन एवं स्नेह स्वीकार करते हुए दुःख की इस घड़ी में साथ खड़े होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
सहारनपुर में गोहत्या के आरोप पर बजरंग दल का हंगामा, थाने का घेराव
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में गोहत्या के आरोप को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाली में जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया और वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। बजरंग दल के प्रांत सह-संयोजक हरीश कौशिक के मुताबिक, दो दिन पहले संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दो गायों को काटकर अपने रिश्तेदारों को मांस परोसा है। आरोप है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस संबंधित व्यक्ति को थाने ले आई थी। हरीश कौशिक का आरोप है कि पुलिस ने अधिकारियों से बातचीत के बाद संबंधित व्यक्ति को एक दिन का समय देते हुए कुछ लोगों की सुपुर्दगी में छोड़ दिया था। कथित तौर पर उसे दोबारा गाय उपलब्ध कराने या फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करने की बात कही गई थी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब वे दोबारा थाने पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि संबंधित व्यक्ति अपने घर से फरार हो गया है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि कई दिन बीतने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई। इसी से नाराज होकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और थाने में धरने पर बैठ गए। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। हरीश कौशिक ने कहा कि पुलिस लगातार आरोपी के थाने पहुंचने की बात कह रही है। कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया है कि जब तक आरोपी थाने नहीं पहुंचता और मामले में कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे धरना जारी रखेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर संगठन के अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचेंगे और गोहत्या के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
मजदूर परिवारों के तीन होनहारों का यूपी पुलिस में चयन,तीनो के पिता करते हैं मजदूरी
Muskara, Uttar Pradesh:किसी के पिता मजदूरी कर पालते हैं परिवार तो कोई पुश्तैनी कारोबार से चलाता है घर, बेटों की सफलता से बढ़ा मान। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद के कस्बा सहित विकासखंड के कंधौली गांव के तीन युवाओं का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हुआ है। आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बावजूद युवाओं ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से घरों में खुशी का माहौल है। कस्बा के दीक्षित मुहाल निवासी वरदानी राठौर ने बताया कि उनके छोटे पुत्र प्रिंस राठौर का उत्तर प्रदेश पुलिस की पीएसी शाखा में चयन हुआ है। वरदानी के दो बेटे हैं, जिनमें प्रिंस छोटा है। उन्होंने बताया कि बेटे ने अपनी लगन और मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और भर्ती परीक्षाओं में निष्पक्षता व पारदर्शिता से योग्य अभ्यर्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। वहीं, विकासखंड मुस्करा के कंधौली गांव निवासी लल्लूराम श्रीवास के बड़े पुत्र अच अक्षय श्रीवास का उत्तर प्रदेश पुलिस की सिविल पुलिस शाखा में चयन हुआ है। अच्छे ने बताया कि उनके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद पिता ने मेहनत कर बच्चों को पढ़ाया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता के संघर्ष, त्याग और आशीर्वाद को दिया। इसी गांव के सिद्ध कुमार के पुत्र अंकित कुमार का भी उत्तर प्रदेश पुलिस की एसएसएफ शाखा में चयन हुआ है। एसएसएफ के जवानों की तैनाती मेट्रो सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में भी की जाती है। अंकित के पिता सिद्ध कुमार पुश्तैनी कारोबार के तहत डलियां-सूपा बनाकर बेचते हैं। परिवार की आजीविका का मुख्य साधन यही कारोबार है। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद सिद्ध कुमार ने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए संघर्ष किया। बेटे की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। तीनों युवाओं की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। इन युवाओं ने साबित किया कि आर्थिक परिस्थितियां कठिन होने के बावजूद मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से सफलता हासिल की। अक्षय क्षीवास ने बताया कि पूर्व में निकली 32000 पुलिस आरक्षी भर्ती में उन्होंने आवेदन किया था। जिसका बुधवार को परिणाम घोषित हुआ। कहा कि नवरात्र के पावन दिनों में पुलिस भर्ती परीक्षा में चयन होने पर माता रानी ने उनकी मुराद पूरी कर दी।0
0
Report
सलूंबर में श्रद्धालु पिकअप पलटने से महिला की मौत, 12 से अधिक घायल
Udaipur, Rajasthan:सलूंबर में भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, महिला की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल सेमारी–सराड़ा मार्ग पर थाने से आगे मोड़ पर हुआ हादसा, कुराड़िया के जालमपुरा गांव के निवासी है सभी श्रद्धालु सलूंबर। जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सेमारी–सराड़ा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। सेमारी थाना अधिकारी हरि किशन कटारा ने बताया कि कुराड़िया के जालमपुरा गांव के सभी श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर चावंड स्थित माताजी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सेमारी थाने से आगे मार्ग पर एक मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सेमारी थाना पुलिस मौके पर Reach पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को सेमारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से गंभीर रूप से घायलों को उदयपुर के एमबी अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल सभी श्रद्धालु कुराड़िया के जालमपुरा गांव के एक ही मोहल्ले के रहने वाले बताए जा रहे हैं。0
0
Report
नोएडा सेक्टर-18 में बोनट पर लटकाकर कार दौड़ाने वाला VIDEO वायरल
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा सेक्टर-18 में कार चालक का कहर, युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार; वीडियो वायरल नोएडा: नोएडा के सेक्टर-18 में एक कार चालक का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक कार के बोनट पर लटका हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि चालक कार को दौड़ाता नजर आ रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद नोएडा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।मामला थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-18 का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर पुलिस कार की पहचान करने और उसे ट्रेस करने में जुटी है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-20 पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक कार के बोनट पर किन परिस्थितियों में लटका और चालक उसे बोनट पर लटकाकर गाड़ी क्यों दौड़ा रहा था। पुलिस वायरल वीडियो की जांच करने के साथ ही कार और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। घटना के पीछे क्या विवाद या वजह थी, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कार चालक और युवक के बीच क्या हुआ था और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
Congress vs Bawankule: Sharp exchanges over SIT probe into Shivaji Education Society
Amravati, Maharashtra:तीन फाईल आहे बावनकुळेंच्या विरोधात काँग्रेस आक्रमक; श्री शिवाजी शिक्षण संस्थेच्या SIT चौकशी वरून विरोधकांनी बावनकुळे यांना घेतलं श्री. शिवाजी शिक्षण संस्थेची एसआयटी चौकशी लावून बघा तुमचे डोळे काढून त्याच्या गोट्या खेळू - विजय वडेट्टीवार तुमच्या प्रॉपर्टीची चौकशी केली तर तुम्हाला विदेशात जाऊन राहावं लागेल - हर्षवर्धन सपकाळ अँकर :- अमरावती शिक्षण मतदारसंघात काँग्रेसकडून श्री. शिवाजी शिक्षण संस्थेचे अध्यक्ष हर्षवर्धन देशमुख यांचा कन्या आदिती पोहरे निवडणुकीच्या रिंगणात उभे असल्याने शिवाजी शिक्षण संस्था शिक्षकांना वेठीस धरत असल्याचा आरोप त्यांच्यावर आहे. त्यामुळे अमरावती विभाग शिक्षक मतदार संघ निवडणूकित श्री. शिवाजी शिक्षण संस्थेवर एसआयटी चौकशी लावून मान्यता रद्द करण्याच्या टीका महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांनी केली त्यांच्या या टीकेवर काँग्रेस नेते हर्षवर्धन सपकाळ आणि विजय वडेट्टीवार चांगलेच आक्रमक झाले असून दोनही नेत्यांनी महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांना चांगलेच धारेवर धरले आहे. श्री शिवाजी शिक्षण संस्थेची एसआयटी चौकशी लावून बघा तुमचे डोळे काढून त्याच्या गोट्या खेळू असा इशारा काँग्रेस नेते विजय वडेट्टीवार यांचा चंद्रशेखर बावनकुळे यांना दिला असून कुणाल एक धमक्या देता ज्याचे हात 35 40 टक्क्याच्या कमिशनने बरबटले आहे सत्तेची झूल बाजूला ठेवा आणि धमकी द्या तुमचा हिशोब चुकता करू असे विजय वडेट्टीवार यांनीही म्हटले आहे. त्यामुळे काँग्रेस विरुद्ध बावनकुळे असा वाद सुरू झाला आहे. तसेच पंजाबराव देशमुख यांच्या संस्थेमध्ये एसआयटी चौकशी लावण्याची धमकी म्हणजे हा तुमचा माझा विदर्भाचा अपमान आहे. असे काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ यांनी म्हटले आहे तर तुमच्या प्रॉपर्टीची जर चौकशी केली तर तुम्हाला विदेशात जाऊन राहावं लागेल. तुम्हाला शरम वाटली पाहिजे शिवाजी शिक्षण संस्थेमध्ये एसआयटी चौकशी लावण्याची भाषा करता यासारखी लाजिरवाणी शरमेची बाजू आहे याला उत्तर दिलं पाहिजे तर धमकीला मी भीक घालत नाही हर्षवर्धन सपकाळ यांचं भाजपला प्रत्युत्तर दिले आहे. साउंड बाईट :- चंद्रशेखर बावनकुळे, मुख्यमंत्री साऊंड बाईट :- हर्षवर्धन सपकाळ, काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष साऊंड बाईट :- विजय वडेट्टीवार, काँग्रेस नेते0
0
Report
दिल्ली-श्रीनगर जा रही बस पर पत्थरबाज़ी, शीशे टूटे; पुलिस जांच शुरू
Karnal, Haryana:करनाल। दिल्ली-श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, शीशे टूटे, पुलिस जांच में जुटी गाड़ी और बस मोड़ने को लेकर हुआ विवाद, नशे में होने की बात आई सामने, थाना प्रभारी बोले—धर्म से जुड़ा मामला नहीं, शांति बनाए रखें नीलोखेड़ी के बुटाना थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर दिल्ली से श्रीनगर जा रही एक बस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। पत्थर लगने से बस के शीशे टूट गए, जबकि घटना के दौरान एक बस सवार व्यक्ति को चोट भी आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, बस को मोड़ने और एक गाड़ी को मोड़ने को लेकर बस में सवार एक व्यक्ति और गाड़ी में सवार दो युवकों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गाड़ी सवार युवकों ने बस पर पत्थर मार दिए, जिससे बस के शीशे टूट गए। बुटाना थाना प्रभारी विपिन कुमार के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में बस सवार व्यक्ति और गाड़ी सवार युवकों के शराब पीने की बात सामने आई है। घटना में गाड़ी के शीशे टूटने के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति को चोट लगने की जानकारी भी दी गई है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। बस जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो चुकी है। पुलिस बस में सवार लोगों के संपर्क में है और उन्हें शिकायत देने के लिए कहा गया है। साथ ही पुलिस अपने स्तर पर भी मामले का संज्ञान लेकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने स्पष्ट किया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार यह विवाद धर्म से जुड़ा हुआ नहीं था, बल्कि गाड़ी और बस मोड़ने को लेकर हुआ था। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और क्षेत्र में शांति एवं भाईचारा बनाए रखें। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
रिसोड में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की चाकू से हत्या
Washim, Maharashtra:वाशीम जिले के रिसोड शहर में घरेलू वाद के कारण पति ने पत्नी पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। सुबह साढ़े सात बजे हिंगोली मार्ग के छत्रपती संभाजीनगर परिसर में घटना घटी। कल्पना योगेश ढवळे (35) मृत महिला का नाम है। चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल कल्पना योगेश ढवळे को ग्रामीण रुग्णालय में भर्ती किया गया; लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। घटना के बाद फरार पति को पुलिस ने पकड़ लिया है; रिसोड पुलिस आगे की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
