Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kanpur Nagar208001

Kanpur nagar - अधिवक्ताओं ने संशोधन कानून के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया

Feb 25, 2025 12:53:57
Kanpur, Uttar Pradesh

कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वाजपेयी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने संशोधन कानून के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने सरकार को चेताया कि यह बिल सदन में पेश हुआ तो वकील सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे. वकीलों ने कहा कानपुर बार एसोसिएशन जो एशिया की सबसे बड़ी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन है, सरकार सभी संस्थानों को अपने नियंत्रण में ले चुकी है और अब अधिवक्ता संस्थाओं की स्वायत्तता को समाप्त करने की साजिश रच रही है, जिसे वे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSHIV KUMAR
Jul 27, 2025 15:32:23
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:
नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में सवारियों से भरा टेम्पो हाईवे किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गया। हादसे में टेंपो सवार सभी 7 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना थाना तिलहर क्षेत्र के नेशनल हाईवे 24 पर सरयू पुलिया के पास की है। बताया जा रहा है कि हाईवे के किनारे पिकअप के ड्राइवर ने अचानक दरवाजा खोल दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहा है सवारी से भरा टेंपो पीछे से टकरा गया। जिसमें टेंपो में सवार सभी सात सवारियां घायल हो गई। आनन आनन में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिनमें से तीन की हालत नाजुक बड़ी हुई है। घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल है। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस में पिकअप को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
1
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Jul 27, 2025 15:32:17
Mathura, Uttar Pradesh:
मथुरा--जनता ने एक व्यक्ति की मजामत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,पुलिस ने चोरी में भेजा जेल मथुरा--बलदेव कस्बे में हाल ही में चोरी की कई वारदातें हुई हैं, जिससे चोरों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं। चोरी और जनता द्वारा न्याय सबसे ताज़ा घटना में, दोपहर के समय खाई वाले मोहल्ले में चंद्रशेखर पांडेय के घर में चोर दीवार फांदकर घुस गए। चोर ने एक कमरे में घुसने के लिए खिड़की तोड़ी और दो बक्सों का सामान बिखेर दिया। इसके बाद उसने तीन बोरी गेहूं और एक साइकिल को घर की दीवार के दूसरी तरफ फेंक दिया, ताकि उन्हें ले जा सके। इसी दौरान, चंद्रशेखर पांडेय अपने दूसरे घर से लौट रहे थे, तभी उन्होंने चोर को सामान ले जाते हुए देख लिया। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आस-पास के लोगों ने भागते हुए चोर को पकड़ लिया। भीड़ ने चोर को बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा, जिसे "तालिबान सज़ा" का नाम दिया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी चोर की अत्यधिक पिटाई होते देख, किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से चोर को छुड़ाकर थाने ले आई। पुलिस ने चोर से पूछताछ की और उसके एक और साथी का पता लगाया, जिसके बाद चोरी का सामान भी बरामद किया गया। पुलिस ने बीते दो महीनों में हुई चोरियों का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने गोरंक उर्फ गौरी (22) और नौरंगी, दोनों निवासी दघेंटा, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से 138.1 किलोग्राम गेहूं, 69.6 किलोग्राम सरसों, पीतल के बर्तन और 6800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। भाजपा नेता का आरोप थाना प्रभारी रंजना सचान ने बताया कि कस्बे में दर्ज तीन एफआईआर की चोरियों का खुलासा कर दिया गया है। हालांकि, भाजपा नेता मेरुकांत पांडेय ने इस पर असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके घर से चोरी हुआ कोई भी सामान बरामद नहीं हुआ है और न ही चोर ने उनके घर का स्थान बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके मुकदमे का गलत तरीके से निस्तारण किया है। इस घटना से बलदेव कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
4
Report
RSRAJEEV SHARMA
Jul 27, 2025 15:32:09
Bahraich, Uttar Pradesh:
बहराइच PTC, बहराइच में लव जिहाद का विरोध करने पर 4 दबंग मुस्लिम लड़कों ने 2 युवक को कपड़े उतारकर पीटा था. साथ ही पेशाब पिलाई थी । इस मामले में लगातार एक्शन जारी है । PTC बहराइच राजीव शर्मा,
2
Report
ASAMIT SONI
Jul 27, 2025 15:32:01
Lalitpur, Uttar Pradesh:
ललितपुर में सदर कोतवाली इलाके  देवगढ़ ब्रिज के बीच पर दो साँड़ आपस मे भिड़ गये CLOSE PTC--सांड़ो के बीच आये दिन कई घण्टो तक सड़क पर इस तरह से संग्राम होना आम बात हो गयी है । जो राहगीरों के लिये दुर्घटना का कारण बन रहे हैं । लेकिन प्रशासन चैन की नींद सो रहा है.
4
Report
DVDavit Verma
Jul 27, 2025 15:31:48
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:
ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਜਿੱਥੇ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੜੀ ਧੂਮ ਧਾਮ ਦੇ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਉੱਥੇ ਹੀ ਖਰੜ ਦੇ ਸ਼ਾਨੇ ਪੰਜਾਬ ਗਰੁੱਪ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਿਲਾ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਅਤੇ ਪੰਚਾਇਤ ਅਫਸਰ ਬੀਬਾ ਪਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਜਿੱਥੇ ਸ਼ਾਨੇ ਪੰਜਾਬ ਗਰੁੱਪ ਦੀ ਬੀਬੀਆਂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਜਿਲਾ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਅਤੇ ਪੰਚਾਇਤ ਅਫਸਰ ਪਰਮਵੀਰ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਕੱਲ ਦੇ ਸਮੇਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲੋੜ ਹੈ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਵਿਰਸੇ ਦੇ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਦੀ ਅਤੇ ਜੋ ਬੱਚੇ ਆਪਣੇ ਵਿਰਸੇ ਦੇ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਰਹਿੰਦੇ ਨੇ ਉਹ ਤਰੱਕੀ ਵੀ ਕਰਦੇ ਨੇ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਵਿਰਸੇ ਬਾਰੇ ਜਾਣੂ ਵੀ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ। ਤੇ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਪਣੇ ਮਾਤਾ ਪਿਤਾ ਦਾ ਸਨਮਾਨ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਤੇ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਸ਼ਾਨੇ ਪੰਜਾਬ ਗਰੁੱਪ ਦੀ ਬੀਬੀ ਸਰਬਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਬੜਾ ਹੀ ਮਾਣ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਜਿਲਾ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਅਤੇ ਪੰਚਾਇਤ ਅਫਸਰ ਪਰਮਵੀਰ ਕੌਰ ਸਾਡੇ ਛੋਟੇ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਇੱਥੇ ਪੁੱਜੇ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸਾਰੇ ਹੀ ਖਰੜ ਵਾਸੀਆਂ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਧੀ ਦੇ ਤਿਹਾਰ ਦੀ ਵਧਾਈਆਂ ਵੀ ਦਿੱਤੀਆਂ ਵਾਈਟ ਪ੍ਵਮਵੀਰ ਕੋਰ ਜ਼ਿਲਾ ਮੋਹਾਲੀ ਡਵੈਲਮੈਂਟ ਅਤੇ ਪੰਚਾਇਤ ਅਫਸਰ ਬੀਬੀ ਸਰਵਜੀਤ ਕੋਰ ਖਰੜ ਤੋ ਡੈਵਿਟ ਵਰਮਾ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ
4
Report
PSPradeep Sharma
Jul 27, 2025 15:30:26
Bhind, Madhya Pradesh:
हेडर- मंच से गरजे पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी, इशारों ही इशारों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर साधा निशाना। एंकर -बीती दस अगस्त गुरु पूर्णिमा को हुए मेहगांव खंड शिक्षा अधिकारी के साथ थप्पड़ कांड की गूंज अभी भी गूंज रही है, हालांकि पुलिस ने 15 दिन बाद शनिवार देर शाम भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के नेतृत्व में होने वाले दो दिन पहले से प्रस्तावित आंदोलन थाना घेराव और गिरफ्तारी कार्यक्रम के रूप को बदलते हुए शासन प्रशासन से प्रताड़ित और पीड़ित लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के पास तय कार्यक्रम के अनुसार सभा की, मंच से बोलते हुए पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने पुलिस और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह सत्ता के दबाव में काम ना करें और लोगों की समस्याओं का तत्काल निदान करें, वही चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने थप्पड़ कांड के आरोपी मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा का नाम लेते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या 100 साल पुरानी संस्था में किस प्रकार की ट्रेनिंग देकर कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाता है जो मैदान में आकर शासकीय सेवकों के साथ आमंत्रित और मारपीट करते हैं। वहीं मंच से बोलते हुए चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद देते हुए कहा कि भले ही देर से सही लेकिन पुलिस ने FIR तो दर्ज कर ली है, चाहे सुबह का भूला शाम को देर से घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहा जाता है, वही चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने मंच से कहा जिले में अगर कहीं कोई पीड़ित और प्रताड़ित होता है तो कांग्रेस और चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी उसके साथ सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़े मिलेंगे। एंबिएंस-चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी पूर्व मंत्री कांग्रेस बाइट-1- चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी पूर्व मंत्री कांग्रेस प्रदीप शर्मा जी मीडिया भिंड
0
Report
VSVishnu Sharma
Jul 27, 2025 15:30:17
Jaipur, Rajasthan:
सिटी पार्क में 'अशोक वाटिका' ! भाजपा नेताओं ने लगाए अशोक के पेड़, प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ बोले_वृक्षारोपण,  संस्कृति के साथ संवेदनशीलता नोट ...विजुअल बाइट 2707ZRJ_JPR_MADAN_R TVU 141 जयपुर, vishnu।  बीजेपी की ओर से "हरियालो राजस्थान" और "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत हरियाली तीज पर सघन पौध रोपण किया गया। मानसरोवर की सिटी पार्क में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित सभी नेताओं ने अशोक के पेड़ लगाए, जिससे पार्क में मिनी अशोक वाटिका का स्वरूप साकार हुआ। इस मौके पर राठौर ने कहा कि यह वृक्षारोपण ही नहीं बल्कि संस्कृति के साथ संवेदनशीलता भी है।  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित प्रदेश और जिले के पदधिकारियों ने हरियालो राजस्थान और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंडल और बूथ स्तर तक पौधे लगाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर कुल 108 पौधों का रोपण किया गया तथा वृक्षों के साथ पौध रोपण करने वालों की नाम पट्टीका भी लगाई गई। खास बात यह है कि इस अवसर पर मदन राठौड़ के साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनमी, पूर्व शहर अध्यक्ष संजय जैन, शहर अध्यक्ष अमित गोयल, अन्य पदाधिकारी नेताओं पदाधिकारियों ने पौधे लगाए, जो सभी अशोक के थे। इसको लेकर कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हुई कि क्या अशोक वाटिका लग रहे हैं?।  इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा वृक्षारोपण केवल पर्यावरण का संरक्षण नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाने के लिए आगे आएं और कम से कम एक पेड़ अपनी मां के नाम अवश्य लगाएं।  राठौड़ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में शुरू किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान ऐतिहासिक कदम है। "वृक्ष हमें न केवल प्राणवायु प्रदान करते हैं, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक अमूल्य धरोहर हैं। हर किसी को वृक्षारोपण करना चाहिए, विशेष रूप से ऐसे अवसरों पर जब प्रकृति और संस्कृति का संगम होता है।" राठौड़ ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ हमें इनके सरंक्षण की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पेड़ लगाने वाला उसके सरंक्षक के तौर पर कार्य करें तो आने वाले समय में हरित राजस्थान का संकल्प पूरा होता नजर आएगा। कार्यक्रम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ के घर की पहुंचे। इस दौरान उनकी कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा हुई।  बाइट ....मदन राठौड़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष। 
0
Report
DIDamodar Inaniya
Jul 27, 2025 15:30:09
Nagaur, Rajasthan:
जिला- डीडवाना नावां लोकेशन- नावां शहर रिपोर्टर- मनीष पारीक मो 9928382887 @manishpurohit9 HEADLINE_लहरिया पहनकर मनाई सावणी तीज, गीतों के साथ लिया झूलने का आनंद नगरपालिका गांधी पार्क में बारिश के बीच मना रही महिलाएं सावणी तीज इंद्र देव ने भी महिलाओ को सावणी तीज पर बारिश की बौछार से किया सराबोर BODY_ डिडवाना जिले के नावां उपखण्ड मुख्यालय सहित आस-पास के गांवों एवं कस्बों में आज महिलाओं ने सावणी तीज का पर्व पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया। तीज के पावन अवसर पर रविवार की सुबह घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने के साथ ही महिलाओं एवं युवतियों ने अपनी सखी सहेलियों के साथ शिव मंदिरों में जाकर माता पार्वती की पूजा अर्चना कर महादेव के जल अर्पित करते हुए अमर सुहाग एवं सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना की। शाम को महिलाओं ने लहरिए की साडिय़ां पहनने के साथ ही सौलह श्रृंगार कर सामूहिक रूप से सावणी तीज के गीत गाते हुए झूला झूलने गई। शहर के नगरपालीका गांधी पार्क में सजी धजी सोलह श्रंगार कर महिलाओ व युवतियों ने झूलों का व गीतों का लुत्फ उठाया वही शाम को इंद्र देव ने भी सावनी तीज में चार चांद लगाते हुए बारिश का दौर शुरू किया महिलाओं ने बारिश में झुलो पर झूलने का लुत्फ उठाया वही अलग अलग अंदाज में सेल्फियां व फोटो लेती दिखाई दी महिलाएं। साथ ही बच्चो ने भी गांधी पार्क में झूलों का लुत्फ उठाया।
0
Report
Jul 27, 2025 15:28:55
Anupshahar, Uttar Pradesh:
पोषित कुमार, अनूपशहर:अनूपशहर में सुहागिन महिलाओं ने हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया। कस्बे के अधिकतर मोहल्लों में झूले डालकर महिलाओं ने सावन के गीत और मल्हार गाए। इस अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर गौरी पूजन किया और विशेष पकवान भी बनाए।मोहल्ला मानक चौक में दशकों से लग रहे पारंपरिक तीज मेले में अनूपशहर कस्बे की सैकड़ों महिलाएं पहुंचीं। वहां महिलाएं झूले पर झूलती हुई और चाट-पकौड़ी का आनंद लेती हुई दिखाई दीं।
4
Report
Jul 27, 2025 15:23:33
Patran, Punjab:
गांव शुतराना में रविवार को दो पंचायत मेंबर पदों के लिए जिमनी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो रही है। सुबह वोटिंग के शुरुआत में हल्की नोकझोंक की स्थिति उत्पन्न हुई, लेकिन पुलिस प्रशासन ने समय रहते हस्तक्षेप कर माहौल को संभाल लिया। थाना शुतराना प्रभारी बलजीत सिंह मौके पर मौजूद रहे और पूरी चुनावी प्रक्रिया की निगरानी की। पूर्व सरपंच भगवंत सिंह ने आरोप लगाया कि एक पार्टी के उम्मीदवार के सहयोगी को मतदान केंद्र से बाहर निकाला गया, जिससे तनाव की स्थिति बनी। वहीं, सरपंच सुरेश कुमार ने बताया कि गांव में दो पंचायत मेंबरों का चुनाव हो रहा है और कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस और प्रशासन की तत्परता से स्थिति को काबू में कर लिया गया।थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि वोटिंग प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल र
2
Report
RKRaj Kumar Bhati
Jul 27, 2025 15:18:46
Delhi, Delhi:
दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली बीजेपी पर आरोप लगाया लगाया हैं. आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में बीजेपी कूड़े के पहाड़ को कम करने के बजाय चौथा पहाड़ बनाने की तैयारी में जुटी है। इसी मुद्दे को लेकर नगर निगम में विपक्ष के नेता अंकुश नारंग में ट्वीट करके कई सवाल खड़े किए। ज़ी मीडिया संवाददाता राजकुमार भाटी ने स्थाई समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा से इसी मुद्दे पर खास बातचीत।
7
Report
DIDamodar Inaniya
Jul 27, 2025 15:18:32
Nagaur, Rajasthan:
ASSEMBLY - MERTA LOCATION - MERTA ROAD DISTRICT - NAGAUR INFORMER - KAWALJEET REPORTER - DAMODAR INANIYA HEADLINE - मेड़ता रोड पुलिस की 3 बड़ी कार्रवाई 2 आरोपी गिरफ्तार 2 को लिया हिरासत में नक़ली नोटों को चलाने वाले आरोपी को 6 हजार के नक़ली नोटों के साथ किया गिरफतार 12 पेटी देशी अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर चलाया जा रहा है एरिया डोमिनेशन अभियान BODY - मेड़ता रोड पुलिस ने एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश चलाए जा रहे विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मेड़ता रोड बाजार में नकली नोट चलाने के लिए मेड़ता रोड पहुंचे बासनी नेता निवासी सुरेंद्र मुंडेल को 6000 के नकली नोटों के साथ लाई ग्राम के पास गिरफ्तार किया जबकि रेन चौकी इंचार्ज रामप्रकाश ने NH-58 पर अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में ओमप्रकाश बिश्नोई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 पेटी देशी अंग्रेजी शराब बरामद की। दो स्टैंडिंग वारंटियों को भी हिरासत में लिया गया है। बाइट - ऊर्जा राम विश्नोई थानाधिकारी मेड़ता रोड KAWALJEET SINGH MERTA CITY 9530258066
7
Report
HHHarvinder Harvinder
Jul 27, 2025 15:18:22
Mahendragarh, Haryana:
महेंद्रगढ़ में तेंदुए का कहर , 50 से ज्यादा पशुओं को बना चुका शिकार , 2 साल से डर के साए में जी रहे है लोग विभाग ने दी लोगों को सतर्क रहने की सलाह रात के समय घरों से बाहर ना निकले लोग हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में तेंदुए का कर कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है पिछले 2 साल में यह तेंदूआ करीब 50 से 60 पशुओं को अपना शिकार बन चुका है जिसके चलते स्थानीय लोग डर के साए में जीने को मजबूर है महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में राजस्थान की सीमा के साथ लगते नांगल चौधरी के गांव गोलवा में तेंदुआ ने बाड़े में घुसकर कटड़े पर हमला पर दिया। हमले से भयभीत हुए अन्य पशुओं ने जोर-जोर आवाज की। जिसका शोर सुनकर पशुपालक की नींद खुल गई। उन्होंने टार्च की मदद से देखा, तो तेंदुआ ने कटड़े की गर्दन दबोच रखी थी। पशुपालकों के साथ लाठी और डंडे दिखाकर उसे गाया। घटना की सूचना पाकर फॉरेस्ट विभाग तथा वाइड लाइफ विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मौका निरीक्षण करने के बाद उन्होंने तेंदुआ को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, गोलवा गांव के सुबेसिंह जागीरदार ने गांव से बाहर निजी जमीन पर पशुओं का बाड़ा बना रखा है। जिसमें रात को पशु बांधने के बाद नजदीक मकान में परिवार के साथ सोता है। रात भैंस, कटड़े व अन्य छोटे मवेशी बाड़े में बंधे हुए थे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि पहाड़ नजदीक होने के कारण यहां महिलाएं घास लेने जाती हैं। युवा दौड़ करने जाते हैं। इसके अलावा मवेशी भी पहाड़ पर घास चरते हैं। जिन्हें तेंदुआ से जानलेवा हादसे का खतरा बढ़ गया है। समस्या से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया था, बावजूद उन्होंने हिंसक जानवर को नहीं पड़का। ऐसे में लोगों को भय के साये में घरेलू कामकाज करने पड़ रहे हैं। स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि 10 दिन पहले नांगल चौधरी से घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास पहाड़ पर एक जानवर दिखाई दिया, इसके बाद उन्होंने गाड़ी की लाइटों को पहाड़ की तरफ किया, तब पता चला कि वह तेंदुआ है। जिससे फॉरेस्ट व वाइड लाइफ विभाग को अवगत कराया था। लेकिन उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत को अनदेखा कर दिया, जिसके परिणाम स्वरूप तेंदुआ मवेशियों को शिकार बनाने लगा है। तेंदुआ वर्षावन से लेकर मैदानी इलाकों तक, शुष्क और पर्वतीय क्षेत्रों सहित, विविध प्रकार के आवासों के लिए अनुकूलित है। यह एक अवसरवादी शिकारी है, जो ज़्यादातर खुर वाले जानवरों और प्राइमेट का शिकार करता है। यह अपने शिकार का पीछा करते और घात लगाते समय छलावरण के लिए अपने चित्तीदार पैटर्न का उपयोग करता है, जिसे यह कभी-कभी घसीटकर पेड़ पर चढ़ा देता है।नांगल चौधरी ये जंगल एरिया करीब 15 से 20 किलोमीटर तक फैला हुआ कुछ इलाका अरावली में आता है और कुछ पीएफ एरिया में आता है रेंजर ऑफिसर रजनीश कुमार ने बताया कि नांगल चौधरी में जंगल एरिया करीब 15 से 20 किलोमीटर में फैला हुआ है और यहां पर काफी सारे जंगली जानवरों की प्रजातियां रहती हैं जंगल ही जानवरों का घर है अभी तक किसी इंसान पर किसी जानवर के द्वारा हमला नहीं किया गया है हम मवेशियों पर जरूर हमले हुए हैं उसको लेकर भी हमने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है बाइट रजनीश कुमार फॉरेस्ट ऑफिसर नांगल चौधरी रात के समय जंगल में देखे गए जानवर की लोकेशन से वॉकथ्रू लोकल ग्रामीण कुलड़ाराम से बात करते हुए संवाददाता तेंदुए के द्वारा हमले कई गए घर घटना स्थल से वॉकथ्रू परिवारजनों से बातचीत
6
Report
KSKartar Singh Rajput
Jul 27, 2025 15:18:14
Morena, Madhya Pradesh:
मुरैना में लगातार हो रही बारिश के चलते जोरा के जवाहर नवोदय विद्यालय सहित आवास पूरे जलमग्न हो गए, बाढ़ जैसे हालातो के चलते प्राचार्य द्वारा सभी बच्चों को शासकीय कॉलेज में शिफ्ट किया गया, अच्छा प्राचार्य द्वारा बताया कि पास में बने हुए तालाब लीकेज होने के चलते उसका पानी तेज गति से नवोदय विद्यालय में घुस रहा है, इस कारण से वहां हालत ज्यादा खराब हुई हे, स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी बच्चों को कॉलेज में शिफ्ट करने के बाद वहां पानी निकलवाने की कोशिश की जा रही है
5
Report
VRVIJAY RANA
Jul 27, 2025 15:18:08
DMC, Chandigarh:
हरियाणा राजभवन में धूमधाम से मनाया गया तीज का त्योहार कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल अशीम कुमार घोष, उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष रही उपस्थित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी रहे कार्यक्रम का हिस्सा तीज पर्व के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुई प्रस्तुति
5
Report
Advertisement
Back to top