208025
कानपुर-संदिग्ध परिस्थितियों में मिला किसान का शव
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान का शव झोपड़ी में मिला, जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं परिजनों ने जान लेकर शव को सही से रख जाने की आशंका जाहिर की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Kharge का तंज: संसद के भीतर नियम चाहिए, बाहर की ‘मन की बात’ नहीं
Noida, Uttar Pradesh:Mallikarjun Kharge जब संसद चल रही होती है तो प्रधानमंत्री को संसद के पटल पर Statement देना होता है, देर रात एक वीडियो बनाकर, संसद के बाहर एकतरफ़ा “मन की बात” नहीं करनी होती !! नरेंद्र मोदी जी, आज संसद में आने से पहले, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर के आइएगा। पहले छात्रों से माफ़ी माँगिए और जिन्होंने लाठी-डंडे-Pellet Gun का इस्तेमाल छात्रों की आवाज़ दबाने के लिए करवाया है उन पर कड़ी कार्यवाही कीजिए। फिर हम शिक्षा व्यवस्था पर विस्तृत Discussion के लिए तैयार हैं।0
0
Report
भाजपा नेता दिनेश गुप्ता के गाली वाले ऑडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Kushinagar, Uttar Pradesh: भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नेता का गाली देते ऑडियो वायरल. ब्राह्मणों और ठाकुर जाति को गाली दे रहे भाजपा नेता दिनेश गुप्ता. भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का कोषाध्यक्ष है दिनेश गुप्ता. फोन करके गाली रिकॉर्ड करने की बात भी कह रहा भाजपा नेता. मां बहन की गाली देते हुए ऑडियो वायरल. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच.0
0
Report
योगी सरकार ने अतीक के अवैध साम्राज्य पर बड़ी कार्रवाई; 345 करोड़ संपत्तियाँ कुर्क
Prayagraj, Uttar Pradesh:माफिया अतीक के अवैध साम्राज्य पर सबसे बड़ी कार्रवाई, माफिया अतीक की 345 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया गया, लखनऊ, प्रयागराज और कौशांबी की जमीन, मकान और भूखंड को जब्त किया गया, 13 बैंक खातों में जमा 1 अरब 61 लाख रुपए से अधिक की धनराशि भी जब्त, माफिया अतीक, अशरफ और शाइस्ता के नाम थी जब्त होने वाली संपत्तियां。 यूपी के कुख्यात माफिया अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रयागराज से लेकर लखनऊ और कौशांबी स्थित 345 करोड़ की जमीन, मकान और भूखंड के अलावा 13 बैंक खातों में जमा 1 अरब 61 लाख से ज्यादा रकम को जब्त किया गया है। जब्त होने वाली संपत्तियां राजस्व रिकॉर्ड में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ और शाइस्ता परवीन के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज थीं। कई साल पहले पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत इन संपत्तियों को कुर्क किया था, अब कुर्क संपत्तियों को विधिक प्रक्रिया अपनाकर जब्त कर लिया गया है। माफिया अतीक की जिन संपत्तियों को जब्त किया गया है, उसमें खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के कर्बला स्थित कार्यालय शामिल है। यह संपत्ति माफिया अतीक के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। इसकी अनुमानित कीमत 20 करोड़ से ज्यादा की है। कई साल पहले पीडीए ने इसको अवैध निर्माण मानते हुए ध्वस्त किया था, अब इसे प्रशासन ने अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति मानते हुए जब्त कर लिया है。 वहीं माफिया अतीक के भाई अशरफ की धूमनगंज के कालिंदीपुरम स्थित भूखंड को भी जब्त किया गया है। यह भूखंड रिहायशी इलाके में प्राइम लोकेशन पर है। इसकी अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसे भी जब्त किए गया है, यह संपत्ति राजस्व अभिलेखों में पहले अशरफ के नाम दर्ज थी。 वहीं माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज सदर तहसील के पीपल गांव स्थित करोड़ों की प्रॉपर्टी को भी जब्त किया गया है। यह संपत्ति भी अवैध तरीके से अर्जित करना पाया गया है।0
0
Report
Advertisement
टोंक नगरपालिका परिषद ने 600 से अधिक आवासीय पट्टे वितरित कर राहत दी
Tonk, Rajasthan:टोंक नगरपालिका परिषद की ओर से आयुक्त धर्मपाल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित शहरी सेवा शिविर के फोलो उप शिविर में आमजन को बड़ी राहत मिली। वर्षों से पट्टों का इंतजार कर रहे लाभार्थियों को शिविर में 600 से अधिक आवासीय पट्टों का वितरण किया गया, जबकि अभियान के तहत कुल 1000 आवासीय पट्टे वितरित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। शिविर में बड़ी संख्या में लाभार्थी पहुंचे, जहां नगरपालिका परिषद सहित कई सरकारी विभागों की सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गईं। विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों का मौके पर ही प्रभावी निस्तारण किया गया, जिससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। पट्टे मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने नगरपालिका परिषद की कार्यप्रणाली की सराहना की। इस दौरान नगरपालिका परिषद आयुक्त धर्मपाल चौधरी स्वयं पूरे अभियान की लगातार मॉनिटरिंग करते रहे और अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगरपालिका परिषद का यह शिविर लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है.0
0
Report
भरूच के हांसो्ट क्षेत्र के खाड़ी में भारी बारिश से जलस्तर बढ़ा; मार्ग बंद
Bharuch, Gujarat:ભરૂચ બ્રેકિંગ ભરૂચના હાંસોટની દંત્રાઈ ખાડીમાં ભારે વરસાદથી જળસ્તર વધારો. ખાડી ઉપરથી પાણી વહેતાં માર્ગ તાત્કાલિક બંધ કરાયો. વાહનવ્યવહાર પર અસર થતા લોકોને વૈકલ્પિક માર્ગ અપનાવવા સૂચના. તંત્રે পানিમાંથી પસાર ન થવા અને જોખમ ન લોવામાં અપીલ કરી. પોલીસ અને સ્થાનિક તંત્ર પરિસ્થિતિ પર સતત નજર રાખી રહ્યું છે. વરસાદ યથાવત રહેતાં જળસ્તર વધુ વધવાની શક્યતા વ્યક્ત કરાઈ.0
0
Report
टोंक कबाड़ माफिया पर पुलिस का बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक: 100 से अधिक संदिग्ध वाहन पकड़े
Tonk, Rajasthan:टोंक कबाड़ माफिया पर पुलिस का बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक ! दूसरे दिन भी जारी रही पुलिस गश्त, रेड के दौरान कबाड़ी बाजार से 100 से अधिक भारी और बड़े वाहन संदिग्ध पाए गए, मौके से भारी मात्रा में ट्रकों और अन्य गाड़ियों के कटे हुए पार्ट्स बरामद किए गए, दुकानों पर ताले लटकाकर भागे कबाड़ माफियाओं को पुलिस ने 15 नोटिस थमाए, SP रोशन मीना के निर्देश पर कार्रवाई, SI ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व वाली DST को मिला था बड़ा इनपुट, संदिग्ध वाहनों को काट कर पार्ट्स बेचे जाने का इनपुट, इसी इनपुट पर की गई कार्रवाई में हुआ बड़ा खुलासा, शहर के बीचों बीच काटे जा रहे वाहन पुलिस जल्द करेगी खुलासा0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी में 450 लीटर विदेशी शराब नष्ट, न्यायालय आदेश पर कार्रवाई
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना परिसर में विभिन्न मामलों में जब्त की गई करीब 450 लीटर विदेशी शराब को विधिवत नष्ट किया गया। यह कार्रवाई उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है अधिकारियों की मौजूदगी में शराब को नष्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के निर्देश के आलोक में विभिन्न कांडों में जब्त विदेशी शराब को नष्ट करने की प्रक्रिया पूरी की गई। साथ ही कहा गया कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
NEET पेपर लीक विरोध के बीच सीतामढ़ी पुलिस ने भीड़ रोकने के लिए मॉकड्रिल किया
Sitamarhi, Bihar:NEET पेपर लीक विरोध के बीच सीतामढ़ी पुलिस ने भीड़ रोकने के लिए मॉकड्रिल किया। एसपी अमित रंजन के निर्देश पर आरक्षी केंद्र में विशेष मॉकड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें भीड़ नियंत्रण, वाटर कैनन, आँसुगैस समेत कई प्रयोगों का अभ्यास किया गया।0
0
Report
नोएडा पुलिस ने जंतर मंतर के भ्रामक पोस्ट चार इंस्टाग्राम हैंडल्स पर मुकदमा दर्ज किया
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा-- जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट सोशल मीडिया पर पुलिस रख रही है खास नजर पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी और भ्रामक पोस्ट करने वाले चार हैंडल्स के लिए किया मुकदमा दर्ज इंस्टाग्राम आईडी से भ्रामक वीडियो पोस्ट कर अराजकता फैलाने की कोशिश का आरोप पुलिस ने चारों इंस्ट्राग्राम हैंडल्स के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा पुलिस मामले की जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
बिहार मंत्री शैलेंद्र बोले आंदोलन के पीछे साजिश नहीं, जीत का अंतर बढ़ेगा
Patna, Bihar:बिहार सरकार के पत्र निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने जी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि छात्र आंदोलन के पीछे कहीं ना कहीं कोई बड़ी साजिश प्रतीत हो रही है। छात्र अपनी मांग को लेकर आंदोलन करें इसमें कहीं से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन आंदोलन की आड़ में सामाजिक तत्व अपनी रोटी सेके यह उचित नहीं है. वहीं बाकी चुनाव के बारे में इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन की पार्टी है कार्यकर्ताओं की पार्टी है और पूरी पार्टी को कार्यकर्ताओं पर भरोसा है और कार्यकर्ताओं को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन पर इंजीनियर शैलेन्द्र ने कहा कि जीत का अंतर पहले की तुलना में और ज्यादा होगा।0
0
Report
जमशेदपुर: डेंजर जोन तालाब में डूबे दो एमजीएम डॉक्टर, एक सहयोगी बच गया
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: डिमना लेक के पास तालाब में डूबने से एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, एक साथी बाल बाल बचा जमशेदपुर में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों की तालाब में डूबने से मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य जूनियर डॉक्टर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना डिमना लेक के पास स्थित प्रतिबंधित (डेंजर जोन) तालाब की है。 जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात समीर, साक्षम और यश नामक तीनों जूनियर डॉक्टर तालाब किनारे पार्टी कर रहे थे। बताया जाता है कि यह क्षेत्र प्रशासन द्वारा डेंजर जोन घोषित किया गया है और यहां लोगों के आने-जाने पर रोक है। इसके बावजूद तीनों वहां पहुंच गए。 इसी दौरान एक जूनियर डॉक्टर का मोबाइल फोन तालाब में गिर गया। मोबाइल निकालने के लिए एक डॉक्टर पानी में उतर गया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा डॉक्टर भी तालाब में कूद गया, लेकिन वह भी पानी में फंस गया। दोनों को बचाने के प्रयास में तीसरा डॉक्टर यश भी तालाब में उतरा। यश तैरना जानता था, इसलिए वह किसी तरह बाहर निकल आया, जबकि समीर और साक्षम गहरे पानी में डूब गए。 घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार तड़के बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों डॉक्टरों की तलाश शुरू की। सूचना मिलते ही एमजीएम अस्पताल के कई जूनियर डॉक्टर और अन्य चिकित्सक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में शोक का माहौल है。 पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने और गहरे पानी में उतरने को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। दोनों डॉक्टरों के शवों की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया गया।0
0
Report
घाघरा नदी के जलस्तर से गोंडा में किसान परेशान, मुआवजा और कटान का खतरा
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा में घाघरा नदी के तेजी से बढ़ते जल स्तर के कारण तटीय इलाकों के रहने वाले खासकर तरबगंज तहसील क्षेत्र के किसानों की एक बार फिर से मुश्किलें काफी बढ़ती हुई नजर आ रहीं। नदी के तेज कटान के चलते अब तक 50 बीघा से अधिक किसान की जमीन को काटकर घाघरा नदी अपने आगोश में ले चुकी है और लगातार घाघरा नदी का कटान जारी है। आज शुक्रवार सुबह 8.40 बजे की भी कुछ तस्वीरें बाणीमाझा से निकालकर के सामने आई है जहां लगातार घाघरा नदी किसानों की गन्ने की फसल को उपजाऊ जमीन को साथ ही साथ किसानों द्वारा जो मिट्टी पटाई करके रहा जा रहा था उन जमीनों को काट करके लगातार अपने आगोश में ले रही है। इतना ही नहीं पानी की तेज ठोकरे पड़ने के बाद एक के बाद एक जमीन एक काट करके घाघरा नदी के आगोश में जा रही हैं। जमीनों और फसलों की कटान होने के बावजूद भी ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व विभाग के अधिकारी मुआवजा देने के लिए मौके पर कोई कदम उठाने के लिए अभी तक नहीं पहुंचे हैं। यहीं पर जहां नदी थी जिसे स्थान पर कटान कर रही है लगभग तीन से चार अस्थाई फूस के मकान भी नदी की कटान की जद में है जो किसी भी वक्त कट करके नदी में समा सकते हैं।घाघरा नदी आज शुक्रवार सुबह 8:40 बजे एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 6 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है घाघरा नदी में आज 257925 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसमें गिरजा बैराज से 123073, शारदा बैराज से 131337 और सरयू बैराज से 3515 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिसके बाद नदी का जलस्तर दोपहर तक और बढ़ाने की काफी संभावना है。0
0
Report
Advertisement
ITBP जवानों ने मातली कैंप का कूड़ा गंगा किनारे डाल दिया
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:ITBP के जवान मातली कैंप का कूड़ा ट्रक में भरकर मातली कैंप से 10 किलोमीटर दूर डुंडा कस्बे के पास गंगा नदी किनारे डाल रहे थे। जिम्मेदारों के जवाब नहीं मिलने पर स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने solid waste management नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं, जिसके बाद उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़े के निस्तारण के लिए टीमें गठित कर दी हैं। तस्वीर में हिमवीर ITBP जवानों का स्वच्छता के प्रति लापरवाही दिख रही है। डुंडा व्यापार मंडल ने इस लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
रील में बंदूक दिखाने वाले आयान खान-कैफ पठान गिरफ्तार, जेल की चेतावनी
Sagar, Madhya Pradesh:रील में बंदूक लहराना और कार में बंदूक का प्रदर्शन अयान खान और कैफ पठान को पड़ा महंगा.... एंकर/ क्या आप भी सोशल मीडिया में रील के शौकीन है या रील क्रिएटर है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है और सावधान करने वाली है आपकी जरा सी चूक जेल की हवा खिला सकती है और फिर आपको पछतावा होगा, कुछ ऐसा ही पछतावा एमपी के सागर के अयान खान और कैफ पठान को हो रहा है क्योंकि उनकी रील ने उनकी रियल लाइफ में बड़ा मोड़ ला दिया है, कारों में घूमकर रील बनाकर अपना रुतबा दिखाने वाले ये दोनों युवक अब पुलिस वैन में बैठ रहे है और महंगे मोबाइल से रील क्रिएट करने वाले इन क्रिएटर्स के साथ पुलिस घेरे में खड़ा करके फोटो वीडियो शूट करा रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर दो दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ युवक चलती कार में दोनाली बंदूक लेकर रील बनाते और स्टंट करते नजर आ रहे थे वीडियो में युवक बंदूक का प्रदर्शन करते हुए लापरवाही पूर्वक कार चलाते दिखाई दे रहे थे इसके अलावा एक वीडियो में एक युवक महंगी कार से उतर कर हांथ में दोनाली बंदूक लेकर अपना रुतबा दिखा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सागर की कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और एक एफआईआर दर्ज की गई , जांच के दौरान वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान अयान खान और कैफ पठान के रूप में हुई, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वीडियो में दिखाई दे रही दोनाली बंदूक किसके नाम पर है और उसका लाइसेंस है या नहीं पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है। बहरहाल अयान और कैफ पुलिस गिरफ्त में है और इनके जरिए पुलिस ने उन लोगों को बड़ा मेसेज भी दिया है जो बिना जानकारी के हथियारों का इस्तेमाल वीडियो बनाने में करते है और अपनी पोस्ट में उन्हें अपलोड करते है। कई बार लोग ये भी सोचते है कि उनका हथियार लायसेसी है लिहाजा उन पर कोई कार्यवाही नहीं होगी लेकिन नियमों के मुताबिक लायसेंसी हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन भी गैर कानूनी और शस्त्र लायसेंस के नियमों के खिलाफ है जो अपराध की श्रेणी में आता है और मुकदमा दर्ज होने के साथ उस हथियार का लायसेंस भी रद्द हो सकता है इसलिए अब ऐसी किसी भी रील या फोटो से बचे जिनमें हथियार का प्रदर्शन हो रहा हो वरना आपको भी अयान और सैफ की तरह सलाखों के पीछे जाना पड़ सकता है।0
0
Report
मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस ने मशाल जुलूस से केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
Muju, Jeonbuk State:एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस ने छात्र आंदोलन के समर्थन में मशाल जुलूस निका़लकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। खेड़िया तिराहे से शुरू हुआ यह जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भगत सिंह तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में नारेबाजी की और न्याय की मांग उठाई। वीओ-1: मशाल जुलूस में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। भगत सिंह तिराहे पर पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन के दौरान घायल हुए छात्रों और कथित रूप से जान गंवााने वाली छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाइट: अशोक श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस (एमसीबी) वीओ-2: कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस उनके साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। बाइट: कृष्ण मुरारी तिवारी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष, मनेंद्रगढ़।0
0
Report
Advertisement
