Back
थाना परिसर में पुलिस मित्र बनाकर 42 युवकों से ठगी, STF जांच शुरू
PKPankaj Kumar
Feb 03, 2026 13:06:53
Motihari, Bihar
सुरक्षा का भरोसा देने वाले थाना कैम्पस में ही हो गई हाइप्रोफाइल ठगी, थाना कैम्पस में पुलिस की मौजूदगी में आई कार्ड पहनाकर हुआ ठगी....करीब 42 युवक हुए है हाइप्रोफाइल ठगी का शिकार, zee मीडिया पर खबर चलने के बाद कोटवा थाना में एफआईआर दर्ज, एसपी ने फ्रॉड की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का किया गठन एक कहावत है की ठग हमेशा पुलिस से दो कदम आगे रहती है और इस कहावत को मोतिहारी में पूरा होते हुए लोगो ने देखा और समझा है। ठग इतने शातिर निकले की अपने ठगी के लिए उसने बाकायदा पुलिस की ही मदद ले लिया। ठग ने मोतिहारी के करीब 42 युवकों से बीस हजार से एक लाख रुपया लेकर कथित रूप से पुलिस मित्र के नाम पर बहाल कर दिया। ठग ने सोलह हजार रुपये महीना के नाम पर मोतिहारी के 42 युवकों को ठग लिया है। बेरोजगार युवकों का भरोसा जितने के लिए ठग ने जो नायाब तरीका अपनाया है उसे देखकर लोग भौंचक है। ठग ने पहले तो एक पत्र कथित रूप से डीजीपी के नाम लिखा जिसका रिसिविंग बेरोजगकर युवकों को दिखाया ताकि उनका भरोसा जीता सके फिर भरोसा को पक्का करने के लिए ठग ने मोतिहारी के अलग अलग कई थाना के नाम पर पुलिस मित्र की बहाली बाकायदा थाना परिसर में आई कार्ड पहनाकर कर दिया। अरेराज की महिला थानाध्यक्ष पर आरोप है कि उन्होंने रिटायर्ड हुए चौकीदार के बेटे को पुलिस मित्र में बहाल हो जाने के लिए तैयार किया। अरेराज थानाध्यक्ष की बात सुनकर अरेराज थाना से रिटायर्ड हुए तीन चौकीदार के एक एक बेटा ने पुलिस मित्र के नाम पर बीस बीस हजार रुपया दे दिया और बाकी पैसा तनख्वाह शुरू हो जाने के बाद देने को कहा। प्रत्येक चौकीदार पुत्रो से साठ हजार रुपये की मांग ठग ने किया था ,पीड़ित के अनुसार जिसमे महिला थानाध्यक्ष ने अपनी सहमति जताई थी। ठगी के शिकार हुए पीड़ित युवक की माने तो अरेराज के अलावा घोड़ासहन, पलनवा, गोविंदगंज के युवक भी ठगी के शिकार हुए है। युवकों से पैसा लेने के बाद पिछले कई महीने से तनख्वाह भेजने के नाम पर कभी बैंक का पासबुक मांगा गया तो कभी मुजफ्फरपुर के एक होटल में बुलाकर जल्द ही सबकुछ ठीक करने का भरोसा दिया जाता रहा। अगर थाना परिसर में आई कार्ड नही पहनाया गया होता तो संभव था कि युवक ठगी का शिकार नही होते मामला संज्ञान में आने के बाद कोटवा थाना में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। मोतिहारी एसपी ने एसआईटी का गठन कर दिया है । मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा है कि जिन्हें भी शिकायत है वो सम्बंधित थाना या मेरे कार्यालय में आकर आवेदन दे दोषियों पर सख्त कारवाई होगी और अगर किसी थाना की संलिप्तता पाई गई तो उन्हें भी नही बख्शा जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 07, 2026 17:34:150
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 07, 2026 17:33:470
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 17:33:290
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 17:32:590
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 07, 2026 17:32:420
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 17:31:260
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 07, 2026 17:31:030
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 07, 2026 17:30:470
Report
PPPRASHANT PARDESHI
FollowFeb 07, 2026 17:30:330
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 17:30:140
Report
0
Report
0
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 07, 2026 17:19:27Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर ब्रेकिंग - जियो टॉवर में लगी आग। शॉट सर्किट से आग लगने की जताया जा रहा है आसंका। अचानक टॉवर के मशीन में लगी आग। आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान। बांदे थाना के PV 79 में लगे जियो टॉवर में लगी आग。
0
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 07, 2026 17:17:180
Report