icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
208001
Shiva SharmaShiva SharmaFollow27 Aug 2024, 09:40 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नोएडा में तीन दिवसीय श्रीराम कथा: कुमार विश्वास के साथ भक्ति-संस्कृति का संगम

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में पहली बार भक्ति, संस्कृति और साहित्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। प्रसिद्ध कवि एवं वक्ता डॉ. कुमार विश्वास अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘अपने-अपने राम’ के माध्यम से तीन दिनों तक भगवान श्रीराम की कथा सुनाएंगे। 13 नवंबर से शुरू होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों के मुताबिक, अब तक 12 हजार से अधिक लोग कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं。 नोएडा के वर्ल्ड्स ऑफ वंडर में 13 से 15 नवंबर तक इस तीन दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक डॉ. कुमार विश्वास भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों, मर्यादा और जीवन दर्शन को अपनी विशेष शैली में प्रस्तुत करेंगे। तीनों दिनों की कथा को अलग-अलग प्रसंगों में विभाजित किया गया है। पहले दिन श्रीराम जन्मोत्सव का वर्णन होगा, दूसरे दिन सीताराम विवाह का प्रसंग सुनाया जाएगा, जबकि तीसरे और अंतिम दिन श्रीराम के राजतिलक के साथ कथा का समापन होगा। समाजसेवी एवं उद्यमी मुकेश शर्मा के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कारों और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है। आयोजकों का मानना है कि आधुनिक दौर में युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं से परिचित कराना बेहद जरूरी है। खास बात यह है कि कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, हालांकि इसके लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। नोएडा में होने जा रहा यह आयोजन सिर्फ श्रीराम कथा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक बड़ा मंच बनेगा。
0
0
Report
Advertisement

म mandla: आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़े एक्शन के साथ 7 प्रकरण दर्ज

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन 7 ठिकानों पर कार्रवाई देशी-विदेशी मदिरा के साथ 180 किलो महुआ लाहन जब्त 26 हजार 620 रुपये की सामग्री बरामद मंडला जिले में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नारायणगंज, मंडला और नैनपुर क्षेत्र में विभाग की टीम ने एक साथ कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा विक्रय के 7 प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान देशी मदिरा, हाथ भट्टी की कच्ची शराब और बड़े पैमाने पर महुआ लाहन बरामद किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 26 हजार 620 रुपये बताई गई है। इसके अलावा नारायणगंज क्षेत्र के ग्राम पिपरिया और खुसर में घर एवं दुकान की जांच के दौरान 12 नग प्लेन मदिरा और 6 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। मंडला क्षेत्र के ग्राम बिनेका में अवैध शराब बिक्री के दो प्रकरण दर्ज कर 18 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। नैनपुर क्षेत्र के ग्राम मक्के और जामगांव में भी आबकारी टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 नग देशी प्लेन शराब, 20 नग एमडी रम, 6 लीटर कच्ची शराब और 180 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। इस तरह तीन क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कुल 7 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। जब्त मदिरा और महुआ लाहन की कुल अनुमानित कीमत 26 हजार 620 रुपये आंकी गई है। अवहीं, आबकारी विभाग की टीम ने शराब के सेवन के बाद फेंकी जाने वाली खाली बोतलों और शीशियों की खरीद-बिक्री पर भी नजर रखी। इसके लिए कबाड़ की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण कर संचालकों से पूछताछ की गई।
0
0
Report

श्रवण कुमार का पलटवार: भाषा पर मर्यादा जरूरी, चौधरी के पक्ष में

Pariaunna, Bihar:बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने रोहिणी आचार्य के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें भाषा की मर्यादा में रहने की नसीहत दी है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया है। सम्राट चौधरी बिहार के 14 करोड़ लोगों की आवाज हैं और उन्हें जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि राजनीति में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। असंसदीय और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किसी भी सूरत में उचित नहीं है। श्रवण कुमार ने रोहिणी आचार्य पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले उन्हें अपने परिवार की शैक्षणिक योग्यता और पृष्ठभूमि पर भी नजर डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। हर राजनीतिक व्यक्ति को मर्यादा में रहकर बयान देना चाहिए। सम्राट चौधरी पर दिये गए बयान पर जनता का जबाव देगी। सम्राट चौधरी न अनपढ़ और न गँवार है बल्कि चौदह करोड़ जनता का आशीर्वाद है।
0
0
Report

बेगमगंज की दुकान में रोज पहुंचती है गाय वृंदा, दुकानदार दर्री बिछाकर बैठाती है

Raisen, Madhya Pradesh:यह तस्वीर है बेगमगंज के गांधी बाजार शिवालय चौक के पास की, जहां सुनील ताम्रकार की बर्तन की दुकान है। दुकान की चौड़ाई महज 10 फीट है। चारों तरफ बर्तनों से दुकान भरी रहती है और इसी दुकान के ऊपर सुनील अपने परिवार के साथ रहते हैं। लेकिन इस दुकान की सबसे खास मेहमान कोई ग्राहक नहीं, बल्कि एक गाय है, जिसका नाम है वृंदा। दुकान खुलते ही वृंदा रोज यहां पहुंच जाती है। आमतौर पर गाय को देखकर लोग रास्ता बदल लेते हैं, लेकिन रायसेन जिले के बेगमगंज में एक गाय और दुकानदार के बीच ऐसा अनोखा रिश्ता देखने को मिल रहा है, जो इंसान और बेजुबान के बीच प्रेम और अपनत्व की मिसाल बन गया है। यहां एक गाय रोज दुकान खुलने के समय पहुंचती है। दुकानदार उसके बैठने के लिए बाकायदा दर्री बिछाते हैं और गाय बड़े आराम से उस पर बैठकर भोजन का इंतजार करती है। खास बात यह है कि करीब दो साल से चल रहा यह सिलसिला आज भी बदस्तूर जारी है। दुकानदार ने इस गाय का नाम भी बड़े प्यार से 'वृंदा' रखा है।
0
0
Report
Advertisement

माकपा ने टाइगर फाइनेंस के खिलाफ तालाबंदी की चेतावनी दी

Hanumangarh, Rajasthan:खबर हनुमानगढ़ से है, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से शुक्रवार को टाइगर फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पूरे हनुमानगढ़ जंक्शन शहर में जागरूकता रैली निकाली। रैली शहीद-ए-आजम भगत सिंह चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए माकपा नेता कमरेड शेर सिंह शाक्य ने बताया कि सजीपुरा निवासी राकेश खर्रा पेट्रोल पंप पर मजदूरी करते हैं। कंपनी के एक एजेंट ने उन्हें कम ब्याज दर पर लोन दिलाने की बात कही थी। एजेंट ने बताया था कि ब्याज दर एक रुपए 25 पैसे से अधिक नहीं होगी। इस पर राकेश ने अपने दस्तावेज कंपनी को सौंप दिए और स्पष्ट किया कि पूरा एस्टीमेट बनने के बाद ब्याज की जानकारी दी जाए तथा उसके बाद ही लोन अप्रूव किया जाए। शाक्य के अनुसार, कंपनी ने अभी तक राकेश के खाते में लोन की एक भी राशि जमा नहीं करवाई है। बाद में जब उन्हें बताया गया कि कंपनी उनसे एक रुपए 91 पैसे की ब्याज दर वसूलेगी तो उन्होंने लोन लेने से इनकार कर दिया और अपने दस्तावेज वापस मांगे। आरोप है कि दस्तावेज वापस मांगने पर कंपनी के कर्मचारियों ने फाइल चार्ज, अन्य शुल्क और लोन क्लोजर के नाम पर 75 हजार रुपए की मांग कर दी। इस मामले को लेकर माकपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। शाक्य ने बताया कि पिछले दिनों जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने के बावजूद कंपनी अपनी मनमानी कर रही है। इसी के विरोध में शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। शाक्य ने चेतावनी दी कि सोमवार को कंपनी के गेट पर तालाबंदी की जाएगी। जब तक कंपनी राकेश खर्रा के दस्तावेज वापस नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मांग पूरी नहीं होने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा。
0
0
Report

बेगूसराय में पांच महीने बाद शादीशुदा युवक की हत्या, साढ़ू-परिजनों पर आरोप

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां महज पांच महीने पहले शादी के बंधन में बंधे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि मृतक के रिश्ते में चचेरे भाई और ससुराल पक्ष से साढ़ू लगने वाले प्रवीण चौधरी एवं उसके परिवार के सदस्यों पर लगा है। वहीं, मृतक के परिजनों ने पत्नी पर भी अपने जीजा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने बखरी-खगड़िया मुख्य पथ को जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। घंटों सड़क जाम रहने से आवागमन भी प्रभावित रहा। बाद में बखरी डीएसपी कुंदन कुमार और कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पूरा मामला परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव का है। आखिर पांच महीने पहले हुई शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि रिश्तों का खून बह गया। दरअसल, रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह पूरी वारदात बेगूसराय के परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव की है। मृतक की पहचान परिहारा निवासी अभय कुमार उर्फ विशाल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अभय कुमार की शादी महज पांच महीने पहले एफसीआई थाना क्षेत्र के मल्हीपुर निवासी नंदनी कुमारी के साथ हुई थी।परिजनों के मुताबिक, शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति-पत्नी के रिश्तों में कड़वाहट शुरू हो गई थी। आरोप है कि नंदनी कुमारी अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी और उसने शादी के बाद से ही अभय कुमार को अलग रहने की हिदायत दी थी। दोनों के बीच लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई थी।इसी विवाद को लेकर अभय कुमार के परिजनों ने अपने पड़ोसी और रिश्ते में चचेरे भाई प्रवीण चौधरी से शिकायत की थी। गौरतलब है कि प्रवीण चौधरी की शादी पहले ही नंदनी कुमारी की बड़ी बहन से हो चुकी थी। इस लिहाज से वह अभय कुमार का साढ़ू भी लगता था।आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाय प्रवीण चौधरी ने अभय कुमार के परिवार के लोगों को ही डांट-फटकार कर भगा दिया। इसी बात को लेकर 9 नवंबर को अभय कुमार जब प्रवीण चौधरी के घर पहुंचा तो वहां विवाद शुरू हो गया। परिजनों का आरोप है कि प्रवीण चौधरी और उसके परिवार के सदस्यों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से अभय कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी।मारपीट में गंभीर रूप से घायल अभय कुमार को परिजनों ने बखरी पीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे अलग-अलग निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया। हालांकि, वहां भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उसे दोबारा बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान अभय कुमार ने दम तोड़ दिया।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव परिजनों को सौंपा गया, आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बखरी-खगड़िया मुख्य पथ को जाम कर दिया। लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे।सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही बखरी डीएसपी कुंदन कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाने-बुझाने और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम समाप्त किया। फिलहाल, मृतक अभय कुमार के परिजनों ने उसके चचेरे भाई और साढ़ू प्रवीण चौधरी समेत अन्य लोगों पर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही मृतक की पत्नी पर भी इस वारदात की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह क्या है और इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है。
0
0
Report
Advertisement

आलमगीर आलम बोले भाजपा के पास मुद्दे नहीं, बेरोजगारी-शिक्षा-स्वास्थ्य पर बहस जरूरी

Pakur, Jharkhand:झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के पास फिलहाल जनता से जुड़े कोई ठोस मुद्दे नहीं हैं. यही वजह है कि छोटे-मोटे मामलों को तूल देकर राजनीतिक प्रचार किया जा रहा है. भाजपा को राजनीति करने के बजाय राज्य में बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं पर अपनी बात रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के नेताओं का अपने क्षेत्र और प्रदेश में दौरा करना और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाना सामान्य प्रक्रिया है. इसे अनावश्यक रूप से राजनीतिक मुद्दा बनाना उचित नहीं है. मतदाता सूची से नाम काटे जाने के विवाद पर आलमगीर आलम ने कांग्रेस पर लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि इस मामले में खुद भाजपा के मुख्यमंत्री भी नाम काटे जाने की बात कह रहे हैं. उन्होंने गिरिडीह के संदर्भ में स्पष्ट किया कि वहां के वास्तविक नागरिकों के नाम मतदाता सूची में बने रहने चाहिए. निशा भगत की मौत से पहले वायरल हुए वीडियो और उसमें भाजपा व आरएसएस को लेकर लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे चुके हैं. ऐसे में जांच पूरी होने से पहले किसी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.
0
0
Report

बगहा में छठव्रतियों के सम्मान के लिए प्रशासन की अनूठी पहल

Bagaha, Bihar:चार दिनों तक मनाये जाने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत के पहले दिन बिहार के बगहा से एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है जहां छठ पूजा को लेकर घर लौट रहे प्रवासी छठव्रती श्रद्धालुओं का जबरदस्त सम्मान किया गया । दरअसल पश्चिम चम्पारण ज़िला प्रशासन औऱ नगर पालिका परिषद बगहा की ओर से छठव्रती महिलाओं समेत पुरुषों को अंगवस्त्र और गुलाब की बुके वाला फूल भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया । बताया जा रहा है की छठ महापर्व के अवसर पर देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से अपने घर लौट रहे छठव्रती श्रद्धालुओं के स्वागत और सम्मान के लिए बगहा में इस बार यह अनूठी पहल की गई है । लिहाजा SDM चांदनी कुमारी, नगर पालिका परिषद बगहा की डिप्टी चेयरमैन रश्मि रंजन औऱ कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार सहित अन्य पदाधिकारीों ने संयुक्त रूप से श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र और गुलाब वाले बुके देकर सम्मानित किया । खास बात यह है की इस बार की इस पहल के जरिए प्रशासन ने न केवल छठव्रतीयों के प्रति सम्मान प्रकट किया बल्कि उनके प्रति अपनी सच्ची श्रद्धा और आत्मीयता भी जाहिर की है । यहीं वज़ह है की इस साल महापर्व को औऱ अधिक़ यादगार बनाने की यह कोशिश खूब सुर्खियां बटोर रही है । बता दें की प्रशासन की टीम के साथ जनप्रतिनिधि औऱ कई गणमान्य नागरिक भी इस आयोजन में शामिल होकर इसे नायाब पहल करार दिया यहीं वज़ह है की प्रवासी छठवर्तियों के चेहरे खिल उठें, दूर-दराज़ से घर लौट रहे छठवर्तियों के मुस्कान साफ़ तौर पर देखा जा सकता है । बिहार का सबसे बड़ा त्यौहार छठ पूजा की छटा आज न केवल गाँव ज्वार औऱ शहरों में है बल्कि देश के तमाम हिस्सों के साथ साथ विदेशों में भी जहाँ जहाँ बिहारी हैं इस महापर्व की रौनक़ देखीं जा सकती है जिसमें प्रकृति के प्रति समर्पण भाव प्रदर्शित करता है । बाइट- रश्मि रंजन, डिप्टी चेयरमैन, नगर पालिका परिषद बगहा, क्रीम कलर की साड़ी पहनी हुईं बाइट- चांदनी कुमारी, एसडीएम बगहा, रेड कलर की साड़ी में
0
0
Report
Advertisement

पूर्णिया के मधुबनी काली मंदिर में काली पूजा पर महिला कुश्ती धमाकेदार

Purnia, Bihar:मधुबनी काली मंदिर में काली पूजा पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, मेयर विभा कुमारी ने बढ़ाया महिला पहलवानों का हौसला पूर्णिया : मधुबनी काली मंदिर में काली पूजा के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दूर-दूर से आए महिला और पुरुष पहलवानों ने भाग लिया और अपना दमखम दिखाया। इस मौके पर कार्यक्रम में पहुंची पूर्णिया की मेयर विभा कुमारी ने मां काली के चरणों में नमन करते हुए कहा कि मधुबनी काली मंदिर में हर वर्ष काली पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होता है। उन्होंने इसके लिए मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। विभा कुमारी ने कहा कि कमेटी के सदस्यों ने कुश्ती के माध्यम से अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखा है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कुश्ती अब ओलंपिक में भी खेला जा रहा है। कुश्ती में बच्चे और बच्चियां खेलकर अपना नाम, पहचान और शोहरत बना सकते हैं। उन्होंने सभी पहलवानों को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी। महिला पहलवानों के भाग लेने पर उन्होंने कहा कि ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की बेटियों ने देश का नाम ऊंचा किया है। साक्षी मलिक और गीता फोगाट इसका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां देश की बेटियां लड़कों से कम हों। बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अपना परचम लहरा रही हैं। साथ ही साथ विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया, महिला खिलाड़ियों ने भी इसमें भाग लिया। महिला पहलवान नूतन कुमारी जो दो बार ब्रोंज मेडल जीत चुकी है ने कहां की सरकार अब बहुत ज्यादा महिलाओं को भी मौका दे रही है मेडल लाओ और नौकरी पाओ जैसी सुविधा दे रही है लेकिन उनकी उम्मीदें और भी है ।सरकार से अनुरोध भी किया कि कुश्ती के लिए एक अलग स्टेडियम होनी चाहिए जैसे गया में बन गया है और भी व्यवस्था मुहैया कराया जाना चाहिए। बता दें कि काली पूजा के अवसर पर हर वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन होता है。 बाईट - विभा कुमारी (मेयर, पूर्णिया) बाईट -नूतन कुमारी ,महिला पहलवान
0
0
Report

बेरमो कोयलांचल में छठ में कद्दू वितरण से सेवा और एकता की झलक

Bokaro Steel City, Jharkhand:लोक आस्था का महापर्व के बीच बोकारो के बेरमो कोयलांचल में गूंजा सेवा का संदेश,कद्दू वितरण को लेकर उमड़ी भीड़। नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय महापर्व,व्रतियों के लिए जगह-जगह लोगों ने बांटा कद्दू। बोकारो के फुसरो में लोक आस्था का महापर्व छठ के नहाय-खाय के साथ शुक्रवार को बेरमो कोयलांचल भक्ति और सेवा के रंग में रंग गया। घर-घर छठी मइया के गीत गूंजने लगे हैं। बाजारों और छठ घाटों पर भी पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच बेरमो कोयलांचल में सेवा और सामाजिक सरोकार की एक सुंदर तस्वीर देखने को मिली, जहां विभिन्न स्थानों पर लोगों ने छठ व्रतियों के बीच कद्दू का वितरण किया। कद्दू लेने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने उत्साह के साथ व्रतियों और श्रद्धालुओं तक कद्दू पहुंचाया। कई लोगों ने व्यक्तिगत स्तर पर तो कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाया। छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय के अवसर पर कद्दू-भात का विशेष महत्व है। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए लोगों ने जरूरतमंद व्रतियों के बीच कद्दू का वितरण किया। सेवा कार्य में शामिल लोगों का कहना था कि छठ केवल पूजा और व्रत का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होने और समाज में सहयोग की भावना मजबूत करने का अवसर भी है। बेरमो कोयलांचल में कद्दू वितरण के दौरान उमड़ी भीड़ ने लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की सामाजिक और सांस्कृतिक खूबसूरती को सामने रखा। लोक आस्था के इस महापर्व में जहां लोग सूर्यदेव और छठी मइया की आराधना में जुटे हैं, वहीं सेवा और सहयोग की भावना भी पूरे क्षेत्र में दिखाई दे रही है। छठ पूजा की यही परंपरा बेरमो कोयलांचल की सामाजिक एकता की पहचान बन रही है। जहां पूजा के साथ सेवा,लोक आस्था के साथ सहयोग और पर्व के साथ इंसानियत का संदेश भी दिया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top