icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209301
Mohd TasleemMohd TasleemFollow3 Jan 2025, 12:36 pm

Kanpur dehat - संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी

Uttar Pradesh:राजपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गाँव में शिवनाथ सिंह शिक्षण संस्थान नाम से एक जूनियर हाईस्कूल है जो काफी समय से बंद है। शुक्रवार को स्कूल के अंदर लगे नीम के पेड़ में एक युवक का शव गमछे के सहारे लटकता मिला। स्कूल के पास खेतों में काम करने गये किसानों ने शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर घटनास्थल पर पहुँचे थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम व चौकी इंचार्ज सूरज पाल सिंह ने शव के शिनाख्त के लिए आसपास के गाँवों में रहने वालो से जानकारी दी। सोशल मीडिया में मृतक का फोटो शेयर किया उसके बाद रमऊ गाँव के प्रधान सैय्यद जमाल अहमद के माध्यम से शव की शिनाख्त रमऊ गाँव निवासी सलीम अली के बेटे युसुफ के रुप में हुई।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बांदा में फर्जी बैनामे से जुड़ी आत्महत्या के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

Banda, Uttar Pradesh:बांदा में जमीन का जबरन फर्जी तरीके से बैनामा कराने तथा व्यक्ति आत्महत्या के लिए उकसाने वाले वांछित अभियुक्त को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। शहर कोतवाली नगर पुलिस द्वारा जमीन का जबरन बैनामा/फर्जी तरीके से बैनामा कराने तथा व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खाईपार की रहने वाली आशमा ने थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी थी कि उनके पति निसार अहमद के नाम पर जमीन थी जिसे कुछ लोगों द्वारा जबरन/फर्जी तरीके से पैसे का बिना-लेन किए दबाव बनाकर अपने नाम कर लिया है तथा उनके साथ गाली गलौज कर धमकी भी देते थे जिसके चलते उसके पति निसार अहमद ने दिनांक 06/07.04.2025 की रात्रि में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था तथा एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ था । सूचना पर थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए । घटनाक्रम का गहनता से अवलोकन किया गया करते हुए साक्ष्यों का संकलन किया गया तथा सुसाइड नोट को परीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था । संकलित साक्ष्यों एवं प्राप्त तथ्यों के आधार पर अभियुक्त फारूख अली पुत्र अहमद अली निवासी खूंटी चौराहा अलीगंज की संलिप्तता पाई गई । जिसे थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आज दिनांक 28.09.2026 को मा0 न्यायालय भेजा गया । साथ ही, प्रकरण में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के संबंध में भी गहनता से साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं । विवेचना के दौरान प्रकाश में आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल प्रत्येक अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कठोर एवं प्रभावी विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी ।
0
0
Report

पारस पोर्टल से योजनाओं की समीक्षा, बाढ़ राहत और ग्रामीण सड़क योजनाओं पर तेज़ी

Begun, Rajasthan:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पारस पोर्टल के जरिए प्रदेश की प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की.. सीएम ने एग्रीस्टैक में हर पात्र किसान का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.. वहीं बाढ़ प्रभावित 17 जिलों के 500 से ज्यादा गांवों में जल्द सर्वे कर पात्र परिवारों तक राहत पहुंचाने को कहा.. पीएम सूर्य घर योजना, सड़क-पुल और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लंबित कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए.. सीएम ने सेवा सेतु और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा.. मुख्यमंत्री ने कहा, योजनाएं सिर्फ कागजों पर नहीं, धरातल पर दिखनी चाहिए.. हर महीने के अंतिम मंगलवार को पारस पोर्टल से योजनाओं की समीक्षा होगी..
0
0
Report
Advertisement

पटना में EFTR तकनीक से बिना चीरे GIST ट्यूमर सफल निकाला: बिहार-झारखंड में पहली बार

Patna, Bihar:पटना की इन्क्योर हॉस्पिटल में डॉ धीरज कुमार मरीजों को देखते हैं.. सेवा भाव से किए जा रहे उपचार को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों से मरीज यहां पहुंच रहे हैं.. तकनीकी और मेडिकल दक्षता के साथ सेवा भाव यहां की खासियत है.. इसी कड़ी में पेट के एक जटिल ऑपरेशन ने सबका ध्यान खींचा जिसे डॉ धीरज कुमार और उनकी टीम ने कुशलतापूर्वक पूरा किया.. बिहार झारखंड में अपने तरह का यह पहला ऑपरेशन है जिसकी चर्चा मेडिकल क्षेत्र में हो रही है, जिसमें मरीज अत्यंत गंभीर अवस्था में डॉ धीरज के पास पहुँचे। उन्हें लगातार आंतरिक रक्तस्राव हो रहा था, बार-बार काला मल आ रहा था और उनका हीमोग्लोबिन गिरकर लगभग 3 ग्राम तक पहुँच गया था। रक्तचाप भी बहुत कम था। यह एक ऐसी स्थिति थी, जिसमें थोड़ी-सी देरी भी मरीज के जीवन के लिए घातक साबित हो सकती थी। रक्तस्राव का स्रोत पता करने के लिए तत्काल एंडोस्कोपी की गई। जांच में पेट की दीवार से उत्पन्न एक गोलाकार ट्यूमर दिखाई दिया, जिसकी एंडोस्कोपीटिक बनावट GIST—Gastrointestinal Stromal Tumour जैसी थी। इसकी सतह पर अल्सर बन गया था और वहीं से लगातार रक्तस्राव हो रहा था। ट्यूमर की लोकेशन अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी। पारंपरिक रूप से ऐसे ट्यूमर को निकालने के लिए ओपन या लैप्रोस्कोपी सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है। इसकी स्थिति ऐसी थी कि सर्जरी द्वारा वहाँ तक पहुँचना भी तकनीकी रूप से कठिन होता। डॉ धीरज कुमार ने एंडोस्कोपी के माध्यम से उस स्थान तक पहुँचकर Endoscopic Full-Thickness Resection—EFTR तकनीक का उपयोग किया। Full-Thickness Resection Device—FTRD की सहायता से पेट की दीवार की पूरी मोटाई सहित ट्यूमर को निकाला गया और उसी प्रक्रिया के दौरान उस स्थान को सुरक्षित रूप से बंद भी कर दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया में मरीज के पेट पर एक भी बाहरी चीरा नहीं लगाया गया। सबसे संतोषजनक बात यह है कि मरीज अब स्थिर हैं, रक्तस्राव बंद हो चुका है और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। इतनी जटिल प्रक्रिया के बावजूद उन्हें बड़ी सर्जरी, बाहरी घाव और लंबे समय तक अस्पताल में रहने की आवश्यकता नहीं पड़ी। स्थिति स्थिर रहने पर उन्हें 24 घंटे के भीतर अस्पताल से छुट्टी देने की योजना है। इस ऑपरेशन के बाद मरीजों में उम्मीद जगी है कि जटिल रोग और परिस्थिति में वे देश के बड़े शहरों का रुख न कर पटना में ही बेहतर उपचार पा सकेंगे डॉ धीरज कुमार, चिकित्सक इन्क्योर हॉस्पिटल निकाले गए ट्यूमर को विस्तृत हिस्टोपैथोलॉजी एवं इम्यूनोहिस्टोकेमिस्ट्री जांच के लिए भेजा गया है। अंतिम रूप से GIST की पुष्टि, उसके malignant potential, resection margins और आगे की उपचार-योजना का निर्णय रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा। डॉ धीरज ने बताया कि उनके लिए यह केवल एक अत्याधुनिक प्रक्रिया की सफलता नहीं है। यह उस बदलते बिहार की तस्वीर है, जहाँ जिन जटिल उपचारों के लिए कभी मरीजों को दिल्ली, मुंबई या हैदाबाद भेजना पड़ता था, वह अब बिहार में संभव हो रहे हैं। मरीज के परिजन इस सफल ऑपरेशन के बाद डॉ धीरज को भगवान मान रहे हैं
0
0
Report
Advertisement

कटनी में निःशुल्क साइकिल लौटाने से छात्र-छात्राओं में नाराज़गी, जांच चली

Katni, Madhya Pradesh:एंकर कटनी के ढीमरखेड़ा क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को शासन की योजना के तहत दी गई निःशुल्क साइकिलें महज एक महीने बाद वापस लिए जाने का मामला सामने आया है। महमगवां गांव के छात्र-छात्राएं शासकीय हाई स्कूल पडरभटा में पढ़ते हैं, जो उनके गांव से करीब दो किलोमीटर दूर है। छात्रों का आरोप है कि जुलाई माह में उन्हें निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं, लेकिन अगस्त में स्कूल प्राचार्य ने यह कहते हुए साइकिलें वापस ले लीं कि वे योजना के लिए पात्र नहीं हैं। जिसके बाद आज छात्र छात्रा अपने परिजनों के साथ जन सुनवाई में पहुंचे और सायकल उन्हें वापस दी जाए जिसके लिए आवेदन दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
0
0
Report

बेताल रानी घाटी: 17 मोड़ों में रहस्य और आस्था का संगम

Khairgarh, Uttar Pradesh:घने जंगल, ऊंचे पहाड़ और 17 खतरनाक मोड़... रहस्य और आस्था से जुड़ी है बेताल रानी घाटी की कहानी यह घाटी सिर्फ अपनी कहानी की वजह से ही खास नहीं है। यहां सड़क के एक तरफ ऊंचे पहाड़ और दूसरी तरफ गहरी ढलान, चारों ओर घना जंगल और बारिश के मौसम में हरियाली का अलग ही नजारा दिखाई देता है। 17 मोड़ों से गुजरते समय हर मोड़ पर बदलता प्राकृतिक दृश्य इस रास्ते को रोमांचक बना देता है। स्थानीय बैगा आदिवासी समुदाय के लिए यह इलाका आस्था से भी जुड़ा हुआ है। यही वजह है कि बेताल रानी घाटी को केवल एक सड़क या पर्यटन स्थल के तौर पर नहीं, बल्कि लोककथा, प्रकृति और आदिवासी आस्था के संगम के रूप में भी देखा जाता है। छत्तीसगढ़ के साथ मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से आने वाले लोगों के लिए भी यह इलाका आकर्षण का केंद्र बन सकता है। हालांकि, घाटी के घुमावदार और पहाड़ी रास्ते को देखते हुए यहां सफर के दौरान सावधानी जरूरी है। कैमरे की नजर से देखें तो बेताल रानी घाटी सिर्फ 17 मोड़ों की कहानी नहीं है... यह जंगल के बीच छिपी एक ऐसी जगह है, जहां हर मोड़ पर प्रकृति का नया रंग और हर कहानी में एक रहस्य नजर आता है。
0
0
Report
Advertisement

नागपुर: बेलतरोड़ी में भीड़ ने कथित चोर की हत्या कर दी, दूसरा चोर फरार

Nagpur, Maharashtra:नागपूर\n\nजमावाच्या मारहाणीत कथित चोराचा मृत्यू\n\nसुमेध गजभिये असे जमावाने जबर मारहाणीत दगावलेल्या कथित चोराचे नाव आहे\n\n बेलतरोडी पोलीस स्टेशन हद्दीत ही घटना घडली आहे.दुपारी घरात घुसून चाकूचा धाक दाखवत वृद्ध महिलेच्या गळ्यातील दीड तोळ्याचे मंगळसुत्र हिसकावणाऱ्या चोराला जमावाने शोधून काढत चोप दिला. रक्तबंबाळ अवस्थेत त्याने छातीत दुखत असल्याची तक्रार करताच पोलिसांनी त्याला मेडिकलमध्ये आणले. दरम्यान डॉक्टरांनी मृत्यू झाल्याचे निदान केले. \n दरम्यान दुसरा चोरटा मात्र फरार झाला असून पोलीस त्याचा शोध घेत आहेत. \n\n बेलतरोडी परिसरात उषा Religious नावाच्या वृद्ध महिला घरी होत्या. त्यावेळी दुपारच्या सुमारास सुमेध आणि त्याचा साथिदार हे दोघे डिलिव्हरी बॉय म्हणून घरात घुसले . या दोघांनी वृद्ध महिलेला महिलेला चाकूचा धाक दाखवत तिच्या गळ्यातील दीड तोळ्याचे मंगळसुत्र हिसकावत पळ काढला. दरम्यान महिलेने आरडाओरड केली.. परिसरातील लोकांनी शोध घेत एका संशयिताला पकडले. त्यांनी सुमेधला पकडून पुन्हा कॉलनीत आणले. संतप्त नागरिकांना त्याला चांगलाच चोप देणे सुरू केले. दरम्यान परिसरात तणाव पाहता कोणीतरी बेलतरोडी पोलिसांना माहिती दिली. बीट मार्शल घटनास्थळी पोहतच त्याला ठाण्यात आणले. रक्त बंबाळ अवस्थेत पोलीस त्याची चौकशी करत असतानाच सुमेधने छातीत दुखत असल्याची तक्रार केली. पोलिसांनी त्याला मेडिकलमध्ये नेले. तिथे डॉक्टर तपासत त्याचा मृत्यू झाल्याचे निदान झाले
0
0
Report

नाशिक-अहिल्यानगर एसीबी छापा: 13.3 करोड़ बेहिशोबी संपत्ति का मामला

Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्यानगर ब्रेक माजी सनदी अधिकाऱ्याच्या घरावर एसीबीचा छापा... दिलीप खेडकर यांच्या पाथर्डी तालुक्यातील भालगाव येथील घरावर टाकण्यात आला होता छापा... नाशिक-अहिल्यानगर एसीबी पथकांची एकाचवेळी कारवाई... 13.30 कोटींच्या बेहिशोबी मालमत्ता व खर्चाचा ठेवण्यात आला होता ठपका... 1995 ते 2023 या कालावधीतील उत्पन्न मालमत्तेची चौकशीचे देण्यात आले होते यापूर्वीच आदेश... त्यानुसार दिलीप खेडकर आणि पत्नी मनोरमा खेडकर यांच्याविरुद्ध घराची चडती घेतल्यानंतर गुन्हा दाखल... अनेक तास कागदपत्रे व आर्थिक व्यवहारांची तपासणी... खेडकर हे प्रशिक्षणार्थी आयएएस अधिकारी पूजा खेडकर यांचे वडील... कारवाईत अद्याप कोणालाही अटक नाही तर नेमकं घरातून काय जप्त केलें याबाबत कमालीची गुप्तता...
0
0
Report

नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, सीसीटीवी में कैद

Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। नासिक से आए 35 श्रद्धालुओं के समूह में शामिल 32 वर्षीय रोहित खेरनार दर्शन के बाद मंदिर के बाहर डोम क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान वह अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। CCTV में दिखाई दे रहा है कि रोहित डोम क्षेत्र में खड़े थे और अचानक नीचे गिर पड़े। घटना के बाद मंदिर कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें नलखेड़ा सिविल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार के साथ CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। मृतक रोहित खेरनार नासिक के रहने वाले थे और पेशे से इंटीरियर डिजाइनर बताए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण की पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही होगी। धार्मिक यात्रा के दौरान साथी श्रद्धालु की अचानक मौत से पूरे समूह में शोक छा गया।
0
0
Report
Advertisement

गुना पुलिस में AI सिस्टम शुरू, ड्यूटी-हाजिरी पर डिजिटल निगरानी से पारदर्शिता

Morena, Madhya Pradesh:गुना पुलिस में AI सिस्टम गुना— खाकी का अब डिजिटल टेक-ऑफ हो गया है। गुना पुलिस लाइन में एआई आधारित नई व्यवस्था शुरू की गई है। डीआईजी डॉ. असित यादव ने इस सिस्टम का शुभारंभ किया। अब ऐप के जरिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, हाजिरी और काम का आकलन किया जाएगा। जरूरत के हिसाब से सिस्टम तय करेगा कि किस स्थान पर कितने जवानों की तैनाती जरूरी है। ड्यूटी चार्ट एक दिन पहले ही मोबाइल पर पहुंच जाएगा और जवान मौके पर पहुंचा या नहीं, इसकी जानकारी भी दर्ज होगी। खास बात यह है कि पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अंक भी दिए जाएंगे। यानी अब गुना पुलिसिंग में कागजी व्यवस्था के साथ डिजिटल निगरानी और पारदर्शिता का नया दौर शुरू हो गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top