Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Maihar485771

मैहर में चैत्र नवरात्रि: मां शारदा देवी मंदिर के पट खुलते ही भक्त उमड़े

NSNAJEEM SAUDAGAR
Mar 19, 2026 06:20:16
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh
मैहर मे चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आज प्रथम दिन मां शारदा देवी मंदिर के पट विधिवत पूजा-अर्चना के साथ खोल दिए गए। मंदिर खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे मंदिर परिसर में जय माता दी के जयकारे गूंज उठे। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्रि के पहले दिन विशेष पूजा-अर्चना और भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। नवरात्रि के इस शुभारंभ के साथ ही पूरे मैहर में भक्तिमय माहौल छा गया है और आने वाले नौ दिनों तक मां शारदा के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रहने की संभावना है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SJSantosh Jaiswal
Mar 19, 2026 07:15:23
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली... - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, ढलाई के बाद अचानक भर भराकर गिरा स्लैब - हावड़ा दिल्ली गया रेल रूट पर बन रहे ओवर ब्रिज का स्लैब गिरा - हादसे में एक मजूदर घायल, अस्पताल में इलाज जारी - स्थानीय लोगों ने लगाया निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल - रायबरेली के श्रेष्ठा अभिषेक बिल्ड सैन कम्पनी को सेतुः निगम ने दिया है टेंडर - घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीएम सदर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी और अन्य अधिकारी - घटना के बाद मौके से सभी मजदूरों को हटाया गया - ओवर ब्रिज निर्माण में घटिया सामग्री की ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई - 100 से 150 मजदूर कर रहे हैं मौके पर काम, रात में घटना होने से टली अनहोनी - दिन में गिरा होता ओवर ब्रिज का स्लैब तो होती बड़ी जनहानि - रेलवे अधिकारियों की लापरवाही पर उठे सवाल - पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप - घटना के बाबत अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया सामने - सदर थाना क्षेत्र के बनौली खुर्द गांव के पास हावड़ा - गया रूट का पूरा मामला... बाइट/टिकटैक : मौके पर ग्रामीणों के साथ.. बाइट: मनोज सिंह डब्ल्यू, पूर्व सपा विधायक... बाइट : कम्पनी का ठेकेदार
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Mar 19, 2026 07:15:11
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Mar 19, 2026 07:05:42
Raipur, Chhattisgarh:प्रश्नकाल के साथ विधानसभा की आज की कार्यवाही रायपुर विधानसभा ब्रेकिंग- पीएम ग्राम सड़क योजना में 140 करोड़ रुपए के नियम विरुद्ध भुगतान का मामला, प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव ने उठाया मामला मामले में विभागीय मंत्री विजय शर्मा ने विभागीय जांच की घोषणा की. विशेष सचिव से कराई जायेगी मामले की जांच प्रश्न काल में विपक्ष के आरोप के बाद मंत्री ने की जांच की घोषणा 2023 में बिना बजट प्रावधान के 228 करोड़ के दो काम कराए जाने का आरोप नई सरकार में ठेकेदार को 139 करोड़ से ज्यादा का किया गया भुगतान इस भुगतान को वित्त विभाग ने बताया था नियम विरुद्ध विपक्ष ने सीबीआई या विधान सभा की समिति से जांच की मांग की विभागीय मंत्री ने विभागीय जांच कराने की घोषणा..... रायपुर विधानसभा ब्रेकिंग- प्रश्नकाल में आयुष्मान कार्ड के तहत प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन राशि में अनियमितता पर कार्रवाई का मामला उठा. कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने बालोद जिले से सम्बंधित उठाया मामला जवाब में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा- उक्त मामले में शिकायत आई थी. उस शिकायत के संबंध में गठित जांच समिति द्वारा जांच कराई गई है. जांच समिति ने पाया कि गलती हुई है लेकिन आर्थिक अनिमितता नही पाई गई. जो गलती हुई थी उसमें किसी डॉक्टर या कर्मचारी द्वारा जानबूझकर अनिमितता नही की है. किसी की संलिप्तता नही पाई जाने पर कार्रवाई संभव नही है विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा - मामले में करोड़ो की अनियमितता की जानकारी मुझे है. कर्मचारियों का भी बयान है कि डॉक्टर के दवाब में यह सब किया गया. डाटा एंट्री ऑपरेटर ने आईडी में छेड़छाड़ करके आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की गई मंत्री शायमबिहारी जायसवाल ने कहा - गलत एंट्री मानवीय भूल हो सकती है. लेकिन किसी प्रकार का भुगतान नहीं हुआ इसलिए कोई कार्रवाई नही बनती विधायक कुंवर सिंह निषाद ने अब तक कि जांच पर जताई आसन्तुष्टि. कहा- कई प्रकार की गड़बड़ियां हुई है. डॉक्टर और कर्मचारी मिलकर आयुष्मान कार्ड की राशी में गड़बड़ी हुई है. क्या आप पुलिस में शिकायत करेंगे क्या ? जवाब में मंत्री शहमबिहारी जायसवाल ने कहा - वित्तीय अनियमितता नही हुई है इसलिए FIR नही कराएंगे....
0
comment0
Report
ASAmit Shrivastav
Mar 19, 2026 07:05:01
Dewas, madhya pardesh:माता टेकरी पर चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब.... देवास। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के प्रथम दिन देवास में स्थित प्रसिद्ध माता टेकरी स्थित माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हिंदू नववर्ष के शुभारंभ अवसर पर हजारों भक्त प्रातःकालीन आरती में शामिल होकर मां के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर परिसर सुबह से ही भक्तों की आस्था से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर मां से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। माता टेकरी पर विराजित मां चामुंडा एवं मां तुलजा भवानी का यह मंदिर अत्यंत प्राचीन माना जाता है और इसकी विशेष धार्मिक मान्यता है। मान्यता है कि यहां मां ने स्वयंभू रूप में दर्शन दिए थे, जिसके कारण यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है। नवरात्रि के नौ दिनों तक यहां विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। आज पहले दिन ही बड़ी संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर प्रशासन द्वारा भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Mar 19, 2026 07:04:50
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत शहर के सराफा बाजार में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे, लाल रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में एक युवक घुसा और शोकेस में रखी दो सोने की चेन लेकर फरार हो गया। दुकान मालिक राजू चंद्र उस समय भोजन के लिए घर गए हुए थे। दुकान पर सिर्फ उनका मानसिक रूप से अस्वस्थ नौकर मौजूद था। आरोपी ने इसी का फायदा उठाया और चोरी करके आराम से निकल गया। जब दुकानदार लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top