Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
191111
श्रीनगर के बाजार Eid पर रौनक, खरीदारी ने लोगों में एकता की मिसाल दी
SBShowket Beigh
Mar 19, 2026 06:18:24
Badgam,
As Eid approaches, markets across Srinagar are buzzing with life and Today, the Salaam TV team visited several old and new markets in the city, where a massive rush of shoppers was witnessed. From Lal Chowk to local bazaars, people of all ages—men, women, and children—were seen enthusiastically shopping for Eid. Shops were decorated with colorful clothes, footwear, bakery items, and festive essentials, creating a vibrant and cheerful atmosphere. Buyers expressed happiness and excitement as they prepared for the festival. Many said that Eid shopping is not just about buying items, but also about celebrating togetherness and spreading joy. Shopkeepers, on the other hand, shared their satisfaction with the increasing footfall. They said business has picked up well, bringing hope and positivity after a long time. “We are very happy to see such a rush. Eid always brings blessings for everyone,” said one shopkeeper. The were filled with smiles, laughter, and a sense of unity, reflecting the true spirit of Eid. Despite the heavy rush, people were seen cooperating and enjoying the festive environment peacefully. As the holy festival draws closer, the enthusiasm continues to grow, lighting up markets and hearts alike.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SPSatya Prakash
Mar 19, 2026 07:05:42
Raipur, Chhattisgarh:प्रश्नकाल के साथ विधानसभा की आज की कार्यवाही रायपुर विधानसभा ब्रेकिंग- पीएम ग्राम सड़क योजना में 140 करोड़ रुपए के नियम विरुद्ध भुगतान का मामला, प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव ने उठाया मामला मामले में विभागीय मंत्री विजय शर्मा ने विभागीय जांच की घोषणा की. विशेष सचिव से कराई जायेगी मामले की जांच प्रश्न काल में विपक्ष के आरोप के बाद मंत्री ने की जांच की घोषणा 2023 में बिना बजट प्रावधान के 228 करोड़ के दो काम कराए जाने का आरोप नई सरकार में ठेकेदार को 139 करोड़ से ज्यादा का किया गया भुगतान इस भुगतान को वित्त विभाग ने बताया था नियम विरुद्ध विपक्ष ने सीबीआई या विधान सभा की समिति से जांच की मांग की विभागीय मंत्री ने विभागीय जांच कराने की घोषणा..... रायपुर विधानसभा ब्रेकिंग- प्रश्नकाल में आयुष्मान कार्ड के तहत प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन राशि में अनियमितता पर कार्रवाई का मामला उठा. कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने बालोद जिले से सम्बंधित उठाया मामला जवाब में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा- उक्त मामले में शिकायत आई थी. उस शिकायत के संबंध में गठित जांच समिति द्वारा जांच कराई गई है. जांच समिति ने पाया कि गलती हुई है लेकिन आर्थिक अनिमितता नही पाई गई. जो गलती हुई थी उसमें किसी डॉक्टर या कर्मचारी द्वारा जानबूझकर अनिमितता नही की है. किसी की संलिप्तता नही पाई जाने पर कार्रवाई संभव नही है विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा - मामले में करोड़ो की अनियमितता की जानकारी मुझे है. कर्मचारियों का भी बयान है कि डॉक्टर के दवाब में यह सब किया गया. डाटा एंट्री ऑपरेटर ने आईडी में छेड़छाड़ करके आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की गई मंत्री शायमबिहारी जायसवाल ने कहा - गलत एंट्री मानवीय भूल हो सकती है. लेकिन किसी प्रकार का भुगतान नहीं हुआ इसलिए कोई कार्रवाई नही बनती विधायक कुंवर सिंह निषाद ने अब तक कि जांच पर जताई आसन्तुष्टि. कहा- कई प्रकार की गड़बड़ियां हुई है. डॉक्टर और कर्मचारी मिलकर आयुष्मान कार्ड की राशी में गड़बड़ी हुई है. क्या आप पुलिस में शिकायत करेंगे क्या ? जवाब में मंत्री शहमबिहारी जायसवाल ने कहा - वित्तीय अनियमितता नही हुई है इसलिए FIR नही कराएंगे....
0
comment0
Report
ASAmit Shrivastav
Mar 19, 2026 07:05:01
Dewas, madhya pardesh:माता टेकरी पर चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब.... देवास। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के प्रथम दिन देवास में स्थित प्रसिद्ध माता टेकरी स्थित माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हिंदू नववर्ष के शुभारंभ अवसर पर हजारों भक्त प्रातःकालीन आरती में शामिल होकर मां के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर परिसर सुबह से ही भक्तों की आस्था से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर मां से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। माता टेकरी पर विराजित मां चामुंडा एवं मां तुलजा भवानी का यह मंदिर अत्यंत प्राचीन माना जाता है और इसकी विशेष धार्मिक मान्यता है। मान्यता है कि यहां मां ने स्वयंभू रूप में दर्शन दिए थे, जिसके कारण यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है। नवरात्रि के नौ दिनों तक यहां विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। आज पहले दिन ही बड़ी संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर प्रशासन द्वारा भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Mar 19, 2026 07:04:50
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत शहर के सराफा बाजार में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे, लाल रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में एक युवक घुसा और शोकेस में रखी दो सोने की चेन लेकर फरार हो गया। दुकान मालिक राजू चंद्र उस समय भोजन के लिए घर गए हुए थे। दुकान पर सिर्फ उनका मानसिक रूप से अस्वस्थ नौकर मौजूद था। आरोपी ने इसी का फायदा उठाया और चोरी करके आराम से निकल गया। जब दुकानदार लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 06:52:06
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव :जनपद के शुक्लागंज में गंगा तट पर स्थित मां दुर्गा का यह चमत्कारी दरबार श्रद्धालुओं के लिए गहरी आस्था का केंद्र बना हुआ है। बताया जाता है कि यह प्राचीन मंदिर लगभग 400 वर्ष पुराना है, जिसकी शुरुआत एक छोटी सी मां दुर्गा की स्वर्ण प्रतिमा की स्थापना के साथ हुई थी। मंदिर का पुनः जीर्णोद्धार गुरुदेव भगवान श्री मदन केशव आमडेकर द्वारा की गई थी। वह कानपुर स्थित पैराशूट फैक्ट्री में कार्यरत थे और प्रतिदिन गंगा स्नान के लिए गंगा तट पर आते थे। उनकी भक्ति और साधना के चलते ही इस पवित्र स्थल पर मां दुर्गा का दरबार स्थापित हुआ। वर्तमान में मंदिर की देखरेख श्री दुर्गा मंदिर सेवा समिति द्वारा की जाती है। समिति के अध्यक्ष आदित्य सिंह उर्फ साधु बाबा हैं। साधु बाबा के अनुसार, यह दरबार चमत्कारी माना जाता है, जहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व चैत्र नवरात्र में यहां विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर मां के नौ रूपों की आराधना कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कामना करते हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। मंदिर समिति द्वारा वॉलिंटियरों की नियुक्ति की गई है, जो व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे। साथ ही पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी। वहीं भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहेगा। प्रशासन और समिति के संयुक्त प्रयास से श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। गंगा तट पर स्थित होने के कारण इस मंदिर की महत्ता और भी बढ़ जाती है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं। यह स्थल न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का भी अहम हिस्सा है।
824
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Mar 19, 2026 06:49:37
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार लक्सर में दिनदहाड़े स्कूली छात्रों पर फायरिंग, इलाके में हड़कंप, होली एंजेल पब्लिक स्कूल के दो छात्रों पर नकाबपोश बदमाशों ने गोली चलाई. गोली चलने से बाल-बाल बचे छात्र, हमलावरों ने मारपीट कर किया घायल,दोनों छात्र स्कूल में पेपर देने आए थे, अचानक हुई फायरिंग से मची अफरातफरी. बताया जा रहा है कि 6 नकाबपोश बदमाश पहले से स्कूल के बाहर घात लगाए बैठे थे, मौका मिलते ही छात्रों पर हमला कर फरार हो गए. बसेड़ी गांव का बताया जा रहा पूरा मामला, भागते बदमाशों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर हमलावरों के भागने का वीडियो तेजी से फैल रहा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी, दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लक्सर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं
924
comment0
Report
Advertisement
Back to top