Back
कटिहार के बड़े दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र पूजा शुरू, भक्तों की रौनक
RKRANJAN KUMAR
Mar 19, 2026 06:16:17
Katihar, Bihar
कटिहार स्थित प्रसिद्ध बड़ी दुर्गास्थान में चैत्र नवरात्रि के लिए मंदिर में पूजा प्रारंभ, भक्ता पहुंचे मंदिर
बांसतिक नवरात्र या चेत नवरात्र नव वर्ष की आगमन का प्रतीक
19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चैती नवरात्र
भगवान राम का जन्म चैत्र के नवरात्र में अवतरण हुआ था , इसी कारण से इस दुर्गा पूजा का विशेष महत्व
सार्वजनिक बड़ी दुर्गा मंदिर, कटिहार स्थित मां दुर्गा में अलौकिक दिव्य शक्ति है जहां हिंदू धर्म ही नहीं, वरन मुस्लिम संप्रदाय के लोग भी यहां अपनी मान्यता पूरा होने के बाद बलि प्रदान के लिए आते हैं
साधना का सिद्धि के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ अत्यंत महत्वपूर्ण
चैती नवरात्र प्रारंभ हो गया है । इस अवसर पर कटिहार स्थित पौराणिक और मान्यता प्राप्तबड़ीड़ी दुर्गा मंदिर सज धज कर तैयार है । इस अवसर पर पंडित सह साहित्यकार शशिकांत पाठक ने बताया कि बसंत ऋतु में होने वाले नवरात्र को बांसातिक नवरात्र भी कहा जाता है । इस समय प्रकृति अपने चरम आनंद उत्सव पर रहती है । निरंतर दसों दिन दुर्गा पाठ होने कारण से आध्यात्मिक शक्ति मिलती है । दुर्गा पाठ करने से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है और अनेक रोगों का निदान होता है ।
उन्होंने रामनवमी को मनाने के बारे में भी बताया कि भगवान राम का जन्म चैत्र के नवरात्र में अवतरण हुआ था , इसी कारण से इस दुर्गा पूजा का विशेष महत्व हो जाता है । अपनी साधना का सिद्धि के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
आचार्य रमेश झा ने बताया कि बांसतिक नवरात्र या चेत नवरात्र नव वर्ष की आगमन का प्रतीक है । मां दुर्गा का पूजन शारदीय नवरात्र के जैसा ही चैत्र नवरात्र मैं किया जाता है ।
वही दुर्गा मंदिर कमेटी के सदस्य प्रभाकर झा ने बताया कि सार्वजनिक बड़ी दुर्गा मंदिर, कटिहार स्थित मां दुर्गा में अलौकिक दिव्य शक्ति है जहां हिंदू धर्म ही नहीं, वरन मुस्लिम संप्रदाय के लोग भी यहां अपनी मान्यता पूरा होने के बाद बलि प्रदान के लिए आते हैं । इस मंदिर की ख्याति देश-विदेश में भी है और मंदिर कमेटी ने ऑनलाइन भी मां का दर्शन की व्यवस्था किया है ।
चैती नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगा, जिसमें पूरे कटिहार में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिलेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 07:06:16Noida, Uttar Pradesh:KARGIL (LADAKH): FRESH SNOWFALL HITS KARGIL
0
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 19, 2026 07:06:070
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 19, 2026 07:05:420
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 19, 2026 07:05:220
Report
ASAmit Shrivastav
FollowMar 19, 2026 07:05:010
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 19, 2026 07:04:500
Report
KSKashish Singh
FollowMar 19, 2026 07:04:260
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 19, 2026 07:01:370
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 19, 2026 07:01:270
Report
KKKARAN KHURANA
FollowMar 19, 2026 07:01:190
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 19, 2026 07:01:090
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 19, 2026 07:00:190
Report
629
Report
KKKARAN KHURANA
FollowMar 19, 2026 06:49:37789
Report
VRVikash Raut
FollowMar 19, 2026 06:49:22667
Report