icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209310
Sarvesh KumarSarvesh KumarFollow1 Feb 2025, 03:21 pm

कानपुर देहातः सिकंदरा नगर पंचायत में मकान के निर्माण कार्य को उपजिलाधिकारी ने रुकवाया

Bahbalpur, Uttar Pradesh:

सिकंदरा नगर पंचायत में बीते चार वर्षों से प्लॉट की भूमि में मकान बनाने को लेकर सुमन लता वर्मा परेशान हैं। बताया जा रहा है कि इस भूमि पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था जिसे शिकायत के बाद सिकंदरा उपजिलाधिकारी ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। सुमन लता वर्मा के पुत्र कन्हैया वर्मा का कहना है कि उसने यह भूमि अपने नाम पर बैनामा कराई थी। जिस पर वह निर्माण कर करना चाहते हैं। मामले में सिकंदरा उप जिलाधिकारी शालनी उत्तम ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामगढ़ पचवारा में अपहरण के प्रयास पर लोगों का आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा रामगढ़ पचवारा में नो वर्षीय छात्र के अपहरण के प्रयास का मामला ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर लालसोट डिप्टी एसपी सत्यनारायण यादव पहुंचे मौके पर डिप्टी एसपी ने लोगो से किया समझाइश का प्रयास लेकिन लोग पहले आरोपियों को गिरफ्तारी की कर रहे मांग घटना के विरोध में लोगों ने दुकानें भी की बंद दौसा के रामगढ़ पचवारा में नो वर्षीय छात्र दीपक सैनी के अपहरण के प्रयास के मामले में ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है नगर पालिका अध्यक्ष रामफूल मीणा के नेतृत्व में लोगों द्वारा धरना दिया जा रहा है तो वहीं व्यापारियों ने भी विरोध में बाजार बंद कर दिए और धरने में शामिल हो गए लालसोट डिप्टी एसपी सत्यनारायण यादव ने मौके पर पहुंचकर लोगों से समझआईस की लेकिन लोगों की मांग है पहले आरोपी गिरफ्तार हो तब धरना खत्म करेंगे फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग धरना स्थल पर डटे हुए हैं थार सवार नकाबपोश बदमाशों ने छात्र दीपक सैनी के अपहरण का प्रयास किया था लेकिन छात्र बदमाशों के चंगुल से निकलकर भाग छूटा और लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी जिसके बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई बाइट सत्यनारायण यादव डिप्टी एसपी लालसोट
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय के मॉडल अस्पताल में नाले का गंदा पानी: मरीजों के लिए खतरा

Begusarai, Bihar:बेगूसराय से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जो कई सवाल खड़े करती है। जहां मरीज बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहीं मॉडल अस्पताल में नाले का गंदा पानी जमा होने से आने-जाने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आखिर अस्पताल परिसर में इस तरह की स्थिति क्यों बनी हुई है? और सबसे बड़ा सवाल यह है कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के मॉडल अस्पताल में नाले का गंदा पानी जमा होने की समस्या मरीजों और उनके परिजनों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। अस्पताल आने वाले मरीजों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए ऐसी स्थिति काफी मुश्किल पैदा कर सकती है। अस्पताल एक ऐसी जगह है, जहां साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। लेकिन अगर अस्पताल में ही नाले का गंदा पानी जमा रहे, तो यह व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। गंदे पानी से दुर्गंध फैलने और मच्छरों के पनपने की आशंका भी बनी रहती है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ सकती है। अब सवाल यह उठता है कि अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या को दूर करने की जिम्मेदारी किसकी है? क्या अस्पताल प्रशासन को इस समस्या की जानकारी है? क्या नगर निगम या संबंधित विभाग की ओर से नाले की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था की जा रही है? आखिर कब तक मरीजों को इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा? जरूरत है कि संबंधित अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लें, नाले की सफाई कराएं और गंदे पानी की निकासी کی समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
0
0
Report

क्राइस्ट स्कूल फैंसी ड्रेस विवाद: अभाविप ने ज्ञापन देकर भूमिका पर सवाल उठाए

Morena, Madhya Pradesh:क्राइस्ट स्कूल की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता विवाद, राजनीतिक संदेश पर अभाविप ने जताई कड़ी आपत्ति, सौंपा ज्ञापन स्कूल प्रबंधन ने दिया स्पष्टीकरण बोला- बच्ची के परिजनों की ओर से तैयार करने की कही बात गुना। शहर के प्रतिष्ठित क्राइस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा एक की एक नन्हीं छात्रा द्वारा राजनीतिक और सामाजिक संदेशों से जुड़ी वेशभूषा धारण करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटनाक्रम पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गुना इकाई ने तीखी आपत्ति दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने अपना आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर इस प्रस्तुति से पूरी तरह असहमति व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार को विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान कक्षा एक की छात्रा स्कूल ड्रेस में मुंह पर पट्टी बांधकर मंच पर उतरी थी। उसके हाथ और पीठ पर टंगी तख्तियों पर सरकार की पाठशाला और अटेंडेंस शीट का जिक्र था, जिसमें बेरोजगारी, महंगाई, नफरत, भ्रष्टाचार और पेपर लीक को प्रेजेंट तथा लोकतंत्र को एब्सेंट दर्शाया गया था। पीठ पर लिखी पंक्तियों में लोकतंत्र को पाठशाला से बाहर करने जैसे तीखे राजनीतिक तंज किए गए थे। इस दृश्य की तस्वीरें और खबरें सामने आने के बाद शहर के सामाजिक व राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई थी। अभाविप ने सौंपा ज्ञापन, 72 घंटे की दी चेतावनी घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। अभाविप का कहना है कि शैक्षणिक और सांस्कृतिक मंच विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास के लिए होते हैं। ऐसे निष्पक्ष मंचों पर मासूम बच्चों के जरिए राजनीतिक संदेश का प्रदर्शन शैक्षणिक गरिमा के विपरीत है। अभाविप ने आयोजन प्रभारी व संबंधित शिक्षकों की भूमिका की जांच करने, जिला शिक्षा अधिकारी और बाल अधिकार संरक्षण आयोग को रिपोर्ट भेजने तथा 72 घंटे के भीतर आधिकारिक रुख स्पष्ट करने की मांग की है। संतोषजनक कार्रवाई न होने पर अभाविप ने सक्षम बाल अधिकार एवं शैक्षणिक प्राधिकरणों के समक्ष वैधानिक शिकायत की चेतावनी दी है। विद्यालय प्रबंधन ने झाड़ा पल्ला, कहा- पेरेंट्स ने घर से तैयार कर भेजा था दूसरा ओर, मामले को बढ़ता देख क्राइस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य फादर बाबू थारायिल सीएमआई ने स्पष्टीकरण एवं खंडन जारी किया है। पत्र में स्पष्ट किया गया कि विद्यालय इस प्रकार की प्रस्तुति का न तो समर्थन करता है और न ही इससे सहमत है। प्रबंधन का कहना है कि यह प्रस्तुति प्रतियोगिता के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं थी। विद्यालय ने सफाई देते हुए कहा कि छात्रा को इस गेटअप या संदेश के लिए शिक्षकों ने न तो तैयार किया था और न ही कोई निर्देश दिए थे। यह निर्णय पूरी तरह से अभिभावकों का था और उन्होंने ही बच्ची को घर से तैयार कर भेजा था। हालांकि, प्रबंधन ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कार्यक्रम की प्रभारी शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही है। विद्यालय ने आश्वस्त किया है कि समीक्षा के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जाएगी। सूत्रों के अनुसार फैंसी ड्रेस में शामिल होने वाली बच्ची शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता की पोती बताई जाती है। उसकी इस फैंसी डे्रस का फोटो कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने सोशल मीडिया पर शेयर कर भाजपा सरकार को घेरा है.
0
0
Report

मदन राठौड़ पर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा बयान: माफी नहीं, बयान को तोड़-मोड़ बताया

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर。 पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सफाई。 कहा - माफी नहीं मांगूंगा。 मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया。 पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देता है, उसके साथ खड़े नहीं हो सकते。 अमेरिका और पाकिस्तान के मैच में साथ देने के सवाल पर कहा。 हमारा पाकिस्तान के प्रति कोई समर्थन नहीं हो सकता。 कांग्रेस की ओर से जारी किए गए बयान के वीडियो को सुनकर बोले राठौड़。 कहा - खेल की बात को किसके साथ जोड़ना चाहते हो? मुस्लिम प्रेम जागने के सवाल पर कहा。 देश के नागरिकों के प्रति हमारा प्रेम है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के थोक बाजारों में प्रदर्शन से कारोबार प्रभावित होने की आशंका

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के थोक बाजारों पर प्रदर्शन का असर पड़ने की आशंका, PM मोदी-अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग दिल्ली व्यापार महासंघ ने PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर व्यापारियों ने जताई चिंता। बैरिकेडिंग, सड़क बंद होने और ट्रैफिक डायवर्जन से कारोबार प्रभावित होने का अंदेशा। सदर बाजार, चांदनी चौक, खारी बावली और भागीरथ पैलेस पर पड़ सकता है असर। कश्मीरी गेट और कुतुब रोड के व्यापारियों की परेशानियों का भी किया जिक्र। ग्राहकों की आवाजाही और माल की ढुलाई प्रभावित होने की आशंका। त्योहार और शादी के सीजन में व्यापारियों को आर्थिक नुकसान का डर। महासंघ ने प्रमुख बाजारों से दूर प्रदर्शन कराने की मांग की। प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह तय करने की अपील。
0
0
Report

तापी के व्यारा में गन्ने के बकाए के लिए किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली

Nagod, Gujarat:तापी जिले के व्यारा में गन्ने के बकाया भुगतान की न चुकाई जाने के कारण किसान गत कुछ दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। 2 अक्टूबर से धरणा चल रहा था और 15 तारीख को भुगतान करने की बात कही गई थी, पर अभी तक भुगतान नहीं हुआ। आज व्यारा मिशन नाका से सेवासदन तक किसानों और अग्रहणियों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान चेयरमैन मानसिंह पटेल और निदेशक तथा जिला पंचायत के उपप्रधान अशोक गामीत उर्फ अशोक घोडा के खिलाफ नारे लगाए गए। अगर बकाया भुगतान नहीं हुआ तो जल्द ही और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी जाएगी।
0
0
Report

मोरमेड में ग्राम सभा की अनुमति बिना वन विभाग का दखल; ग्रामीणों ने कार्रवाई मांगी

Vijayapura, Karnataka:बीजापुर। जिले के ग्राम पंचायत मोरमेड के ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर ग्राम सभा की अनुमति के बिना अतिक्रमण करने तथा ग्रामीणों को डराने-धमकाने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर के माध्यम से समस्या के निराकरण की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि मोरमेड क्षेत्र पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आता है, जहां ग्राम सभा को संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारी गांव में पहुंचकर लोगों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ग्राम सभा की अनुमति के बिना किसी भी कार्यवाही से पहले नियमानुसार प्रक्रिया का पालन किया जाए तथा ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से परेशान करना बंद किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। मुख्यमंत्री के नाम बीजापुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
0
0
Report
Advertisement

ललितपुर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों का 6 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना जारी

AKAshok KumarFollow4m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के समस्त संविदा कर्मचारी अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन अनशन पर बैठे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर की नारेबाजी मामले को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित कर जिला अधिकारी कार्यालय में पूर्व में ज्ञापन देकर समान कार्य सम्मान वेतन सहित 6 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की उठा चुके हैं मांग शासन द्वारा मामला संज्ञान में न लिए जाने पर पिछली 8 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे मांगे पूरी न होने तक धरना प्रदर्शन अनशन पर बैठे रहने का दिया हवाला
0
0
Report

नाहन में 2 दिवसीय बाल विज्ञान कांग्रेस, 250 छात्र प्रतिभागी, रुचि बढ़ाने का उद्देश्य

Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन( सिरमौर) पीएमश्री स्कूल नाहन में जिला स्तरीय बाल विज्ञान काँग्रेस का आयोजन, जिला भर से 250 प्रतिभागी छात्र ले रहे है हिस्सा, बच्चो में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना आयोजन का मकसद:राजीव ठाकुर बच्चो ने पेश किए विज्ञान से जुड़े अनेकों मॉडल, आयोजन से बच्चो को प्रतिभा दिखाने का मिलता है अवसर, कार्यक्रम में जिला उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर रहे मौजूद। एंकर: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित पीएमश्री स्कूल में 2 दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में जिला भर से करीब 250 छात्र प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना और उन्हें अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है।  जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर ने किया वीओ:  बाल विज्ञान कांग्रेस के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  जिला उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने और अपनी रचनात्मकता को सामने लाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें अपनी प्रतिभা दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है।  उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा खेलकूद, सांस्कृतिक और विज्ञान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां समय-समय पर आयोजित की जाती है ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। बाईट: राजीव ठाकुर, जिला उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा, सिरमौर
0
0
Report
Advertisement

जालोर में कार की टक्कर से दो युवक घायल, चालक फरार

Jalore, Rajasthan:जालोर में कार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचलाः रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे थे 24 दोस्त, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार。 जालोर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइपास पर बुधवार रात करीब 9 बजे कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गुजरात निवासी महेश भाई पुत्र फुला भाई राठौड़ और पवन भाई पुत्र प्रताप भाई राठौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से जालोर के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया。 12 बाइकों पर रामदेवरा दर्शन करने गए थे दोस्त फागज दादानवाड़ा निवासी गोपाल भाई ने बताया- गुजरात के 24 दोस्त 11 अक्टूबर को 12 बाइकों पर सवार होकर रामदेवरा में बाबा रामदेवजी के दर्शन करने निकले थे। 14 अक्टूबर को दर्शन करने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान 15 अक्टूबर की रात जालोर शहर के पास बाइपास पर एक कार हाईवे पर चढ़ते समय बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार महेश भाई और पवन भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी。
0
0
Report

सरमथुरा में वित्तीय साक्षरता शिविर: बैंक योजनाओं की जानकारी और साइबर सुरक्षा पर जोर

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा (धौलपुर) हरलालपुरा गांव में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों और खाताधारकों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, बीमा सुविधाओं, पेंशन योजनाओं और स्वरोजगार के लिए उपलब्ध ऋण योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय भी बताए गए। बैंक अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय साक्षरता के अभाव में कई लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। ऐसे में इन शिविरों के माध्यम से लोगों को जागरूक करना जरूरी है। बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के प्रति सतर्क करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा संदिग्ध कॉल या लेनदेन की जानकारी तुरंत बैंक को दें।इस दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक राजकुमार भिटोरिया, फील्ड ऑफिसर बृजमोहन सहित बैंक शाखा प्रबंधक, खाताधारक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top