icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209115
Mohd TasleemMohd TasleemFollow1 Feb 2025, 05:55 am

Kanpur Dehat: प्रतापनगर वार्ड में सफाई व्यवस्था की स्थिति खराब

Rajpur, Uttar Pradesh:

कानपुर देहात के राजपुर नगर पंचायत के प्रतापनगर वार्ड में करीब एक हजार की आबादी निवास करती है। यहां की सफाई व्यवस्था सही नहीं है, जिससे सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। वार्ड के निवासी गुलाब सिंह, मरदान नायक और मंजीत सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई करने नहीं आते। सप्ताह में केवल दो बार सफाई होती है जिससे मुख्य रास्ते पर कूड़ा जमा हो गया है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। नागरिकों का कहना है कि नगर पंचायत में कचरा निस्तारण के लिए कोई स्थान नहीं होने के कारण सफाई कर्मचारी कचरे को सड़क किनारे फेंक देते हैं। नगर पंचायत की ईओ नीति त्रिपाठी ने कहा कि सफाई कराई जाएगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

त्योहारी सीजन में सहरसा की किराने की दुकान से चोरों ने सामान चुरा लिया

Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ इन दिनों त्योहारी सीजन में चोरों का आतंक बढ़ गया है. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के प्रताप नगर वार्ड - 32 का है जहाँ एक किराने की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है. चोरों ने दुकान का छत तोड़कर दुकान में रखे कीमती सामान और नगदी की चोरी कर ली. चोर ने दुकान में रखे काजू, किसमिस, हॉरलिक्स, बोर्नविटा समेत कई अन्य सामानों की चोरी कर ली. इधर चोरी का सामान ले जाते हुए चोर की तस्वीर आसपास लगे सीसीटीवी कैद हो गई. तस्वीर एक चोर पहले खाली हाथ आता है और फिर चोरी का समान बोरी में भरकर ले जाता है. घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार ने बताया कि देर रात दुकान बंद करके वो अपने घर चले गए थे. सुबह जब दुकान खोला तो दुकान का छत टूटा हुआ था और दुकान से सारे कीमती सामान और कुछ नगद रुपये गायब थे. पीड़ित दुकानदार की माने तो दुकान से करीब 45 हजार रुपये का सामान की चोरी कर ली गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारी सीजन में चोरी की घटना बढ़ती ही जा रही है, पुलिस की गस्ती नहीं होने से चोरों का मनोबल बढ़ गया है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top