209301
Kanpur Dehat - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ तहसील दिवस
Derapur, Uttar Pradesh:तहसील में आज जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ तहसील दिवस. कुल 123 शिकायतें आई. जिसमें 3 का मौके पर निस्तारण किया गया.वहीं जिलाधिकारी ने आए हुए हर फरियादी की शिकायतें सुनी और कहा कि आने वाले हर फरियादी की शिकायत गंभीरतापूर्वक से सुनी जाए. उन्होंने कहा कि जानवरों की बीमारी अधिक फैल रही है. जिसमें डॉक्टर मौके पर जाकर उनका इलाज करे. मौके पर सभी अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
AAP ने नगर निगम चुनाव के लिए साफ उम्मीदवार उतारे; तेल कीमतों पर बहस तेज
Noida, Uttar Pradesh:ਦੇਸ਼ ਦੀ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਵਾਰ ਦਿੱਤੀ ਤਾਂ ਸਾਨੂੰ ਪਾਉਣ ਦਾ ਅਧਿਕਾਰ ਦੇ ਚਲਦੇ ਆਪਣੇ ਵੋਟ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰ ਦੀ ਵਰਤੋ ਜਰੂਰ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ, ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਗਰਾਊਂਡ ਦੇ ਉੱਪਰ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਦੇ ਕੰਮ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਅਸੀਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਾਫ ਕਿਰਦਾਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਉਮੀਦਵਾਰ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਉਤਾਰਿਆ ਹੈ ਸਾਨੂੰ ਚੰਗੇ ਨਤੀਜੇ ਆਉਣ ਦੀ ਉਮੀਦ ਹੈ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਇਹਨਾਂ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਮਨਾਂ ਦੀ ਰਿਫਲੈਕਸ਼ਨ ਜਰੂਰ ਝਲ ਕੇ ਗੀ ਬੰਗਾਲ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੂਰੇ ਭਾਰਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੱਧ ਰਹੀਆਂ ਤੇਲ ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਵੱਡਾ ਕਾਰਨ ਭਾਰਤ ਦੀਆਂ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਨੀਤੀਆਂ ਨੂੰ ਮੰਨਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਫੇਲ ਹੋ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ।0
0
Report
बागेश्वर में भारी बारिश से तापमान गिरा, आंधी से यातायात बाधित
Bageshwar, Uttarakhand:जहां मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं बागेश्वर में मौसम ने करवट लेते हुए लोगों को थोड़ी राहत दी। हालांकि बारिश के साथ आई तेज आंधी कई जगह परेशानी भी बन गई。 बागेश्वर में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। लेकिन तेज आंधी के चलते कई पेड़ धराशायी हो गए। राष्ट्रीय राजमार्ग 309A पर पेड़ गिरने से यातायात कई घंटों तक बाधित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से पेड़ों को हटाकर मार्ग को दोबारा खोला गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।0
0
Report
बकरीद पर उन्नाव शहर काजी की अपील, शांति, सौहार्द और सरकारी गाइड लाइन का करें पालन
Unnao, Uttar Pradesh:खबर उन्नाव से है जहां आगामी बकरीद पर्व के मद्देनजर शहर काजी मौलाना निस्सार अहमद मिस्बाही ने मुस्लिम समुदाय से शांति, सौहार्द और प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बकरीद का त्योहार अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है, इसलिए सभी लोग जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाएं और माहौल खराब करने वाली किसी भी गतिविधि से बचें। बता दे कि मौलाना निस्सार अहमद मिस्बाही ने बताया कि बकरीद का पर्व 28 मई को मनाया जाएगा। बड़ी ईदगाह में पहली नमाज सुबह सात बजे अदा की जाएगी, जिसकी इमामत वह स्वयं करेंगे। वहीं, दूसरी नमाज सुबह पौने आठ बजे होगी, जिसकी इमामत आली जनाब सैयद वसीक कतारी साहब करेंगे। उन्होंने कुर्बानी के दौरान सरकार और प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करने पर जोर दिया। शहर काजी ने कहा कि जिन जानवरों की कुर्बानी प्रतिबंधित है, उनकी कुर्बानी किसी भी हालत में न की जाए। साथ ही, कुर्बानी घर के अंदर ही की जाए और सार्वजनिक स्थानों या सड़कों पर किसी प्रकार की कुर्बानी न हो। शहर काजी ने स्पष्ट किया कि नमाज केवल ईदगाह और मस्जिदों के अंदर ही अदा की जाएगी। सड़क या सार्वजनिक मार्गों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बात पहले से स्पष्ट है और सभी लोग इस व्यवस्था का पालन करें। मस्जिदों में भी नमाज अंदर या छतों पर होगी, लेकिन सड़क पर किसी भी तरह की नमाज की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों के उचित निस्तारण पर भी जोर दिया। मौलाना ने कहा कि जानवरों के अवशेषों को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए और नगर पालिका की गाड़ी आने पर उसके सुपुर्द कर दिया जाए, ताकि स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे और किसी को परेशानी न हो। मौलाना ने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी के वीडियो न बनाएं और न ही उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे वीडियो कई बार तनाव और अफवाहों का कारण बनते हैं, जिससे माहौल खराब हो सकता है। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की हरकत करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में एसएससी जीडी परीक्षा में गड़बड़ी, अभ्यर्थी सड़क जाम कर तनाव बढ़ा
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एसएससी जीडी परीक्षा को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा देखने को मिला। शहर के सेंट एंड्रयूज कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे दर्जनों अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया गया, जिसके बाद नाराज अभ्यर्थियों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी। करीब एक घंटे तक अंबेडकर चौराहे से लेकर शास्त्री चौक तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को समझाकर मामला शांत कराया। प्रशासन ने छूटे हुए अभ्यर्थियों की परीक्षा दूसरी तारीख में कराने का आश्वासन दिया है। दरअसल सोमवार को शहर के सेंट एंड्रयूज कॉलेज में एसएससी जीडी यानी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन जनरल ड्यूटी कांस्टेबल की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे थे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि एजेंसी की ओर से 350 से अधिक छात्रों का आवंटन कॉलेज को कर दिया गया, जबकि कॉलेज में केवल करीब 240 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था थी। शुरुात में करीब 240 अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठा दिया गया, लेकिन उसके बाद पहुंचे करीब 80 से अधिक अभ्यर्थियों को परीक्षा देने से रोक दिया गया। इससे नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर के अंदर हंगामा शुरू कर दिया। कई अभ्यर्थी बिहार समेत दूसरे जिलों और राज्यों से परीक्षा देने पहुंचे थे। छात्रों का कहना था कि जब उनके एडमिट कार्ड पर यही सेंटर दिया गया था तो उन्हें सीट खाली नहीं है कहकर परीक्षा से क्यों रोका गया। हंगामे के दौरान कुछ रिजर्व अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा दिलाए जाने की सूचना मिलने पर बाकी छात्र और भड़क गए। शाम करीब पांच बजे नाराज अभ्यर्थियों ने कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर सड़क जाम कर दी और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम होने से अंबेडकर चौराहे से शास्त्री चौक तक लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। पुलिस बल मौके पर पहुंचा। विद्यार्थीलो का समर्थन करने वाले संगठन भी मौके पर पहुंचे और अभ्यर्थियों के पक्ष में प्रदर्शन किए गए। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और कॉलेज प्रबंधन ने अभ्यर्थियों से वार्ता की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जिन छात्रों की परीक्षा छूट गई है, उनकी परीक्षा दूसरी तारीख में कराई जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी शांत हुए और जाम समाप्त कराया गया। प्रशासन का कहना है कि सर्वर से जुड़ी तकनीकी समस्या की वजह से कुछ सेंटरों पर निर्धारित संख्या से अधिक अभ्यर्थियों का आवंटन हो गया था, जिसके कारण यह स्थिति पैदा हुई। प्रशासन ने दोबारा परीक्षा कराने का भरोसा देकर मामला शांत करा दिया है।0
0
Report
सोलन मंडी में लहसुन की कीमत गिरने से किसानों ने MSP और प्राकृतिक खेती की मांग उठाई
Solan, Himachal Pradesh:सोलन सब्जी मंडी में लहसुन के दाम गिरे, किसानों ने MSP और प्राकृतिक खेती की उठाई मांग सोलन की सब्जी मंडी में इन दिनों लहसुन और अन्य सब्जियों की बढ़ती आवक तथा गिरती कीमतों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मंडी में लहसुन के दामों में आई भारी गिरावट के कारण किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में किसान मेहता रघुविंद्रा सिंह और नरेंद्र ठाकुर ने बाजार की मौजूदा स्थिति और किसानों की समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी। मेहता रघुविंद्रा सिंह ने बताया कि मंडी में लहसुन ₹60-70 से लेकर ₹140-142 प्रति किलो तक बिक रहा है, लेकिन इसके बावजूद किसानों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि यही लहसुन जब खुदरा बाजार तक पहुंचता है तो इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है, जिससे किसान और उपभोक्ता दोनों प्रभावित होते हैं। उन्होंने सरकार से लहसुन सहित अन्य फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि किसान खेती से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित हो सकें। वहीं, नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस बार मौसम की अनिश्चितता और बीमारियों के कारण फसल की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। फरवरी और मार्च में बारिश की कमी तथा बाद में हुई बारिश के चलते लहसुन में ‘ब्लाइट’ और ‘माइट’ जैसी बीमारियां फैल गईं। इसके अलावा अधिक मात्रा में बीज बोए जाने और बंपर उत्पादन के कारण मंडी में लहसुन की आवक बढ़ गई, जिससे बाजार में नरमी देखने को मिल रही है। मंडी में वर्तमान में गोली और खिला हुआ लहसुन ₹50 से ₹70 प्रति किलो, मीडियम क्वालिटी ₹80 से ₹100 तथा अच्छी क्वालिटी का लहसुन ₹130 से ₹142 प्रति kilo तक बिक रहा है। इसके अलावा सिरमौर और स्थानीय क्षेत्रों से आने वाली बीन्स की गुणवत्ता भी भीषण गर्मी और पानी की कमी के कारण प्रभावित हुई है, जबकि शिमला से आने वाले मटर को अभी भी अच्छे दाम मिल रहे हैं। किसानों को सलाह देते हुए नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि फसल की उचित ग्रेडिंग कर ही मंडी में लाना चाहिए, ताकि अच्छी क्वालिटी का माल बेहतर मूल्य प्राप्त कर सके। वहीं, मेहता रघुविंद्रा सिंह ने प्राकृतिक खेती को समय की आवश्यकता बताते हुए सरकार से इसे बढ़ावा देने की अपील की है।0
0
Report
हेमंत सोरेन की विभागीय समीक्षा: जल संसाधन योजनाओं से किसानों को लाभ
Ranchi, Jharkhand:झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विभिन्न विभागों की हर रोज़ विभागवार समीक्षा कर रहे हैं। तमाम विभागो की योजनाएं किस तरीके से धरातल पर उतर रही है , विकास के लिए कौन सी और नई योजनाओं की जरूरत है तमाम पहलुओं की मुख्यमंत्री खुद समीक्षा कर रहे हैं सोमवार से शुरू हुई विभागीय समीक्षा 11 जून तक चलेगी। सोमवार को हुई वित्त विभाग और जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कई दिशा निर्देश दिए हैं तो वहीं आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री योजनाओं की हकीकत जानने के लिए फील्ड विजिट पर भी निकलने की तैयारी कर रहे हैं। जल संसाधन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन ने बताया कि इस बैठक में राज्य में संचालित विभिन्न सिंचाई योजनाओं, मेगा लिफ्ट परियोजनाओं, पाइपलाइन आधारित योजनाओं, बांधों एवं बहुउद्देश्यीय परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जल संसाधन विभाग की सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि राज्य के किसानों को सीधा लाभ मिल सके। विभागीय मंत्री ने बताया कि झारखंड एक कृषि प्रधान राज्य है और यहाँ सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से न सिर्फ कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन पर भी रोक लगेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए समर्पित और प्रभावी प्रयास सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने नदी जल संरक्षण पर विशेष बल देते हुए राज्य की नदियों के जल को राज्य के भीतर ही संरक्षित कर उसे किसानों के खेतों तक पहुंचाने के लिए ठोस एवं व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार की करने की निर्देश देते हुए यह कहां है की योजनाओं की हकीकत जानने के लिए मुख्यमंत्री खुद फील्ड विजिट पर भी निकलेंगे वहीं योजनाओं में बजट बढ़ाने को लेकर भी मुख्यमंत्री की तरफ से सुझाव दिए गए।0
0
Report
Advertisement
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से हरी सब्ज़ियाँ महँगी, नींबू-आदरक ने किया खेल बिगाड़
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दामों का असर सब्जियों पर, सब्जियों के दामों में हुआ ₹10से ₹20 प्रति केजी का इजाफा, आम आदमी की थाली से दूर हुईं हरी सब्जियां, महंगाई की मार ने बिगाड़ा हरी सब्जियों का खेल, खानपान में प्रयोग होने वाली भिंडी तोरई लौकी फूलगोभी अदरक नींबू ने बिगाड़ा खेल, सबसे अधिक महंगा हुआ नींबू और अदरक, अदरक और नींबू के दामों में आया डबल से भी ज्यादा का अंतर, आम आदमी ने कहा सरकार का नहीं है महंगाई पर कोई नियंत्रण,0
0
Report
मुरादाबाद में कुर्बानी से पहले बकरों में हीटवेब-नौतपा से बीमारी फैलने की स्थिति
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में बकराईद से पहले ही कुर्बानी के लिए आने वाले बकरों में हीटवेब और नौतपा के शिकार हो रहे हैं। बकरों को लेकर पशु चिकित्सालय पहुंच रहे लोग। हीटवेब की चपेट में अब सिर्फ इंसान नहीं बल्कि पशु भी आ रहे हैं। मुरादाबाद पशु चिकित्सालय में बड़ी संख्या में कुर्बानी के लिए आए बीमार बकरों का इलाज चल रहा है। सुबह से ही लोग अपने बकरों को इलाज के लिए ला रहे अस्पताल। हीटवेब और नौतपा के चलते दस्त, सर्दी-गर्मी के बुखार और दिहाईद्रशन के शिकार हो रहे हैं बकरें। Zee मीडिया की टीम ने मुरादाबाद जिला पशु चिकित्सालय पहुंच वहां मौजूद बकरा मालिकों और पशु चिकित्सक से Exclusive बातचीत। एक तरफ पशु मालिक बोले कुर्बानी तो होनी ही है लेकिन बीमार पशु की नहीं। डॉक्टर बोले अगर बीमारी से ठीक हुए पशु को कुर्बानी के बाद खाएं तो पहले उसको अच्छी तरह उबाल दें। पशु चिकित्सक के मुताबिक रोजाना लगभग 2 दर्जन से अधिक बकरे जिला पशु चिकित्सालय पहुंच रहे। डॉक्टर बताते हैं ड्रिप लगाकर इंजेक्शन लगाकर दवाएं दी जा रही हैं। अब देखना होगा कि क्या बकरें कुर्बानी से पहले ठीक होकर कुर्बानी दे पाएंगे या इस बार बीमार बकरों की ही कुर्बानी हो जाएगी।0
0
Report
शाजापुर: शादी के नाम पर गिरोह लाखों की ठगी, पीड़ितों ने.action की मांग
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में भी शादी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम पनवाड़ी के दो युवकों धर्मेन्द्र और अर्जुन की शादी दलालों ने रूपए लेकर करवाई थी लेकिन शादी के कुछ दिन बाद मायके गई दुल्हनें वापस नहीं लौटी। दलालों को शादी के नाम पर दिए गए रूपयों का वीडियो भी परिजनों के पास है। इस मामले में सुनेरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि दलालों और महिलाओं के एक गिरोह ने उनसे करीब साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ितों ने कार्रवाई न होने पर एसपी कार्यालय में भी आवेदन दिया। देवास में भी दुल्हों के साथ शादी के नाम पर जो ठगी हुई है, उसके तार भी शाजापुर से जुड़े हुए हैं। शाजापुर जिले में एक गिरोह काम कर रहा है जो शादियों के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों को फंसाकर उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं। रूपए लेने के बाद दलालों द्वारा शादी नहीं करवाई जाती और शादी करवा दी तो दूल्हन दूसरी बार लौट कर नहीं आती। पीड़ितों ने बताया 21 मई को सुनेरा थाने में शिकायत की लेकिन 5 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई। पहले मामले में, पनवाड़ी निवासी निर्भय सिंह ने बताया कि उनके बेटे धर्मेंद्र की शादी कराने के लिए नारायण पांडा, बाबु और सुखराम ने झाबुआ निवासी ज्योति से संपर्क कराया था। आरोप है कि शादी के एवज में उनसे दो लाख रुपये लिए गए। 19 नवंबर 2025 को विवाह संबंधी दस्तावेज भी तैयार किए गए थे। निर्भय सिंह के अनुसार, शादी के बाद ज्योति केवल 15 दिन तक घर में रही। इसके बाद वह दादी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर चली गई और फिर कभी वापस नहीं लौटी। दूसरे मामले में, अर्जुन ने शिकायत की है कि उसकी शादी रानू बाई मिश्रा से कराने के नाम पर करीब तीन लाख रुपये लिए गए। आरोपियों ने खुद को लड़की के रिश्तेदार बताकर शादी संपन्न कराई थी। अर्जुन के मुताबिक, रानू बाई भी शादी के 15 दिन बाद इंदौर जाने का कहकर घर से चली गई और वापस नहीं आई। अर्जुन ने आरोप लगाया कि महिला अपने साथ मोबाइल फोन और चांदी की पायजेब भी ले गई है। पीड़ितों का कहना है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ताओं के पास पैसे देने के वीडियो, शादी के फोटो और कुछ आधार कार्ड भी मौजूद है। इन पूरी शादियों का सौदा बीच में रहने वाले दलाल करते हैं। शिकायत में जिन दलालों का उल्लेख किया गया है, उनमें पहला दलाल नारायण पांडा है, जो जिला शाजापुर का निवासी है। दूसरा दलाल बाबू है, जो जिला उज्जैन की तहसील तराना अंतर्गत एक गांव का रहने वाला है। तीसरा दलाल सुखराम है, जो जिला धार का निवासी है। सुखराम इस पूरे गिरोह का मुख्य दलाल बताया जा रहा है। वही लड़कियों से सीधे संपर्क कर बातचीत करता है और शादी तय करवाने का काम करता है। शादी के नाम पर लिए जाने वाले पैसों का लेन-देन भी मुख्य रूप से उसी के माध्यम से किया जाता है। शिकायत में भी पीड़ितों ने इस बात का उल्लेख किया है।0
0
Report
Advertisement
ठाकुरगंज में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का शक
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां शादी के महज कुछ महीनों बाद ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. ये केस हूबहू भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ मिस्ट्री जैसा ही है. काशी विहार कॉलोनी में रहने वाली 29 वर्षीय श्वेता सिंह का शव सोमवार सुबह उनके ससुराल में फंदे से लटका हुआ पाया गया. इस घटना के बाद से ही मृतका के मायके में कोहराम मचा हुआ है. श्वेता के माता-पिता और भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए बेरहमी से प्रताड़ित करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, श्वेता सिंह की शादी पिछले साल 22 नवंबर 2025 को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के काशी विहार निवासी शिवम सिंह के साथ हुई थी. शिवम एक निजी लैब में काम करता है. श्वेता का मायका भी ठाकुरगंज के ही विश्वनगर मल्हाई टोला में स्थित है. मृतका के पिता उमेश कुमार सिंह ने रोते हुए बताया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी खुश नहीं थी. ससुराल वाले लगातार कीमती सामान और दहेज की मांग को लेकर श्वेता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे.0
0
Report
तोलाबाज़ी के आरोप में गिरफ्तार कौंसिलर के करीबी तृणमूल नेता की गिरफ्तारी
Noida, Uttar Pradesh:तोलाबाज़ी के आरोप में गिरफ्तार हुए कौंसिलर रंजन पोद्दार के करीबी तृणमूल नेता शुभाशीष चक्रवर्ती को बिधान नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया . बागुइहाटी इलाके से गिरफ्तार ... तोलाबाज़ी और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कौंसिलर की गिरफ़्तारी के बाद से ही तृणमूल नेता फरार था .0
0
Report
हरियाणा में ATS गठन, 750 करोड़ से अपराध पर काबू की तैयारी
Panchkula, Haryana:मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग का विजन 2030 और 2040 का रिव्यू किया 11 मई को मुख्यमंत्री ने डिटेल रिव्यू किया और अपने सुझाव भी हमें दिए हमने अपने विभाग की क्राइम की मीटिंग रखी थी सीएम ने पुलिस विभाग के लिए 750 करोड़ रूपये दिये है इसको हम अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने में इस्तेमाल करेंगे NCRB के 2024 के डाटा आने के बाद हरियाणा चर्चा का विषय बना हुआ है पिछले 15 दिनों में मर्डर के केस हुए जिन्हें हमने समय से सुलझा लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र के घर में घुसने वाले को हमने गिरफ्तार कर लिया है NCRB 2024 के डाटा में क्राइम में हम चौथे स्थान पर है हरियाणा में खुले तौर पर क्राइम दर्ज किया जाता है हम सभी मुकदमों में FIR दर्ज करते है 17 हजार गुमशुदकी की रिपोर्ट दर्ज की जिसमें से 95% ट्रेस है कैंसलेशन पर हरियाणा दूसरे नंबर है यदि हम बिजली के केस निकाल दे तो हमारी रैंकिंग आगे बढ़ जाएगी हरियाणा में क्राइम स्थिति बाकी राज्यों से बेहतर है 2026 में 9.8 % क्राइम कम हुआ है क्राइम में पिछले 4 सालों में 23 से 24% की कमी आई है हरियाणा में एंटी टेररिस्ट स्क्वैड ATS का गठन करने जा रहे है पंचकूला और गुरुग्राम में इसके थाने बनाए जाएंगे जल्द ही इसका गठन कर लिया जाएगा हरियाणा में विधायकों को मिल रही धमकी पर दिया बयान उन्होंने हमें इसकी जानकारी दी है और हम इस मामले में जांच कर रहे है नशा एक बहुत बड़ा चैलेंज है हमारे लिए नशा लगातार बढ़ रहा है और हम उसको रोकने का काम कर रहे है हमने स्पेशल टीम बनाई है जो नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है पिछले 5 महीनों में 70 से ज्यादा एनकाउंटर किए गए है, जिसमें 5 जवान घायल हुए है हीटवेव के चलते हम पुलिस कर्मियों का पूरा ध्यान रख रहे है हमने पुलिस के वेलफेयर के लिए कदम उठाया पुलिस कर्मियों की बेटियों के लिए 2.5 लाख की शगुन योजना शुरू की0
0
Report
Advertisement
भिलाई ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी, अर्जुन अग्रहरि घायल
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भिलाई के ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक पीछे करते वक्त बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया तभी आसपास के लोगों ने तत्काल घायल अर्जुन अग्रहरि को सुपेला के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है आपको बता दे की पूरी घटना ट्रांसपोर्ट नगर की है जहां अर्जुन अग्रहरि पेशे से मेकेनिक है जो ट्रांसपोर्ट नगर में अपनी बाइक के साथ खड़ा था तभी अचानक ट्रक ड्राइवर ट्रक को पीछे करने लगा और अर्जुन अग्रहरि ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसका पैर ट्रक की चपेट में आ गए जिसके बाद उसका सुपेला अस्पताल में उसका इलाज जारी है.0
0
Report
तिल्दा में बेटे ने पिता की हत्या, वीरेंद्र कोठारी गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि तिल्दा थाना क्षेत्र में रहने वाला बेटा अपने पिता की शराब की लत से परेशान था। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि बेटे ने जलती हुई लकड़ी से हमला कर पिता को मौत के घाट उतार दिया। मृतक संतु कोठारी रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी थे। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे वीरेंद्र कोठारी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है。0
0
Report
जमीन विवाद के चलते महिला को छत से धक्का: रमेश पटेल के खिलाफ मामला दर्ज
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर के देहात थाना क्षेत्र के जरियारी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला को छत से धक्का देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो आज मंगलवार सुबह सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के मुताबिक घटना 23 मई को हुई थी। महिला अपने घर की छत पर थीं, तभी उनका पड़ोसी रमेश पटेल भी अपनी छत पर आ गया। दोनों घरों की छतें आपस में जुड़ी हुई हैं। शिकायत के मुताबिक, पुराने जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर रमेश पटेल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी रमेश पटेल ने डंडे से उन पर हमला किया और फिर उन्हें छत से धक्का दे दिया। महिला सीढ़ियों से होते हुए नीचे गिर गईं, जिससे उनके दोनों घुटनों और सिर में चोटें आई हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
