icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209303
Arvind Kumar SharmaArvind Kumar SharmaFollow10 May 2025, 09:45 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आजमगढ़ में छठ पूजा की धूम, उगते सूर्य को अर्घ्य देते भक्तों की भीड़

Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh स्थान - Azamgarh आस्था का महापर्व सूर्यषष्ठी (छठ पर्व) को लेकर रही रौनक, उगते सूर्य भगवान को अर्घ्य देने की ललक व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजन। जनपद आज़मगढ़ में जहां कल रविवार की शाम को नदियों व पोखरों के घाट पर भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने के बाद आज सोमवार को तड़के उगते सूर्य भगवान को अर्घ्य देने की ललक व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजनों में दिखाई दी। छठ घाटों पर हर आम व खास सभी ने छठी मइया की श्रद्धापूर्वक पूजा कर रहे। उस दौरान तड़के सुबह जन सैलाब देखने को मिल रहे। यह पर्व बिहार में मुख्य रूप से मनाया जाता रहा लेकिन जिस तरह से पर्व की धूम है यह छठ पर्व अब विश्व के कई देशों में मनाये जाने लगा है।
0
0
Report

अमरैली के शेर के पीछे वाहन दौड़ाने के केस पर वन विभाग की सफाई: नोटिस से सवालों के जवाब कहां तक?

ARAarti RaiJust now
Noida, Uttar Pradesh:अमरेली - धारी के आंबरडी सफारी पार्क में देश की शान माने जाने वाले शेर (सावज) को परेशान करने का मामला सामने आया है। शेर के "रक्षक कर्मचारी ही भक्षक" बन गए हैं और शेर के पीछे बाइक दौड़ाकर सरेआम उसे परेशान किया गया। धारी गिर पूर्व डिवीजन के आंबरडी सफारी पार्क का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गिर पूर्व के डीसीएफ (DCF) विकास यादव, देखिए आपके आंबरडी सफारी पार्क में शेर की कैसी दयनीय हालत कर दी गई है! वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा चारों तरफ से घेरकर शेर को परेशान किया गया। शेर के पीछे गाड़ी दौड़ाई गई, जो डीसीएफ विकास यादव की निगरानी की कमी को दर्शाता है। इस मामले पर डीसीएफ ने मीडिया को जवाब देने से भी कन्नी काट ली है। वन विभाग गिर के जंगल में शेर दर्शन करने वालों पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठते हैं, कब होगी कार्रवाई? अमरेली ब्रेकिंग... धारी के आंबरडी सफारी पार्क में शेर को परेशान करने के वायरल वीडियो मामले में वन विभाग की सफाई सामने आई है। डीसीएफ (DCF) विकास यादव के निर्देश पर इंचार्ज एसीएफ (ACF) मितेश वाणिया ने एक वीडियो जारी कर विभाग का बचाव किया。 एसीएफ (ACF) के अनुसार, संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने सफाई दी कि शाम के समय शेर पार्क से दूर जा रहे थे, इसलिए उन्हें रोकने का प्रयास किया जा रहा था। एसीएफ ने आगे कहा कि दिवाली वेकेशन के कारण पर्यटकों की भीड़ ज्यादा होने से शेरों को रोकने की कोशिश की गई थी, यह कोई उत्पीड़न या परेशानी नहीं है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या शेरों को इस तरह डराकर और परेशान करके रोका जा सकता है? शेरों के पीछे गाड़ियां दौड़ाने के बावजूद क्या वन विभाग केवल कर्मचारियों को नोटिस देकर ही संतोष मान लेगा? बाइट - मितेश वाणिया (ACF) बाइट - ARJUN MODHVADIA(Gujarat forest Minister)
0
0
Report
Advertisement

फतेहाबाद में स्मॉग का कहर, AQI 500 पार, लोगों के लिए चेतावनी

Noida, Uttar Pradesh:वायु प्रदूषण के कारण गंभीर हुए हालात, धुंआ धुंआ हुआ शहर गैस चैम्बर बना हुआ है फतेहाबाद, वातावरण में छाई हुई है स्मोग की सफेद बेहद गंभीर श्रेणी में है फतेहाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक देर रात 500 से अधिक दर्ज किया गया एक्यूआई जिले के में पराली जलाने की तस्वीरें भी आई सामने, सेटेलाइट के माध्यम से अबतक 8 जगह पर पराली में आग लगने की पुष्टि डॉक्टर्स की सलाह प्रदूषण के स्तर को देखते हुए सुबह और शाम के समय सैर करने से बचे, मास्क का करे प्रयोग छोटे बच्चों, बुजुर्गों खासकर सांस और ह्रदय रोगियों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत
0
0
Report

सरगुजा के छठ घाटों पर सूर्योपासना के महापर्व में भक्तों का जनसैलाब

Kusu, Chhattisgarh:एंकर -सरगुजा के सभी छठ घाटों में सूर्योपासना के महापर्व छठ पर उगते सूर्य को अर्ध्य देने आज सुबह नगर सहित आसपास के छठ घाटों में श्रद्घालु उमड़ पड़े। परंपरानुसार व्रती श्रद्घालुओं एवं परिवार के सदस्यों ने सिर पर पूजन सामग्री लेकर छठ घाट पहुंचने पश्चात्‌ स्नानकर विधि-विधान से सूर्यदेव को अर्ध्य देकर पूजा अर्चना की। शंकरघाट सहित दर्जनो घाटों में हजारों की संख्या में श्रद्घालुओं ने अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य दिया, छठ मईया के भक्ति गीतों से समूचा शहर भक्ति रस में डूबा रहा और श्रद्घा तथा उल्लासमय वातावरण में सूर्यदेव की उपासना की गई। Bihar, Jharkhand और Uttar Pradesh का प्रमुख छठ पर्व पिछले कई वर्षों से संभाग मुख्यालय में आमजनों का उत्सव बन गया है। शहर का हर परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सूर्योपासना के इस महापर्व में सहभागी बनता है। इसका नजारा शहर सहित आसपास के छठ घाटों में देखने को मिला। व्रती श्रद्घालुओं के परिवार के सदस्यों के साथ पास पड़ोस में रहने वाले लोग भी भक्ति और उल्लास के साथ छठ घाट पहुंचे और पूजा अर्चना में हिस्सा लिया। साथ ही  छठ पर विशेष धुन और विशिष्ट अंदाज में लोकगीत गाने की परंपरा कांच ही बांस की बहंगिया, बहंगी लचकत जाए, केलवा जे फरले धवध से, ओहे पर सुगा मंडराए...गंगा मईया की ऊंची लहरिया, गंगा उमड़त जाए... छठ पर्व के सुमधुर गीत महिलाएं समूह में गाते हुए छठ घाट पहुंची। सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य देकर महाव्रत की पारण किया ।
0
0
Report

जेल में भी छठ महापर्व की आस्था, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर समापन

Madanpur, Bihar:लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर मधेपुरा जिले के विभिन्न छठ घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की। मधेपुरा के भिरखी घाट, गौशाला घाट, गुमटी घाट सहित जिले के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अहले सुबह से ही व्रती और श्रद्धालु घाटों पर पहुंचने लगे थे। उदीयमान सूर्य के दर्शन होते ही व्रतियों ने विधि-विधान के साथ अर्घ्य दिया और भगवान सूर्य को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिलेभर में छठ पर्व शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। इसी बीच मधेपुरा मंडल कारा से भी छठ पर्व की एक विशेष तस्वीर सामने आई। यहां जेल में बंद पांच महिला बंदियों ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ छठ व्रत किया। जेल प्रशासन की ओर से व्रतियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। जेल परिसर में बंदियों द्वारा आकर्षक सजावट के साथ छठ घाट का निर्माण किया गया था, जहां सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। जेल की चारदीवारी के भीतर भी छठी मैया के प्रति आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। महिला बंदियों ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत को पूरा किया। इस तरह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही जिले में चार दिवसीय छठ महापर्व का श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच समापन हो गया।
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ में चार दिवसीय छठ महापर्व धूमधाम से संपन्न, भक्तों की भारी भीड़

Pakur, Jharkhand:सलग - छठ / 16 NOV एरिया - पाकुड़ पाकुड़ जिलेभर में छठ पूजा बड़े धूमधाम से मनाया गया...श्रधालू गन उगते सूर्य को अर्ध्य देकर अपने परिवार की सुख – समृधि की कामना भगवान् भास्कर से की ...पाकुड़ जिलेभर में लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया...सोमवार की सुबह व्रतियों ने विभिन्न छठ घाटों पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया...इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया...उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास संपन्न किया...इस दौरान छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी...पूरे वातावरण में छठी मैया के गीतों और भक्तिमय जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा... व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और सुखमय जीवन की कामना की...पाकुड़ शहर के कालीभसान पोखर , टीनबंगला पोखर , शिवशीतला मंदिर सहित पुरे जिले के दर्जनों पोखरों में छठ पूजा धूमधाम से मनाया गया...वही छठ घाटो में तरह तरह की भव्य लाइटिंग लगाया गया है...साथ ही शानदार आतिशबाजी भी पूजा समिति की ओर से किया... लोग में काफी उत्साह देखा गया है...काफी भीड़ देखी गई...इसअवसर पर पुलिस प्रशासन भी पूजा में विधि वयवस्था में मुस्तैद दिखे...
0
0
Report

कोटा के सूर्य घाट पर छठ पूजा: निर्जला 36 घंटे व्रत और आस्था का माहौल

Kota, Rajasthan:कोटा के सूर्य घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा की धूम दिखाई दी। चंबल रिवर फ्रंट स्थित सूर्य घाट पर छठ पूजा के चौथे और अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बिहार में विशेष रूप से मनाए जाने वाले इस महापर्व की रौनक कोटा में भी देखने को मिली। कोटा में खान-पान, शिक्षा संस्थानों के कारण यहां बिहार से आए हजारों विद्यार्थियों के परिवार भी रहते हैं। सुबह से ही महिलाएं पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य देतीं और छठी मैया की पूजा-अर्चना करतीं। सूर्य उदय के साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का प्रण पारण किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक गीत सुनाए और इस महापर्व से जुड़ी अपनी आस्था के बारे में बताया। पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत समाप्त किया गया।
0
0
Report
Advertisement

छठ महापर्व का समापन: निर्जला व्रत पूरा, सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धा जगाई

Chhindwara, Madhya Pradesh:छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत, घाटों पर उमड़ी श्रद्धा छिंदवाड़ा में लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन बुधवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ. व्रतियों ने 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत पूरा कर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि व संतान की लंबी आयु की कामना की. भोर होते ही शहर के घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. सूर्योदय से पहले ही व्रती महिलाएं और पुरुष ठेकुआ, फल, गन्ना, नारियल, केला और दूध और डलिया लेकर घाटों पर पहुंच गए . छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से हुई थी, जिसके बाद खरना और फिर 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा गया.मंगलवार की शाम व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और बुधवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया. जैसे ही सूर्य की पहली किरण पानी में पड़ी, पूरा घाट *"जय छठी मैया"* के जयकारों से गूंज उठा. व्रतियों ने घाट में पानी में खड़े होकर दूध और जल से सूर्य देव को अर्घ्य दिया. इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया. घाटों पर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. गोताखोर और नगर निगम की टीम तैनात रही. महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी. इस दौरान छठ घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीतों की गूंज रही. व्रतियों ने एक-दूसरे को छठ की शुभकामनाएं दीं और प्रसाद बांटा. श्रद्धालुओं का कहना है कि छठ महापर्व आस्था, संयम और पवित्रता का प्रतीक है. 36 घंटे तक बिना अन्न-जल के रहकर सूर्य की उपासना करना इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता है. बाइट - महिलाएं बाइट - पुरुष
0
0
Report

नारायणपुर में छठ पूजा द्रोपती सिंह के प्रयास से सामाजिक एकता कायम

Narayanpur, Jharkhand:एंकर - नारायणपुर जिला मुख्यालय स्थित बंधवा तालाब में छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छठ व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु तालाब परिसर में पहुंचे और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। छठ पूजा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यह पर्व संतान की सुख-समृध्धि, बच्चों की लंबी उम्र, परिवार की खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विशेष रूप से किया जाता है। महिलाएं पूरी श्रद्धा के साथ कठिन व्रत रखकर छठी मैया और भगवान सूर्य की आराधना करती हैं।
0
0
Report
Advertisement

कोरिया में छठ महापर्व: भक्तों की उमड़ी भीड़ और चार दिवसीय उत्सव का समापन

Muju, Jeonbuk State:कोरिया ब्रेकिंग । कोरिया और एमसीबी जिले में छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल। आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ व्रतियों ने की पूजा-अर्चना। छठ घाटों पर तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़। पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे व्रती परिवार के साथ पहुंचे घाट। हाथों में पूजा की डलिया, फल और प्रसाद लेकर सूर्य देव की आराधना। छठी मैया के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठे छठ घाट। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का हुआ समापन। 36 घंटे के निर्जला व्रत के पारण के साथ व्रतियों ने मांगा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद। इस दौरान स्थानीय विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल चिरमिरी छठ घाटों पर पहुंचे। व्रतियों के बीच पहुंचकर की पूजा-अर्चना,शहर के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर छठी मैया का लिया आशीर्वाद।
0
0
Report

छठ महापर्व: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते भक्तों की भारी भीड़

Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया। सुबह अहले सुबह से ही जिले के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं आरोग्य की कामना की। जिले में सबसे अधिक भीड़ अजय नदी के विभिन्न घाटों पर देखने को मिली। सुबह से ही घाटों पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। छठ गीतों और सूर्य उपासना के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत का समापन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। महापर्व के संपन्न होने के साथ ही घाटों पर छठी मईया के जयकारे गूंजते रहे।
0
0
Report

सांभरलेक गैरेज के बाहर अधेड़ ने आग लगाई; तीन वाहन हुए ध्वस्त

Dudu, Rajasthan:लोकेशन - सांभरलेक जिला - जयपुर सांभरलेक(जयपुर)- सांभरलेक में मोटर गैराज के बाहर गाड़ियों में अधेड़ ने लगाई आग, एक स्कॉर्पियो कार और दो टेंपो को किया आग के हवाले, अधेड़ एक टेंपो के शीशे और ताले तोड़कर हुआ फरार, पेट्रोल डालकर तीन वाहनों को किया आग के हवाले, teज धमाकों की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, सांभरलेक थाना पुलिस और फायरब्रिगेड पहुंची मौके पर, गैराज में लगे सीटीटी कैमरे में कैद हुई आग लगाने की करतूत, समय रहते आग बुझाने से पास के गैराजों में नहीं लगी आग, पुलिस ने फुटेज के आधार पर अधेड़ को लिया हिरासत में, नावां सड़क मार्ग पर गोविंद गैराज के बाहर अल सुबह की घटना।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top