Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kanpur Dehat209115

Kanpur dehat - पिता - पुत्री समेत तीन के खिलाफ, हत्या का मुकदमा दर्ज

Jan 07, 2025 05:25:45
Rajpur, Uttar Pradesh

कानपुर देहात ,मोहित की मौत को जहां पुलिस आत्महत्या मानकर घटना की छानबीन कर रही है, वहीं परिजनों का कहना है कि मोहित की हत्या की गई है। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। इधर मोहित के परिजनों ने करीमनगर निवासी पिता बेटी व उसके नाबालिग बेटे के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग की है। शनिवार को अंतिम संस्कार से इन्कार करने पर मामला बढ़ता देख पुलिस ने करीमनगर गांव निवासी अरविंद कटियार उसकी पुत्री रानू कटियार व नाबालिग बेटे के अलावा अन्य के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DBDURGESH BISEN
Feb 14, 2026 14:02:01
Pendra, Chhattisgarh:एंकर - सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पूरे भारत में अपने सिस्टम का डंका बजाने वाले छत्तीसगढ़ के फूल प्रूफ माने जाने वाले PDS सिस्टम में गड़बड़ी देखने को मिल रही है, जहां उपभोक्ताओं को दो महीने के चने के बदले में एक महीने का चना देकर 2 महीने की एंट्री की जा रही है, भोले भाले उपभोक्ता एक महीने का चना लेकर यह समझ रहे हैं कि सरकार ने चना भेजा ही नहीं, जी मीडिया ने मौके पर राशन दुकान संचालक द्वारा की जा रही गड़बड़ങ്ങള़് negligible को पकड़ लिया और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मौके पर ही उपभोक्ताओं को उनके हक के राशन का 2 महीने का 4 किलो चना दिलवाया, पर राशन का महीने का शक्कर उपभोक्ताओं को कैसे मिले इसका कोई ऑप्शन नजर नहीं आता.... मामला मरवाही विकासखंड के मड़वाही गांव का है, जहां एक महिला स्व सहायता समूह राशन दुकान का संचालन करती है मुख्य मार्ग पर पड़ने वाले इस राशन दुकान के सामने से निकलते हुए जब हम राशन दुकान पहुंचे और राशन वितरण के संबंध में उपभोक्ताओं से पूछने पर पता चला कि उन्हें एक महीने का चावल, नमक, चना एवं शक्कर मिल रहा है पर राशन कार्ड में 2 महीने के चने की एंट्री हो रही थी, हमने जब गोदाम में मौजूद चने का स्टॉक देखा तो वहां 2 महीने का चना मौजूद था जिसके बाद हमने राशन दुकान के विक्रेता से जानकारी ली तो पहले तो उसने मना किया बाद में नागरिक आपूर्ति से मिले 2 महीने के चैन एवं गोदाम में मौजूद स्टॉक के बाद उसने कहा कि उसने एक महीने का चना दिया है पर अब वह सबको दो-दो महीने का चना देगा इसके बाद हमने तीन लोगों को दो महीने के 4 किलो चना दिलाया उसके बाद उसने वादा किया कि वह सभी को 2 महीने का चार पैकेट चना नियमानुसार बांट देगा, पर उसने यह भी बताया कि उसके पास 2 महीने का शक्कर भी मौजूद है पर ऑनलाइन ऑप्शन नहीं होने की वजह से वह सिर्फ एक महीने का चना ही बांट पा रहा है... बाइट कोमल सिह उपभोक्ता बाइट शांति बाई - उपभोक्ता बाइट राम लखन उपभोक्ता बाइट अशोक कुमार राशन दुकान संचालक मामले पर हमने मौके से ही खाद्य निरीक्षक को पूरे मामले की फोन पर सूचना दी उनके दौरे पर होने की वजह से हमने अनविभागीय अधिकारी एसडीएम से पूरे मामले पर बात की पर जब तक हम कार्यालय पहुंचे वह भी कहीं दौरे पर जा चुके थे हालांकि दोनों ही अधिकारियों ने पूरे मामले पर जांच कर सभी उपभोक्ताओं को नियमानुसार राशन दिलाने का आश्वासन दिया....
0
comment0
Report
Feb 14, 2026 14:02:00
Vrindavan, Uttar Pradesh:धर्मनगरी के मल्टीलेवल पार्किंग क्षेत्र में फुटपाथ पर रेहड़ी लगाकर अपना गुजर-बसर करने वाले गरीब दुकानदारों के सामने अचानक आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। अज्ञात तत्वों द्वारा फुटपाथ के उस स्थान पर, जहाँ ये दुकानदार अपनी रेहड़ी लगाते थे, रातों-रात एक विशालकाय कंटेनर खड़ा कर दिया गया है। इस अवरोध के कारण रेहड़ी संचालक अपनी दुकानें नहीं लगा पा रहे हैं। पीड़ित रेहड़ी संचालकों ने इस घटना को एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि किसी ने जानबूझकर उनके चिह्नित स्थान को घेरने के उद्देश्य से यह विशालकाय कंटेनर वहां रखवाया है। पूरे फुटपाथ पर कंटेनर का कब्जा होने के कारण अब वहां पैर रखने की भी जगह नहीं बची है, जिससे उनकी दैनिक आय पूरी तरह ठप हो गई है। प्रभावित दुकानदारों ने नगर निगम के अपर आयुक्त से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने अपील की है कि जनहित और मानवीय आधार पर इस कंटेनर को जल्द से जल्द वहां से हटवाया जाए, ताकि वे पुनः अपनी रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। संचालकों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो उनके परिवारों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो जाएगी।
1
comment0
Report
PSPramod Sinha
Feb 14, 2026 14:01:24
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से प्रदेश की 1.25 करोड़ लाडली बहनों को 1836 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। साथ ही मंच से खंडवा जिले को 608 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखे हमले किए। khandaवा जिले के पंधाना में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहना कार्यक्रम में फरवरी महीने की किस्त रिलीजकी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना से लेकर निमाड़ के विकास तक कई बड़े ऐलान किए। सबसे ज्यादा चर्चा उनके कांग्रेस पर तीखे हमलों की रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों तुम्हारे कर्म ऐसे हैं कि 20 साल से घर बैठे हो और अभी 20 साल और घर बैठोगे। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा - जो लोग कहते हैं कि लाड़ली बहना की राशि दारू में चली जाती है, ऐसे कांग्रेसियों को शर्म से मर जाना चाहिए।मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके। उन्होंने मंच से बहनों को संबोधित करते हुए कहा - लोकतंत्र में बदला लेने का सबसे अच्छा दिन मतदान का होता है, याद रख लेना… बदला लेना है तो वोट से लेना। 608 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। इनमें प्रमुख रूप से 301.41 करोड़ की भाम सिंचाई परियोजना, 37 करोड़ का सांदीपनि विद्यालय, 11.06 करोड़ का संयुक्त एसडीएम कार्यालय, 2.90 करोड़ का बस स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रैन बसेरा शामिल है। पंधाना विधायक छाया मोरे की मांग पर मुख्यमंत्री ने सुक्ता माइक्रो उद्वहन परियोजना, प्याज की प्रोसेसिंग यूनिट सहित अन्य घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि निमाड़ अब सिंचाई के मामले में पंजाब-हरियाणा को पीछे छोड़ देगा। सड़क और रेल नेटवर्क मजबूत होगा, उद्योग आएंगे, रोजगार बढ़ेगा। स्व सहायता समूह, ड्रोन दीदी और लखपति दीदी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। कपास आधारित उद्योगों में महिलाओं को रोजगार देने पर 5 हजार रुपए प्रोत्साहन देने की बात कही। सभी वर्ग की बेटियों की पढ़ाई और कोचिंग का खर्च उठाने की घोषणा की। आने वाले चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात भी दोहराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओंकारेश्वर के ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग का प्राचीन वैभव लौटाया जा रहा है। करीब 3 हजार करोड़ रुपये के काम चल रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाएं सुधारी जा रही हैं और होम स्टे को बढ़ावा दिया जाएगा।
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Feb 14, 2026 14:00:50
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत काशी नगर रोड पर एक लोडिंग ऑटो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में ऑटो में भरा फेंसिंग तार सड़क पर बिखर गया। ऑटो चालक दुपाड़ा से फेंसिंग तार लेकर शाजापुर आ रहा था। काशी नगर रोड पर रिवर्स लेते समय वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में उतर गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए。 इस घटना के बाद सड़क मरम्मत कार्य में लापरवाही का मुद्दा फिर सामने आया है। वार्ड पार्षद मुकेश दुबे ने नगर पालिका परिषद शाजापुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को पूर्व में भी इस संबंध में शिकायत दी थी。 पार्षद दुबे ने बताया कि वार्ड क्रमांक 28 में सड़क रिपेयरिंग का टेंडर जायसवाल कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स को दिया गया था। 11 नवंबर 2025 को कार्य आदेश जारी होने के बावजूद 29 दिसंबर 2025 तक निर्धारित स्थानों पर कोई कार्य नहीं किया गया。 शिकायत में नहर की पुलिया के पास, आरोग्य केंद्र की गली, अरिहंत नगर, दुपाड़ा रोड, काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग सहित आठ स्थानों पर तीन दिन में सीसी रोड मरम्मत कार्य पूरा करने का उल्लेख था। हालांकि, ठेकेदार द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है। पार्षद ने संबंधित फर्म के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की है. बाईट- मुकेश दुबे क्षेत्रीय पार्षद स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर मरम्मत कार्य न होने के कारण ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है।
0
comment0
Report
Feb 14, 2026 13:53:15
Sisaun Khera, Uttar Pradesh:मीरगंज। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय, चुराई दलपतपुर के कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने एक्सपोजर विजिट के अंतर्गत रामनगर एवं लिलौर झील का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों की जानकारी प्राप्त कर अपने ज्ञान में वृद्धि की। भ्रमण की शुरुआत रामनगर स्थित पांडवों के किले से हुई। विद्यालय के सहायक अध्यापक डॉ. रोहिताश कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों को किले के इतिहास के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र द्रौपदी के पिता राजा द्रुपद की राजधानी माना जाता है। उन्होंने गुरुगांव से जुड़े प्रसंग और गुरु द्रोणाचार्य को गुरु दक्षिणा में दिए गए क्षेत्र की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि भी समझाई। इसके बाद छात्र-छात्राएं रामनगर स्थित दिगंबर जैन संप्रदाय के जैन मंदिरों में पहुंचे, जहां प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्रा ने जैन धर्म, उसके विभिन्न संप्रदायों और मंदिरों के महत्व पर प्रकाश डाला। अगले चरण में विद्यार्थियों ने लिलौर झील का भ्रमण किया। यहां झील के इतिहास तथा यक्ष-युधिष्ठिर संवाद की कथा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके पश्चात छात्र-छात्राएं रामगंगा नदी के किनारे स्थित कैलाश गिरी बाबा की मढ़ी भी पहुंचे, जहां संबंधित ऐतिहासिक व धार्मिक तथ्यों से उन्हें अवगत कराया गया। पूरे भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं में उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। उन्होंने विभिन्न स्थलों से जुड़े सवाल भी पूछे। भ्रमण के समापन पर मौखिक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। एक्सपोजर विजिट में खंड शिक्षा अधिकारी मीरगंज अवनीश कुमार, एआरपी पूनम गंगवार, अरविंद गंगवार एवं सचिन मुरारी शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
0
comment0
Report
Feb 14, 2026 13:49:17
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Feb 14, 2026 13:47:29
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के सुप्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ अपने विवाह मे इस बार 5 फ़ीट का मौड़ी पहनेंगे. हर साल की भांति इस साल भी छाता बाजार स्थित राजकुमार साह के मौरी-माला दुकान मे बाबा के लिए मौड़ी का निर्माण किया जा रहा हैं.लगभग 68 वर्षो से इनके पूर्वज फग्गूलाल साह ने इसकी शुरुआत की थी,उसके बाद रामनारायण साह और राजकुमार साह ये कार्य करते रहे.मौरी बनाने मे 15 दिनो का समय लगता है. बाबा गरीबनाथ के लिए दो मौड़ी का निर्माण किया जाता हैं, एक 3 फ़ीट का शिव बारात मे मौड़ी पहनाया जाएगा, वहीं 5 फ़ीट का मौड़ी रात मे विवाह के समय पहनेंगे. मौरी बनाने मे कुट,जीरा,साज,तार से बनता है साथ ही इसमे मोती और जङी का काम और रूद्राक्ष लगाया जाता है. 3 फीट की मौरी बाबा गरीबनाथ के बारात मे उनके स्वरूप पर होगा और रात्री मे विवाह के दौरान बाबा गरीबनाथ 5 फीट की मौरी पहनेंगे.भाजपा नेता प्रभात मालाकार ने बताया कि पूरे विश्व मे शिवरात्री की धूम है खासकर बिहार का बाबाधाम गरीबनाथ धाम मे महोत्सव का माहौल है.मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार से 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ के विवाहोत्सव मे शामिल होते है.कल सभी मुजफ्फरपुरवासी बाबा गरीबनाथ के बाराती बनेंगे.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top