209115
Kanpur Dehat: ख्वाजा गरीब नवाज की छठी शरीफ पर बांटा गया लंगर
Rajpur, Uttar Pradesh:कस्बा राजपुर में रजब माह की छठी तारीख को ख्वाजा गरीब नवाज की छठी शरीफ धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों को गाजर का हलवा और गर्म चाय वितरित की गई। उर्दू कैलेंडर के अनुसार, रजब का चांद दिखने के बाद ख्वाजा गरीब नवाज का उर्स शुरू हो जाता है। अजमेर शरीफ, राजस्थान में मौजूद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर देश-विदेश से लोग कुल शरीफ के मौके पर पहुंचते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ओवैसी के बयान पर कांग्रेस ने जवाब दिया; राहुल गांधी छात्रों से संवाद करेंगे
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ओवैसी के बयान पर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे का बयान ओवैसी बीजेपी ही भी टीम है बीजेपी हिन्दू को उकसाने का काम करते हैं ओबीसी मुस्लिम तुष्टिकरण की बात करते हैं छात्रों की गूंज को लेकर बोले बीजेपी बताए शिक्षा व्यवस्था का क्या हाल है राहुल गांधी इसी बात को रखना आ रहे हैं छात्रों के साथ संवाद करेंगे0
0
Report
कोटा बूथ 99 पर पुनर्मतदान: राजकুমारी मयानी ने भाजपा को किया समर्थन
Kota, Rajasthan:कोटा (एंकर)। कोटा नगर निगम के वार्ड संख्या 87 के बूथ नंबर 99 पर बुधवार को हो रहे पुनर्मतदान के दौरान सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए। निगम में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनता देख निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमारी मयानी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपने समर्थन का ऐलान कर दिया। उन्होंने बूथ क्षेत्र के अपने सभी समर्थकों और मतदाताओं से भाजपा को वोट देने की भावुक अपील की। ईवीएम में आई तकनीकी खराबी के कारण कोटा के तीन बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच पुनर्मतदान की प्रक्रिया चल रही है। इनमें से सबसे हॉट सीट माने जाने वाले वार्ड 87 में सुबह 10 बजे से ही क्षेत्रीय विधायक संदीप शर्मा दिग्गज कार्यकर्ताओं के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं। भाजपा नेता घर-घर जाकर मतदाताओं से पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। लोकतंत्र के इस पर्व में सेक्टर 4, महावीर नगर विस्तार योजना निवासी दिव्यांग रमेश बनवारी भी अपना वोट डालने बूथ 99 पहुंचे, जो क्षेत्र में चर्चा और प्रेरणा का विषय बना रहा।0
0
Report
कोटा के नयापुरा में ऑटो चालक मुजाहिद हुसैन की हत्या केस में नया अपडेट
Kota, Rajasthan:कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र में ऑटो चालक मुजाहिद हुसैन की हत्या के मामले में अपडेट सामने आया है। 45 वर्षीय मुजाहिद हुसैन, निवासी बोरखेड़ा पुलिस लाइन, मंगलवार देर शाम जेके लोन अस्पताल के ऑटो स्टैंड पर दूसरे ऑटो चालक से विवाद में गंभीर रूप से घायल हुए थे। विवाद के दौरान मुजाहिद के सीने पर नुकीली धारदार चीज से वार किया गया। गंभीर हालत में उन्हें एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों ऑटो चालकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। मुजाहिद ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। बुधवार को मुजाहिद के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।0
0
Report
Advertisement
कोटा की रामपुरा अस्पताल परिसर से LED चोरी: दो गिरफ्तार, 20 से अधिक केस दर्ज
Kota, Rajasthan:कोटा की रामपुरा कोतवाली थाना पुलिस ने सरोवर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट से LED चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की LED भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद वालिद और वारिश खान के रूप में हुई है, जो छावनी और कुन्हाड़ी इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से करीब 20 मामले दर्ज हैं।0
0
Report
Hanumangarh: निर्दलीयों का दबदबा, सभापति पद के लिए क्या बदलेगा समीकरण?
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: नगरपरिषद सभापति के लिए नामांकन आज, मंजू रणवा नामांकन भरने पहुंची, निर्दलीय के तौर पर भरा नामांकन. नगरपरिषद के 60 वार्डों में 34 निर्दलीय पार्षद चुनकर आए थे; भाजपा के पास 15 और कांग्रेस के पास 10 पार्षद. इस बार चुनाव में निर्दलीय का दबदबा रहा.0
0
Report
छत्तीसगढ़ भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षक मूल पद पर लौटे, जांच जारी
Begun, Rajasthan:रायपुर एक्सक्लुसिव छत्तीसगढ़ में एक और भर्ती परीक्षा घोटाला... राज्य GST विभाग में वाणिज्यिक कर निरीक्षक भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामला.. 2021-22 की सीमित भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों पर कार्रवाई 42 निरीक्षकों को उनके मूल पद पर वापस भेजा गया राज्य कर आयुक्त पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने जारी किया आदेश जांच समिति ने परीक्षा प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं पाईं बिना परीक्षा परिणाम घोषित किए चयन सूची जारी करने का आरोप आरक्षण नियमों के पालन और उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन पर भी सवाल चयनित अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं में समान उत्तर मिलने का दावा प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की गोपनीयता को लेकर भी उठे गंभीर सवाल भर्ती में लेनदेन की शिकायतों की लंबे समय से चल रही थी जांच तत्कालीन आयुक्त समीर बिश्नोई पर भी लगे गम्भीर आरोप. मामला विधानसभा में भी कई बार उठ चुका है0
0
Report
Advertisement
निवास में वृद्ध महिला के सड़क हादसे पर ग्रामीणों ने चक्काजाम
Mandla, Madhya Pradesh:दर्दनाक सड़क हादसा... यात्री बस ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, हाथ कुचला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम निवास-शहपुरा मार्ग पर ग्राम बिसौरा में यात्री बस की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला का हाथ बुरी तरह कुचल गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। घटना निवास से शहपुरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर ग्राम बिसौरा की है। बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला सड़क किनारे बस में चढ़ने के दौरान हादसे का शिकार हो गई। यात्री बस के पहिए की चपेट में आने से महिला का हाथ बुरी तरह कुचल गया। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब ढाई घंटे से ग्रामीण सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित है। सूचना मिलते ही निवास थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए जाम खुलवाया ।0
0
Report
छतरपुर में बस की टक्कर: 3 वर्ष की बच्चों की मौत, कई घायल, जाम लगा
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के महोबा रोड पर हमा काली देवी मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। गुरु कृपा कंपनी की बस ने छतरपुर से मोरवा जा रही टैक्सी को टक्कर मार दी। हादसे में 3 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैक्सी ड्राइवर समेत कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया,बताया जा रहा है कि टैक्सी में 5 से 6 लोग सवार थे। ये सभी दिल्ली से छतरपुर के मोरवा गांव आए थे,मृतक मासूम बच्ची की नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए। लेकिन हमा काली देवी मंदिर के पास गुरु कृपा कंपनी की तेज रफ्तार बस ने उनकी टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी।,टक्कर इतनी भीषण थी कि टैक्सी के परखच्चे उड़ गए और 3 साल की मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। टैक्सी ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में टैक्सी में सवार अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं।,हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने महोबा रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची ओरछा रोड थाना पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
उज्जैन सतीगेट में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध में बजरंग दल ने महाज्ञापन जारी किया
Shajapur, Madhya Pradesh:उज्जैन के सतीगेट क्षेत्र में स्थित खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को हटाने की प्रक्रिया के विरोध में बुधवार को शाजापुर से 300 से अधिक बजरंग दल के कार्यकर्ता बस, ट्रेन और निजी वाहनों से उज्जैन के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ता उज्जैन पहुंचकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा प्रतिमा को हटाने की प्रक्रिया के विरोध में दिए जाने वाले महाज्ञापन में शामिल होंगे. बजरंग दल के पदाधिकारी राजेश जादमे ने बताया कि सतीगेट क्षेत्र में स्थित खड़े हनुमान जी की प्रतिमा श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रशासन ने मंदिर को तोड़ दिया है और प्रतिमा को हटाने का प्रयास कर रहे हैं। यह प्राचीन मंदिर है और यहां से हनुमान जी की प्रतिमा हट नहीं रही है। उज्जैन में कोर्ट के निर्देश के बाद भी मस्जिदों के अतिक्रमण हटाएं नहीं जा रहे हैं। महाज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी दी जाएगी हनुमान जी की प्रतिमा को यहां से नहीं हटाएं. प्रतिमा को हटाने की प्रक्रिया की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठनों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इसी के विरोध में उज्जैन में महाज्ञापन का आयोजन किया जा रहा है. धार्मिक आस्था से जुड़े इस विषय को लेकर कार्यकर्ता उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे। कार्यकर्ताओं के रवाना होने के दौरान बड़ी संख्या में बजरंग दल के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से महाज्ञापन में शामिल होकर अपनी मांग प्रशासन के समक्ष रखेंगे.0
0
Report
Advertisement
गया में मंत्री संजय कुमार के सामने हंगामा: माइक के लिए खींचतान वायरल
Gaya, Bihar:गया में मंत्री संजय कुमार के सामने कार्यकर्ताओं का हंगामा, माइक को लेकर हुई खींचतान का वीडियो वायरल गया में बिहार सरकार के गन्ना मंत्री और लोजपा (रामविलास) नेता संजय कुमार के कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आई है। पुलिस लाइन स्थित अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान शिकायत रखने को लेकर माइक लेने की कोशिश में मंत्री और एक कार्यकर्ता के बीच खींचतान का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि मंत्री संजय कुमार सोमवार को एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत गया पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन स्थित अंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता और छात्र नेताओं ने मंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और संगठन से जुड़ी शिकायतें रखीं। कार्यकर्ताओं ने पार्टी में पुराने और जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिलने का आरोप लगाया। इसके अलावा कुछ कार्यकर्ताओं ने संगठन की स्थिति और टिकट वितरण को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। जिसमें शिकायत रखने के क्रम में माइक को लेकर मंत्री और एक कार्यकर्ता के बीच खींचतान होती दिख रही है। वीडियो में कार्यकर्ता अपनी बात रखने की कोशिश करता नजर आ रहा है, जबकि मंत्री की ओर से माइक लेने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ देर के लिए दोनों के बीच माइक को लेकर स्थिति असहज हो जाती है। वीडियो में कार्यकर्ता की ओर से मंत्री को उंगली दिखाते हुए भी देखा जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पूरी परिस्थिति और घटना के पीछे की वजह को लेकर दोनों पक्षों की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।0
0
Report
Bandipora में IDPS की चार छात्राओं ने राज्य स्तर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए चयन पाया
Four Students of IDPS Bandipora Shine in 16th District Badminton Championship got selected for junior state level championship Anchor:-Four girls students of international Delhi Public school Bandipora brought laurels to their institution by putting up an impressive performance in the 16th District Badminton Championship, organised by the District Badminton Association, Bandipora. The talented young shuttlers — Toaliah Bashir, Aksa Irshad, Sakshi Kumari and Aafiya Khan — showcased remarkable skill, determination and sportsmanship during the championship. Their outstanding performances earned them selection for the State-Level Badminton Championship, marking a proud achievement for the students, their parents, coaches and to their School The school management congratulated the four players on their achievement and wished them success at the state-level championship. The achievement is being hailed as a testament to the students’ hard work and the institution’s continued efforts to promote sports and nurture young talent. Byte 1:-Aksa Irshad Selected Student Byte 2:- Toaliah Bashir Selected Student0
0
Report
अयोध्या में अज्ञात युवती का शव: गला जख्मी, बैग मिला, हत्या संदेह
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या। अज्ञात युवती का शव बरामद,युवती के गले पर चोट के निशान, युवती के पास से बैग भी बरामद,अयोध्या कोतवाली के दशरथ पथ के किनारे पानी भरे गड्ढे में मिला अज्ञात युवती का शव,हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी।0
0
Report
Advertisement
उत्तरकाशी में स्लग-पैर फिसलने से चालक 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, SDRF ने बचाया
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-पैर फिसलने से 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, रेस्क्यू टीम ने सकुशल बचाया. उत्तरकाशी: जानकीचट्टी-राणा चट्टी एवं स्यानाचट्टी के बीच एक वाहन चालक 50 मीटर गहरी खाई गिर गया—सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई. घटनास्थल पर पाया गया कि चालक का पैर फिसलने से 50 मीटर गहरी खाई में गिरा. SDRF टीम ने रेस्क्यू कर घायल तक पहुँच कर खाई से बाहर निकाला. घायल की पहचान उपेंद्र पुत्र रामबुल, उम्र 50 वर्ष, निवासी मेरठ के रूप में है. रेस्क्यू के बाद घायल को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भेज दिया गया.0
0
Report
DUSU चुनाव में ABVP-NSUI के आरोप-प्रत्यारोप और हिंसक घटनाओं के संकेत
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय में DUSU चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। चुनाव प्रचार अब आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर तनाव और कथित हमले तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। ABVP के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार यीशु मौर्य ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि उन्हें ‘बिहारी’ और ‘पूर्वांचली’ कहकर निशाना बनाया गया, उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और उनके एक साथी के साथ मारपीट की गई। यीशु मौर्य का आरोप है कि बीती रात उन पर हमला किया गया और उनकी कारों को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने इस घटना के पीछे NSUI कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। यीशु मौर्य ने NSUI पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि संगठन चुनाव में हार की स्थिति देखकर बौखला गया है और ABVP उम्मीदवारों को निशाना बनाने की कथित योजना बनाई जा रही है। मौर्य ने खुद को पूर्वांचल से आने वाला छात्र नेता बताते हुए कहा कि उन्हें पूर्वांचली होने की सजा दी जा रही है। उन्होंने चुनौती भरे अंदाज में कहा कि जब ‘यह बिहारी’ जीतेगा, तो हर बात का जवाब अपनी कलम से देगा। DUSU चुनाव प्रचार के बीच सामने आए इन आरोपों ने दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में तनाव और बढ़ा दिया है। अब सवाल यही है—क्या चुनावी मुकाबला प्रचार और मुद्दों तक रहेगा या आरोपों और टकराव का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा?0
0
Report
अंबाला में नमो रन: सुरक्षा के बीच 4.5 किमी मैराथन आज
Ambala, Haryana:अंबाला शहर में कल 17 सितंबर को नमो रन का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मशहूर कलाकार अमित सैनी और कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिरकत करेंगे। इस आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आज अंबाला के एसपी अजीत सिंह शेखावत ने पुलिस अधिकारियों संग मौके का जायजा लिया, वहीं सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि 4.5 किलोमीटर के पूरे मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा तैनात रहेगी। इस रूट पर कम से कम 15 विशेष नाके लगाए गए हैं। यह विशेष रूट कल सुबह 5:00 बजे से मैराथन के लिए रिजर्व रहेगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस मार्ग पर कोई भी गाड़ी पार्क न करें, अन्यथा वाहन को क्रेन से उठा लिया जाएगा। उन्होंने बताया मैराथन का रूट पृथ्वीराज चौहान चौक से शुरू होकर शौर्य चौक, डीएवी स्कूल और सेशन हाउस से होते हुए वापस इसी बिंदु पर समाप्त होगा, जिसकी कुल लंबाई लगभग 4.5 किलोमीटर है। DSP कुलदीप सिंह ने कहा आम लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक रूट और गालियों के रास्ते खुले रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति या समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क किया जा सकता है, जिसका त्वरित समाधान किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
