icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209310
Arvind VermaArvind VermaFollow22 Jan 2025, 11:06 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

SC/ST कोर्ट ने नरेश मीणा की जमानत अर्जी खारिज कर दी; जेल जारी रहेगा

Tonk, Rajasthan:एंकर- नरेश मीणा को मंगलवार को SC/ST कोर्ट से राहत नहीं मिल सकी। कोर्ट ने नरेश मीणा की जमानत अर्जी खारिज कर दी। इससे नरेश मीणा की और मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाईकोर्ट से उनकी जमानत पहले ही कैंसिल हो चुकी थी। इसके बाद 6 अगस्त को नरेश मीणा ने नगरफोर्ट थाने में सरेंडर किया था। इसके बाद नगरफोर्ट थाना पुलिस ने नरेश मीणा को एससीएसटी कोर्ट में पेश किया था जहां कोर्ट ने नरेश मीणा को जेल भेज दिया गया था। जेल जाने के बाद उन्होंने जमानत के लिए दोबारा अर्जी पेश की थी। मंगलवार को जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद SC/ST कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। जिसके चलते नरेश मीणा को फिलहाल राहत नहीं मिली है। अब नरेश मीणा को जेल में ही रहना होगा और आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत राहत के लिए दोबारा न्यायालय का रुख करना पड़ सकता है। फिलहाल SC/ST कोर्ट के जमानत अर्जी खारिज करने के बाद नरेश मीणा की मुश्किलें बरकरार हैं。
0
0
Report

15 अगस्त: मंत्रियों को जिलों में ध्वजारोहण की अहम जिम्मेदारी दी जाएगी

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण की जिम्मेदारी 15 अगस्त को मंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों को जिलों में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी-अजमेर में करेंगी ध्वजारोहण। डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा—भीलवाड़ा। डॉ. किरोड़ी लाल—सवाई माधोपुर। गजेंद्र सिंह खींवसर—फलोदी। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़—जयपुर। मदन दिलावर—कोटा। कन्हैया लाल चौधरी—टोंक। जोराराम पटेल—जोधपुर। सुरेश सिंह रावत—भरतपुर। अविनाश गहलोत—ब्यावर। सुमित गोदारा—हनुमानगढ़। जोराराम कुमावत—पाली। बाबूलाल खराड़ी—उदयपुर। हेमंत मीणा—प्रतापगढ़। संजय शर्मा—अलवर। गौतम कुमार—चित्तौड़गढ़। झाबर सिंह खर्रा—सीकर। हीरालाल नागर—बूंदी। ओटाराम देवासी—सिरोही। डॉ. मंजू बाघमार—नागौर। विजय सिंह—डीडवाना-कुचामन। कृष्ण कुमार के.के. विश्नोई—बाड़मेर। जवाहर सिंह बेढ़म—डीग। जोगेश्वर गर्ग—जालोर। शेष जिलों में जिला कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण। सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश।
0
0
Report

कक्षा चार के छात्र की पिटाई: शिक्षक हिरासत में, परिजनों ने भी हमला किया

Forbesganj, Bihar:शिशु भारती स्कूल में कक्षा चार के एक छात्र की पीटीआई शिक्षक द्वारा कथित रूप से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पिटाई के बाद छात्र की गर्दन टेढ़ी हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्कूल पहुंचे परिजनों ने आक्रोशित होकर आरोपी शिक्षक की भी पिटाई कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची फारबिसगंज थाना पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया। घायल छात्र और शिक्षक दोनों का इलाज फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। पीड़ित छात्र की पहचान भागकोहलिया वार्ड संख्या 18 निवासी हर्षित केशव, पिता मनोज कुमार के रूप में हुई है। छात्र ने बताया कि ब्रेक के समय पीटीआई शिक्षक असीम कुमार दत्ता उसके पास आए और कथित रूप से बाल पकड़कर उसकी पिटाई करने लगे। छात्र का आरोप है कि शिक्षक ने उसकी पीठ पर भी मुक्का मारा। इसके बाद अचानक उसकी गर्दन में तेज दर्द हुआ और गर्दन एक तरफ झुक गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को सूचना दी। छात्र के बड़े भाई के स्कूल पहुंचने पर उसकी हालत देखकर उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद छात्र के पिता मनोज कुमार सहित अन्य परिजन स्कूल पहुंचे और बच्चे को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दौरान परिजनों ने आरोपी शिक्षक के साथ मारपीट कर दी, जिससे शिक्षक भी घायल हो गए। शिक्षक ने बताया कि कुछ बच्चे बदमाशी कर रहे थे और दूसरे वर्ग की पढ़ाई में व्यवधान डाल रहे थे। इसी को लेकर उन्होंने दो छात्रों को डांटने के साथ पिटाई की थी। बाद में बच्चों ने करीब दो घंटे बाद हर्षित की गर्दन टेढ़ी होने की जानकारी दी। शिक्षक के अनुसार स्कूल में बच्चे का प्राथमिक उपचार भी कराया गया था। इधर, घटना की सूचना मिलने पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार, पुलिस पदाधिकारी अमित राज और पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बाद में परिजनों की पिटाई से घायल शिक्षक को भी इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनुमंडलीय अस्पताल के ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. नवल किशोर और डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि छात्र और शिक्षक दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार छात्र में गर्दन की मांसपेशियों में ऐंठन अथवा खिंचाव के कारण सिर एक तरफ झुकने जैसी स्थिति दिखाई दी है। छात्र को खतरे से बाहर बताते हुए बेहतर उपचार के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेने की सलाह दी गई है। घटना को लेकर स्कूल के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार झा ने तत्काल कुछ भी कहने से परहेज किया। वहीं, फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शिक्षक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से आवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

प्रियंका गांधी-खेड़ा: संसद चलाने पर बहस, राम मंदिर मुद्दा उठे

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: PRIYANKA GANDHI (CONGRESS)/ PAWAN KHERA (CONGRESS) ON DEADLOCK IN PARLIAMENT दिल्ली: कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, "आप बार-बार यह सवाल हमसे पूछते हैं। आपको यह सवाल प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से पूछना चाहिए कि वो संसद चलने देना चाहते हैं? या फिर नहीं? अगर वो चलने देना चाहते हैं? तो फिर आएं और चंदा चोरी पर बात करें, छात्रों पर हुई हिंसा पर बात करें, पेपर लीक पर बात करें, जिन नौजवानों ने आत्महत्या की उस पर बात करें, पैलेट गन पर बात करें और AK47 पर बात करें... ये (राम मंदिर का मुद्दा) कैसे एक राज्य की बात है? क्या राम भक्त सिर्फ उत्तर प्रदेश में हैं? क्या लोगों ने जो चंदा या चढ़ावा दिया, वो सिर्फ उत्तर प्रदेश के थे? ये पूरी दुनिया के लोग थे? तो आप कैसे कह सकते हैं? कि यह सिर्फ एक राज्य का मामला है...वो कल आ जाएं। उन्हें कौन रोक रहा है? हम तो चाहते हैं? कि वो आएं। हम तो मांग कर रहे हैं? कि वो आएं, वो नहीं? आ रहे हैं।" दिल्ली। राम मंदिर का मामला राज्य का है, सवाल पूछने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन क्यों किया? जब चंदा लेना था तो फिर पूरे देश ने दिया न।"
0
0
Report

तमक नाले के उफान से ब्रिज बहने पर यातायात बहाल, लापता जवान की तलाश जारी

Noida, Uttar Pradesh:नीती घाटी में भारी बारिश के कारण तमक नाला उफान पर आने से वैली ब्रिज बहने के बाद बाधित हुई वाहनों की आवाजाही को जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के त्वरित प्रयासों से सुचारु कर दिया गया है। लेकिन घटना में लापता बीआरओ के जवान का अभी तक कोई सुराग नही लग पाया । आज दिनभर राहत बचाव टीमो द्वारा सर्च अभियान चलाया गया । बीओ 1 / तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार किया गया, जिसके बाद इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। मार्ग बहाली के लिए प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमें मौके पर लगातार जुटी रहीं और युद्धस्तर पर कार्य करते हुए यातायात व्यवस्था को बहाल किया गया। तमक नाले में वैली ब्रिज बहने की घटना के बाद लापता एक व्यक्ति की तलाश में आज दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, भारतीय सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं सीमा सड़क संगठन की टीमें संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। प्रभावित क्षेत्र के आसपास नदी तट एवं संभावित स्थानों पर गहनता से तलाश की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा मौके की स्थिति पर लगातार निगरानी रखा जा रहा है। मौसम एवं तमक नाले के जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मौके पर तैनात टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि अस्थाई मार्ग से आवागमन के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा मौके पर तैनात प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमों द्वारा दिए जा रहे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
0
0
Report

तमक नाले में अस्थाई मोटर मार्ग बनकर यातायात बहाल; लापता व्यक्ति की तलाश जारी

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली | तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही सुचारु तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली का कार्य पूरा, दूसरे दिन भी लापता व्यक्ति की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी चमोली, नीती घाटी में भारी बारिश के चलते तमक नाला उफान पर आने से वैली ब्रिज बह गया था, जिससे जोशीमठ-नीती मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के त्वरित प्रयासों से अब मार्ग को अस्थाई रूप से बहाल कर वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी गई है। तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार किया गया। प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमें लगातार मौके पर जुटी रहीं और युद्धस्तर पर कार्य करते हुए मार्ग को आवागमन के लिए तैयार किया गया। अस्थाई मार्ग तैयार होने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। वहीं, वैली ब्रिज बहने की घटना के बाद लापता हुए व्यक्ति की तलाश में दूसरे दिन भी सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी है। जिला प्रशासन, पुलिस, भारतीय सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीमें संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं। नदी तटों सहित आसपास के संभावित स्थानों पर लापता व्यक्ति की गहनता से तलाश की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा घटनास्थल की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मौसम और तमक नाले के जलस्तर को देखते हुए रेस्क्यू टीमों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मौके पर तैनात अधिकारियों एवं टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि अस्थाई मार्ग से आवागमन के दौरान विशेष सावधानी बरतें और मौके पर तैनात प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
0
0
Report
Advertisement

617 करोड़ विकास योजनाओं के शिलान्यास से सन्त कबीर नगर में तेज़ विकास का आगाज

Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर : सीएम योगी ने जिले को दी 617 करोड़ के विकास योजनाओं की सौगात, विपक्ष पर साधा निशाना, कहा पहले योजनाओं में होती थी लूट,आज प्रदेश बीमारी और माफिया दोनों से मुक्त सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले को 617 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात दी। सीएम ने करोड़ों रुपए की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम ने मंच से विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और जन जनकल्याणकारी योजनाओं और कानून-व्यवस्था की चर्चा करते हुए सपा और कॉंग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा और कॉंग्रेस ने प्रदेश को बीमारी और बीमारू राज्य बनाया लेकिन आज उत्तर प्रदेश बीमारी और माफिया दोनों से मुक्त है। सीएम ने कहा कि पहले योजनाओं में लूट होती थी लेकिन आज सरकार की कार्य करने की इच्छा शक्ति से प्रदेश में विकास हो रहा है। यूपी देश की अर्थ व्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन रहा है। सीएम योगी ने सरकार के काम काज पर विपक्ष के सवाल उठाने पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव को आंकड़ों के आधार पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल जी और अखिलेश यादव जी आप पता नही पढ़े लिखे है या नही आप के वक्तव्य आप लोगों के द्वारा कही जाने वाली बातें हास्यपूर्ण होती है। आप केवल राजनीति कर रहे हैं वीओ - जिले में पहुँचे सीएम योगी ने बाबा तामेश्वरनाथ धाम और महात्मा कबीर को नमन करते हुए जहां जिले को करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी, वहीं डबल इंजन की सरकार में जिले में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने जिले की मगहर कताई मिल का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के भ्रष्ट आचरण से कताई मिल बंद हो गई थी लेकिन आज हमारी सरकार ने उसे फिर से शुरू करने की कार्य योजना बनाई है। सीएम ने इसेफलसिटिस को लेकर सपा और कांग्रेस को जमकर घेरा उन्होंने कहा कि इन सरकारों ने इंसेफ्लाइटिस के लिए कुछ नहीं किया। मासूम बच्चे मौत के मुंह मे समा गए। लेकिन आज हमारी सरकार ने इच्छा शक्ति से प्रदेश को बीमारी और माफिया दोनों को समाप्त किया। आज उत्तर प्रदेश कर्फ्यू से भी मुक्त हो गया है। प्रदेश में कानून का राज है। सीएम योगी ने कहा कि अब राह चलते हुए किसी बेटी को गुंडा छेड़ नहीं सकता, ईमानदारी के साथ व्यापार करने वाले किसी व्यक्ति के साथ जबरदस्ती नहीं कर सकता है। उसे मालूम है कि की बेटी के साथ छेड़खानी की और व्यापारी के साथ अनावश्यक हस्तक्षेप कर लूटपाट का प्रयास किया तो उसे या तो जेल में जाना पड़ेगा या जहन्नुम की यात्रा पर जाना होगा। मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की कार्य संस्कृति और जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जब दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ काम होता है तो परिणाम आते हैं। कार्य करने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए आज प्रदेश में सड़कें बन रही हैं, रेलवे लाइन बन रही है यह विकास का आधार है। जिलों में मेडिकल कालेज की लंबी श्रृंखला खड़ी हो गई है। मेडिकल कालेज का निर्माण हो रहा है। स्किल डेवलेपमेंट के सेंटर बन रहे हैं। सीएम ने गिड़ा के औद्योगिक विकास की चर्चा करते हुए कहा कि यहाँ 50 हजार लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि जब प्रगति होती है तो अपने आप ही समृद्धि आती है। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार जीरो टॉलरेन्स की नीति के साथ काम कर रही है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी।
0
0
Report

शिव चौक पर गूंजा हर-हर महादेव, श्री हनुमान सेवा समिति ने कराई भव्य महाआरती

Shrvan PanditShrvan PanditFollow3m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली शामली जनपद में आज श्री हनुमान सेवा समिति शिव मंदिर, शिव चौक शामली की ओर से कांवड़ यात्रा के अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा भोलेनाथ का अलौकिक एवं सुंदर श्रृंगार किया गया। महाआरती के बाद आकर्षक आतिशबाजी की गई, जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। समिति पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद विधि-विधान के साथ महाआरती संपन्न हुई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, मानस राजासंगल, जिलाधिकारी आलोक यादव तथा पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। जनमानस के सहयोग के बिना कांवड़ मेला अधूरा : एसपी पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांवड़ मेला जनमानस के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जनपद में जगह-जगह सेवा शिविर, चिकित्सा शिविर और कांवड़ सेवा शिविर लगाकर शिवभक्तों की सेवा करने वाले सभी लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों की भी सराहना करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों ने दिन-रात एक पैर पर खड़े होकर धूप और बारिश सहन करते हुए शिवभक्तों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कांवड़ मेले को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सेवा संगठनों, समितियों, स्वयंसेवकों, व्यापारियों और आमजन का आभार जताया। समिति पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी कार्यक्रम में श्री हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष योगेश सिंगल, महामंत्री दिनेश जैन, कोषाध्यक्ष पंकज गोयल, संगठन मंत्री सुधीर गोस्वामी, प्रोजेक्ट अध्यक्ष सुनील निरवल के साथ मनोज मित्तल, निशिकांत संगल, अनिल उपाध्याय, सभासद अंकित गोयल तथा व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अनुराग शर्मा ने किया। समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

तमक नाले के उफान से वैली ब्रिज बहा; लापता जवान की खोज जारी

Karnaprayag, Uttarakhand:नीती घाटी में भारी बारिश के कारण तमक नाला उफान पर आने से वैली ब्रिज बहने के बाद बाधित हुई वाहनों की आवाजाही को जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के त्वरित प्रयासों से सुचारु कर दिया गया है। लेकिन घटना में लापता बीआरओ के जवान का अभी तक कोई सुराग नही लग पाया । आज दिनभर राहत बचाव टीमो द्वारा सर्च अभियान चलाया गया । बीओ 1 / तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थायी मोटर मार्ग तैयार किया गया, जिसके बाद इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। मार्ग बहाली के लिए प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमें मौके पर लगातार जुटी रहीं और युद्धस्तर पर कार्य करते हुए यातायात व्यवस्था को बहाल किया गया। तमक नाले में वैली ब्रिज बहने की घटना के बाद लापता एक व्यक्ति की तलाश में आज दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, भारतीय सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं सीमा सड़क संगठन की टीमें संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। प्रभावित क्षेत्र के आसपास नदी तट एवं संभावित स्थानों पर गहनता से तलाश की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा मौके की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मौसम एवं तमक नाले के जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मौके पर तैनात टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि अस्थाई मार्ग से आवागमन के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा मौके पर तैनात प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमों द्वारा दिए जा रहे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर मंदिर परिसर में ASI की थप्पड़ से शिव भक्त पिटाई, वीडियो वायरल, ट्रांसफर

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड के हत्था ओपी थाना क्षेत्र स्थित बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे थे. इसी बीच मंदिर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर तैनात ASI राजीव कुमार ने एक शिव भक्त पर थप्पड़ कर दिया जिसका वीडियो बना लिया गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लेते हुए उक्त पुलिस अधिकारी को थाने से हटाकर ट्रैफिक विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया. इस बीच सवाल उठता है कि क्यों पूरी कार्रवाई नहीं की गई.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top